सेंसेक्स 65 अंक सुधर कर 59,632 पर बंद, निफ्टी 17,600 के पार

0
94

मुंबई। ग्लोबल मार्केट से मिले सकारात्मक संकेतों के बीच आज यानी गुरुवार के कारोबार में शेयर बाजार (Share Market) में लगातार तीन दिन से जारी गिरावट पर ब्रेक लग गया। आज के कारोबार में शेयर बाजार में आज हल्की तेजी देखी गई। घरेलू शेयर बाजार मामूली बढ़त के साथ बंद हुए।

सेंसेक्स (Sensex) 65 अंक मजबूत हुआ। वहीं, निफ्टी (Nifty) 6 अंकों की मामूली बढ़त के साथ 17,600 के ऊपर बना रहा। BSE का 30 शेयरों वाला मानक सूचकांक सेंसेक्स 64.55 अंक यानी 0.11 फीसदी मजबूत होकर 59,632.35 अंक पर बंद हुआ।

कारोबार के दौरान सेंसेक्स 59,836.79 की ऊंचाई तक गया और नीचे में 59,489.98 तक आया। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी 5.70 अंक यानी 0.03 फीसदी चढ़ा। निफ्टी कारोबार के अंत में 17,624.45 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान निफ्टी 17,684.45 की उंचाई तक गया और नीचे में 17,584.35 तक आया।

टॉप गेनर्स एंड लूजर्स
आज के कारोबार में सेंसेक्स के शेयरों में 18 शेयर हरे निशान पर बंद हुए। टाटा मोटर्स, NTPC, एशियन पेंट्स, भारती एयरटेल और SBI सेंसेक्स के टॉप 5 गेनर्स रहे। सबसे ज्यादा मुनाफा टाटा मोटर्स के शेयरों को हुआ। इसके शेयर करीब 1.67 फीसदी तक चढ़े।

वहीं, दूसरी तरफ सेंसेक्स के शेयरों में 12 शेयर लाल निशान पर बंद हुए। HUL, सन फार्मा, इंफोसिस, अल्ट्राटेक सीमेंट और बजाज फाइनैंस सेंसेक्स के टॉप 5 लूजर्स रहे। सबसे ज्यादा नुकसान HUL के शेयरों को हुआ। इसके शेयर करीब 1.22 फीसदी तक गिर गए।