Kota Mandi: लिवाली कमजोर होने से लहसुन, सोयाबीन और सरसों मंदी बिकी

0
6

धनिया वायदा में चार फीसदी मंदी का सर्किट, भाव 644 रुपये गिरकर 15492 रुपये पर बंद

कोटा। Kota Mandi Price Today: भामाशाह अनाज मंडी में गुरुवार को लिवाली कमजोर रहने से लहसुन 300 रुपये, सोयाबीन और सरसो 100 रुपये मंदी बिकी।

कारोबारी सूत्रों के अनुसार एनसीडीईएक्स पर धनिया वायदा में चार फीसदी मंदी का सर्किट लगा। धनिया का अगस्त वायदा 644 रुपये गिरकर 15492 रुपए, अक्टबर वायदा चार फीसदी मंदी के सर्किट लगने के साथ ही 676 रुपये टूटकर 16420 रुपए और दिसंबर वायदा 1056 रुपए फिसलकर 16640 रुपये प्रति क्विंटल पर बंद हुआ।

मंडी में सभी कृषि जिंसों की मिलाकर करीब 20 हजार कट्टे और लहसुन की 6000 कट्टे की आवक रही। जिंसों के भाव रुपये प्रति क्विंटल इस प्रकार रहे-

गेहूं नया मिल 2550 से 2600, गेहूं एवरेज टुकड़ी 2600 से 2650, बेस्ट टुकड़ी 2650 से 2750, ज्वार शंकर 1700 से 2300, ज्वार सफेद 2800 से 6000, बाजरा 1800 से 2250, मक्का लाल 1700 से 1900, मक्का सफेद 1600 से 2200, जौ 2100 से 2350 रुपये प्रति क्विंटल।

धान सुगन्धा 2800 से 3601, धान (1509) 3400 से 4405, धान (1847) 3200 से 4201, धान (1718-1885) 3800 से 4600, धान (पूसा-1) 3000 से 4300, धान (1401-1886) 3600 से 4330, धान दागी 1500 से 3300 रुपये प्रति क्विंटल।

सोयाबीन 6000 से 6800, सोयाबीन बेस्ट क्वालिटी 6800 से 7151, सरसो 7400 से 8011, अलसी 8000 से 8850, तिल्ली 7000 से 10500 रुपये प्रति क्विंटल। मूंग 6000 से 7400, उड़द 4500 से 7400, चना देशी 5300 से 5880, चना मौसमी नया 5100 से 5700, चना पेप्सी 5100 से 5751, चना डंकी पुराना 4000 से 4600, चना काबुली 5500 से 7000 रुपये प्रति क्विंटल।

लहसुन 5000 से 19500, मैथी 5800 से 6600, धनिया बादामी 13000 से 14300, धनिया ईगल 14200 से 14500, धनिया रंगदार 15000 से 17000 रुपये प्रति क्विंटल।