Friday, July 17, 2026
Home Blog Page 4880

भारत में रिश्वत देने के आरोपों में घिरीं कई अमेरिकी कंपनियां

मुंबई। अमेरिकी शेयर बाजार में लिस्टेड कंपनियां भारत में रिश्वत देने के आरोपों को लेकर जांच के घेरे में आ गई हैं। कैब एग्रीगेटर ऊबर ने पिछले हफ्ते इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग (आईपीओ) प्रॉस्पेक्टस में बताया था कि यूएस डिपार्टमेंट ऑफ जस्टिस (डीओजे) भारत में कंपनी के ‘अनुचित भुगतान’ की जांच कर रहा है।

आईटी कंपनी कॉग्निजेंट को भी भारत में रिश्वत देने के आरोप की वजह से यूएस सिक्योरिटीज ऐंड एक्सचेंज कमीशन (एसईसी) को 2.8 करोड़ डॉलर का जुर्माना देना पड़ा था। कंपनी ने भारत में ऑफिस कैंपस बनाने के लिए कथित तौर पर रिश्वत दी थी। यह कैंपस लार्सन ऐंड टुब्रो (एलएंडटी) ने बनाया था। आरोप के मुताबिक, कथित तौर पर यह रिश्वत एलएंडटी ने कॉग्निजेंट की तरफ से दी थी, लेकिन एलएंडटी ने इससे इनकार किया था।

2016 के बाद करीब दर्जन भर कंपनियों को उनकी भारतीय यूनिट्स के कथित भ्रष्ट तौरतरीकों को लेकर एसईसी ने घेरा है। इनमें एंब्रेयर, फॉर्च्यून 500 में शामिल मेडिकल टेक्नोलॉजीज फर्म स्ट्राइकर कॉर्प और हेल्थकेयर कंपनी एलेर इंक शामिल हैं। ये कंपनियां अमेरिका के फॉरेन करप्ट प्रैक्टिसेज ऐक्ट (एफसीपीए) के दायरे में आई हैं।

इस कानून में अमेरिकी कंपनियों के विदेश में भी रिश्वत देने पर मनाही है। एफसीपीए उन विदेशी कंपनियों पर भी लागू होता है, जिनका अमेरिका में बड़ा कारोबार है। मिसाल के लिए, कॉग्निजेंट अमेरिका में लिस्टेड है और वहां उसका बड़ा कारोबार है। अमेरिका में इस तरह की जांच के घेरे में आने वाली ज्यादातर कंपनियों ने करोड़ डॉलर का जुर्माना देकर मामले को रफा-दफा किया है।

एफसीपीए के तहत सख्ती और इसके लिए एसईसी के अलग टास्कफोर्स बनाने के बाद पिछले तीन साल में कथित तौर पर भारत संबंधित करप्शन के कई मामले सामने आए हैं। 2000 से 2015 के बीच रेगुलेटर ने इस कानून के उल्लंघन के मामलों में 10 कंपनियों की पड़ताल की है। इनमें सत्यम कंप्यूटर सर्विसेज का मामला सबसे बड़ा था। वह कई साल तक अपना मुनाफा फर्जी तरीके से अधिक दिखाती आ रही थी।

सैमसंग गैलेक्सी A2 Core भारत में लॉन्च, जानिए कीमत और खूबियां

नई दिल्ली। सैमसंग का बजट स्मार्टफोन Galaxy A2 Core भारत में लॉन्च कर दिया गया है। इस स्मार्टफोन की कीमत 5,290 रुपये है। यह एक ऐंड्रॉयड गो एडीशन डिवाइस है जिससे यह स्मार्टफोन गो ऐप्स के साथ आता है। गो ऐप्स कम स्टोरेज और रैम वाले स्मार्टफोन्स के लिए ऑप्टिमाइज्ड होते हैं।

रेडमी गो से होगी टक्कर
अगर कीमत की बात करें तो इस स्मार्टफोन की कीमत 5,290 रुपये है। यानी इस सेग्मेंट के स्मार्टफोन्स में इसकी टक्कर Redmi Go से होगी। रेडमी गो की कीमत 4,499 रुपये है। यह स्मार्टफोन ऑफलाइन प्लेटफॉर्म्स पर मिल रहा है।

ये हैं फीचर्स
सैमसंग गैलेक्सी ए2 कोर में प्लास्टिक बॉडी डिजाइन दी गई है। इसका साइज 141.5 X 70.9 X 9.1mm है। इसे 5 इंच के क्यूएचडी डिस्प्ले के साथ आ सकता है, जिसमें 960X540 पिक्सल रेज्यॉलूशन दिया गया है। यह ऐंड्रॉयड पाई (गो एडीशन) पर रन करता है। स्मार्टफोन में Samsung Exynos 7870 प्रोसेसर दिया गया है।

स्मार्टफोन में 1GB रैम और 16GB इंटरनल स्टोरेज दी गई है जिसे माइक्रो एसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकता है। कैमरे की अगर बात करें गैलेक्सी A2 कोर में 5MP का सिंगल रियर कैमरा और 5MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। कम कीमत के चलते स्मार्टफोन में प्लास्टिक बिल्ड बॉडी के साथ 2,600mAh बैटरी दी गई है।

Renault की 7-सीटर कार Triber की तस्वीरें लीक, जानिए खूबियां

नई दिल्ली। Renault जुलाई में नई 7-सीटर मल्टी परपज वीइकल लॉन्च करने वाली है। कंपनी ने इस महीने की शुरुआत में एक टीजर जारी कर जानकारी दी कि यह एमपीवी Renault Triber नाम से आएगी। अब ट्राइबर की टेस्टिंग के दौरान की तस्वीरें ऑनलाइन लीक हो गई हैं, जिससे इसकी कुछ डीटेल भी सामने आई हैं। लीक हुई तस्वीर में कार पर Triber की ब्रैंडिंग है।

लीक तस्वीर में रेनॉ ट्राइबर पूरी तरह कवर है। देखने में यह दैटसन गो प्लस की तरह कॉम्पैक्ट एमपीवी लग रही है, लेकिन माना जा रहा है कि यह सब 4 मीटर (4 मीटर से छोटी) नहीं होगी। कवर होने की वजह से ट्राइबर की डिजाइन की बहुत ज्यादा जानकारी तो सामने नहीं आई है, लेकिन इतना जरूर पता चल रहा है कि इसमें रूफ रेल्स, रियर विंडशील्ड वाइपर और रियर स्पॉइलर दिया गया है।

इसके अलावा तस्वीर में दिख रहा है कि ट्राइबर पर्याप्त वीलबेस और छोटे ओवरहैंग्स के साथ आएगी, जिससे कॉम्पैक्ट होने के बावजूद इसमें अंदर ज्यादा जगह मिलेगी। नई तस्वीरों में एमपीवी का इंटीरियर नहीं दिख रहा है, लेकिन पहले लीक हुई तस्वीरों से यह जानकारी सामने आई है कि इसमें नए डिजाइन का डैशबोर्ड होगा। साथ ही कार में बड़ा टचस्क्रीन इन्फोटेमेंट सिस्टम होगा, जो ऐपल कारप्ले और ऐंड्रॉयड ऑटो सपॉर्ट के साथ आएगा।

रेनॉ ट्राइबर से कंपनी मार्केट में अपनी एमपीवी लॉजी और मारुति की अर्टिंगा के नीचे एक नया सेगमेंट बनाएगी। इससे कंपनी अपनी एंट्री लेवल हैचबैक क्विड और डस्टर एसयूवी के बीच के अंतर को भी भरेगी। इसकी कीमत 5 लाख से 8 लाख रुपये के बीच होगी। कीमत के मामले में यह अर्टिगा से सस्ती 7-सीटर कार होगी।

इंजन: यह नए प्लैटफॉर्म पर बनाई जाएगी। क्विड जैसी सफलता को दोहराने के लिए ट्राइबर कंपनी की दूसरी कार होगी, जो भारत के लिए बनाई जाएगी। इसे विशेष रूप से भारत के लिए डिजाइन और विकसित किया गया है। इस वजह से इस 7-सीटर कॉम्पैक्ट कार के पार्ट्स काफी हद तक देश में (लोकल) ही तैयार होंगे। कई पार्ट्स छोटी कार क्विड से लिए जाएंगे। इसमें क्विड वाला 1.0-लीटर, 3-सिलिंडर पेट्रोल इंजन होगा। क्विड की तरह ही 5-स्पीड मैन्युअल और 5-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन का ऑप्शन भी मिलेगा।

5, 6 और 7-सीटर कार की तरह कर सकेंगे इस्तेमाल
ट्राइबर में तीन लाइन में सीटें होंगी। इनमें तीसरी लाइन में दो अलग-अलग सीटें दी जाएंगी, जिन्हें हटाया भी जा सकता है। इससे अपनी जरूरत के हिसाब से कार को 5, 6 और 7-सीटर के रूप में इस्तेमाल किया जा सकेगा। इसके अलावा ऐसी संभावना है कि तीसरी लाइन की सीट को मोड़ने की भी सुविधा होगी, जिससे बिना सीट हटाए सामान रखने के लिए ज्यादा जगह बनाई जा सकेगी।

2 करोड़ से ज्यादा टर्नओवर वाले कारोबारी कर सकेंगे GST ऑडिट रिपोर्ट फाइल

0

नई दिल्ली। 2 करोड़ रुपए से ज्यादा सालाना टर्नओवर वाले कारोबारी अब वित्त वर्ष 2017-18 के लिए जीएसटी (GST) ऑडिट रिपोर्ट्स की फाइलिंग शुरू कर सकते हैं। जीएसटी नेटवर्क (GSTN) ने अपने पोर्टल पर इसके फॉर्म जारी कर दिए हैं। गुड्स एंड सर्विसेस टैक्स (GST) के पहले साल यानी 2017-18 के लिए ऑडिट रिपोर्ट 30 जून को फाइल की गई थी।

मिनिस्ट्री ने 31 दिसंबर, 2018 को सालाना रिटर्न फॉर्म GSTR-9, GSTR-9A और GSTR-9C को नोटिफाई किया था। जीएसटी काउंसिल (GST Council) ने दिसंबर में इन फॉर्म्स की फाइलिंग की लास्ट डेट तीन महीने बढ़ाकर 30 जून कर दी थी।

GSTN पोर्टल पर उपलब्ध हुए फॉर्म
जीएसटीएन (GSTN) ने GSTR-9C को ऑफलाइन उपलब्ध करा दिया है, जिसे टैक्सपेयर द्वारा फाइल और पोर्टल पर अपलोड किया जा सकता है। GSTR-9, जीएसटी (GST) के अंतर्गत रजिस्टर्ड सभी टैक्सपेयर्स के लिए सालाना रिटर्न फॉर्म है, वहीं GSTR-9A कम्पोजिशन टैक्सपेयर्स के लिए है।

GSTR-9C को सीए से कराना होगा सत्यापित
GSTR-9C एक मिलान स्टेटमेंट है, जिसे एक चार्टर्ड अकाउंटैंस या एक कॉस्ट अकाउंटैंट द्वारा सत्यापित और उस पर हस्ताक्षर किया जाता है। इसे वित्त वर्ष के दौरान 2 करोड़ रुपए से ज्यादा टर्नओवर वाले टैक्सपेयर द्वारा सालाना रिटर्न फाइल करने के लिए जमा करना होता है।

इंडस्ट्री लंबे समय से कर रही थी इंतजार
इंडस्ट्री लंबे समय से इस ऑफलाइन फॉर्म और जीएसटीआर-9सी की ऑनलाइन फाइलिंग की सुविधा का इंतजार कर रही थी। ‘ऑडिटल के डिजिटल सिग्नेचर जैसे क्लैरिफिकेशन, बैलेंसशीट और प्रॉफिट/लॉस अकाउंट अटैच किया जा रहा है। इससे इस कंप्लायंस के लिए कारोबारियों को मदद मिलनी चाहिए।’

एक ऐसी जेल जहां बंदी एफएम पर सुन सकेंगे अपनी पसंद के गीत

कोटा। केन्द्रीय कारागृह के विचाराधीन एवं सजायाफ्ता कुल 1800 महिला एवं पुरुष बंदी अपनी पसंद के गीत जेल वाणी पर सुन सकेंगे। महानिरीक्षक राजस्थान कारागार रूपिन्दर सिंह द्वारा केन्द्रीय कारागृह कोटा पर बंदियों के लिए चलाए जाने वाले कारागृह के अपने एफ एम जेलवाणी की सराहना कर बंदियों के लिए इसे प्रारंभ किया।

जिला पुलिस अधीक्षक शहर दीपक भार्गव, ग्रामीण पुलिस अधीक्षक राजेन्द्र दुष्यन्त, एसीबी पुलिस अधीक्षक सुधीर चौधरी एवं आईपीएस डॉ. अमृता दुहन भी इस अवसर पर मौजूद रहे।जेलवाणी कारागृह का अपना एफ एम रेडियो चैनल है। इसे राजस्थान में प्रथम बार जिला कारागृह भीलवाड़ा में 30 सितम्बर 2017 को प्रारंभ किया गया था।

जिला कारागृह भीलवाड़ा में जेलवाणी की सफलता तथा सराहना प्राप्त होने के पश्चात इसे केन्द्रीय कारागृह कोटा में प्रारंभ किया गया है। देश की जेलों में बंदियों के लिए चलाए जाने वाले रेडियो चैनलों में केन्द्रीय कारागृह कोटा का एफएम रेडियो चैनल जेलवाणी तीसरे नम्बर पर शुमार हो गया है, जबकि यह राजस्थान का दूसरा कारागृह रेडियो चैनल है।

जेल अधीक्षक सुमन मालीवाल ने बताया कि जेलवाणी का प्रसारण कारागृह में निरुद्ध बंदियों द्वारा विशिष्ट थीम के अनुसार प्रतिदिन दोपहर 12.30 से 2 बजे तक किया जा रहा है।

इंदौर किराना : ग्राहकी से बेसन महंगा, शक्कर एवं हल्दी में सुधार

इंदौर। स्थानीय सियागंज किराना बाजार में सोमवार को चना बेसन के भाव 85 रुपये प्रति 50 किलोग्राम की तेजी लिए रहे। शक्कर, हल्दी एवं खोपरा गोला में ग्राहकी बढ़ी रही। कारोबारियों के अनुमान के मुताबिक सियागंज किराना बाजार में सोमवार को 14 गाड़ी शक्कर की आवक हुई।

शक्कर -गोला शक्कर 3320 से 3340 रुपये प्रति क्विंटल।खोपरा गोला 215 से 232 रुपये प्रति किलोग्राम।खोपरा बूरा 2550 से 4550 रुपये प्रति 15 किलोग्राम। हल्दी हल्दी खड़ी सांगली 128 से 130, निजामाबाद 90 से 110, पिसी 142 से 162 रुपये प्रति किलोग्राम।

साबूदाना साबूदाना 5800 से 7000, पैकिंग में 7000 से 7700 रुपये प्रति क्विंटल। आटा-मैदा गेहूं आटा 1120 से 1130, तन्दूरी आटा 1290 से 1300, मैदा 1200 से 1210, रवा 1240 से 1250, चना बेसन 3060 तथा बटला बेसन 2525 रुपये प्रति 50 किलोग्राम।

इंदौर बाजार: सोयाबीन रिफाइंड तेल महंगा, मूंगफली तेल सस्ता

इंदौर। स्थानीय खाद्य तेल बाजार में सोमवार को सोयाबीन रिफाइंड तेल के भाव में (शनिवार की तुलना में) चार रुपये प्रति 10 किलोग्राम की तेजी दर्ज की गई। मूंगफली तेल में भाव 10 रुपये प्रति 10 किलोग्राम कम हुए। तिलहन में सोयाबीन 25 रुपये प्रति क्विंटल (शनिवार की अपेक्षा) सस्ता बिका।

तिलहन सरसों 3750 से 3800रायडा 3300 से 3400सोयाबीन 3750 से 3775 रुपये प्रति क्विंटल। तेल मूंगफली तेल इंदौर 960 से 980, सोयाबीन रिफाइंड इंदौर 740 से 742, सोयाबीन साल्वेंट 705 से 719, पाम तेल 655 से 660 रुपये प्रति10 किलोग्राम।

पशु आहार कपास्या खली इंदौर 1775, देवास 1750, उज्जैन 1750, खंडवा 1730, बुरहानपुर 1730, अकोला 2575 रुपये प्रति 60 किलोग्राम बोरी। कपास्या तेल कपास्या तेल इंदौर 690 से 695, महाराष्ट्र 685 से 690 तथा गुजरात 695 से 700 रुपये प्रति दस किलोग्राम।

हाजिर मांग से धनिया वायदा कीमतों में 0.22 प्रतिशत की तेजी

नयी दिल्ली। बढ़ते हाजिर मांग के बीच कारोबारियों द्वारा ताजा सौदों की लिवाली से सोमवार को वायदा कारोबार में धनिया की कीमत 0.22 प्रतिशत तक की तेजी के साथ 7,360 रुपये प्रति क्विन्टल हो गई। इसके अलावा प्रमुख उत्पादक क्षेत्रों से सीमित आवक के कारण भी वायदा कीमतों में तेजी आई।

एनसीडीईएक्स में जून महीने में डिलिवरी वाले धनिया अनुबंध के भाव 16 रुपये यानी 0.22 प्रतिशत की तेजी के साथ 7,360 रुपये प्रति क्विन्टल हो गये जिसमें 3,030 लॉट का कारोबार हुआ।

धनिया के मई महीने में डिलिवरी वाले अनुबंध के भाव एक रुपये यानी 0.01 प्रतिशत की मामूली तेजी के साथ 7,255 रुपये प्रति क्विन्टल हो गये जिसमें 31,490 लॉट का कारोबार हुआ। बाजार विश्लेषकों ने धनिया वायदा कीमतों में तेजी आने का श्रेय सीमित स्टॉक रहने के मुकाबले हाजिर बाजार की मांग में आई तेजी को दिया।

इंदौर मंडी :आवक की कमी से चना, मसूर, तुअर, मूंग एवं उड़द में तेजी

इंदौर। स्थानीय संयोगितागंज अनाज मंडी में सोमवार को उपलब्धता कमी से चना कांटा 75 रुपये, मसूर 50, मूंग 100, तुअर (अरहर) 100 और उड़द 100 रुपये (शनिवार की तुलना में) प्रति क्विंटल महंगी बिकी। दालों में चना दाल 100, तुअर दाल 100, मूंग दाल 100, मूंग मोगर 100, उड़द दाल 100 एवं उड़द मोगर के भाव 100 रुपये प्रति क्विंटल की तेजी दर्ज की गई। कारोबारियो के अनुमान के मुताबिक सोमवार को 25 हजार बोरी गेहूं की आवक हुई।

अनाज गेहूं हल्का 1750 से 1850, गेहूं 147- 1900 से 2100, गेहूं लोकवन 1800 से 2100, गेहूं चंद्रौसी 3200 से 3300 रुपये प्रति क्विंटल। ज्वार हल्की 1800 से 1900, ज्वार संकर 2000 से 2100, ज्वार देसी 2500 से 3000, मक्का पीली 2200 से 2250, मक्का गजर 2100 से 2150 रुपये प्रति क्विंटल।

दलहन चना (कांटा) 4375 से 4400, चना (देसी) 4275 से 4300, डबल डॉलर 5000 से 5500, मसूर 4050 से 4100, हल्की 3650 से 3700, बटला 3700 से 3750, मूंग 5800 से 6000, हल्की 4800 से 5200, तुअर निमाड़ी (अरहर) 4900 से 5300, महाराष्ट्र नई तुअर (अरहर) 5600 से 5750, उड़द 5100 से 5300, हल्की 4000 से 4200 रुपये प्रति क्विंटल ।

दाल तुअर (अरहर) दाल सवा नंबर 6950 से 7150, तुअर दाल फूल 7300 से 7500, तुअर दाल बोल्ड 7700 से 8100, आयातित तुअर दाल 6000 से 6200चना दाल 5550 से 5800, आयातित चना दाल 4950 से 5150मसूर दाल 5250 से 5350मूंग दाल 6900 से 710, मूंग मोगर 7200 से 7400 उड़द दाल 6600 से 6800, उड़द मोगर 6800 से 7000 रुपये प्रति क्विंटल।

चावल बासमती 8500 से 9000, तिबार 7000 से 7500, दुबार 6000 से 6500, मिनी दुबार 5500 से 6000, मोगरा 3500 से 5000, बासमती सैला 5500 से 8500, कालीमूंछ 5900 से 6000, राजभोग 4900 से 5000, दूबराज 3500 से 4000, परमल 2500 से 2700, हंसा सैला 2400 से 2650, हंसा सफेद 2200 से 2400, पोहा 4200 से 4400 रुपये प्रति क्विंटल।

आपके चहेते फ़िल्मी सितारे नहीं डाल पाएंगे वोट, जानिए क्यों

देश भर में लोकसभा चुनाव 2019 की वजह से चुनावी माहौल है, इस चुनाव के रंग में बॉलिवुड भी डूब गया है। इस समय फिल्में भी नेताओं या चुनाव से जुड़ी रिलीज़ हो रही है और सितारे भी अपने फैंस को सोच-समझ कर मतदान करने की नसीहत दे रहे हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं देश की जनता को वोट का महत्व बताने वाले कुछ सितारे खुद मतदान नहीं कर सकते हैं।

बॉलिवुड में खुद मतदान न कर सकने वाले सितारों में सबसे चौकाने वाला नाम है आलिया भट्ट, अक्षय कुमार, सोनी राजदान, हेलन ( सलमान खान की मां ) और इमरान खान का… बाद में इस लिस्ट में उन सितारों का नाम भी है, जो अपने देश से भारत में काम करने आए हैं और उनके पास भारत की नागरिकता नहीं है। इस लिस्ट में सनी लियोनी, एमी जैक्शन, कल्कि केकला ( कल्कि कोचलिन ), सपना पब्बी, जैकलीन, एवलिन शर्मा, ऐली अवराम, हेलन और कटरीना कैफ का नाम है।

महेश भट्ट की बेटी आलिया भट्ट और उनकी मां सोनी राजदान का नाम, तब खुलकर सामने आया, जब पायल रोहतगी ने अपने एक विडियो में सोनी राजदान के ब्रिटिश नागरिक होने का जिक्र किया। पायल ने बताया कि आलिया भट्ट के पास भी भारतीय नागरिकता नहीं है, उनके पास ब्रिटिश पासपोर्ट है, इसलिए वह भी वोट नहीं कर सकती हैं।

देशभक्ति से जुड़ी तमाम बातें बताने वाले और अपनी फिल्मों से दर्शकों के बीच देश के लिए प्रेम की भावना जाग्रत करने वाले अभिनेता अक्षय कुमार के पास भी भारत की नागरिकता नहीं है। अक्षय कुमार के पास कनाडियन पासपोर्ट है, इसलिए वह भी चुनाव के दौरान अपना मतदान नहीं कर सकते हैं।

फिल्म कलंक के दौरान एक इंटरव्यू में जब आलिया भट्ट से पूछा गया कि वह नई सरकार चुनने में अपना कैसे योदगान देगीं, क्या वोट देंगी? जवाब में आलिया ने कहा, ‘मैं वोट नहीं दे सकती।’ जब उनसे मतदान न कर पाने की वजह पूछी गई तो उन्होंने कहा, ‘पासपोर्ट’, आलिया के पास भारतीय पासपोर्ट नहीं है, क्योंकि उनके पास ब्रिटीश सिटीजनशिप है, अगर उन्हें भारत में वोट देना है तो अपनी ब्रिटिश नागरिकता खत्म करनी होगी।

आलिया की फिम ‘कलंक’ 17 अप्रैल को रिलीज़ होगी। फिल्म को अभिषेक वर्मन ने डायरेक्ट और करण जौहर ने प्रड्यूस किया है। इसके अलावा वह ‘ब्रह्मास्त्र’ में रणबीर कपूर, अमिताभ बच्चन, नागार्जुन, मौनी रॉय के साथ, फिल्म ‘सड़क 2’ में संजय दत्त और बहन पूजा भट्ट के साथ, संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘इंशाअल्लाह’ में सलमान खान के साथ और निर्देशक राजामौली की फिल्म ‘आरआरआर’ में जूनियर एनटीआर और राम चरण के साथ नजर आएंगी।