Friday, July 24, 2026
Home Blog Page 4929

कोटा मंडी: स्टाकिस्टों के समर्थन से धनिया 200 रुपये क्विंटल उछला

कोटा। भामाशाह अनाज मंडी में मंगलवार को स्टाकिस्टों के समर्थन से धनिया 150 से 200 रुपये प्रति क्विंटल ऊँचा बोला गया। आवक 4000 बोरी की रही। कोटा समेत हाड़ौती की सभी मंडियों में धनिया तेज रहा। आवक की कमी से धान 50 रुपये और उड़द 100 रुपये प्रति क्विंटल उछल गया। नये लहसुन की आवक 2000 कट्टे की हुई। मंडी में सभी जिंसों का मिलाकर करीब 50 हजार बोरी का कारोबार हुआ।

कारोबारियों के अनुसार एनसीडेक्स पर भी धनिया वायदा तेज रहा। अप्रैल वायदा 128 रुपये की तेजी पर 6751 रुपये, मई वायदा 130 रुपये बढ़कर 6833 रुपये और जून वायदा 140 रुपये उछल कर 6910 रुपये क्विंटल पर बंद हुआ। मंडी में जिंसों के भाव इस प्रकार रहे-

गेहूं मिल 1700 से 1800 लोकवान 1750 से 1850 पीडी 1750 से 1850 गेहूं टुकडी नया 1800 से 2100 मक्का 1800 से 2100 जौ 1400 से 1550 ज्वार 1500 से 3700 रुपये प्रति क्विंटल।

धान सुगंधा 2400 से 2600 पूसा 1 2300 से 2600 पूसा 4 (1121) 2700 से 3520 धान लाजवाब ( 1509 ) 3000 से 3101 रुपये प्रति क्विंटल। सोयाबीन 2500 से 3701 सरसों 3000 से 3401अलसी 3600 से 3800 तिल्ली 9000 से 10100 रुपये प्रति क्विंटल।

मैथी 2500 से 3780 कलौजी 6500 से 9400 धनिया बादामी 4300 से 5600 ईगल 5500 से 6001 रंगदार नया 7000 से 10001 रुपये प्रति क्विंटल। लहसुन नया 900 से 4000 रुपये प्रति क्विंटल बिका।

मूंग 3500 से 5000 उड़द 1500 से 4200 चना 3300 से 3820 चना कांटिया नया 3650 चना काबुली 3000 से 5600 चना गुलाबी 3800 से 4500 चना मौसमी 3000 से 3800 मसूर 3000 से 3650 रुपये प्रति क्विंटल। ग्वार 2500से 3800 रुपये प्रति क्विंटल।

सरकार ने ट्रक ऑपरेटर्स एवं स्टोन उद्यमियों को दी राहत, पेनाल्टी पर फिर से विचार

कोटा। सरकार ने हाड़ौती के व्यापार एवं उद्योग जगत की मांग को स्वीकार करते हुए एक आदेश जारी कर ट्रक ऑपरेटर्स पर पुरानी पेनल्टी जमा करने की अवधि जो 31 मार्च 2019 तक थी, फ़िलहाल उसे स्थागित कर दिया गया है।

आदेश के मुताबिक पूर्व की शर्त डिमान्ड राशि जमा करने के बाद ही परमिट, रोड़ टैक्स, फिटनेस एवं बीमा जमा कराया जा सकता है, उस पर भी रोक हटाते हुए उसे यथावत रखा गया है। अब बिना डिमांड जमा कराये ट्रक ऑपरेटर अपनी गाड़ी का परमिट, रोड़ टैक्स, फिटनेस एवं बीमा करा सकते हैं।

कोटा व्यापार महासंघ के महासचिव अशोक माहेश्वरी ने बताया कि राज्य सरकार के इस आदेश से जो व्यवसाय जो पटरी से उतर गया था उसे अब पुनः पटरी पर लाया जा सकेगा। महासंघ के महासचिव माहेश्वरी, पब्लिक केरियर ट्रक ऑनर्स एसोसियेशन के अध्यक्ष सत्यभान सिंह एवं सचिव नवरतन सिंह राजावत ने राज्य सरकार से मांग की कि है इस डिमांड राशि को स्थागित ना करके निरस्त किया जाए ।

हाड़़ौती कोटा स्टोन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के संस्थापक अध्यक्ष राजेश गुप्ता, पूर्व अध्यक्ष राजेन्द्र जैन निर्वाचित अध्यक्ष महावीर जैन, कोटा स्टोन ट्रेडर्स एसोसियेशन के अध्यक्ष बीके गुप्ता एवं सचिव हरीश प्रजापति ने राज्य सरकार का आभार व्यक्त किया।

पब्लिक केरियर ट्रक ऑनर्स एसोसियेशन के अध्यक्ष सत्यभान सिंह एवं सचिव नवरतन सिंह राजावात ने ट्रक ऑपरेटर्स से आग्रह किया है कि वह डिमांड राशि अगले आदेश तक जमा नही करायें एवं 31 मार्च तक अपनी गाड़ी के परमिट, रोड़ टैक्स, फिटनेस एवं बीमा जैसे कार्य जो आवश्यक है वह करवा सकते हैं ।

परिवहन विभाग का आदेश देखिए-

Realme के इन स्मार्टफोन को नए अपडेट से मिलेगा Nightscape मोड

नई दिल्ली। रियलमी 1, रियलमी 2 प्रो और रियलमी U1 को जल्द ही बड़ा ऐंड्रॉयड अपडेट मिलने वाला है। इन तीनों स्मार्टफोन्स को ऐंड्रॉयड 9 पाई अपडेट के साथ कुछ कैमरा इम्प्रूवमेंट्स भी मिलेंगे। अभी तक सिर्फ रियलमी 3 में लेटेस्ट ऐंड्रॉयड सॉफ्टवेयर था। इन नए अपडेट से नाइटस्केप मोड भी इन स्मार्टफोन्स को मिलेगा जिससे यूजर्स कम लाइट में बेहतर इमेज क्लिक कर सकेंगे। इन तीनों स्मार्टफोन में नाइटस्केप मोड वैसे ही काम करेगे जैसे रियलमी 3 में करता है।

रियलमी इंडिया के CEO माधव सेठ ने माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर ट्वीट करके रियलमी यूजर्स को इस अपडेट की जानकारी दी। रियलमी 3 स्मार्टफोन हाल ही में भारत में लॉन्च किया गया था। आपको याद दिला दें कि रियलमी 1, रियलमी 2 प्रो और रियलमी U1 स्मार्टफोन मिड रेंज्ड बजट स्मार्टफोन्स हैं जिनकी कीमत क्रमश: 12,990 रुपये, 13,990 रुपये और 11,990 रुपये है। ये सभी स्मार्टफोन फ्लिपकार्ट मोबाइल्स बोनांजा सेल में डिस्काउंट पर मिल रहे हैं। इसके अलावा इन स्मार्टफोन्स को ऐमजॉन और Realme.com पर भी खरीजा जा सकता है।

लॉन्च होगा रियलमी 3 प्रो
कंपनी जल्द ही रियलमी 3 प्रो स्मार्टफोन भी लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। जानकारी के मुताबिक रियलमी 3 प्रो 48 मेगापिक्सल कैमरा और Vooc फास्ट चार्जिंग टेक्नॉलजी से लैस होगा।

हाल ही में लॉन्च हुआ था रियलमी 3
कंपनी ने कुछ समय पहले ही भारत में रियलमी 3 स्मार्टफोन लॉन्च किया था। रियलमी 3 में 720×1520 पिक्सल रेजॉलूशन के साथ 6.2 इंच का एचडी+ डिस्प्ले दिया गया है जिसका आस्पेक्ट रेशियो 19:9 है।

ऐंड्रॉयड 9 पाई ColorOS 6.0 पर चलने वाले इस फोन में ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो पी 70 12एनएम प्रोसेसर दिया गया है। फोन 3जीबी रैम+32जीबी स्टोरेज और 4जीबी रैम+64जीबी स्टोरेज ऑप्शन में आता है। जरूरत पड़ने पर फोन की मेमरी को माइक्रो एसडी कीर्ड की मदद से 256जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।

बैंक बेचेंगे गोयल के Jet Airways का साम्राज्य

नई दिल्ली। जेट एयरवेज से नरेश गोयल का चेयरमैन पद से हटने के बाद अब जरूरी है कि उसे नया निवेशक मिले। बैंकों ने अभी जेट को 1500 करोड़ रुपए का बेलआउट पैकेज दिया है। वह अपने कर्ज की वसूली और नरेश गोयल की हिस्सेदारी बेचने के लिए 9 अप्रेल से जेट की बोली शुरू करेंगे। 30 अप्रैल तक बोली लगेगी। संभवत: जून तक जेट को नया निवेशक मिलेगा। यानी अगले तीन महीने में जेट को नया मालिक मिल जाएगा। सूत्रों के मुताबिक इसके लिए टाटा ग्रुप, एयर एशिया आदि की भी रुचि सामने आई है।

विमानन इंडस्ट्री की निगाहें जेट एयरवेज पर लगी हुई हैं। जेट संकट के बाद पहली बार एक अग्रेजी अखबार से बात करते हुए जेट के सीएफओ अमित अग्रवाल ने कहा कि पिछले साल उसकी परेशानी शुरू हुई थी। अब एयरलाइन का भविष्य एक नए खरीदार पर निर्भर है। जेट के ऋणदाता एयरलाइन का बहुमत (50.1%) ले रहे हैं और 9 अप्रैल से शुरू होने वाले संभावित निवेशकों से बोलियां बुलाने की योजना है। उनका उद्देश्य जून के अंत तक इस प्रक्रिया को पूरा करना है।

नए निवेशक पर होगा जोर पर गोयल भी ले सकते हैं भाग
मौजूदा निवेशक एतिहाद एयरवेज या संस्थापक नरेश गोयल पर बोली प्रक्रिया में वापसी करने की अटकलों को खारिज करने में अग्रवाल ने कहा कि एक नया निवेशक पर जोर महत्वपूर्ण होगा। गोयल ने सोमवार को बोर्ड के अध्यक्ष और अध्यक्ष के रूप में पद छोड़ दिया। एतिहाद ने जेट के बैंकों को सूचित किया है कि वह स्थानीय एयरलाइन से बाहर निकलना चाहता है। हालांकि, अग्रवाल ने कहा कि बोली प्रक्रिया में कोई बाधा नहीं होगी और यदि वे चाहते हैं तो गोयल और एतिहाद दोनों भाग ले सकते हैं।

टाटा संस पर है निगाहें
इंडस्ट्री में कई नजरें समूह टाटा संस पर हैं, जिनकी जेट में हिस्सेदारी खरीदने के लिए शुरुआती चर्चा हुई थी। समूह के अंदर के लोगों सहित सूत्रों ने कहा कि टाटा बोली लगाने के लिए सही क्षण की प्रतीक्षा कर रहा है। हिस्सेदारी खरीदने के लिए इसकी शर्तों में से एक गोयल का बाहर होना था।

टाटा ग्रुप को विस्तारा के लिए एक नेटवर्क की जरूरत है जो सिंगापुर एयरलाइंस के साथ उसका 51:49 का संयुक्त उपक्रम है। मलेशियाई लो-फ़ेयर दूसरी एयरलाइन है जो एयरएशिया इंडिया का संचालन करती है। यह भी बोली लगा सकती है। उद्योग के अंदरूनी सूत्र ने बताया कि जेट एयरवेज के अधिग्रहण से उन्हें एक नेटवर्क मिलेगा। टाटा समूह के प्रवक्ता ने कहा कि यह बाजार की अटकलें हैं।

विदेशी एयरलाइंस भी खरीद सकती है हिस्सेदारी
विदेशी एयरलाइंस को भी जेट में रुचि दिखाने की उम्मीद है, जिससे उन्हें भारतीय बाजार तक पहुंच प्राप्त होगी। गोयल और उनके बेटे निवाण ने इस महीने की शुरुआत में जेट एयरवेज के वैश्विक सीईओ अकबर अल बेकर के साथ जेट पर एक प्रस्तुति दी। कतर ने पहले भी IndiGo से इसके लिए बात की थी।

कतर के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि जेट के साथ अभी तक कोई ठोस चर्चा नहीं हुई है। भारत में एक स्थानीय एयरलाइन स्थापित करने का प्रस्ताव देश के विमानन मंत्रालय के पास लंबित है। हालांकि एक विदेशी कंपनी को एक भारतीय साथी की आवश्यकता होगी क्योंकि वह 49% से ज्यादा की हिस्सेदारी नहीं रख सकता।

बैंकों के दम पर सेंसेक्स 424 अंक उछलकर 38,233 पार बंद

नई दिल्ली। एशियाई बाजारों से मिले संकेतों और निवेशकों में लौटे भरोसे के कारण भारतीय शेयर बाजार सुबह के सपाट स्तर को पीछे छोड़ते हुए तेजी के साथ बंद हुए। बंबई स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों का संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 424 अंक उछलकर 38,233 अंकों के पार जाकर बंद हुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का 50 शेयरों का संवेदी सूचकांक निफ्टी 129 अंकों की तेज बढ़त के साथ 11,483 अंकों पर जाकर बंद हुआ।

सेक्टोरियल इंडेक्स का हाल
सेंसेक्स में सबसे ज्यादा बैंकिंग सेक्टर में लिवाली का माहौल रहा। बैंकिंग सेक्टर के शेयर 716 अंकों की तेजी के साथ 33440 अंकों पर बंद हुआ। इसके अलावा कंज्यूमर ड्यूरेबल, मेटल, ऑयल एंड गैस सेक्टर के शेयरों में तेजी का माहौल रहा। सेंसेक्स में मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी तेजी रही। निफ्टी 50 में भी मिडकैप और स्मॉलकैप शेयर बढ़त के साथ हरे निशान में बंद हुए। निफ्टी में आईटी को छोड़कर अन्य सभी सेक्टोरियल इंडेक्स बढ़त के साथ बंद हुए।

इन शेयरों में रही तेजी
सेंसेक्स में जीएमआर इंफ्रा में 13.74 फीसदी, एचसीसी में 9.07 फीसदी, टेक सॉल्यूशंस लिमिटेड में 9.21 फीसदी, रिलायंस कैपिटल में 7.82 फीसदी और टाटा स्टील में 7.25 फीसदी की तेजी रही। निफ्टी में एनटीपीसी में 3.99 फीसदी, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में 3.67 फीसदी, वीईडीएल में 3.57 फीसदी, रिलायंस इंडस्ट्रीज में 3.36 फीसदी और बजाज फाइनेंस में 3.17 फीसदी की तेजी रही।

इन शेयरों में रही गिरावट
सेंसेक्स में जूबिलेंट लाइफ साइंसेज में 5.37 फीसदी, आरकॉम में 4.94 फीसदी, मेघमनि ऑर्गेनिक्स में 4.86 फीसदी, एनएलसी लिमिटेड में 3.50 फीसदी और स्पाइजेट में 3.34 फीसदी की गिरावट रही। निफ्टी में टेक महिंद्रा में 2.53 फीसदी, आईओसी में 1.46 फीसदी, यूपीएल में 1.07 फीसदी, इंफोसिस में 1.01 फीसदी और विप्रो में 0.60 फीसदी की गिरावट रही।

मांग घटने से सोना-चांदी सस्ते, जानिए आज के दाम

नई दिल्ली/ कोटा। वैश्विक स्तर पर दोनों कीमती धातुओं में रही गिरावट के बीच खुदरा जेवराती मांग घटने से दिल्ली सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोना 50 रुपए फिसलकर 33,170 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गया। इस दौरान औद्योगिक मांग कमजोर पड़ने से चांदी भी 100 रुपए लुढ़ककर 39,100 रुपए प्रति किलोग्राम बोली गई।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में लंदन का सोना हाजिर 3.60 डॉलर गिरकर 1,317.45 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। अप्रैल का अमेरिकी सोना वायदा भी 6.10 डॉलर उतरकर 1,316.40 डॉलर प्रति औंस बोला गया।

विदेशी बाजारों में चांदी हाजिर 0.03 डॉलर गिरकर 15.47 डॉलर प्रति औंस बोली गयी। बाजार विश्लेषकों ने बताया कि दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं के बास्केट में डॉलर के मजबूत होने से पीली धातु की चमक फीकी पड़ी है।

वैश्विक गिरावट के बीच घरेलू स्तर पर ग्राहकी घटने से सोना स्टैंडर्ड 50 रुपए फिसलकर 33,170 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गया। सोना बिटुर भी इतनी ही गिरावट के साथ 33,000 रुपए प्रति दस ग्राम बोला गया। हालांकि, आठ ग्राम वाली गिन्नी 26,400 रुपए पर टिकी रही।

औद्योगिक मांग उतरने से चांदी हाजिर 100 रुपए की गिरावट में 39,100 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गयी। चांदी वायदा 38,365 रुपए प्रति किलोग्राम पर पड़ी रही। इस दौरान सिक्का लिवाली और बिकवाली 80 हजार और 81 हजार रुपए प्रति सैकड़ा पर टिके रहे।

कोटा सर्राफा
चांदी 39000 रुपये प्रति किलोग्राम।
सोना केटबरी 33000 रुपये प्रति दस ग्राम, सोना 38500 रुपये प्रति तोला।
सोना शुद्ध 33170 रुपये प्रति दस ग्राम, सोना 38700 रुपये प्रति तोला।

प्रतिबंधित वस्तुओं के आयात का लाइसेंस अब मिलेगा ऑनलाइन

नई दिल्ली। वाणिज्य मंत्रालय के तहत आने वाले विदेश व्यापार महानिदेशालय (डीजीएफटी) ने प्रतिबंधित सूची में रखी गई वस्तुओं के आयात के लिए लाइसेंस के आवेदन की एक ऑन लाइन सुविधा शुरू की है। यह जानकारी डीजीएफटी के एक सार्वजनिक नोटिस में दी गई है। इस समय देश में कुछ प्रकार की दालों, अर्धशोधित सोना, प्लास्टिक का कचरा और जैव ईंधन जैसे माल के आयात पर पाबंदियां लगी है।

इनके आयात के लिए लाइसेंस लेने की जरूरत होती है। डीजीएफटी ने कहा है कि प्रतिबंधित वस्तुओं के आयात के लाइसेंस के लिए ऑनलाइन आवेदन का प्रारुप जारी कर दिया गया है।एक अधिकारी ने कहा कि इस पहल से प्रतिबंधित वस्तुओं के आयात मामले में कारोबार सुगमता को बढ़ावा मिलेगा।

सरकार का इस बार 357 लाख टन गेहूं खरीदी का लक्ष्य

इंदौर। इस साल गेहूं का उत्पादन पिछले साल के मुकाबले 20 लाख टन अधिक होने के अनुमान के बावजूद सरकार ने न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर इसकी खरीदी का लक्ष्य पिछले साल के समान ही 357 लाख टन रखा है।

कृषि मंत्रालय के दूसरे अनुमान के मुताबिक चालू रबी में गेहूं का उत्पादन बढ़कर 991.2 लाख टन होने का अनुमान है, जबकि पिछले फसल सीजन में 971.1 लाख टन का उत्पादन हुआ था। पहली अप्रैल से शुरू होने वाले रबी विपणन सीजन 2019-20 में केंद्र सरकार ने 357 लाख टन गेहूं एमएसपी पर खरीदने का लक्ष्य तय किया है, जबकि पिछले रबी में 357.95 लाख टन गेहूं खरीदा गया था।

चालू रबी विपणन सीजन के लिए गेहूं की एमएसपी 105 रुपए बढ़ाकर 1,840 रुपए प्रति क्विंटल तय की गई है, जबकि पिछले रबी विपणन सीजन में 1,735 रुपए प्रति क्विंटल पर खरीद हुई थी। भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) के अनुसार चालू रबी सीजन में पंजाब से 125 और हरियाणा से 85 लाख टन गेहूं खरीद का लक्ष्य रखा गया है।

इस साल पंजाब में 171.60 लाख टन और हरियाणा में 132.19 लाख टन गेहूं उत्पादन का अनुमान है। पंजाब से गेहूं की खरीद पहली अप्रैल 2019 से शुरू होगी और 25 मई तक खरीद की जाएगी। राज्य में एफसीआई 413 और राज्य की एजेंसियां 1,423 खरीद केंद्र खोलेगी। हरियाणा से भी एमएसपी पर गेहूं की खरीद पहली अप्रैल से 15 मई तक चलेगी।

राज्य में एफसीआई 86 और राज्य सरकार की एजेंसियां 298 खरीद केंद्रों के जरिए गेहूं खरीदेंगी। पिछले रबी सीजन में एमएसपी पर पंजाब से 126.92 लाख टन और हरियाणा से 87.84 लाख टन गेहूं की खरीद की गई थी।

मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश से खरीद का लक्ष्य कम
मध्य प्रदेश से चालू रबी में 75 लाख टन और उत्तर प्रदेश से 50 लाख टन गेहूं खरीद का लक्ष्य रखा किया है। मध्य प्रदेश में गेहूं का उत्पादन 207.74 लाख टन और उत्तर प्रदेश में 350 लाख टन होने का अनुमान है। मध्य प्रदेश से गेहूं की खरीद 15 मार्च से 15 जून के दौरान की जाएगी, जिसके लिए राज्य की सरकारी एजेंसियां 3,100 खरीद केंद्र खोलेंगी।

160 रुपए प्रति क्विंटल बोनस
मध्य प्रदेश अकेला ऐसा राज्य है, जहां सरकार 160 रुपए प्रति क्विंटल बोनस दे रही है। उत्तर प्रदेश से पहली अप्रैल से 15 जून तक एमएसपी पर गेहूं की खरीद की जाएगी। इसके लिए एफसीआई 213 और राज्य सरकार 6,000 केंद्र खोलेगी। पिछले रबी में मध्य प्रदेश से 73.13 लाख टन और उत्तर प्रदेश से 52.94 लाख टन गेहूं की सरकारी खरीद की गई थी।

राजस्थान से ज्यादा होगी खरीद
राजस्थान से 17 लाख टन, बिहार से 2 लाख टन, गुजरात से 50 हजार टन, उत्तराखंड से 2 लाख टन और अन्य राज्यों से 50 हजार टन गेहूं खरीद का लक्ष्य रखा गया है। पिछले रबी सीजन में राजस्थान से 15.32 लाख टन, उत्तराखंड से 1.10 लाख टन, गुजरात से 37 हजार टन और चंडीगढ़ से 14 हजार टन तथा बिहार से 18 हजार टन गेहूं खरीदा गया था।

राजस्थान में इस साल 113.60 लाख टन, बिहार में 56.10 लाख टन, गुजरात में 24.20 लाख टन और उत्तराखंड में 9.26 लाख टन गेहूं उत्पादन का अनुमान है।

Lok Sabha Election : एक बूंद स्याही की कीमत तुम क्या जानो बाबू

नई दिल्ली । इस साल लोकसभा चुनावों में 90 करोड़ लोग मतदान करने जा रहे हैं। ये लोग मिलकर तय करेंगे कि देश की सत्ता किसके हाथों में जाएगी। चुनावों में स्याही की बहुत अहम भूमिका होती है। यह नीली स्याही हर मतदाता की अंगुली में लगाई जाती है। यह चुनावों में लोगों की भागीदारी का सबूत होती है।

इन चुनावों में 90 करोड़ लोगों की अंगुली पर लगाने के लिए 33 करोड़ रुपए की स्याही इस्तेमाल की जाएगी। चुनाव आयोग ने 26 लाख बोतल स्याही का ऑर्डर दिया है। लोकसभा चुनाव के लिए मतदान 11 अप्रैल से शुरू होगा और सात चरणों से गुजरते हुए 19 मई को पूरा हो जाएगा। 23 मई को वोटों की गिनती होगी।

एक बोतल से लगता है 350 वोटरों पर निशान
चुनाव आयोग से जुटाई गई जानकारी के मुताबिक स्याही की एक बोतल 10 मिलीलीटर की होती है। इससे तकरीबन 350 वोटरों पर निशान लगता है। 2014 में 21.5 लाख बोतल स्याही ऑर्डर की गई थी। इस साल 4.5 लाख ज्यादा बोतलें मंगाई गई हैं। 2009 में 12 करोड़ रुपए की स्याही खरीदी गई थी। इसके मुकाबले इस साल तकरीबन तीन गुना अधिक कीमत पर स्याही मंगाई जा रही है। इस स्याही का निशान वोटर की अंगुली पर कम से कम 20 दिन तक रहता है।

सिर्फ इस कंपनी में बनती है यह खास स्याही
इस स्याही को बनाने का एकाधिकार मैसूर स्थित मैसूर पैंट्स और वॉर्निश लिमिटेड कंपनी को दिया गया है। कंपनी ने National Physical Laboratory of India के तैयार किए हुए एक केमिकल फॉर्मूले पर इस स्यार को तैयार किया है। यह स्याही कैसे बनाई जाती है यह एक रहस्य है। इस स्याही को पहली बार 1962 में इस्तेमाल किया गया था। तब 3.74 लाख बोतलों की कीमत 3 लाख रुपए रही थी।

2014 लोकसभा चुनावों में कंपनी ने की थी 4 करोड़ कमाई
कंपनी की आय प्रमुख तौर पर भारतीय चुनावों पर निर्भर करती है। वित्त वर्ष 2006-07 में कंपनी ने 1.8 करोड़ रुपए का मुनाफा कमाया था। 2004 में हुए लोकसभा चुनावों में कंपनी ने 4 करोड़ रुपए की स्याही मुहैया कराई थी। कंबोडिया में 2008 में हुए आम चुनावों में कंपनी ने 1.28 करोड़ रुपए की स्याही भेजी थी।

उत्तर प्रदेश में सबसे ज्यादा इस्तेमाल
साल 2004 में हुए लोकसभा चुनावों तक मतदाता के हाथ में सिर्फ एक बिंदु का निशान बनाया जाता था। 2006 में चुनाव आयोग ने इस बिंदु को लंबी सीधी लकीर में बदल दिया। इससे ज्यादा स्याही की जरूरत पड़ने लगी। इसके साथ ही लोगों की जनसंख्या के हिसाब से उत्तर प्रदेश में करीब 3 लाख बोतलें इस्तेमाल की जाती है। लक्षद्वीप में महज 200 के आसपास बोतलें इस्तेमाल होती हैं।

एशियाई बाजारों में रौनक के कारण हरे निशान में खुले भारतीय बाजार

नई दिल्ली। वैश्विक मंदी की आशंका के बीच एशियाई बाजारों में आई रौनक के कारण भारतीय शेयर बाजार भी मंगलवार को कारोबारी सप्ताह के दूसरे दिन हरे निशान में खुले। बंबई स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों का संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 51 अंकों की तेजी के साथ 37,860 अंकों पर खुला।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का 50 शेयरों का संवेदी सूचकांक निफ्टी 31 अंकों की तेजी के साथ 11,386 अंकों पर खुला। सुबह 9.26 बजे सेंसेक्स 37 अंकों की तेजी के साथ 37,846 अंकों पर और निफ्टी 16 अंकों की तेजी के साथ 11,370 अंकों पर कारोबार कर रहा है।

जेट एयरवेज के शेयरों में 8 फीसदी की उछाल
किफायती विमानन कंपनी जेट एयरवेज से नरेश गोयल के चेयरमैन पद छोड़ने की घोषणा के बाद से इसके शेयरों में उछाल देखा जा रहा है। मंगलवार को सुबह (9.28 बजे) के कारोबारी सत्र में जेट के शेयर 8.06 फीसदी की बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं।

इन शेयरों में तेजी का माहौल
सेंसेक्स में जेट एयरवेज, डीबीएल, टाटा स्टील, कल्पतरू पावर ट्रांसमिशन लिमिटेड और आईओसी में तेजी का माहौल है। निफ्टी में आईओसी, ओएनजीसी, हिन्दुस्तान पेट्रोलियम, कोल इंडिया और पावरग्रिड में तेजी का माहौल है।

इन शेयरों में मंदी का माहौल
सेंसेक्स में आरकॉम, आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल, जीपीपीएल, स्पाइसजेट और जूबिलेंट लाइफ साइंसेज लिमिटेड में मंदी का माहौल है। निफ्टी में जी एंटरटेनमेंट, भारती इंफ्राटेल, वीईडीएल, जेएसडब्ल्यू स्टील और टाटा मोटर्स में मंदी का माहौल है।