Stock Market: सेंसेक्स 364 अंक टूट कर 76400 से नीचे और निफ्टी 23869 पर बंद 

0
6

नई दिल्ली। Stock Market Closed: अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के चलते भारतीय शेयर बाजार लगातार चौथे कारोबारी सत्र में गिरावट के साथ बंद हुआ।सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन बीएसई सेंसेक्स 364 अंक (0.47%) गिरकर 76,391.39 पर बंद हुआ। वहीं, एनएसई निफ्टी 50 भी 127 अंक (0.53%) टूटकर 23,869.60 के स्तर पर बंद हुआ।

निफ्टी 50 इंडेक्स में अदाणी एंटरप्राइजेज, नेस्ले इंडिया और श्रीराम फाइनेंस के शेयर सबसे ज्यादा नुकसान में रहे। सेक्टोरल इंडेक्स की बात करें तो निफ्टी रियल्टी, निफ्टी केमिकल और निफ्टी ऑयल एंड गैस में सबसे अधिक गिरावट दर्ज की गई। वहीं, निफ्टी मीडिया और निफ्टी ऑटो ने अन्य सेक्टरों की तुलना में बेहतर प्रदर्शन किया।

कारोबार के दौरान बीएसई सेंसेक्स में 400 अंक से अधिक की गिरावट आई है जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 50 इंडेक्स 23,900 से नीचे फिसल गया। अंत में सेंसेक्स 363.66 अंक यानी 0.47% गिरावट के साथ 76,391.39 अंक पर बंद हुआ। दूसरी ओर निफ्टी भी 126.65 अंक यानी 0.53% फिसलकर 23,869.60 अंक पर बंद हुआ।

सेंसेक्स के 30 में से 17 शेयर गिरावट के साथ बंद हुए। अडानी पोर्ट्स में सबसे ज्यादा 2.01 फीसदी गिरावट रही। इसके अलावा बजाज फाइनेंस, इंडिगो, एक्सिस बैंक, रिलायंस, टाटा स्टील, एसबीआई, एशियन पेंट्स, मारुति में भी 1 फीसदी से ज्यादा गिरावट आई। दूसरी ओर, महिंद्रा एंड महिंद्रा, टीसीएस, इटरनल, एचसीएल टेक, बजाज फिनसर्व और कोटक बैंक में तेजी रही।