Friday, July 17, 2026
Home Blog Page 4881

कोटा मंडी में गेहूं की रिकॉर्ड एक लाख बोरी से अधिक की आवक

कोटा। भामाशाह अनाज मंडी में सोमवार को स्टाकिस्टों की लिवाली से गेहूं मिल दडा 25 रुपये क्विंटल तेज बिका। दाल मिलों की ग्राहकी से चना 50 रुपये क्विंटल उछल गया। लहसुन बेस्ट क्वालिटी 500 रुपये प्रति क्विंटल ऊँचा बोला गया। गेहूं की 1,10,000 बोरी की रिकॉर्ड आवक रही। सभी जिंसों का मिलाकर करीब 1,20,000 बोरी का कारोबार हुआ।नये लहसुन की आवक 8000 कट्टे की हुई।

गेहूं मिल 1650 से 1695 लोकवान 1700 से 1800 पीडी 1750 से 1850 गेहूं टुकडी नया 1725 से 1900 मक्का 2000 से 2200 जौ 1400 से 1550 ज्वार 1500 से 3700 रुपये प्रति क्विंटल। धान सुगंधा 2400 से 2861 पूसा 1 2500 से 2861 पूसा 4 (1121) 3300 से 3731 धान लाजवाब (1509 ) 3000 से 3505 रुपये प्रति क्विंटल।

सोयाबीन 2500 से 3801 सरसों 3300 से 3500 अलसी 3600 से 3800 तिल्ली 9000 से 10000 रुपये प्रति क्विंटल। मैथी 3000 से 4600 कलौजी 6500 से 9800 धनिया बादामी 5500 से 6400 ईगल 6000 से 6701 रंगदार नया 7000 से 9001 रुपये प्रति क्विंटल।लहसुन नया 1500 से 7700 रुपये प्रति क्विंटल बिका।

मूंग 3500 से 5000 उड़द 2000 से 4101 चना 3600 से 4140 चना कांटिया 3950 चना काबुली 3500 से 5300 चना पेप्सी 3800 से 4400 चना मौसमी 3000 से 4100 मसूर 3800 से 4250 रुपये प्रति क्विंटल। ग्वार 2500 से 3800 रुपये प्रति क्विंटल।

कमजोर मांग से सोना सस्ता, चांदी भी फिसली, जानिए आज के दाम

नयी दिल्ली/ कोटा । सुस्त घरेलू मांग और कमजोर वैश्विक रुख के कारण सोने की कीमतो में लगातार चौथे कारोबारी सत्र में गिरावट जारी रही। दिल्ली सर्राफा बाजार में सोमवार को सोना 200 रुपये गिरकर 32,620 रुपये प्रति दस ग्राम रह गया। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के मुताबिक, औद्योगिक इकाइयों एवं सिक्का निर्माताओं का उठाव घटने से चांदी भी 80 रुपये गिरकर 38,100 रुपये प्रति किलो रह गई।

कारोबारियों ने कहा कि शेयर बाजार में तेजी से सर्राफा मांग प्रभावित हुई। इसके अलावा स्थानीय आभूषण कारोबारियों की सुस्त मांग तथा कमजोर वैश्विक संकेतों से भी बहुमूल्य धातु की कीमत प्रभावित हुई। हालांकि, अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना गिरावट के साथ 1,287.10 डॉलर प्रति औंस पर रहा, जबकि चांदी हानि दर्शाता 15.01 डॉलर प्रति औंस पर रही। इससे पहले शनिवार को सोना 30 रुपये घटकर 32,820 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

पिछले तीन कारोबारी सत्रों में सोने में 250 रुपये की गिरावट आई थी। दिल्ली सर्राफा बाजार में, 99.9 प्रतिशत और 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना क्रमश: 200-200 रुपये गिरकर 32,620 रुपये और 32,450 रुपये प्रति दस ग्राम रह गया। जबकि आठ ग्राम वाली गिन्नी 26,400 रुपये प्रति इकाई के पूर्वस्तर पर टिका रहा।

चांदी हाजिर 80 रुपये घटकर 38,100 रुपये प्रति किलोग्राम और चांदी साप्ताहिक डिलिवरी 232 रुपये गिरकर 36,988 रुपये किलो रह गई। वहीं, दूसरी ओर चांदी सिक्का लिवाल एवं बिकवाल क्रमश: 80,000 रुपये और 81,000 रुपये प्रति सैकड़ा के पूर्व स्तर पर टिका रहा।

कोटा सर्राफा
चांदी 38100 रुपये प्रति किलोग्राम।
सोना केटबरी 32800 रुपये प्रति दस ग्राम, सोना 38260 रुपये प्रति तोला।
सोना शुद्ध 32970 रुपये प्रति दस ग्राम, सोना 38460 रुपये प्रति तोला।

सेंसेक्स 138 अंक उछल कर 38,905 पर बंद, निफ्टी 11,690 पर

नई दिल्ली। घरेलू स्तर पर अच्छे संकेतों के बाद ऑटो, मेटल और बैंकिंग सेक्टर में छाई लिवाली के कारण भारतीय शेयर बाजार सोमवार को तेजी का साथ बंद हुए। बंबई स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों का संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 138 अंकों की तेजी के साथ 38905 अंकों पर और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का 50 शेयरों का संवेदी सूचकांक निफ्टी 47 अंकों की तेजी के साथ 11.690 अंकों पर बंद हुआ।

सोमवार को दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स में ऑटो सेक्टर में सबसे ज्यादा 282 अंकों की तेजी दर्ज की गई और यह 20,068 अंकों पर बंद हुए। मेटल सेक्टर के शेयर 257 अंकों की बढ़त के साथ 11,724 अंकों पर और बैंकिंग सेक्टर के शेयर 132 अंकों की तेजी के साथ 33,811 अंकों पर बंद हुए।

ऑटो सेक्टर में टाटा मोटर्स, भारत फोर्ज, मदर सूमी, हीरो मोटोकॉर्प और एक्साइड इंडिया टॉप गेनर रहे। मेटल सेक्टर में कोल इंडिया, टाटा स्टील, सेल, जिंदल स्टील और जेएसडब्ल्यू टॉप गेनर रहे। बैंकिंग सेक्टर में कोटक बैंक, फेडरल बैंक, एचडीएफसी बैंक, इंड्सइंड बैंक और स्टेट बैंक ऑफ इंडिया टॉप गेनर रहे।

मिडकैप-स्मॉलकैप शेयरों का हाल
सेंसेक्स में मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी तेजी दर्ज की गई। मिडकैप शेयर 75 अंकों की तेजी के साथ 15,501 अंकों पर और स्मॉलकैप शेयर 93 अंकों की तेजी के साथ 15,115 अंकों पर बंद हुए। सेंसेक्स की तरह निफ्टी में भी मिडकैप-स्मॉलकैप शेयरों में तेजी रही।

निफ्टी-50 में मिडकैप शेयर 0.42 फीसदी की तेजी के साथ 5,083 अंकों पर और स्मॉलकैप शेयर 0.63 फीसदी की तेजी के साथ 3,294 अंकों पर बंद हुए। निफ्टी में मीडिया, फार्मा और पीएसयू बैंकों को छोड़कर अन्य सभी सेक्टर बढ़त के साथ बंद हुए।

इन शेयरों में रही तेजी
सेंसेक्स में पीसी ज्वैलर्स में 13.85 फीसदी, टाटा स्टील में 9.96 फीसदी, इंफीबीम में 9.71 फीसदी, स्पाइसजेट में 9.14 फीसदी और केआरबीएल में 7.72 फीसदी की तेजी दर्ज की गई। निफ्टी में टीसीएस में 2.32 फीसदी, कोल इंडिया में 2.68 फीसदी, टाटा मोटर्स में 2.50 फीसदी, टेक महिंद्रा में 1.36 फीसदी और आईटीसी में 1.31 फीसदी की तेजी रही।

इन शेयरों में रही गिरावट
सेंसेक्स में टीवी-18 ब्रॉडकास्ट में 5.32 फीसदी, आरकॉम में 4.71 फीसदी, नेटवर्क-18 में 4.06, वक्रांगी में 3.80 फीसदी और इंडियाबुल्स इंटीग्रेटिड सर्विसेज लिमिटेड में 3.79 फीसदी की गिरावट रही। निफ्टी में इंफोसिस में 3.98 फीसदी, गेल में 1 फीसदी, एचडीएफसी में 0.48 फीसदी, जी एंटरटेनमेंट में 1.48 फीसदी और आईसीआईसीआई बैंक 0.42 फीसदी की गिरावट रही।

कृषि आय दिखाकर टैक्स नहीं बचा पाएंगे आप, ITR फॉर्म में हो गए बदलाव

कोटा। CBDT ने सारे Income Tax फॉर्म्स को रिलीज कर दिया है। इन फॉर्म्स को देखने पर आपको समझ आएगा कि इनमें काफी बदलाव हुए हैं। इनमें सबसे अहम बदलाव हुआ है एग्रीकल्चर इनकम और NRI स्टेटस वाले लोगों की अनडिस्क्लोज्ड प्रॉपर्टी को लेकर। सीनियर टैक्स कंसल्टेंट एवं एडवोकेट राजकुमार विजय के अनुसार पहले के फॉर्म्स में इतनी जानकारी नहीं मांगी जाती थी, जितनी इन नए फॉर्म्स में मांगी गई है।

अब लोग एग्रीकल्चर इनकम दिखाकर अपना टैक्स नहीं बचा पाएंगे और सैलरीड लोगों के ITR-1 के दायरे में आने के मानक भी बदल गए हैं। इतना ही नहीं 80 साल से अधिक उम्र के नागरिक नॉर्मल रिटर्न फाइल कर सकते हैं। उन्हें इ-रिटर्न भरने की जरूरत नहीं है।

ये लोग आएंगे ITR-1 के दायरे में
यह आइटीआर सैलरीड क्लास के लिए है। कोई भी भारतीय नागरिक जिसकी टोटल इनकम 50 लाख रुपए तक है वो इसके दायरे में आएंगे। यह आय सैलरी इनकम हो सकती है, हाउस प्रॉपर्टी या कोई अन्य आय स्रोत हो सकता है। इसके अलावा एग्रीकल्चर इनकम 5 हजार से ज्यादा नहीं होनी चाहिए।

सैलरीड होते हुए भी इन पर नहीं होगा अप्लाई
फॉर्म में ऐसे कई बदलाव किए गए हैं जिनके चलते कई सैलरीड क्लास के लोग इन सभी मानकों पर खरे उतरते हुए भी इस फॉर्म के दायरे में नहीं आएंगे।
-अगर आपके पास कोई भी बिजनेस इनकम है, तो आप आइटीआर-1 के दायरे में नहीं आएंगे। फिर भले ही आप सैलरीड हों और आपकी आय 50 लाख के नीचे हो।
-अगर आपके पास कोई कैपीटल गेन है या आपकी कोई संपत्ति देश के बाहर है, तो भी आप इस फॉर्म के दायरे में नहीं आएंगे।
-अगर आप देश के बाहर किसी भी अकाउंट में साइनिंग अथॉरिटी हैं, यानी आप नौकरीपेशा होते हुए भी ऐसे किसी दोस्त या जानने वाले की कंपनी में साइन करने का अधिकार रखते हैं, जिसका अकाउंट देश के बाहर है, तो भी आप आइटीआर-1 के लिए क्वालिफाई नहीं करेंगे।
-अगर आप ऐसे किसी टैक्स बेनिफिट का लाभ उठाना चाहते हैं जिसका देश के बाहर भुगतान किया गया है तो भी आप इस फॉर्म को यूज नहीं कर सकते हैं।
-अगर आपकी एग्रीकल्चर इनकम पांच हजार रुपए से ज्यादा है तो भी आप ITR-1 के लिए अप्लाई नहीं कर सकते हैं।
-अगर किसी कंपनी में डायरेक्टर हैं या किसी अनलिस्टिड कंपनी के स्टॉक होल्डर हैं तो भी आपको आईटीआर-1 नहीं बल्कि आइटीआर-2 फॉर्म भरना पड़ेगा।

ITR-2 में हुए हैं ये बदलाव
-अगर आपकी टोटल इनकम 50 लाख रुपए से ज्यादा है तो आप सीधे-सीधे आइटीआर-2 भरने सकते हैं।
-पहले इस फॉर्म में तीन एम्पलॉई कैटेगरी दी जाती थी- सरकारी, पीएसयू या अन्य। अब इसमें पेंशन को भी जोड़ दिया गया है।
-इस फॉर्म में रेजिडेंशियल स्टेटस को बहुत क्लीयर कर दिया गया है। अब तक लोग विदेश में नौकरी के लिए चले जाने के बाद भी रेजिडेंट के तौर पर ही आइटीआर भरते थे। अब इस फॉर्म में आपको डिक्लेरेशन देना होगा। आपको बताना होगा कि आप रेजिडेंट के तौर पर फॉर्म भर रहे हैं या NRI के तौर पर।
-अगर आप किसी कंपनी के डायरेक्टर रहे हैं तो नए फॉर्म में आपको पूरी डिटेल देनी होगी। आपको कंपनी का नाम, कंपनी का पैन, कंपनी लिस्टेड थी या अनलिस्टेड थी और आपका डायरेक्टर आईडेंटिफिकेशन नंबर आपको देना होगा।
-अगर आप अनलिस्टेड कंपनी के शेयरहोल्डर भी हैं तो भी आपको शेयरहोल्डिंग की डिटेल्स देनी होगी। इसमें ओपनिंग बैलेंस, शेयरों की संख्या, शेयर खरीदने का कॉस्ट और तारीख समेत तकरीबन सारी डिटेल्स देनी होंगी।

देनी होगा हाउस प्रॉपर्टी से होने वाली आय का ब्यौरा
अगर आपने कोई प्रॉपर्टी रेंट पर दे रखी है और उसका टीडीएस कट रहा है तो एेसे में आपको अपने किराएदार का TAN और PAN दोनों देना होगा। ये नया नियम जोड़ा गया है।

एग्रीकल्चर इनकम में देनी होगी ये डिटेल्स
आपने कृषि से कोई आय कमाई है, तो इसमें आपको अपनी कृषि भूमि की लोकेशन बतानी होगी। इसमें जिले का काम, कृषि भूमि का आकर बताना होगा, साथ ही यह जानकारी देनी होगी कि जमीन किराए पर ली है या आपकी अपनी है और इसपर खेती हो सकती है या नहीं।

फॉरेन इनकम के केस में हुए ये बदलाव
अगर आप विदेश से कोई भी इनकम जनरेट करते हैं, कोई भी शेयरहोल्डिंग है या किसी तरह का लोन ले रखा है तो उस केस में आपको देश के नाम के साथ अपनी इनकम की सारी डिटेल देनी होगी। इसमें कंपनी का नाम, उसका लोकेशन, उसका कोड भी बताना होगा।

अगर आपके पास निगरानी के तौर पर कोई अकाउंट है, या कोई फॉरेन एंटिटी या कर्ज है तो भी डिटेल देनी है, करेई कैश वैल्य या इंश्योरेंस है, किसी फाइनेंशियन इंस्टीट्यूशन को कोई इंटरेस्ट दे रहे हैं, कोई अचल प्रॉपर्टी है या कोई कैपीटल असेट है तो उसका भी डिटेल देना है।

कभी अपनी बॉडी से बेहद नफरत करती थी मैं: विद्या बालन

ऐक्ट्रेस विद्या बालन हमेशा से अपनी बेबाकी के लिए जानी जाती हैं। विद्या अलग-अलग मुद्दों पर खुलकर विचार रखती हैं। उन्हें कई बार सोशल मीडिया पर ट्रोल्स का सामना भी करना पड़ा है जिन्होंने जमकर उनकी बॉडी शेमिंग की है। हालांकि विद्या ने उनको जोरदार जवाब देते हुए हमेशा महिलाओं को अपने कर्व्स, शरीर से प्यार करने को प्रोत्साहित किया है। इसके बाद से विद्या बहुत सारी महिलाओं के लिए आदर्श बन गई हैं।

हाल में मीडिया को दिए गए एक इंटरव्यू में विद्या ने बॉडी शेमिंग किए जाने और अपने ऐसे दौर के बारे में बात की जबकि विद्या को खुद पर ही शक होने लगा था। विद्या ने कहा कि उन्होंने अपने शरीर से लंबी लड़ाई लड़ी है।

वह काफी गुस्सा थीं और अपनी बॉडी से नफरत भी करती थीं। यह कहते हुए उन्होंने कहा कि वजन कम करने के बाद भी जिंदगी में कई मौकों पर उन्होंने महसूस किया कि उन्हें हर किसी ने ‘पूरी तरह स्वीकार’ नहीं किया गया है और इसलिए किसी दूसरे के नजरिए से खुद में बदलाव लाने की कोई जरूरत नहीं है।

उन्होंने आगे कहा कि इससे उन्हें नई रोशनी मिली है। विद्या ने कहा कि अपनी बॉडी को स्वीकार करने में उन्होंने एक लंबा सफर तय किया है और अब वह अपने आपको और ज्यादा खुश और खूबसूरत महसूस करती हैं। उन्होंने कहा कि आजकल लोग बॉडी के ऊपर बहुत ज्यादा बात करते हैं और उन्हें ऐसी बातें बिल्कुल अच्छी नहीं लगती हैं।

ट्रोल्स के बारे में बात करते हुए विद्या ने सवाल उठाया कि आखिर कोई लोगों की ‘छोटी सोच’ के लिए उनकी आलोचना क्यों नहीं करता है। वर्क फ्रंट की बात करें तो विद्या अक्षय कुमार के साथ ‘मिशन मंगल’ में दिखाई देंगी। इसके अलावा एनटी रामाराव की बायॉपिक पर भी काम कर रही हैं जो तेलुगू भाषा में है।

नए आयकर रिटर्न फॉर्म में दिखेंगे ये बदलाव, जानिए इनके बारे में

कोटा ।आयकर विभाग ने आकलन वर्ष 2019-20 के लिए नए आयकर रिटर्न (ITR) फॉर्म को अधिसूचित कर दिया है। पिछले साल की तरह इस साल भी आईटीआर के सात फॉर्म होंगे। आयकर विभाग के ई-फाइलिंग पोर्टल पर आईटीआर-1 तथा आईटीआर-4 फॉर्म पहले से ही उपलब्ध हैं। अन्य फॉर्म के भी पोर्टल पर जल्द उपलब्ध होने की उम्मीद है।

विभाग हर साल आईटीआर फॉर्म्स को अपडेट करता है और नए फॉर्म को अधिसूचित करता है। सामान्यतया नए फॉर्म में पिछले फाइनैंस बिल के अनुसार कर के प्रावधानों में किए गए बदलाव प्रदर्शित होते हैं। आकलन वर्ष 2019-20 के आईटीआर फॉर्म्स में आपको 10 बदलाव मिलेंगे, जिनसे हमारे सीनियर टैक्स कंसल्टेंट राजकुमार विजय रूबरू कराने जा रहे हैं।

  1. फॉर्म की उपयुक्तता
    अब ITR-4 फॉर्म का इस्तेमाल कंपनियों के निदेशक, गैर-सूचीबद्ध कंपनियों में शेयर रखने वाले व्यक्ति और एक से अधिक मकान रखने वाले लोग नहीं कर सकेंगे।
  2. कॉन्टैक्ट डिटेल्स
    अगर आप ITR-1 फॉर्म भरने वाले हैं तो याद रखिए कि भारतीय पता और मोबाइल नंबर लिखना अनिवार्य कर दिय गया है।
  3. सैलरी कंपोनेंट्स
    सैलरी के अलावा, आपको इसके अन्य कंपोनेंट का भी खुलासा करना होगा। सैलरी से स्टैंडर्ड डिडक्शन को एक अप्रैल, 2018 से लागू किया गया था। ये बदलाव आईटीआर फॉर्म में प्रदर्शित होंगे। इसके अलावा, सैलरीड एंप्लॉयी को वैल्यू ऑफ परक्विजिट्स, प्रॉफिट इन लियू ऑफ सैलरी, एक्जेम्प्ट अलाउंसेज और इंटरटेनमेंट अलाउंसेज के लिए डिडक्शन, प्रफेशनल टैक्स और स्टैंडर्ड डिडक्शन को अलग-अलग दर्शाना होगा।
  4. हाउस इनकम
    अब तक एक से अधिक मकान पर टैक्स देना पड़ता था, लेकिन अब इसका नियम बदल गया है। अब अगर आपके पास दो मकान हैं और दूसरा खाली है, तो उसे भी सेल्फ-ऑक्युपाइड (अपने ही अंदर) ही माना जाएगा और आपको नोशनल रेंट (काल्पनिक किराये) पर टैक्स नहीं देना होगा। इसके लिए ITR-1 तथा ITR-4 में ‘डीम्ड लेट आउट’ के विकल्प का चयन करना होगा। साथ ही, अगर मकान मालिक द्वारा किरायेदार का टीडीएस काटा जाता है तो इस स्थिति में किरायेदार का पैन नंबर भी देना होगा।
  5. कैपिटल गेंस
    आयकर नियमों के मुताबिक, अगर संपत्ति की कीमत 50 लाख रुपये से अधिक होती है तो इसके खरीदार को एक फीसदी की दर से टीडीएस काटना है। विक्रेता द्वारा ऐसी जानकारी का खुलासा करने के लिए आईटीआर फॉर्म में संशोधन किया गया है। साथ ही, सूचीबद्ध इक्विटी शेयर्स और इक्विटी आधारित म्यूचुअल फंड्स पर लॉन्ग टर्म कैपिटल गेंस एक अप्रैल से टैक्सेबल हो गया है, इसलिए इससे जुड़ा संशोधन भी आईटीआर फॉर्म में नजर आएगा।
  6. आय के अन्य स्रोत
    आपने बैंक सेविंग्स अकाउंट, फिक्स्ड डिपॉजिट्स और इनकम टैक्स रिफंड पर ब्याज से आय का उपार्जन किया है तो इसके बारे में आपको विस्तृत जानकारी देनी होगी।
  7. आवास की जानकारी
    अगर आप बार-बार विदेश यात्रा पर जाते हैं तो आपको इसके बारे में विस्तृत जानकारी देने की जरूरत पड़ सकती है। अब आवास संबंधी स्टेटस पर केवल सेल्फ-डिक्लयरेशन से ही काम नहीं चलेगा। आपको भारत में तथा विदेश में बिताए गए दिनों की जानकारी भी आयकर विभाग को देनी पड़ेगी।

8.NRI का विवरण
अगर किसी एनआरआई का भारत में आय का कोई स्रोत है तो उसे इनकम टैक्स रिटर्न फाइल करना पड़ेगा। नए आईटीआर फॉर्म में निवास स्थान, टैक्सपेयर्स आइडेंटिफिकेशन नंबर, अगर भारतीय नागरिक हैं या भारतीय मूल के नागरिक हैं तो भारत में कितने दिन रहे इसका विवरण देना होगा। (ज्यादा जानकारी के आप वीडियो देखिए)

  1. फॉरेन ऐसेट्स
    फॉरेन बैंक अकाउंट्स के अलावा, फॉरेन डिपॉजिटरी अकाउंट्स का विवरण भी देना होगा। टैक्स रिटर्न फॉर्म में फॉरेन कस्टोडियल अकाउंट्स, फॉरेन इक्विटी ऐंड डेट की जानकारी, विदेशी मुद्रा ऐर बीमा की जानकारी भी देनी पड़ेगी। ये जानकारियां न देने पर आप मुसीबत में पड़ सकते हैं।
  2. अन्य बदलाव
    आईटीआर में कई और बदलाव किए गए हैं। अगर आपने किसी धर्मार्थ संस्थान को कोई डोनेशन दिया है और आपको रिटर्न के समय दान राशि की जानकारी देनी होगी। पांच लाख रुपये से अधिक की कृषि आय वाले व्यक्ति को पिन कोड के साथ जिला का नाम, भूमि का विवरण, भूमि अपनी है या किराये पर ली गई है और यह कृषि योग्य है या कुछ और इसका पूरा विवरण देना होगा।

दुनिया के सबसे बड़े एयरक्राफ्ट ने भरी उड़ान

नई दिल्ली।एयरोस्पेस कंपनी स्ट्रेटोलॉन्च द्वारा बनाए गए दुनिया के सबसे लंबे एयरक्राफ्ट ने रविवार को पहली बार उड़ान भरी। इस क्राफ्ट की लंबाई 385 फीट है जो एक फुटबॉल के मैदान के बराबर है। यह एयरक्राफ्ट पिछले साल तक डिवेलप और टेस्ट किया जा रहा था। आखिरकार रविवार को इस विमान ने पहली उड़ान भरी। इसमें छह टर्बो इंजन लगाए गए हैं, जिससे 22 टन के इस एयरक्राफ्ट को पावर दी जा सके। इस एयरक्राफ्ट को माइक्रोसॉफ्ट के को-फाउंडर पॉल एलन की कंपनी ने बनाया है।

एयरक्राफ्ट ने कैलिफॉर्निया के मोजेव एयर ऐंड स्पेस पोर्ट से सुबह 6.58 बजे (पैसिफिक टाइम) उड़ान भरी। अधिकतम 189 मील (302.4 किलोमीटर) प्रति घंटे की गति को प्राप्त करते हुए विमान ने मोजेव रेगिस्तान में 17,000 फीट की ऊंचाई पर 2.5 घंटे तक उड़ान भरी। स्ट्रेटोलॉन्च के सीईओ जीन फ्लॉयड ने कहा, ‘पहली उड़ान शानदार रही।’

बता दें, स्ट्रेटोलॉन्च की स्थापना 2011 में बड़े वाहक विमान को ऑर्बिटल-क्लास रॉकेट के लिए उड़ान लॉन्च पैड के रूप में विकसित करने के लिए की गई थी। सीएनएन के अनुसार, विमान के पंखों का फैलाव 385 फीट है और यह 238 फीट लंबा है, जो कि एक विश्व रेकॉर्ड है। यह धरती पर किसी भी हवाई जहाज की तुलना में सबसे ज्यादा चौड़ा है और इसका वजन पांच लाख पाउंड के करीब है।

नासा में विज्ञान मिशन निदेशालय के असोसिएट ऐडमिनिस्ट्रेटर थॉमस जुर्बुचेन ने ट्वीट किया, ‘इस रेकॉर्ड कायम करने वाले विमान का उड़ान भरना स्ट्रेटोलॉन्च टीम के लिए एक ऐतिहासिक मील का पत्थर है! यह अंतरिक्ष के छोर तक और उससे भी परे जाने से जुड़ा है।’ एयरक्राफ्ट पायलट इवान थॉमस ने भी कहा, ‘फ्लाइट आरामदायक रही, जैसा किसी पहली फ्लाइट को होना चाहिए।’

महंगा हुआ पेट्रोल, जानिए आज के दाम

नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों के नई ऊंचाई पर पहुंचने के बीच स्थानीय बाजार में भी पेट्रोल-डीजल की कीमतों के बढ़ने का सिलसिला जारी है। देश की सबसे बड़ी सरकारी तेल कंपनी इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड (IOCL) ने पेट्रोल की कीमतों में लगातार दूसरे दिन बढ़ोतरी की है। IOCL ने सोमवार को पेट्रोल की कीमतों में 6 से 7 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की। हालांकि, डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमतों में 6 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है और यह बढ़कर 72.98 रुपए प्रति लीटर तक पहुंच गया है। यह इस साल का सबसे उच्चतम स्तर है। कोलकाता में पेट्रोल 6 पैसे की बढ़ोतरी के बाद 75 रुपए प्रति लीटर हो गया है। मुंबई में पेट्रोल 6 पैसे की बढ़ोतरी के बाद 78.55 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है। चेन्नई में पेट्रोल की कीमतों में 7 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है और यह 75.75 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है।

IOCL ने सोमवार को डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है। इस कारण देश के चारों महानगरों में डीजल की कीमत एक दिन पहले यानी रविवार के स्तर पर बनी हुई है। देश के चारों महानगरों दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में डीजल क्रमश: 66.26 रुपए प्रति लीटर, 68 रुपए प्रति लीटर, 69.35 रुपए प्रति लीटर और 69.69 रुपए लीटर मिल रहा है।

71 डॉलर प्रति बैरल के पार कच्चा तेल
अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के कीमतों में नरमी नहीं दिख रही है और यह लगातार 71 डॉलर प्रति बैरल के पार बनी हुई हैं। सोमवार को सुबह के सत्र में ब्रेंट क्रूड 0.04 फीसदी की मामूली गिरावट के साथ 71.52 डॉलर प्रति बैरल और WTI क्रूड 0.30 फीसदी की गिरावट के साथ 63.70 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहे हैं।

निवेशकों में पॉजिटिव रुख से सेंसेक्स 75 अंक तेज, निफ्टी 11,660 के पार

नई दिल्ली। कंपनियों के बेहतर तिमाही नतीजों की आस में निवेशकों में बने सकारात्मक माहौल के चलते भारतीय शेयर बाजार कारोबार सप्ताह के पहले दिन सोमवार को तेजी के साथ खुले। बंबई स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों का संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 70 अंकों की तेजी के साथ 38,838 अंकों पर और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का 50 शेयरों का संवेदी सूचकांक निफ्टी 22 अंकों की तेजी का सेथ 11,665 अंकों पर खुला। सुबह 9.34 बजे सेंसेक्स 75 अंकों की तेजी के साथ 38,842 अंकों पर और निफ्टी 24 अंकों की तेजी के साथ 11,668 अंकों पर कारोबार कर रहा है।

इन शेयरों में तेजी का माहौल
सेंसेक्स के शुरुआती कारोबार में रेन इंडस्ट्रीज लिमिटेड, स्पाइसजेट, प्रिज्म जॉनसन लिमिटेड, सुजलॉन और पीसी ज्वैलर्स में तेजी का माहौल है। निफ्टी में शुरुआती कारोबार में टीसीएस, कोल इंडिया, टाटा मोटर्स, टेक महिंद्रा और आईटीसी में तेजी का माहौल है।

इन शेयरों में मंदी का माहौल
सेंसेक्स में शुरुआती कारोबार में आरकॉम, अडानी पावर, इंफोसिस लिमिटेड, शारदा कॉरपोरेशन और गुजरात गैस में मंदी का माहौल है। निफ्टी के शुरुआती कारोबार में इंफोसिस, गेल, एचडीएफसी बैंक, जी एंटरटेनमेंट और आईसीआईसीआई बैंक में मंदी का माहौल है।

Huawei P30 Pro की सेल दोपहर 12 बजे से, मिलेंगे शानदार ऑफर्स

नई दिल्ली। चीन की स्मार्टफोन मेकर कंपनी हुवावे ने 9 अप्रैल को भारत में अपना फ्लैगशिप स्मार्टफोन Huawei P30 Pro भारत में लॉन्च किया था। हुवावे हाल ही में दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी स्मार्टफोन मेकर कंपनी बन गई है। इस स्मार्टफोन की लॉन्चिंग के साथ कंपनी Samsung, Apple और OnePlus को प्रीमियम स्मार्टफोन सेग्मेंट में टक्कर देंगे। Huawei P30 Pro की कीमत 71,990 रुपये है। यह स्मार्टफोन आज दोपहर 12 बजे से ऐमजॉन पर सेल के लिए उपलब्ध होगा।

2000 रुपये में मिलेगी Huawei Watch GT
Huawei P30 Pro स्मार्टफोन की खरीद पर 2,000 रुपये एक्सट्रा देने पर ग्राहक Huawei Watch GT पा सकते हैं जिसकी कीमत 15,990 रुपये है। इसके अलावा स्मार्टफोन पर नो-कॉस्ट EMI का विकल्प भी मिलेगा। नो कॉस्ट EMI के अलावा यूजर्स को 5 फीसदी कैशबैक भी मिलेगा।

10 सेकेंड में ऑउट ऑफ स्टॉक हुए Huawei P30 और P30 Pro
12 अप्रैल को चीन में P30 सीरीज के स्मार्टफोन्स की प्री-बुकिंग शुरू की गई थी। महज 10 सेकंड में ही सारे फोन आउट ऑफ स्टॉक हो गए। कंपनी ने बताया कि इस प्री-ऑर्डर के दौरान 200 मिलियन युआन के फोन की बिक्री हुई। सेल में मॉडल और मेमरी के आधार पर 30 हजार से 50 हजार के बीच फोन की यूनिट्स की बिक्री हुई।

Huawei P30 Pro के स्पेसिफिकेशन्स
यह P30 का अडवांस वर्जन है। Huawei P30 Pro में 6.47 इंच का OLED फुलएचडी+ डिस्प्ले दिया गया है जिसका रेजॉलूशन 1080x 2340 पिक्सल है। इसमें भी फोन के टॉप पर वॉटरड्रॉप नॉच दी गई है। P30 फोन के ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के अलावा फोन में एक टाइम ऑफ फ्लाइट (TOF) ऑप्टिकल इमेज स्टेब्लाइजेशन के साथ पेरीस्कोप दिया गया है।

इस फोन का कैमरा IP68 रेटिंग के साथ आता है, यानी वॉटर और डस्ट प्रूफ भी है। फोन में 4,200mAh की बैटरी दी गई है। खास बात यह है कि हुवावे मेट 20 प्रो की तरह इसमें भी रिवर्स वायरलेस चार्जिंग दी गई है।