ट्रंप के टैरिफ से सेंसेक्स 715 अंक गिरकर बंद, निवेशकों के चार लाख करोड़ डूबे

0
9

नई दिल्ली। Stock Market Closed: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इंपोर्टेड जेनेरिक दवाओं पर चरणबद्ध तरीके से टैरिफ लगाने के प्लान की घोषणा से घरेलू शेयर बाजार में आज लगातार तीसरे दिन गिरावट के साथ बंद हुआ।

इस गिरावट से बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप करीब 4 लाख करोड़ रुपये गिरकर 480 लाख करोड़ रुपये रह गया। सेंसेक्स के 30 में से 23 शेयर गिरावट के साथ बंद हुए। इंडिगो में सबसे ज्यादा 3.68 फीसदी गिरावट रही।

सेंसेक्स 715.06 अंक यानी 0.92% गिरावट के साथ 76,755.05 अंक पर बंद हुआ। निफ्टी भी 191.45 अंक यानी 0.79% फिसलकर 23,996.25 अंक पर क्लोज हुआ। बीएसई सेंसेक्स कारोबार के दौरान 800 अंक से अधिक गिरा जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी50 एक्सचेंज 24,000 अंक से नीचे फिसला।

इसके अलावा एक्सिस बैंक, इन्फोसिस, एसबीआई, अल्ट्राटेक सीमेंट, आईसीआईसीआई बैंक, रिलायंस, अडानी पोर्ट्स, टेक महिंद्रा और कोटक महिंद्रा बैंक में भी उल्लेखीय गिरावट रही। दूसरी ओर, इटरनल, हिंदुस्तान यूनिलीवर, पावरग्रिड, एनटीपीसी, टाइटन, एशियन पेंट्स, आईटीसी और ट्रेंट के शेयर तेजी के साथ बंद हुए।

दवा कंपनियों का हाल
सन फार्मा का शेयर 0.98 फीसदी गिरावट के साथ 1942.95 रुपये पर बंद हुआ। डॉ रेड्डीज लैब का शेयर 1.95% फिसलकर 1183 रुपये पर बंद हुआ। अरबिंदो फार्मा का शेयर भी 1.99% नीचे 1549 रुपये पर बंद हुआ। सिप्ला का शेयर1.08% की गिरावट के साथ 1417.10 रुपये पर बंद हुआ। इन कंपनियों की अधिकांश कमाई अमेरिका से होती है।