सखी कलेक्शन का दो दिवसीय सावन मेला 27 जुलाई से कोटा में

0
15

कोटा। Sakhi Collection: रक्षा बंधन के पावन अवसर पर सखी कलेक्शन ग्रुप इस वर्ष भी सावन मेला 27 एवं 28 जुलाई को सनातन राम मंदिर दादाबाड़ी कोटा में लगाएगा। यह एग्जीबिशन सुबह 11:00 से रात्रि 8:30 बजे तक खुली रहेगी।

संयोजिका पुष्पा सोमानी ने बताया एक से बढ़कर एक बेहतरीन क्वालिटी के आकर्षक सामान और ढेरों उपहार…सब कुछ एक ही छत के नीचे, एक ही प्रांगण में उपलब्ध होना ही एग्जीबिशन की विशेषता होती है।

कुन्ती मूंदड़ा के अनुसार हुनर की कोई सीमा नहीं होती, जब उसे सही मंच मिले तो वो पहचान बन जाती है। वहीं अरुणा मूंदड़ा का कहना है कि कला का जादू, बेहतरीन उत्पाद या कोई अनोखा व्यवसाय हो उसे एक नई उड़ान देने का एग्जीबिशन एक अच्छा माध्यम है।