कोटा दशहरा: अखिल भारतीय कवि सम्मेलन आज, ख्यातनाम रचनाकार करेंगे काव्यपाठ

0
53

कोटा। Kota Dussehra 2026: राष्ट्रीय मेला दशहरा 2026 के मंच पर मंगलवार को साहित्य, कला और परंपराओं का अद्भुत संगम देखने को मिलेगा। इस दौरान रात्रि 8:30 बजे से विजयश्री रंगमंच पर साहित्यिक संध्या का मंच सजेगा। जिसमें देश भर के ख्यातिनाम कवि काव्यपाठ करेंगे।

महापौर अनुसूइया गोस्वामी ने बताया कि कवि सम्मेलन में देश के प्रतिष्ठित रचनाकार सत्यनारायण सत्तन, जगदीश सोलंकी, शशिकांत यादव, अंजुम रहबर, कविता तिवारी, चेतन चर्चित, विनीत चौहान, विष्णु सक्सेना और सुंदर कटारिया मंच संभालेंगे और अपनी ओजस्वी व सरस रचनाओं से समां बांधेंगे।

रंगोली, मेहंदी और साफा प्रतियोगिताएं आज
इससे पूर्व दिनभर विभिन्न पारंपरिक एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। महापौर अनुसुईया गोसवामी बताया कि मगंलवार को दोपहर 12 बजे से नगर निगम कार्यालय परिसर में रंगोली, मांडना एवं मेहंदी प्रतियोगिताओं का आयोजन होगा। जिसमें प्रतिभागी अपनी कलात्मक क्षमता और पारंपरिक लोक कलाओं का बेहतरीन प्रदर्शन करेंगे।

इसके पश्चात, शाम को 7 बजे राजस्थानी संस्कृति की आन-बान-शान को समर्पित साफा – कोटा पाग प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। विजयश्री रंगमंच पर होने वाली इस प्रतियोगिता में कोटा की सुप्रसिद्ध पाग व पारंपरिक साफा बांधने की कला का प्रदर्शन किया जाएगा।