Moto का यह लग्जरी फोन पहली ही सेल में 10 हजार रुपए सस्ता, जानिए ऑफर्स

0
28

नई दिल्ली। Motorola ने हाल ही में भारतीय बाजार में अपना लग्जरी फोन Motorola Edge 70 Max लॉन्च किया है। फोन की पहली सेल कल से शुरू हो रही है। पहली सेल में फोन बैंक और एक्सचेंज ऑफर के बाद पूरे 10,000 रुपये सस्ता मिलेगा। अगर आप भी इसे खरीदने का प्लान कर रहे हैं, तो देखें कीमत, फीचर्स और ऑफर्स की पूरी डिटेल

कीमत और ऑफर: भारत में Motorola Edge 70 Max की कीमत 8GB रैम और 256GB स्टोरेज वाले बेस वेरिएंट के लिए 54,999 रुपये है। वहीं, इसके टॉप-एंड वेरिएंट (जिसमें 12GB रैम और 256GB स्टोरेज है) की कीमत 59,999 रुपये है। कंपनी चुनिंदा बैंकों के क्रेडिट कार्ड (HDFC, Axis) पर 5,000 रुपये का इंस्टेंट बैंक डिस्काउंट भी दे रही है।

फोन 20 जुलाई से Flipkart और मोटोरोला के ऑनलाइन स्टोर पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। इसे पैनटोन एक्वा ग्रे, पैनटोन डार्क शैडो और पैनटोन आइस मेल्ट जैसे कलर्स में खरीदा जा सकता है। फ्लिपकार्ट एक्सचेंज पर भी 5,000 रुपये का एक्स्ट्रा डिस्काउंट भी दे रहा है।

यदि आप बैंक और एक्सचेंज बोनस दोनों का पूरा-पूरा लाभ लेने में कामयाब हो जाते हैं, तो फोन की कीमत को 10,000 रुपये तक कम कर सकते हैं, जिससे प्रभावी कीमत 44,999 रुपये रह जाएगी। (नोट- एक्सचेंज बोनस का अमाउंट आपके पुराने फोन के मॉडल, कंडीशन और पिनकोड पर निर्भर करता है)

डिस्प्ले: इस फोन में 6.8-इंच का QHD+ एक्सट्रीम एमोलेड डिस्प्ले है, जिसमें 144 हर्ट्ज तक रिफ्रेश रेट, 7000 निट्स तक पीक ब्राइटनेस, 360 हर्ट्ज तक टच सैंपलिंग रेट, 510 पीपीआई पिक्सेल डेंसिटी और कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 7i प्रोटेक्शन मिलता है। इसमें सेगमेंट का सबसे ब्राइट डिस्प्ले भी है। गीली या नम उंगलियों के साथ बेहतर टच रिस्पॉन्स के लिए इसमें ‘वॉटर टच’ फीचर भी है। फोन मिलिट्री-ग्रेड सर्टिफिकेशन के साथ मजबूत बॉडी के साथ आता है और यह IP68 + IP69 रेटिंग के साथ भी आता है।

प्रोसेसर और सॉफ्टवेयर: फोन में क्वालकॉम का लेटेस्ट 3nm प्रोसेस पर बना ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 8 जेन 5 चिपसेट दिया गया है। इसमें छह एफिशिएंसी कोर (3.3GHz) और दो परफॉर्मेंस कोर हैं, जो 3.8GHz की पीक क्लॉक स्पीड देते हैं। इसमें 12GB तक LPDDR5x रैम और 256GB तक UFS 4.1 ऑनबोर्ड स्टोरेज भी है। फोन में वेपर चैंबर कूलिंग सॉल्यूशन दिया है, जो 5500 sqmm का हीट डिसिपेशन एरिया देता है। यह फोन Android 16 पर बेस्ड हैलो यूआई पर चलता है। कंपनी का कहना है कि फोन तीन साल तक ओएस अपग्रेड और पांच साल तक सिक्योरिटी अपडेट प्राप्त करने के लिए एलिजिबल है।

कैमरा: फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप है। इसमें मेन कैमरा 50-मेगापिक्सेल (f/1.8) का है, जिसमें सोनी LYT-710 सेंसर और ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन (OIS) की सुविधा है। इसके साथ ही, इसमें 8-मेगापिक्सेल (f/2.2) का अल्ट्रावाइड कैमरा भी है, जो 119-डिग्री का फील्ड ऑफ व्यू और ऑटोफोकस देता है और इसमें 2-इन-1 लाइट सेंसर भी लगा है। सेल्फी के लिए इस स्मार्टफोन में 32-मेगापिक्सेल (f/2.2) का फ्रंट कैमरा दिया गया है। यह 4K/60 fps तक वीडियो रिकॉर्ड करने में सक्षम है।

बैटरी: मोटोरोला एज 70 मैक्स में 7100mAh की बैटरी है जो 90W (वायर्ड) और 25W (वायरलेस) फास्ट चार्जिंग के साथ-साथ 5W वायर्ड रिवर्स चार्जिंग को सपोर्ट करती है। दावा है कि यह सेगमेंट का पहला फोन है, जो सबसे तेज मैग्नेटिक वायरलेस चार्जिंग के साथ आता है। 221 ग्राम वजनी इस फोन की मोटाई 8.29 एमएम है।