ALLEN NEET Result: एलन के आर्यन को AIR-1 और पंशुल को AIR-2

0
13
  • नीट में एलन के टाॅप-10 में 5 और टाॅप-100 में 46 स्टूडेंट्स
  • 690 एवं अधिक अंक वाले टाॅप-138 स्टूडेंट्स में 63 एलन स्टूडेंट्स

कोटा। ALLEN NEET Result : मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट-यूजी 2026 का रिजल्ट घोषित कर दिया। परिणामों में एलन कॅरियर इंस्टीट्यूट के स्टूडेंट्स ने एक बार फिर श्रेष्ठता साबित की है। एलन के टाॅप-10 में 5 स्टूडेंट्स शामिल है। परिणामों में टाॅप-100 में 46 स्टूडेंट्स एलन से हैं।

रिजल्ट जारी होने के साथ ही उत्सव जैसा माहौल रहा। एलन सत्यार्थ कैम्पस के बाहर डायरेक्टर्स, फैकल्टीज और स्टूडेंट्स रिजल्ट की खुशी में झूमे। परिणामों में आर्यन गुप्ता और पंशुल बंसल ने संयुक्त रूप से 720 में से 715 अंक हासिल किए हैं। टाइब्रेकर रूल की प्राथमिकता के आधार पर आर्यन गुप्ता को आल इंडिया रैंक-1 और पंशुल बंसल को ऑल इंडिया रैंक-2 घोषित किया गया है। पंशुल बंसल एलन के दो साल से रेगुलर क्लासरूम स्टूडेंट हैं तथा आर्यन गुप्ता एलन कॅरियर इंस्टीट्यूट से डिस्टेंस लर्निंग से जुड़े हैं।

इसके साथ ही एलन क्लासरूम स्टूडेंट आयुष भालोटिया ने 710 अंक प्राप्त कर आल इंडिया रैंक-4 हासिल की है। एलन ऑनलाइन टेस्ट सीरीज के स्टूडेंट आर्यन दुबे ने एआईआर-7, वहीं एलन क्लासरूम स्टूडेंट गौरव सिंह आल इंडिया रैंक-9 हासिल की है।

एलन के सीईओ नितिन कुकरेजा ने बताया कि अब तक देखे गए परिणामों में टाॅप-10 में 5, टाॅप-20 में 10, टाॅप-50 में 23 और टाॅप-100 में 46 स्टूडेंट्स एलन से हैं। इसमें 36 स्टूडेंट्स क्लासरूम हैं। एक ऑनलाइन लाइव क्लास से तथा 10 स्टूडेंट्स डिस्टेंस लर्निंग व ऑनलाइन टेस्ट सीरीज से हैं।

एनटीए ने 690 एवं अधिक अंक वाले टाॅप-138 स्टूडेंट्स की लिस्ट प्रेस रिलीज में जारी की है, इसमें 63 स्टूडेंट्स एलन से हैं। इसमें 50 क्लासरूम प्रोग्राम है, जिनमें एक ऑनलाइन लाइव क्लासरूम से तथा 13 डिस्टेंस लर्निंग व ऑनलाइन टेस्ट सीरीज से है।

सफलता के लिए कड़ी मेहनत की : आर्यन
राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) द्वारा घोषित NEET UG 2026 री-एग्जाम के परिणाम में पंजाब के आर्यन गुप्ता ने 720 में से 715 अंक हासिल कर ऑल इंडिया रैंक-1 प्राप्त की है। आर्यन ने बताया कि इस सफलता के लिए उन्होंने लंबे समय तक कड़ी मेहनत की और रोजाना 16-17 घंटे तक पढ़ाई की। उनका कहना है कि तैयारी के दौरान कई बार नींद भी पूरी नहीं हो पाती थी।

आर्यन के माता-पिता दोनों डॉक्टर हैं। रिजल्ट आने के बाद परिवार में खुशी का माहौल है। आर्यन भविष्य में ऑन्कोलॉजिस्ट (कैंसर विशेषज्ञ) बनना चाहते हैं। उन्होंने बताया कि इसके पीछे एक भावुक वजह है, जिसके कारण उन्होंने यह लक्ष्य चुना है। नीट में पंजाब के आर्यन गुप्ता और हरियाणा के पंशुल बंसल ने संयुक्त रूप से ऑल इंडिया रैंक-1 हासिल की है। इस साल 11.21 लाख से अधिक उम्मीदवार परीक्षा में सफल रहे।

सफलता के लिए पेशन होना जरूरी है: पंशुल
एलन कॅरियर इंस्टीट्यूट के क्लासरुम स्टूडेंट पंशुल बंसल ने ऑल इंडिया रैंक-2 हासिल की है। हरियाणा में फरीदाबाद निवासी पंशुल ने नीट में 720 में से 715 माक्र्स हासिल किए हैं। पंशुल का शुरुआत से लक्ष्य निर्धारित था कि नीट क्रेक कर डाॅक्टर बनना है। पंशुल ने बताया कि मैंने यहां तक पहुंचने के लिए काफी मेहनत की है। मेरे पेरेन्ट्स ने कॅरियर के मामले में मुझे कभी प्रेशराइज नहीं किया। कक्षा 10वीं के बाद मेरे सामने कई सारे ऑप्शंस थे। मैंने कक्षा 7वीं में आते-आते डिसीजन ले लिया था कि मुझे साइंस लेनी है और डाॅक्टर बनना है। छोटी कक्षा में लाइफ का गोल सेट करना मेरे लिए काफी फायदेमंद सबित हुआ।

क्योंकि मेरा माइंड सेट वैसा बन चुका था और इससे मुझे मेरे टारगेट को हसिल करने में काफी मदद मिली। इससे आपकी फाउंडेशन और कंसेप्ट्स दोनों मजबूत होते हैं। मैं स्टूडेंट्स से कहना चाहूंगा कि आपमें आपके कॅरियर के प्रति पैशन है तो ही उसमें आगे बढ़ो। नीट की तैयारी के लिए एलन में एडमिशन लिया तो पता चला कि कम्पीटिशन क्या होता है। क्योंकि देशभर से टैलेंटेड स्टूडेंट्स अपने सपनों को साकार करने एलन में आते है और ऐसे स्टूडेंट्स को देखकर ही आप मोटिवेट होते हो। यही मोटिवेशन आपको बेस्ट बनता चला जाता है। सामान्यतया स्टूडेंट्स थ्योरी पर ज्यादा फोकस करते हैं लेकिन मैं थ्योरी पर उतना ज्यादा फोकस नहीं करता था। मैं क्वेंश्चंस की प्रेक्टिस पर ज्यादा ध्यान देता था। रीक्रिएशन के लिए म्यूजिक सुनता हूं। मैंने पियानो बजाने की अंतर्राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाएं पास की हैं। राॅक स्कूल में ग्रेड 4 और ट्रिनिटी काॅलेज ऑफ़ लंदन में ग्रेड 2 का सर्टिफिकेट हासिल कियार हुआ है।