Friday, July 24, 2026
Home Blog Page 4930

पुलवामा अटैक: ट्रैक नहीं हो इसलिए किया वर्चुअल सिम का इस्तेमाल

14 फरवरी को सीआरपीएफ के काफिले पर हुए आतंकी हमले में 40 जवान शहीद हो गए थे। पुलवामा में हुए इस हमले के दौरान आतंकियों ने ‘वर्चुअल सिम’ का इस्तेमाल किया था। रिपोर्ट्स का दावा है कि हमलावर सीमा के उस तरफ जैश के साथ लगातार इस वर्चुअल सिम के जरिए संपर्क में था।

अधिकारियों ने बताया कि जैश-ए-मोहम्मद के आतंकी पुलवामा हमले को अंजाम देने के लिए वर्चुअल सिम का इस्तेमाल कर रहे थे, जो अमेरिका के एक सर्विस प्रवाइडर द्वारा बनाया गया था। तो चलिए आज हम आपको बता रहे हैं इस वर्चुअल सिम के बारे में —

रजिस्टर्ड सिम कार्ड की जरूरत नहीं :वर्चुअल सिम में आपको अपना मोबाइल नंबर ऐक्टिव करने के लिए किसी लोकल रजिस्टर्ड सिम कार्ड की जरूरत नहीं पड़ती है। यह कंप्यूटर से जेनरेट किया हुआ मोबाइल नंबर होता है और सर्विस प्रवाइडर के आधार पर यह नंबर यूके, अमेरिका या फिर किसी भी देश का नंबर हो सकता है।

ऐप के जरिए होती है कॉलिंग: इसके लिए यूजर्स को उस सर्विस प्रवाइडर का ऐप डाउनलोड करना होता है, जिसके जरिए वह उस वर्चुअल नंबर से किसी को भी कॉल कर सकता है।इसके लिए यूजर्स को उस सर्विस प्रवाइडर का ऐप डाउनलोड करना होता है, जिसके जरिए वह उस वर्चुअल नंबर से किसी को भी कॉल कर सकता है।

सोशल नेटवर्किंग साइट से लिंक्ड होता है नंबर:यह वर्चुअल नंबर वॉट्सऐप, फेसबुक, टेलिग्राम और ट्विटर जैसे सोशल नेटवर्किंग साइट से लिंक्ड होता है। इन सोशल नेटवर्किंग साइट द्वारा जेनरेट किया गया वेरिफिकेशन कोड स्मार्टफोन पर आता है, जिसके जरिए मोबाइल कनेक्शन को ऐक्टिव किया जा सकता है।

वर्चुअल सिम के जरिए यूजर 50 से ज्यादा देशों में लोकल फोन से कॉल कर भी सकते हैं और रिसीव भी कर सकते हैं। ज्यादातर वर्चुअल सिम प्रवाइडर इसके लिए कोई लिमिट नहीं रखते हैं यानी कोई व्यक्ति सिम कार्ड में कितने भी वर्चुअल नंबर रख सकता है।

+1 से शुरू हो रहे नंबरों का इस्तेमाल :अधिकारियों का कहना है पुलवामा आतंकी +1 से शुरू हो रहे नंबरों का इस्तेमाल कर रहे थे। ये मोबाइल स्टेशन इंटरनैशनल सब्सक्राइबर डायरेक्ट्री नंबर (एमएसआइएसडीएन) होते हैं, जो अमेरिका में इस्तेमाल किए जाते हैं। सुरक्षा एजेंसिया अब यह ट्रैक करेंगी कि आखिर इस वर्चुअल सिम के लिए भुगतान किसने किया था और इसे ऐक्टिवेट किसने किया था।

बता दें कि भारत पुलवामा हमले के दौरान इस्तेमाल हुए वर्चुअल सिम के सेवा प्रदाता से जानकारी मांगने के लिए अमेरिका से अनुरोध करेगा। आगे की जांच के लिए वर्चुअल सिम द्वारा जेनरेट किए गए इंटरनेट प्रोटोकॉल (IP) अड्रेस की भी जानकारी मांगी गई है।

हुवावे Enjoy 9S और हुवावे Enjoy 9e लॉन्च, कीमत 10,300 से शुरू

नई दिल्ली।चीन की स्मार्टफोन कंपनी हुवावे ने आज चीन में अपने दो नए स्मार्टफोन Huawei Enjoy 9S और Huawei Enjoy 9e लॉन्च किए हैं। इन दोनों फोन में 6 इंच से बड़ी स्क्रीन, अच्छे कैमरे और पावरफुल बैटरी जैसी कई खूबिया हैं। चीन में हुवावे इंजॉय 9S के 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 1,499 युआन (करीब 15,400 रुपये) रखी गई है।

इसके 4 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 1,699 युआन (करीब 17,400 रुपये) है। कोरल रेड, मैजिक नाइट और ऑरोरा ब्लू कलर वेरियंट में आने वाले इस फोन की प्री-बुकिंग आज से ही शुरू हो रही है। बात करें Huawei Enjoy 9e की तो इसकी कीमत 999 युआन (करीब 10,300 रुपये) है। इसके प्री-ऑर्डर 2 अप्रैल 2019 से शुरू होंगे।

Huawei Enjoy 9S के स्पेसिफिकेशन
इंजॉय 9S स्मार्टफोन 6.21 इंच का फुल एचडी+ डिस्प्ले दिया गया है जिसका रेजॉलूशन 1080×2340 पिक्सल है। ऐंड्रॉयड 9 पाई बेस्ड ईएमयूआई 9.0 पर चलने वाले इस फोन में हाइसिलिकॉन किरिन 910 प्रोसेसर दिया गया है। फोन के दो वेरियंट 4GB/64GB और 4GB/128GB पेश किए गए हैं। माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए इसकी इंटरनल स्टोरेज को 512 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।

हुवावे इंजॉय 9S में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें एफ/1.8 अपर्चर वाला 24 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 16 मेगापिक्सल का सेकंडरी सेंसर और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर शामिल है। फोन में हुवावे आर्टिफिशल स्टैबलाइजेशन और 480 फ्रेम प्रति सेकंड सुपर स्लो-मोशन विडियो सपॉर्ट भी दिया गया है।

सेल्फी के लिए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ जीपीएस, माइक्रो-यूएसबी और 3.5 मिलीमीटर ऑडियो जैक दिया गया है। फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आने वाले इस फोन में 3,400 एमएएच की बैटरी दी गई है।

Huawei Enjoy 9e के स्पेसिफिकेशन
हुवावे इंजॉय 9e फोन में 6.09 इंच का एचडी+ डिस्प्ले दिया गया है जिसका रेजॉलूशन 720×1560 पिक्सल है। ऐंड्रॉयड 9 पाई बेस्ड ईएमयूआई 9.0 पर चलने वाले इस फोन में क्वॉडकोर मीडियाटेक हेलिओ A22 प्रोसेसर दिया गया है। 3जीबी रैम और 64 जीबी इंटरनल स्टोरेज दी गई है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 512 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।

बात करें कैमरे की तो एफ/1.8 अपर्चर वाला 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया और अपर्चर एफ/2.0 के साथ 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। 3,020 एमएएच की बैटरी के साथ फोन में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ जीपीएस, माइक्रो-यूएसबी जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

ऐपल का खास क्रेडिट कार्ड लॉन्च, हर खरीददारी पर ‘डेली कैश’

क्यूपर्टिनो में आयोजत एक स्पेशल इवेंट में ऐपल ने अपने तरह का पहला और बेहद खास क्रेडिट कार्ड गोल्डमैन सैक्स और मास्टरकार्ड के साथ मिलकर लॉन्च किया है। ऐपल का दावा है कि यह ऐपल कार्ड क्रेडिट कार्ड के इस्तेमाल के अनुभव को पूरी तरह बदल देगा। कंपनी ने कहा है कि ऐप्लिकेशन प्रोसेस बेहद आसान होगा।

कोई फीस नहीं देना होगा। ग्राहकों को कम ब्याज भुगतान के लिए प्रेरित करेगा। साथ ही प्राइवेसी-सिक्यॉरिटी का भी नया स्तर मिलेगा। इसके अलावा कंपनी हर दिन कैशबैक ऑफर भी देगी, जिसे डेली कैश कहा जा रहा है।

हर खरीददारी पर कैशबैक
कंपनी ने कहा है कि इस साल अमेरिका में उपलब्ध होने जा रहा ऐपल कार्ड अन्य क्रेडिट कार्ड्स की तुलना में अधिक स्पष्ट रिवॉर्ड प्रोग्राम ऑफर करेगा। जो इसे प्राप्त करना चाहते हैं वे आईफोन के वॉलिट ऐप से ले सकते हैं।

ग्राहकों को ऐपल कार्ड से प्रत्येक खरीददारी पर एक निश्चित रकम डेली कैश के रूप में मिलेगी। ऐपल पे के साथ हर बार ऐपल कार्ड यूज करने पर ग्राहक को 2 फीसदी डेली कैश मिलेगा। ऐपल स्टोर, ऐप स्टोर और ऐपल सर्विसेज के जरिए ऐपल से खरीदारी पर 3 फीसदी डेली कैश मिलेगा।

ऐपल कार्ड पर कोई नंबर नहीं
उन जगहों के लिए जहां ऐपल पे उपलब्ध नहीं है, कंपनी ने टाइटेनियम ऐपल कार्ड डिजाइन किया है। दिलचस्प यह है कि इस कार्ड पर ना तो कोई नंबर होगा और ना ही सीवीवी या एक्सपोर्ट डेट।

मशीन लर्निंग का इस्तेमाल
इस्तेमाल में सहूलियत के लिए ऐपल ने मशीन लर्निंग का भी इस्तेमाल किया है। इतना ही नहीं ऐपल मैप्स के जरिए यह भी बताया जाएगा कि ग्राहक ने कार्ड से कहां-कहां खर्च किया है। ग्राहकों को साप्ताहिक और मासिक खर्च ब्योरा दिया जाएगा। अभी यह स्पष्ट नहीं है कि यह ऐपल कार्ड अमेरिका से बाहर दूसरे देशों में कब और कैसे उपलब्ध होगा।

सुजुकी बलेनो स्पोर्ट से पर्दा उठाने की तैयारी, जानिए खास बातें

नई दिल्ली। Ertiga Sport की लॉन्चिंग के बाद Suzuki अब Baleno Sport से पर्दा उठाने की तैयारी में है। Suzuki Baleno Sport और Suzuki Ertiga Sport को अक्टूबर 2018 में GIIAS (गाइकिंडो इंडोनेशिया इंटरनैशनल ऑटो शो) में पेश किया गया था। जापान की कार निर्माता कंपनी सुजुकी ने हाल ही में इंडोनेशिया में अर्टिगा स्पोर्ट लॉन्च की है।

ऑटो शो में सुजुकी बलेनो स्पोर्ट कॉन्सेप्ट शानदार ऑल-ब्लैक (पूरा ब्लैक) लुक में पेश की गई थी। इस कार के साइड और फ्रंट व रियर बंपर पर रेड स्कर्ट्स दिए गए हैं। बलेनो स्पोर्ट में नए डिजाइन के अलॉय वील हैं। इसके टायर भारत में बिकने वाली मारुति सुजुकी बलेनो आरएस से अलग हैं।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, इंडोनेशिया में लॉन्च होने वाली सुजुकी बलेनो स्पोर्ट साल 2019 की शुरुआत में भारत में लॉन्च की गई फेसलिफ्ट मारुति बलेनो और फेसलिफ्ट बलेनो आरएस पर आधारित होगी। इसका मतलब इसमें नए डिजाइन का फ्रंट बंपर, एलईडी हेडलैम्प्स और नई ग्रिल देखने को मिलेगी। बलेनो स्पोर्ट का इंटीरियर भी अपडेटेड होगा।

कार में नया स्मार्टप्ले 7 इंच का टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम भी देखने को मिलेगा। हालांकि, मोटर शो में पेश की गई बलेनो स्पोर्ट कार फेसलिफ्ट से पहले वाले मॉडल पर आधारित थी।सुजुकी अर्टिगा स्पोर्ट की तरह बलेनो स्पोर्ट में भी मैकेनिकली कोई बदलाव होने की संभावना नहीं है।

इंडोनेशिया के मार्केट में उपलब्ध बलेनो में 92hp पावर वाला 1.4-लीटर पेट्रोल इंजन है। 5-स्पीड मैन्युअल और 4-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन का ऑप्शन उपलब्ध है। बलेनो स्पोर्ट के भारत में लॉन्च किए जाने को लेकर कंपनी ने अभी कुछ नहीं कहा है।

Loksabha Election: हेमा मालिनी ने घोषित की 250 करोड़ की संपत्ति

मथुरा। सांसद हेमा मालिनी ने करीब 249 करोड़ रुपये की संपत्ति घोषित की है। इसमें उनके पास करीब 114 करोड़ रुपये और पति धर्मेंद्र के पास 135 करोड़ रुपये की संपत्ति है। 2014 में हेमा ने करीब 178 करोड़ रुपये की संपत्ति घोषित की थी। इसमें उनके पति धर्मेंद्र की भी संपत्ति शामिल थी। तब हेमा ने कुल 57 करोड़ 99 लाख 34 हजार 440 रुपये की संपत्ति बताई थी।

धर्मेंद्र के पास कुल एक अरब छह करोड़ 55 लाख 25 हजार रुपये की संपत्ति थी। पांच वर्षों में हेमा के पास करीब 72 करोड़ रुपये की संपत्ति बढ़ गई है। वर्तमान में हेमा मालिनी के पास पांच लाख 61 हजार 800 रुपये व धर्मेंद्र के पास 32 लाख पचास हजार 21 रुपये नकद हैं।

हेमा के पास बैंक में एक करोड़ 46 लाख 44 हजार 83 और अन्य वित्तीय संस्थाओं में दो करोड़ 16 लाख 16 हजार 665 रुपये हैं। हेमा के पास करीब पांच करोड़, छह लाख 92 हजार 237 रुपये के शेयर हैं। हेमा ने सात करोड़ 87 लाख 32 हजार 935 रुपये कर्जा दे रखा है।

हेमा पर एक करोड़, एक लाख सात हजार 962 रुपये मूल्य की कारें हैं। वहीं दो करोड़ 71 लाख 92 हजार 811 रुपये के गहने भी हैं। हेमा पर करीब एक अरब एक करोड़ 11 लाख 95 हजार 700 रुपये और धर्मेंद्र के पास एक अरब 23 करोड़ 85 लाख 12 हजार 86 रुपये मूल्य के बंगले व अन्य संपत्तियां हैं। इसके अलावा हेमा पर पांच करोड़ 75 लाख 35 हजार, 710 रुपये का और धर्मेंद्र पर सात करोड़ 37 लाख 52 हजार 352 रुपये का कर्जा है।

अब ट्रेन में सफर से 24 घंटे पहले बदल सकते हैं ई-टिकट में नाम

0

कोटा। ट्रेन के ई-टिकट पर यात्री का नाम आवश्यकता होने पर बदला जा सकता है, लेकिन सिर्फ कुछ परिस्थियों और कुछ ही स्टेशन की बुकिंग के लिए ऐसा करने की इजाजत है। ई-टिकट पर नाम बदलवाने के प्रोसेस के लिए यात्री को पास के रेलवे रिजर्वेशन ऑफिस जाना होगा। साथ में ई-रिजर्वेशन टिकट की प्रिंट हुई स्लिप और जो यात्रा कर रहा है, उसकी ओरिजनल फोटो आईडी लेकर जाना होगा।

ट्रेन चलने के लिए तय समय से 24 घंटे और 48 घंटे पहले नाम बदला जा सकता है। 24 घंटे पहले लिखित में एप्लीकेशन देने से रिजर्व टिकट परिवार के अन्य सदस्य के नाम ट्रांसफर की जा सकती है। यात्री मान्यता प्राप्त शैक्षणिक संस्थान का स्टूडेंट है तो भी नाम बदला जा सकता है। उसके लिए शर्त है कि इंस्टीट्यूट की तरफ से ट्रेन छूटने से 48 घंटे पहले रिक्वेस्ट की जाए।

ई-टिकट के बदले में उसी इंस्टीट्यूट के दूसरे स्टूडेंट का नाम हो सकता है। एनसीसी के ग्रुप के यात्री का भी नाम बदला जा सकता है। यदि ग्रुप हैड यात्रा से 24 घंटे पहले लिखित रिक्वेस्ट करे तो टिकट दूसरे कैडेट के नाम हो सकता है।

डिस्काउंट के टिकट पर लागू नहीं होगा नियम
यात्री एक सरकारी कर्मचारी है तो उसके ड्यूटी पर जाने का उचित अधिकार हो। साथ ही उसने ट्रेन छूटने के शेड्यूल से 24 घंटे पहले लिखित में एप्लीकेशन दी हो। ये बदलाव तभी लागू हो सकते हैं जब टिकट बगैर किसी डिस्काउंट या कोटा के बुक किया गया हो।

मुख्यमंत्री ने कोटा स्टोन परिवहन पर डिमाण्ड फिलहाल स्थगित की

कोटा। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सोमवार को स्टोन उद्यमियों को राहत देते हुये स्टोन परिवहन के वाहनों पर निकाली गई करोड़ों रुपये की डिमाण्ड को फिलहाल स्थगित कर दिया है। इससे पहले आज जयपुर मेें खनन मंत्री प्रमोद जैन भाया के साथ रामगंजमण्डी स्माल स्केल इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के प्रतिनिधिमण्डल ने मुख्यमंत्री से वार्ता की।

कोटा व्यापार महासंघ के अध्यक्ष क्रांति जैन एवं महासचिव अशोक माहेश्वरी ने बताया कि इस दौरान मुख्यमंत्री ने राहत देते हुये जो डिमाण्ड राशि 31 मार्च तक जमा न कराने पर पंजीकरण रद्द करने की प्रक्रिया थी, उसे भी फिलहाल स्थगित कर दिया है। इससे स्टोन उद्यमियों को राहत मिलेगी। प्रतिनिधिमण्डल में उपाध्यक्ष प्रहलाद बैसला, दिनेश टपकरा, सचिव अखिलेश मेढतवाल, एवं कोषाध्यक्ष राहुल चतर आदि शामिल थे।

महासचिव अशोक माहेश्वरी ने राज्य एवं केन्द्र सरकार द्वारा नई परिवहन नीति के तहत लगाये गये कडे प्रावधानोें को अव्यवहारिक बताते हुये इन्हे तुरन्त प्रभाव से निरस्त किये जाने की मांग की है। उन्होंने केन्द्र एवं राज्य सरकार से इसका स्थाई हल निकालने की मांग की है। उन्होंने कहा की खनन व्यवसाय एवं लोकल परिवहन के लिये अलग से नीति बनाई जाये, ताकि पिछले 16 दिनो जो समस्या चल रही थी, उसकी पुनरावृत्ति न हो।

महासचिव अशोक माहेश्वरी एवं जिला कांग्रेस कमेठी के अध्यक्ष रवीन्द्र त्यागी एवं हाडौती कोटा स्टोन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के संस्थापक अध्यक्ष राजेश गुप्ता, निर्वाचित अध्यक्ष महावीर जैन, और हाडौती ग्रामोद्योग संघ के अध्यक्ष राजेन्द्र जैन ने स्टोन उद्यमियों एवं परिवहन मालिको को फिलहाल दी गई राहत पर मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।

भीगी पलकों से IMA कार्यकारिणी की हुई विदाई, 110 डॉक्टर सम्मानित

कोटा। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन कोटा का होली मिलन एवं विदाई समारोह आईएमए हाल नयापुरा पर आयोजित किया गया। कोटा चेप्टर के अध्यक्ष डाॅ. एसएन सोनी तथा सचिव कुलदीप सिंह राणा के साथ ही भीगी पलकों से कार्यकारिणी की विदाई की गई । इस दौरान 110 चिकित्सकों और संस्थान के विभिन्न आयोजनों में भागीदारी निभाने वाले लोगों का सम्मान किया गया। आईएमए राजस्थान के नवनिर्वाचित प्रदेश उपाध्यक्ष डाॅ. दुर्गाशंकर सैनी का भी स्वागत किया गया।

समारोह को संबोधित करते हुए डाॅ. एसएन सोनी ने कहा कि निवर्तमान कार्यकारिणी की मेहनत और परस्पर सहयोग से सारे काम आसान हो गए। चिकित्सकों के द्वारा उपभोक्ता संरक्षण बिल और एनएमसी बिल का पुरजोर विरोध किया। जिसके परिणामस्वरूप बिल को राज्यसभा में पारित होने से रोका जा सका।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मेडिकल कॉलेज कोटा के प्रिंसिपल डाॅ. गिरीश वर्मा ने कहा कि केवल कार्यकारिणी का सत्र समाप्त होता है, लेकिन फिर से इन्हीं लोगों को नए सत्र में जुटना है। अध्यक्ष भले ही बदल जाए, लेकिन उसकी टीम वही रहती है। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न चिकित्सकों के द्वारा होली के गीत प्रस्तुत किए गए। वहीं, एपीआई के नेशनल प्रेसिडेंट डॉ. केके पारीक विशिष्ट अतिथि रहे।

इस अवसर पर डाॅ. विजय सरदाना, डाॅ. दीपेन्द्र शर्मा, डाॅ. गोपाल सिंह भाटी, डाॅ. एसके गोयल, डाॅ. नीलेश जैन, डाॅ. दीप्ति शर्मा, डाॅ. आरएस मीणा, डाॅ. आरके तंवर, डाॅ. साकेत गोयल, डाॅ. गिरीश माथुर, डाॅ. एस सान्याल, डाॅ. आरएस मालव, डाॅ. बीसी तैलंग, डाॅ. रमन दीपावत का स्वागत किया गया।

इसके अलावा स्पोर्ट्स प्रतियोगिता में भाग लेने वाले डाॅ. सुधा पंकज, डाॅ. पारूल अग्रवाल, डाॅ. अमित यादव, डाॅ. विनोद पंकज, डाॅ. अक्षय सक्सेना, डाॅ. अजय शर्मा, डाॅ. आरजी मीणा, डाॅ. रामखिलाड़ी मीणा, डाॅ. विनोद गर्ग, डाॅ. सिद्धार्थ, डाॅ. सीएल मीणा, डाॅ. आरजी मीणा, डाॅ. सुमन मीणा का तथा पोस्टर कम्पीटीशन के विजेताओं का भी स्वागत किया गया।

इस अवसर पर डाॅ. सुरेश पाण्डेय, डाॅ. हेमंत गुप्ता, डाॅ. अमित व्यास, डाॅ. कमलेश केदावत, डाॅ. अनिल उपाध्याय, डाॅ. अलका माथुर, डाॅ. प्रतिमा जायसवाल, डाॅ. गौरव रोहतगी, डाॅ. दीपक गुप्ता, डाॅ. अनिल चैधरी, डाॅ. बृजराज शर्मा, डाॅ. विजय गोयल, डाॅ. सीपी मीणा, डाॅ. सुधा पंकज, डाॅ. रवि वया, डाॅ. कौशल माहेश्वरी, डाॅ. आरके गुलाटी आदि उपस्थित थे।

कोटा मंडी: रंगदार धनिया का भाव 10 हजार रुपये क्विंटल के पार

कोटा। भामाशाह अनाज मंडी में सोमवार को स्टाकिस्टों के समर्थन से धनिया बादामी 150 रुपये प्रति क्विंटल उछल गया। रंगदार धनिया का भाव 500 रुपये और बढ़कर 10 हजार रुपये क्विंटल को पार कर गया। इस सीजन का यह सबसे अधिक भाव है। आवक बढ़ने से गेहूं और सरसों 50-50 रुपये क्विंटल ढीली रही।

कमजोर उठाव से चना 50 रुपये और सोयाबीन 40 रुपये प्रति क्विंटल मंदी बिकी। सभी जिंसों का मिलाकर करीब 55 हजार बोरी का कारोबार हुआ।नये लहसुन की आवक 1000 कट्टे की हुई। जिंसों के भाव इस प्रकार रहे।

गेहूं मिल 1700 से 1800 लोकवान 1750 से 1850 पीडी 1750 से 1850 गेहूं टुकडी नया 1800 से 2100 मक्का 1800 से 2100 जौ 1400 से 1450 ज्वार 1500 से 3700 रुपये प्रति क्विंटल। धान सुगंधा 2400 से 2550 पूसा 1 2300 से 2600 पूसा 4 (1121) 2700 से 3460 धान लाजवाब (1509) 3000 से 3101 रुपये प्रति क्विंटल।

सोयाबीन 2500 से 3681 सरसों 3000 से 3401अलसी 3600 से 3800 तिल्ली 9000 से 10100 रुपये प्रति क्विंटल। मैथी 2500 से 3600 कलौजी 6500 से 9000 धनिया बादामी 4300 से 5500 ईगल 4800 से 5801 रंगदार नया 7000 से 10001 रुपये प्रति क्विंटल। लहसुन नया 900से 4400 रुपये प्रति क्विंटल बिका।

मूंग 3500 से 5000 उड़द 1500 से 3850 चना 3300 से 3720 चना कांटिया नया 3650 चना काबुली 3000से 5600 चना पेपसी 3800 से 4100 चना मौसमी 3000 से 3800 मसूर 3000 से 3650 रुपये प्रति क्विंटल। ग्वार 2500 से 3800 रुपये प्रति क्विंटल।

होली मिलन समारोह में उत्कृष्ट सेवा के लिये उद्योग जगत की विभूतियों का सम्मान

कोटा । दी एसएसआई एसोसिएशन का होली मिलन समारोह रविवार की रात को पुरूषार्थ भवन पर आयोजित किया गया। समारोह में व्यापार एवं उद्योग जगत से जुडे करीब एक हजार परिवारों ने भाग लिया। इस मौके पर उद्योग जगत को उत्कृष्ट सेवाएं देने के लिये व्यापार एवं उद्योग जगत की विभूतियों का सम्मान किया गया।

समारोह में एसोसिएशन के संस्थापक अध्यक्ष गोविन्द राम मित्तल ने कहा कि कोटा के औद्योगिक विकास में जो ठहराव आया है, वह चिन्ताजनक है। अब नये सिरे से कोटा में औद्योगिक विकास के प्रयास किये जायेगें।

एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष एवं कोटा व्यापार महासंघ के महासचिव अशोक माहेश्वरी ने कहा कि उद्योग बंद होने से उद्यमी अपना धंधा बदलने को मजबूर हैं। उन्होंने बताया कि कोटा स्टोन की 600 में से 500 यूनिट तो बंद हो चुकी हैं। जो 100 चल रही हैं, वह भी परिवहन में आये अवरोध से बंद हो जाएंगी।

माहेश्वरी ने सरकार से देश-विदेश में विकसित औद्योगिक क्षेत्रों का भ्रमण कराने की मांग की। ताकि उद्यमी उसी तरह के उद्योग लगा सकें। एसोसिएशन के अध्यक्ष बीएल गुप्ता ने बताया कि इस होली मिलन समारोह के अवसर पर बाहर के कलाकारों द्वारा भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। साथ में गुलाल से होली खेली गई।

इनका हुआ सम्मान
गोविन्द राम मित्तल, अशोक माहेश्वरी, राजेश गुप्ता, नारायण कालानी, सतीश गुप्ता, प्रमोद पालीवाल, प्रेम भाटिया, भगवान गुप्ता, कुलदीप सिंह सोहेल, सूरज बंसल, राजेन्द्र अग्रवाल, पवन लालपुरिया, अचल पौदार, देवेन्द्र जैन, विपिन सूद, संजय सिंह लूथरा समेत 33 विभूतियों को सम्मानित किया गया। अंत में एसोसिएशन के सचिव अमित बंसल ने सभी का आभार व्यक्त किया।