Stock Market: सेंसेक्स 561 अंक टूटकर 77055 पर और निफ्टी 24 हजार के पार बंद

0
3

नई दिल्ली। Stock Market Closed: पश्चिम एशिया में संकट गहराने से आज एशियाई बाजारों में गिरावट आई। इसका असर घरेलू शेयर बाजार पर भी देखने को मिला। बीएसई सेंसेक्स 561.46 अंक यानी 0.72% गिरावट के साथ 77,054.94 अंक पर बंद हुआ जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी50 इंडेक्स 158.95 अंक यानी 0.66% नीचे 24,052.05 अंक पर बंद हुआ।

सेंसेक्स के 30 शेयरों से 24 गिरावट के साथ बंद हुए। एचसीएल टेक में सबसे ज्यादा 4.63 फीसदी गिरावट आई। बजाज फिनसर्व, एसबीआई, महिंद्रा एंड महिंद्रा, इंडिगो, लार्सन एंड टुब्रो, कोटक बैंक, आईटीसी, मारुति, बजाज फाइनेंस, टेक महिंद्रा और ट्रेंट में उल्लेखनीय गिरावट आई। दूसरी ओर, भारती एयरटेल, सन फार्मा, टीसीएस, टाटा स्टील, अडानी पोर्ट्स और इटरनल में तेजी आई।

बीएसई सेंसेक्स 561.46 अंक यानी 0.72 फीसदी की गिरावट के साथ 77,054.94 पर बंद हुआ। वहीं, एनएसई निफ्टी 50 159 अंक यानी 0.66 फीसदी टूटकर 24,052.05 के स्तर पर बंद हुआ।

निफ्टी 50 में एचसीएलटेक (HCLTech), श्रीराम फाइनेंस (Shriram Finance) और एचडीएफसी लाइफ इंश्योरेंस (HDFC Life Insurance Company) सबसे ज्यादा नुकसान वाले शेयरों में शामिल रहे।

मिडकैप और स्मॉलकैप शेयर
बाजार की कमजोरी केवल बड़े शेयरों तक सीमित नहीं रही। व्यापक बाजार में भी बिकवाली का दबाव देखने को मिला। निफ्टी मिडकैप इंडेक्स 0.44 फीसदी और निफ्टी स्मॉलकैप इंडेक्स 1.01 फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुए।

सेक्टोरल इंडेक्स
सेक्टोरल इंडेक्स की बात करें तो निफ्टी रियल्टी, निफ्टी पीएसयू बैंक और निफ्टी ऑटो में सबसे ज्यादा गिरावट दर्ज की गई। वहीं, अनिश्चित माहौल में निवेशकों ने सुरक्षित निवेश विकल्पों का रुख किया, जिससे निफ्टी फार्मा बढ़त के साथ बंद होने वाला प्रमुख सेक्टर रहा।