टोल प्लाजा से 20 किमी के दायरे में अब नहीं लगेगा टोल, घर बैठे बनाएं लोकल पास

0
9

नई दिल्ली। सड़क यात्रा करने वाले करोड़ों वाहन चालकों के लिए भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने एक कदम उठाया है। अब टोल प्लाजा से बार-बार गुजरने वाले लोगों को न तो लंबी लाइनों में लगने की जरूरत है और न ही पास बनवाने के लिए टोल के चक्कर काटने की।

NHAI ने अपने ‘राजमार्ग यात्रा’ (RajmargYatra) ऐप में नया ‘लोकल पास’ फीचर और AI आधारित ‘मार्ग मित्र’ सुविधा जोड़कर यात्रा को बेहद आसान बना दिया है। NHAI के इस नए फीचर का मकसद उन लोगों को सुविधा देना है, जिन्हें रोजाना एक ही टोल प्लाजा से गुजरना पड़ता है। अगर आपका घर किसी टोल प्लाजा से 20 किलोमीटर के भीतर है, तो आप ऐप के जरिए मासिक अनलिमिटेड ट्रैवल पास खरीद सकते हैं।

क्या है नया लोकल पास फीचर
NHAI का यह फीचर उन लोगों के लिए है जो रोजाना नौकरी, बिजनेस या पढ़ाई के लिए एक ही टोल प्लाजा से गुजरते हैं। यदि आपका घर किसी पात्र टोल प्लाजा से 20 किलोमीटर के दायरे में स्थित है, तो आप अब घर बैठे मोबाइल ऐप के जरिए मासिक ‘अनलिमिटेड ट्रैवल पास’ खरीद सकते हैं।

इस पास के सक्रिय होने के बाद, आपको महीने भर उस टोल पर बार-बार शुल्क चुकाने की झंझट से मुक्ति मिल जाएगी। बस आपको महीने के 340 रुपये देने होते हैं, जिसके बाद आप अपनी गाड़ी को अनगिनत बार टोल प्लाजा से बिना टोल दिए निकाल सकते हैं। सबसे बड़ी बात यह है कि पहले जहाँ इसके लिए टोल दफ्तर जाकर कागजी कार्यवाही करनी पड़ती थी, अब यह पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन हो गई है।

कौन बनवा सकता है लोकल टोल पास

  1. टोल प्लाजा से 20 किलोमीटर के दायरे में रहने वाले निवासी।
  2. वाहन पर वैध FASTag हो।
  3. GIS आधारित वेरिफिकेशन से पात्रता की जांच की जाएगी।

लोकल पास बनवानेकी आसान प्रक्रिया

  1. ऐप डाउनलोड करें: सबसे पहले अपने स्मार्टफोन में ‘राजमार्ग यात्रा’ (RajmargYatra) ऐप डाउनलोड करें। यह Android और iOS दोनों पर उपलब्ध है।
  2. लॉगिन और जानकारी: ऐप में अपना मोबाइल नंबर दर्ज कर लॉगिन करें। ऐप आपकी अनुमति से DigiLocker और VAHAN प्लेटफॉर्म से आपके पते, वाहन नंबर और FASTag की जानकारी को सुरक्षित रूप से फेच (Fetch) कर लेगा।
  3. लोकेशन वेरिफिकेशन: ऐप में GIS आधारित सिस्टम का उपयोग किया जाता है, जो यह जाँचता है कि आपका घर या पता टोल प्लाजा से 20 किलोमीटर के दायरे में है या नहीं।
  4. पास का चयन: पात्रता (Eligibility) की पुष्टि होने के बाद, आप ऐप के जरिए अपना ‘मासिक लोकल पास’ (Monthly Local Pass) चुन सकते हैं।
  5. ऑनलाइन भुगतान: अंत में, आप डिजिटल माध्यम से शुल्क का भुगतान करें। भुगतान सफल होते ही आपका पास एक्टिवेट हो जाएगा और आप बिना किसी अतिरिक्त टोल शुल्क के उस रूट पर यात्रा कर सकेंगे।

मार्गमित्र हेल्प सेंटर भी हुआ लॉन्च

NHAI ने राजमार्गयात्रा ऐप में ‘मार्गमित्र’ नाम का नया डिजिटल हेल्प सेंटर भी शुरू किया है। इसके जरिए यात्री कई सुविधाओं का लाभ उठा सकेंगे.

  1. FASTag रिचार्ज और KYC से जुड़ी जानकारी।
  2. लोकल और एनुअल पास संबंधी सहायता।
  3. शिकायत दर्ज करने और उसकी स्थिति ट्रैक करने की सुविधा।
  4. 22 भारतीय भाषाओं में चैट या वॉइस के जरिए सहायता।
  5. खराब वाहन, अतिक्रमण और सड़क संबंधी समस्याओं की रिपोर्ट करने का विकल्प।

ऑनलाइन वेरिफिकेशन की आसान प्रक्रिया

  • राजमार्ग यात्रा’ ऐप आपकी अनुमति से DigiLocker और VAHAN प्लेटफॉर्म से आपके पते, वाहन नंबर और FASTag की जानकारी खुद उठा लेता है।
  • इसके बाद GIS आधारित लोकेशन ट्रैकिंग के जरिए ऐप यह सुनिश्चित करता है कि आपका पता टोल प्लाजा से 20 किमी के दायरे में है या नहीं।
  • पात्र पाए जाने पर आप ऐप के जरिए तुरंत पास खरीद सकते हैं।

अगर आपको FASTag रिचार्ज, KYC, रिफंड, लोकल या एनुअल पास, FASTag ब्लैकलिस्ट, ई-नोटिस या हाईवे से जुड़ी किसी अन्य जानकारी की जरूरत है, तो MargMitra आपकी मदद करेगा। अगर कोई शिकायत है, तो उसे सीधे ऐप से दर्ज किया जा सकता है। शिकायत संबंधित विभाग तक पहुंच जाएगी और आप उसकी प्रगति भी रियल टाइम में देख सकेंगे।