नई दिल्ली/ कोटा। सोमवार के कारोबार में सोने की कीमतों में तेजी देखने को मिली है। दिन का कारोबार खत्म होने पर सोना 170 रुपये के उछाल के साथ 33,220 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ है। मजबूत वैश्विक संकेतों के बीच स्थानीय ज्वैलर्स की ओर से बढ़ी खरीदारी ने सोने की कीमतों में इजाफा किया है।
हालांकि सोने के उलट चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिली है। आज के कारोबार में चांदी 70 रुपये की गिरावट के साथ 39,200 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर बंद हुई है। चांदी की कीमतों में गिरावट की वजह औद्योगिक इकाईयों और सिक्का निर्माताओं की ओर से सुस्त उठान रही है।
ट्रेडर्स का कहना है कि मजबूत वैश्विक संकेतों के बीच स्थानीय ज्वैलर्स और रिटेलर्स की ओर से बढ़ी खरीदारी के चलते सोने को लेकर सेंटिमेंट में तेजी आई है। अमेरिका में मंदी की आशंका के बीच सुरक्षित-हेवन संपत्ति के रूप में सोने की अपील को बढ़ावा मिला है। वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में सोना 0.19 फीसद के उछाल के साथ 1,316.90 डॉलर प्रति औंस और चांदी 0.12 फीसद के उछाल के साथ 15.54 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर बंद हुई है।
वहीं राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 99.9 फीसद और 99.5 फीसद शुद्धता वाला सोना 170 रुपये की तेजी के साथ क्रमश: 33,220 रुपये और 33,050 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ है। शुक्रवार को इसमें 80 रुपये की तेजी देखने को मिली थी। हालांकि गिन्नी के भाव 26,400 रुपये प्रति 8 ग्राम पीस पर बरकरार रहे हैं।
कोटा सर्राफा चांदी 39100 रुपये प्रति किलोग्राम। सोना केटबरी 33050 रुपये प्रति दस ग्राम,सोना 38550 रुपये प्रति तोला। सोना शुद्ध 33220 रुपये प्रति दस ग्राम, सोना 38750 रुपये प्रति तोला।
‘दुनिया के सबसे बड़े डिमॉक्रेसी का दूसरा प्रधानमंत्री ताशकंद जाता है, वॉर ट्रीटी पर साइन करता है और मर जाता है। सैकड़ों सस्पेंस होते हैं, लेकिन एक शास्त्री जी मरे या मार दिए गए? यह इस देश के मुंह पर ऐसी कालिख है, जिसे मिटाने की, किसी सरकार ने कोशिश नहीं की। हम जानना चाहते हैं कि शास्त्री जी के साथ क्या हुआ था? क्या उनकी मौत हार्ट अटैक से हुई थी, या उनका मर्डर किया गया था?’
ऐसे तमाम सवाल विवेक अग्निहोत्री के निर्देशन में तैयार फिल्म ‘The Tashkent Files’ के ट्रेलर में उठाए गए हैं। विवेक की फिल्म का ट्रेलर सोमवार की दोपहर जारी किया गया और ट्रेलर के सामने आते ही लोगों ने इस पर बहस भी शुरू कर दी है। शास्त्री जी का पोस्टमार्डम क्यों नहीं किया गया था? उस दिन शास्त्री जी को थर्मस में दूध किसने दिया था। क्या उसमें जहर था। उन्होंने बजर या घंटी क्यों नहीं दबाई? क्योंकि वहां कोई घंटी नहीं थी, क्या इसके पीछे भी कोई साजिश थी?’
लाल बहादुर शास्त्री का केस हिन्दुस्तान का सबसे बड़ा कवरप है। शास्त्री जी, क्या खुशखबरी लेकर भारत आ रहे थे… कि नेताजी सुभाषचंद्र बोस जिंदा हैं। दुनिया के दूसरे सबसे बड़े डिमॉक्रेसी में जब अटल बिहारी बाजपेई ने शास्त्री जी की मौत पर जांच की मांग की तो उनकी मांग पूरी क्यों नहीं हुई?’ इन्हीं सब सवालों को तलाशती फिल्म की कहानी नजर आ रही है।
ट्रेलर में पंकज त्रिपाठी का किरदार सवाल करता हैं, ‘एक प्रधानमंत्री को जहर दे दिया जाता है, संसद में अटैक हो जाता है और बॉम्बे में ब्लॉस्ट हो जाता है, लेकिन कुछ मत बोलो, यह सेक्यलरिज्म है।’ श्वेता बसु का किरदार इन सवालों को आगे बढ़ता है, ‘जांच के लिए बनीं कमिटी का मकसद सच जानना नहीं बल्कि एक झूठ क्रिऐट करना है क्योंकि सच जानने का सहस किसी में हैं ही नहीं।
सवा सौ करोड़ देश की जनता के लिए क्या सही है और क्या गलत यह तय करने के लिए साहस की जरूरत होती है। यह गांधी और नेहरू का देश है, लेकिन शास्त्रीजी का क्यों नहीं?’ भारत के दूसरे प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जिंदगी पर आधारित इस फिल्म में मिथुन चक्रवर्ती, नसीरुद्दीन शाह, पल्लवी जोशी, पंकज त्रिपाठी, मंदिरा बेदी, श्वेता बसु प्रसाद जैसे मंझे हुए कलाकार हैं। लगभग 3 मिनट के इस ट्रेलर की शुरुआत लाल बहादुर शास्त्री की झलकियों से होती है। और ऐसे सवाल उठते हैं, जिसका पूरे देश को आज तक जवाब नहीं मिला।
विवेक अग्निहोत्री की यह फिल्म 12 अप्रैल 2019 को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज़ हो रही है। पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की ताशकंद में रहस्यमयी तरीके से मौत हो गई थी, कई साल बाद भी उनकी मौत की गुत्थी नहीं सुलझी। इस गुत्थी को अपनी फिल्म के माध्यम से विवेक अग्निहोत्री सुलझाने की कोशिश कर रहे हैं।
फिल्म बनाते समय विवेक ने ट्वीट कर लिखा था, ‘इस दिन हमारे दूसरे प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की ताशकंद में रहस्यमयी तरीके से मौत हो गई थी। यह हार्ट अटैक था या उन्हें जहर दिया गया था? 52 साल बाद भी आजाद भारत में गुप्त रखी गई इस बात का खुलासा नागरिकों, उनके परिजनों और समर्थकों के सामने नहीं हुआ है। कई साल के रिसर्च के बाद मैं यह फिल्म बनाने जा रहा हूं।’
उन्होंने आगे लिखा, ‘हिंदुस्तान का नागरिक होने के नाते यह हमारा लोकतांत्रिक अधिकार है कि हमारे दूसरे प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की मौत कैसे हुई यह जानें। क्योंकि कुछ लोग कहते हैं कि उनकी नैचरल डेथ हुई थी, जबकि कुछ लोगों को इसमें संदेह लगता है। मैं इसी रहस्य को फिल्म ‘द ताशकंद फाइल्स’ के जरिए सुलझाने की कोशिश कर रहा हूं।’
बता दें, भारत पाकिस्तान के बीच 1965 का युद्ध खत्म होने के बाद 10 जनवरी 1966 को शास्त्रीजी ने पाकिस्तानी सैन्य शासक जनरल अयूब खान के साथ उज्बेकिस्तान के ताशकंद शहर में ऐतिहासिक शांति समझौता किया था। आश्चर्यजनक रुप से उसी रात शास्त्रीजी का कथित तौर पर दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था। शास्त्रीजी पहले व्यक्ति थे, जिन्हें मरणोपरांत भारत रत्न से नवाजा गया था।
नई दिल्ली। Lenovo के मालिकाना हक वाली कंपनी मोटोरोला ने आज अपने दो स्मार्टफोन Moto G7 और Motorola One भारत में लॉन्च कर दिए हैं। कंपनी पिछले काफी समय से Moto G7 को टीज कर रही थी, ऐसे में इसका लॉन्च होना तो तय था, लेकिन कंपनी के दूसरे स्मार्टफोन Motorola One की लॉन्चिंग यूजर्स के लिए किसी सरप्राइज से कम नहीं। बात करें खूबियों की तो इन दोनों ही फोन में 4GB रैम और ड्यूल रियर कैमरा सेटअप जैसे फीचर्स दिए गए हैं। जानें, फोन के सारे स्पेसिफिकेशन्स, कीमत और उपलब्धता के बारे में…
Moto G7 और Motorola One की कीमत और लॉन्च ऑफर्स भारतीय बाजार में Moto G7 की कीमत 16,999 रुपये और मोटोरोला वन की कीमत 13,999 रुपये रखी गई है। ये दोनों ही स्मार्टफोन आज से मोटो हब स्टोर्स, ऑर्थोराइज्ड रिटेल स्टोर्स और फ्लिपकार्ट पर क्लियर वाइट और सेरामिक ब्लैक कलर ऑप्शन में बिक्री के उपलब्ध होंगे। बात करें लॉन्च ऑफर की तो दोनों ही फोन पर 2,200 रुपये का जियो कैशबैक ऑफर दिया जाएगा। हालांकि, ग्राहकों को यह ऑफर 198 और 299 रुपये का जियो रिचार्ज करने पर ही मिलेगा।
Moto G7 के स्पेसिफिकेशन्स Moto G7 स्मार्टफोन में 6.24 इंच का फुल-एचडी+ मैक्स विजन एलटीपीएस एलसीडी डिस्प्ले दिया गया है जिसका रेजॉलूशन 1080×2270 पिक्सल है। फोन में 1.8 गीगाहर्ट्ज ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 632 प्रोसेसर के साथ 4GB रैम दी गई है। इंटरनल स्टोरेज 64 जीबी है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 512 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। ड्यूल सिम वाले इस फोन में 3000 एमएएच बैटरी है जो 15W टर्बोपावर फास्ट चार्जिंग सपॉर्ट करती है।
बात की जाए कैमरे की तो फोन में ड्यूल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। एफ/ 1.8 अपर्चर वाला 12 मेगापिक्सल का प्राइमरी रियर सेंसर और एफ/ 2.2 अपर्चर वाला 5 मेगापिक्सल का सेकंडरी सेंसर दिया गया है। सेल्फी के लिए फोन में एफ/ 2.2 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया गया है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें 4g volte, ब्लूटूथ, जीपीएस, 3.5 mm हेडफोन जैक और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट दिए गए हैं।
Motorola One के स्पेसिफिकेशन्स Motorola One स्मार्टफोन में 5.9 इंच का फुल-एचडी+ मैक्स विजन एलटीपीएस एलसीडी डिस्प्ले दिया गया है जिसका रेजॉलूशन 720×1520 पिक्सल है। फोन में क्वॉलकम स्नैपड्रैगन 625 प्रोसेसर के साथ ऐंड्रेनो 506 GPU दिया गया है। 4GB रैम के साथ पेश किए गए इस फोन में 64GB इंटरनल स्टोरेज दी गई है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 256GB तक बढ़ाया जा सकता है। ऐंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर चलने वाले इस स्मार्टफोन में 3,000mAh बैटरी दी गई है जो टर्बोपावर फास्ट चार्जिंग सपॉर्ट करती है।
बात की जाए कैमरे की तो फोन में ड्यूल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। एफ/ 2.0 अपर्चर वाला 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी रियर सेंसर और एफ/ 2.4 अपर्चर वाला 2 मेगापिक्सल का सेकंडरी सेंसर दिया गया है। सेल्फी के लिए फोन में एफ/ 2.2 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया गया है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें भीब्लूटूथ, जीपीएस, 3.5 mm हेडफोन जैक, 4g volte और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट दिए गए हैं।
डांसर सपना चौधरी सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा ऐक्टिव रहने वाले सितारों में गिनी जाती हैं। हालांकि, इन दिनों वह सुर्खियों में हैं आनेवाले चुनाव को लेकर, क्योंकि कभी चर्चा हो रही कि वह कांग्रेस पार्टी का हिस्सा बनने जा रही हैं तो कभी बीजेपी में शामिल होने की अफवाहें तेज हो रही हैं। वैसे, यहां हम बात कर रहे हैं उनकी लेटेस्ट तस्वीरों की, जिसे उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है।
बता दें कि सपना चौधरी ने इंस्टाग्राम पर अपने डांस के कुछ सिग्नेचर स्टेप्स की तस्वीरें पोस्ट की हैं। डार्क ब्लू सलवार सूट और चुनरी में सपना काफी खूबसूरत दिख रही हैं। पोस्ट की गई सभी तस्वीरों में सपना का अंदाज़ काफी अलग-अलग है। इन तस्वीरों में सपना के अलग-अलग डांस स्टेप भी दिख रहे हैं।
बता दें कि सपना अपने स्टेज शो के लिए काफी मशहूर हैं, जहां उनके फैन्स की भीड़ उनकी एक झलक के लिए बेताब रहती है। वैसे, सपना बॉलिवुड और टीवी शो में भी अपना हाथ आजमा चुकी हैं।
जहां वह ‘बिग बॉस 11’ की अहम कंटेस्टेंट के रूप में दर्शकों के सामने उभरकर आईं, वहीं उन्होंने ‘वीरे की वेडिंग’ में ‘चल हट जा ताऊ’ गाने से दर्शकों के दिलों पर छा गईं। हाल ही में उनकी फिल्म ‘दोस्ती के साइड इफेक्ट्स’ रिलीज़ हुई, जिसमें वह आईपीएस अधिकारी की भूमिका में दिखी थीं।
बता दें कि इन दिनों चुनावी माहौल के रंग में भी सपना रंग चुकी हैं। दरअसल अफवाहें इस बात को लेकर उड़ चली हैं कि सपना चौधरी आखिर किस पार्टी में जा रही हैं? पहले सपना की एक तस्वीर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के साथ आई थी और बताया जा रहा था कि वह कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गई हैं।
बाद में सपना ने साफ इनकार कर दिया और अब एक नई तस्वीर सामने आ गई है। इस तस्वीर में सपना चौधरी दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष और मशहूर भोजपुरी गायक मनोज तिवारी के साथ दिख रही हैं। सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीर के साथ लोग अब इस पर चर्चा में जुटे हैं कि आखिर सपना किस पार्टी में जा रही हैं।
नई दिल्ली। दुनिया में आर्थिक मंदी की आशंका के कारण निवेशकों में छाई बिकवाली के कारण भारतीय शेयर बाजार कारोबारी सप्ताह के पहले दिन बड़ी गिरावट के साथ बंद हुए। बंबई स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों का संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 355 अंकों की गिरावट के साथ 37,808 अंकों पर बंद हुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का 50 शेयरों का संवेदी सूचकांक निफ्टी 102 अंकों की गिरावट के साथ 11,354 अंकों पर बंद हुआ।
बंबई स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स सुबह लाल निशान में खुला। शुरुआत से ही छाई बिकवाली के कारण सेंसेक्स में पूरे दिन गिरावट का माहौल रहा। दिनभर के कारोबार में 37882 उच्चतम स्तर और 37674 निम्नतम स्तर रहा। मिडकैप शेयर 160 अंकों की गिरावट के साथ 14916 अंकों पर बंद हुआ, जबकि स्मॉलकैप शेयर 171 अंकों की गिरावट के साथ 14587 अंकों पर बंद हुए। सेंसेक्स में पीएसयू, यूटीलिटी, पावर और ऑयल एंड गैस को छोड़कर अन्य सभी सेक्टोरियल इंडेक्स गिरावट के साथ लाल निशान में बंद हुए।
निफ्टी का हाल 50 शेयरों के संवेदी सूचकांक निफ्टी में 13 शेयर हरे और 37 शेयर लाल निशान में बंद हुए। निफ्टी-50 मिडकैप 0.26 फीसदी की गिरावट के साथ 4884 अंकों पर और स्मॉलकैप 1.66 फीसदी की गिरावट के साथ 3138 अंकों पर बंद हुआ। निफ्टी में सभी सेक्टोरियल इंडेक्स गिरावट के साथ लाल निशान में बंद हुए।
इन शेयरों में रही तेजी सेंसेक्स में जेट एयरवेज 12.69 फीसदी, आरईसी लिमिटेड में 9.79 फीसदी, पीएफसी में 5.21 फीसदी, टीटीके प्रेस्टीज में 5.08 फीसदी और आईओसी में 4.72 फीसदी की तेजी रही। निफ्टी में आईओसी में 4.52 फीसदी, ओएनजीसी में 4.36 फीसदी, हिन्दुस्तान पेट्रोलियम में 2.48 फीसदी, कोल इंडिया में 2.26 फीसदी और पावरग्रिड में 1.59 फीसदी की तेजी रही।
इन शेयरों में रही गिरावट सेंसेक्स में टाटा स्टील में 6.17 फीसदी, आईडिया में 5.92 फीसदी, जिंदल शॉ लिमिटेड में 5.76 फीसदी, डिश टीवी में 5.56 फीसदी और एडिलविस में 5.23 फीसदी की गिरावट रही। निफ्टी में जी एंटरटेनमेंट में 4.28 फीसदी, भारती इंफ्राटेल में 3.53 फीसदी, वीई़डीएल में 3.28 फीसदी, जेएसडब्ल्यू स्टील में 3.08 फीसदी और टाटा मोटर्स में 2.51 फीसदी की गिरावट रही।
अमेरिकी ट्रेजरी यील्ड में गिरावट से मंदी की आशंका विश्लेषकों के मुताबिक अमेरिकी ट्रेजरी यील्ड पिछले साल के बाद के निचले स्तर पर आ गया। यील्ड में आयी गिरावट से बाजार में वैश्विक आर्थिक मंदी की आशंका एक बार फिर सिर उठाने लगी है। आस्ट्रेलिया का 10 साल का बांड यील्ड भी रिकॉर्ड निचले स्तर पर आ गया है।
गत शुक्रवार को भी इसी चिंता में यूरोपीय बाजार लुढ़के थे जिसका असर आज एशियाई बाजारों पर भी दिखने लगा। चीन का शंघाई कंपोजिट, जापान का निक्की, दक्षिण कोरिया का कोस्पी और हांगकांग का हैंगशैंग भी बिकवाली के दबाव में है।
नई दिल्ली। Volvo की अगले साल यानी 2020 से आने वाली नई कारें ‘ड्राइवर मॉनिटरिंग सिस्टम’ से लैस होंगी। इस मॉनिटरिंग सिस्टम में इन-कैबिन कैमरे (कैबिन में लगे कैमरे) और सेंसर्स शामिल हैं। ड्राइविंग के दौरान ध्यान भटकने या शराब पीकर गाड़ी चलाने से होने वाली दुर्घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए कंपनी यह फीचर लेकर आई है। वॉल्वो ने स्वीडन में हुए ‘सेफ्टी मोमेंट’ इवेंट में यह नया फीचर पेश किया है।
कंपनी ने कहा है कि वॉल्वो का विजन है कि 2020 से दुर्घटना के दौरान उसकी कार या एसयूवी में ना किसी की जान जाए और ना ही कोई गंभीर रूप से घायल हो। इस विजन को वास्तविकता में बदलने के लिए कंपनी 2021 से अपनी नई कारों में 180 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड लिमिट के साथ ड्राइवर मॉनिटरिंग सिस्टम लगाएगी।
ऐसे काम करेगा ड्राइवर मॉनिटरिंग सिस्टम ड्राइवर नशे में है या कार पर उसका पूरा नियंत्रण नहीं है, यह निर्धारित करने के लिए वॉल्वो का ‘ड्राइवर मॉनिटरिंग सिस्टम’ सेंसर्स के माध्यम से कार की स्टीयरिंग और ब्रेकिंग का डेटा लेगा। साथ ही इन-कार कैमरों (कैबिन में लगे कैमरे) से मिले इनपुट का भी इस्तेमाल करेगा। ये डेटा ड्राइवर के कार चलाने के तरीके और शारीरिक हाव-भाव से जुड़े होंगे।
इनपुट मिलने के बाद यह सिस्टम ड्राइवर को अलर्ट जारी करेगा। अगर ड्राइवर इस अलर्ट पर ध्यान नहीं देगा, तो ड्राइवर मॉनिटरिंग सिस्टम कार की स्पीड कम कर देगा और वॉल्वो के कॉल सेंटर को अलर्ट करेगा। इसके बाद कॉल सेंटर से ड्राइवर को कॉल जाएगा। अगर इन अलर्ट और कॉल को भी ध्यान नहीं दिया गया, तो यह सिस्टम कार को धीमा करके इसे सुरक्षित ढंग से पार्क कर देगा।
ऐक्टर जैकी श्रॉफ इस समय अपनी आने वाली फिल्म ‘रोमियो अकबर वॉल्टर’ के रिलीज होने का इंतजार कर रहे हैं। इस फिल्म के अलावा जैकी श्रॉफ फिल्म ‘भारत’ में भी काम कर रहे हैं और इसमें वह सलमान खान के पिता का रोल निभाते नजर आएंगे। सलमान और जैकी दोनों ने ही अपना फिल्मी सफर 80 के दशक में शुरू किया था और दोनों की उम्र में लगभग 10 साल का अंतर है। फिर भी जैकी इस रोल को करने के लिए तैयार हो गए।
मिड-डे की एक रिपोर्ट के मुताबिक, जैकी ने कहा कि वह उन्हें पता है कि उनकी और सलमान की उम्र में केवल 10 साल का अंतर है। उन्होंने बताया कि दोनों का करियर भी लगभग एक ही समय पर शुरू हुआ था लेकिन उन्हें सलमान खान के पिता का किरदार निभाने में कोई दिक्कत नहीं है। जैकी ने आगे कहा कि वह सलमान खान को अपने बच्चे जैसा समझते हैं और अभी भी वह उनके लिए बच्चे जैसे ही हैं।
जैकी ने यह भी बताया कि करियर के शुरुआती दिनों में सलमान को उनकी जीन्स और जूते काफी पसंद थे। जैकी इससे पहले फिल्म ‘यादें’ में करीना कपूर के और ‘धूम 3’ में आमिर खान के पिता का किरदार भी निभा चुके हैं। इससे पहले जैकी श्रॉफ और सलमान ने ‘बंधन’, ‘कहीं प्यार न हो जाए’, ‘क्योंकि’ और ‘वीर’ जैसी फिल्मों में काम किया है।
टेक्नॉलोजी और हाई-स्पीड इंटरनेट ने दुनियाभर में कम्युनिकेशन को एक नई उड़ान दी है। यूजर्स अब कॉलिंग के साथ 4G इंटरनेट स्पीड की मदद से दुनिया के किसी भी कोने में अपने फ्रेंड्स और फैमिली के साथ फोटो और विडियो शेयर कर सकते हैं। हाई-स्पीड इंटरनेट के कई फायदे हैं, लेकिन इस बात को भी पूरी तरह नहीं नकारा जा सकता कि इसकी वजह से यूजर्स की पर्सनल डेटा और प्रिवेसी पर भी खतरा बढ़ा है। इस वक्त दुनिया के ज्यादातर यूजर्स LTE के जरिए हाई-स्पीड 4G इंटरनेट को ऐक्सेस कर पा रहे हैं।
हाल ही में की गई एक रिसर्च में रिसर्चर्स ने 4G नेटवर्क की दर्जनों कमियों का पता लगाया है। नेटवर्क में मौजूद इन खामियों की सहायता से हैकर्स यूजर्स के मोबाइल नेटवर्क के साथ ही उनके डेटा को आसानी से हैक कर सकते हैं।
LTE पर हैं 51 खामियां कोरिया अडवांस्ड इंस्टिट्यूट ऑफ साइंस ऐंड टेक्नॉलजी कॉन्स्टिट्यूशन ने LTE के डिजाइन और इंप्लीमेंटेशन का विश्लेषण किया। इसमें उन्होंने पाया कि इस नेटवर्क पर यूजर्स की सुरक्षा को नुकसान पहुंचाने वाली कुल 51 खामियां मौजूद हैं। इनमें से 36 बिलकुल नई हैं और इनके कारण दुनिया के करोड़ों यूजर्स के डेटा और मोबाइल नेटवर्क को बहुत बड़ा खतरा है।
ये है खतरा एलटीई पर मिली इन कमियों से यूजर्स के डेटा को असल मायने में किस प्रकार से नुकसान पहुंचाया जा सकता है इस बारे में रिसर्चर्स ने ज्यादा विस्तार से नहीं बताया। हालांकि उन्होंने माना कि इससे एंड-यूजर्स को ही नुकसान होगा।
रिसर्चर्स ने आगे कहा कि इन कमियों की वजह से हैकर्स फोन के नेटवर्क को बंद करने के साथ ही मोबाइल बेस स्टेशन के भी काम में बाधा पहुंचा सकते हैं। इसके अलावा इनकमिंग कॉल्स और मेसेज को भी हैकर्स आसानी से ब्लॉक कर सकते हैं।
रिसर्चर्स ने किया ‘फजिंग’ तकनीक का इस्तेमाल LTE 4G नेटर्वक पर मौजूद इन कमियों का पता लगाने के लिए रिसर्चर्स ने ‘फजिंग’ तकनीक का सहारा लिया था। इस तकनीक में किसी प्रोग्राम में डेटा को फीड कर उसकी असामान्यता का पता लगाया जाता है।
इस मामले में रिसर्चर्स की टीम ने LTEFuzz नाम के टूल का सहारा लिया था। इसकी मदद से रिसर्चर्स ने मोबाइल नेटवर्क पर अलग-अलग मलीशियस कनेक्शन बनाकर उसके रिसपॉन्स और कमियों को पहचानने की कोशिश की।
रिसर्चर्स ने फाइल की रिपोर्ट LTE नेटवर्क की इन कमियों की जांच रिपोर्ट GSMA को सौंप दी है। GSMA वह संस्था है जो 4G स्टैंडर्ड्स का नेतृत्व करती है। रिपोर्ट मिलने के बाद से अभी तक इस संस्था की तरफ से कोई जवाब नहीं दिया गया है।
इसीलिए अभी यह कहना मुमकिन नहीं कि इसे कब तक फिक्स किया जा सकता है। हालांकि इससे जिस प्रकार के खतरें हैं उसे देखते हुए उम्मीद की जा रही है कि जीएसएमए जल्द ही इस समस्या का हल निकालेगी।
नई दिल्ली। कच्चे तेल की कीमतों में मंदी के चलते डीजल की कीमतों में राहत का दौर जारी है। जबकि, पेट्रोल की कीमतों में सोमवार को बढ़ोतरी हुई है। देश की सबसे बड़ी सरकारी तेल कंपनी इंडियन ऑयल ने सोमवार 25 मार्च 2019 को डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया जबकि पेट्रोल की कीमतों में 4 से 5 पैसे की बढ़ोतरी की है।
देश की राजधानी दिल्ली में डीजल की कीमतें 66.60 रुपए प्रति लीटर है। कोलकाता में डीजल 68.39 रुपए प्रति लीटर ही रहा। मुंबई में डीजल 69.76 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है। चेन्नई में डीजल 70.37 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है।
IOCL ने देश के तीन महानगरों में पेट्रोल की कीमतों में 5 पैसे की बढ़ोतरी की है। इस बढ़ोतरी के बाद राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 72.86 रुपए प्रति लीटर, मुंबई में 78.48 रुपए प्रति लीटर और चेन्नई में 75.67 रुपए प्रति लीटर हो गया है। इसके उलट कोलकाता में पेट्रोल की कीमतों में 4 पैसे की बढ़ोतरी की है जिसके बाद यहां पेट्रोल 74.93 रुपए प्रति लीटर हो गया है।
कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में कमी आई है। सोमवार को सुबह के कारोबार में कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट दिखी। आज ब्रेंट क्रूड 0.87 फीसदी की गिरावट के साथ 66.17 डॉलर प्रति बैरल और WTI क्रूड 0.90 फीसदी की गिरावट के साथ 58.51 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है।
बेंगलुरु । अब मोबाइल एप बताएगा कब कौन सी फसल उगानी है और कब क्या करना है। यहाँ तक की बाजार में कौन सी फसल में तेजी -मंदी का अनुमान भी यह बताएगा। कर्नाटक कृषि मूल्य आयोग ने तकनीकी क्षेत्र का प्रमुख कंपनी आईबीएम के साथ साझेदारी की है। इसमें कृत्रिम मेधा (एआई), बिग डेटा और मशीन लर्निंग तकनीकों का प्रयोग करके एक स्मार्ट प्लेटफॉर्म विकसित किया गया है जो टमाटर फसल की कीमतों के पैटर्न का अनुमान लगाएगा।
इस महीने शुरू किया गया यह प्लेटफॉर्म तीनों जिलों के किसानों को यह निर्णय लेने में मदद करेगा कि किस कीमत पर, किस समय तथा कहां पर फसल को बेचा जाए। आईबीएम रिसर्च एआई के उपाध्यक्ष श्रीराम राघवन कहते हैं, ‘यह एप डैशबोर्ड की तरह है जो आगामी किसी भी दी गई तारीख के लिए बाजार मूल्यों के रुझान की भविष्यवाणी करेगा।’
संयोग से यह किसानों के लिए बाजार के रुझान बताने वाला भारत का पहला प्लेटफॉर्म है। कृषि उत्पादों के लिए बनाए गए इस मंच को बनाने में एआई, बिग डेटा और मशीन लर्निंग के साथ ही आईबीएम के वॉटसन डिसिजन प्लेटफॉर्म का उपयोग किया गया है। मांग और आपूर्ति के ऐतिहासिक आंकड़ों का अध्ययन करने के लिए डेटा एनालिटिक्स का उपयोग होगा।
करीबी राज्यों के बाजारों में फसल की कीमतें भी यहां दिखायी देंगी और किसान इसका लाभ ले सकेंगे। किसी भी दी गई तारीख के हिसाब से 15 दिन का बाजार रुझान दिखाया जाएगा जिससे कर्नाटक के किसानों को फसल बेचने का निर्णय लेने में लाभ मिलेगा।
कर्नाटक के दावणगेरे और हावेरी जिले के किसानों के लिए प्लेटफॉर्म पर मक्का की कीमतों के अनुमान भी मिलेंगे। इस प्रक्रिया के पहले चरण में फसल के उत्पादन का अनुमान लगाया जाता है। इसके लिए उपग्रह से मिले चित्रों की सहायता से पोषण, नमी, मिट्टी में पानी का स्तर और फसल का रकबा आदि पैमानों पर आंकड़े जुटाए जाएंगे।
आईबीएम का मौसम प्लेटफॉर्म ‘दी वेदर कंपनी’ दूरस्थ क्षेत्रों से मौसम संबंधी महत्त्वपूर्ण आंकड़े जुटाएगा। राघवन कहते हैं, ‘इंटरनेट ऑफ द थिंग्स समर्थित सेंसरों की सहायता से फसल की स्थिति पर नजर रखी जाती है। इससे जुटाए गए आंकड़ों का एआई तकनीक की मदद से विश्लेषण किया जाता है।’
हैदराबाद स्थित अंतरराष्ट्रीय फसल अनुसंधान केंद्र तकनीकी कंपनी माइक्रोसाॉफ्ट के साथ मिलकर एक बुआई ऐप तैयार किया है जो आंध्र प्रदेश और तेलंगाना के किसानों को खेत तैयार करने से लेकर किसी फसल को बोने तक की जानकारी उपलब्ध कराएगा।
इसके पीछे विचार यह है कि इन दिशानिर्देशों की मदद से किसानों को बेहतर फसल की प्राप्ति हो। माइक्रोसॉफ्ट के कॉर्टोना इंटेलीजेंस सूट का इस्तेमाल करने वाला यह ऐप एआई, मशीन लर्निंग, मौसम अनुमान मॉडल और कृषि तथा मौसम संबंधी आंकड़ों के बीच एक इंटरफेस की तरह काम कर रहा है।
एग्रीटेक कंपनियों द्वारा किए जा रहे नवोन्मेष कृषि क्षेत्र में अहम योगदान कर रहे हैं। उदाहरण के लिए, बेंगलूरु स्थित एग्रीटेक फर्म क्रॉपइन टेक्नोलॉजी ने एक ऐप विकसित किया है जो खेत की जुताई के पहले चरण से लेकर फसल की कटाई तक के आखिरी चरण तक की जानकारी देता है।