व्हाट्सएप ग्रुप ‘विचित्र पुराण’ के दस साल पूरे, किशोरावस्था में प्रवेश

0
206

-दिनेश माहेश्वरी-
व्हाट्सएप ग्रुप ‘विचित्र पुराण’ को आज 14 मार्च को दस साल पूरे हो गए। शहर के चिरपरिचित व्हाट्सएप ग्रुप ‘विचित्र पुराण’ ने ग्यारहवें वर्ष में प्रवेश कर लिया है। दस साल की लम्बी यात्रा का एक पड़ाव इस ग्रुप ने पार कर लिया है। यानी बाल्यावस्था से निकल कर यह ग्रुप अब किशोर अवस्था में प्रवेश कर चुका है।

कोई भी ग्रुप इतने लम्बे समय तक चलते हुए नहीं देखा। पिछले दस सालों में कितने ही व्हाट्सप्प ग्रुप आये और बंद हो गए। व्हाट्सप्प ग्रुप आज के युग में सूचना का बहुत बड़ा माध्यम है। किसी भी तरह की सूचना चाहे खुशखबरी हो या दुखभरी लोगों तक पहुंचाने का काम इस ग्रुप ने बखूबी किया है। इस ग्रुप ने कई समाचार तो दैनिक अख़बारों में छपने से पहले ही लोगों तक पहुंचाने का काम भी किया है। निर्विवाद रहते हुए किसी ग्रुप को चलाने का श्रेय ग्रुप एडमिन सुरेंद्र गोयल ‘विचित्र’ को जाता है।

ग्रुप की वर्षगांठ भी मनाई जाती है। हिंदुस्तान में किसी भी व्हाट्सप्प ग्रुप की वर्षगांठ मनाने की परम्परा भी मैंने कहीं नहीं देखी और न सुनी। मैं कई व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़ा हूं। यह ग्रुप शहर के सजग प्रहरी के रूप में लोगों को जागरूक करने का काम कर रहा है।

ग्रुप एडमिन कोटा व्यापार महासंघ के उपाध्यक्ष और कोटा सर्राफा बोर्ड के लगातार तीसरी बार अध्यक्ष पद पर रहते हुए व्यापारियों का भरोसा जीतने में कामयाब रहे हैं। इस ग्रुप के एडमिन ‘विचित्र’ समाजसेवा में हमेशा अपनी अग्रणी भूमिका का निर्वाह करते आ रहे हैं।

यह तारीफ मत समझ लेना, सच को सच कहना और झूठ को झूठ कहना मेरी आदत है। व्हाट्सएप ग्रुप ‘विचित्र पुराण’ एडमिन को 11वें वर्ष में प्रवेश करने पर ‘लेनदेन न्यूज़’ की ओर से शुभकामनाएं। हम उम्मीद करते हैं, यह सिलसिला यूं ही साल दर साल चलता रहे।