कोटा। विकास प्राधिकरण द्वारा ‘सत्यम शिवम सुन्दरम’ योजना में सार्वजनिक एवं सहकारी बैंकों में कार्यरत, सेवानिवृत्त बैंक कर्मियों तथाअधिकारियों के लिए आवासीय योजना के शुभारंभ पर यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस कोटा द्वारा स्वागत किया गया है।
फोरम ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, केडीए के आयुक्त बचनेश कुमार अग्रवाल, सचिव मुकेश कुमार चौधरी, राजस्व सलाहकार परमानंद गोयल तथा अन्य अधिकारियों का आभार व्यक्त किया है।
यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस कोटा के संयोजक पदम कुमार पाटोदी,समिति के सदस्य लोकेश सोनी, ललित गुप्ता, आर के जैन तथा विभिन्न बैंक कर्मी संगठनों के नेताओं अशोक ढल, सुहावर्धन सक्सेना, अरविंद मीणा, रमेश सिंह, नीतेश मीणा, डीएस साहू, अमित, अनिल ऐरन, हेमराज सिंह गौड़, सीएल मीणा, अमित पंचोली, दानिश इमरान हाशमी, नरेंद्र सिंह, बृजेश काला, करनैल सिंह, शहाबुद्दीन, बृजेश काला, योगेश शर्मा, अभिषेक सक्सेना, मोहम्मद शाहिद, सौरभ पारीख और चित्रांक अग्रवाल ने सभी अधिकारी एवं कर्मचारी साथियों से इस योजना का लाभ उठाने का अनुरोध किया हैं।

