Stock Market: शेयर बाजार लगातार चौथे दिन गिरा, सेंसेक्स 350 अंक लुढ़का

0
8

नई दिल्ली। Stock Market Update : पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और कच्चे तेल की कीमतों में लगातार तेजी के बीच गुरुवार को भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत कमजोरी के साथ हुई। शुरुआती कारोबार में बीएसई सेंसेक्स 350 अंक की गिरावट आई है जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 50 इंडेक्स 23,900 से नीचे फिसल गया।

सुबह 9.28 बजे सेंसेक्स 296.65 अंक यानी 0.39% गिरावट के साथ 76,458.40 अंक पर ट्रेड कर रहा था। निफ्टी भी 69.15 अंक यानी 0.29% गिरावट के साथ 23,927.10 अंक पर आ गया। इस बीच रुपया डॉलर के मुकाबले 0.1% मजबूत होकर 96.49 पर खुला

सुबह 9:19 बजे तक निफ्टी 50 100 अंक यानी 0.42 प्रतिशत गिरकर 23,896.50 पर कारोबार कर रहा था। वहीं, सेंसेक्स 302 अंक यानी 0.39 प्रतिशत की गिरावट के साथ 76,453.42 के स्तर पर पहुंच गया। ब्रॉडर मार्केट में भी दबाव देखने को मिला। निफ्टी मिडकैप 0.54 प्रतिशत और निफ्टी स्मॉलकैप 0.75 प्रतिशत की गिरावट के साथ कारोबार कर रहे थे।

सेक्टोरल इंडेक्स की बात करें तो निफ्टी फार्मा, निफ्टी रियल्टी और निफ्टी हेल्थकेयर में सबसे ज्यादा कमजोरी देखने को मिली। दूसरी ओर, निफ्टी FMCG और निफ्टी ऑटो इंडेक्स ने बाजार की तुलना में बेहतर प्रदर्शन किया।

सेंसेक्स के 30 में से 25 शेयर गिरावट के साथ खुले। इंडिगो में सबसे ज्यादा गिरावट रही। इसके अलावा अल्ट्राटेक सीमेंट, सन फार्मा, एशियन पेंट्स, भारती एयरटेल, बजाज फिनसर्व, पावरग्रिड, इन्फोसिस, ट्रेंट, रिलायंस और महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयरों में भी उल्लेखनीय गिरावट रही। दूसरी ओर, इटरनल, टाटा स्टील, अडानी पोर्ट्स, बजाज फाइनेंस और मारुति के शेयर तेजी के साथ खुले।

ग्लोबल मार्केट के संकेत

  • एशियाई बाजारों में अच्छी बढ़त
    हालांकि एशियाई शेयर बाजारों में खरीदारी का माहौल बना हुआ है। निवेशकों को उम्मीद है कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) इंफ्रास्ट्रक्चर पर बढ़ते वैश्विक निवेश का फायदा चिप बनाने वाली कंपनियों को मिलेगा।जापान का निक्केई 225 करीब 0.99 प्रतिशत मजबूत रहा। दक्षिण कोरिया का कोस्पी लगभग 3.49 प्रतिशत की बढ़त के साथ कारोबार करता दिखा।
  • अमेरिकी बाजार रहे कमजोर
    बुधवार को अमेरिकी शेयर बाजार मिलाजुला रुख लेकर बंद हुए। Dow Jones में 0.01 प्रतिशत की हल्की गिरावट रही। S&P 500 0.14 प्रतिशत फिसला। टेक शेयरों पर दबाव के चलते Nasdaq Composite 0.57 प्रतिशत नीचे बंद हुआ।
  • कच्चे तेल में तेजी, ब्रेंट 95 डॉलर के पार
    अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने ईरान के बुनियादी ढांचे को निशाना बनाने की चेतावनी दी है। इन घटनाओं के बीच जुलाई डिलीवरी वाला ब्रेंट क्रूड वायदा लगभग 95.73 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया, जिसमें करीब 1.76 प्रतिशत की तेजी दर्ज की गई।