नेपाल से ड्यूटी फ्री रिफाइंड खाद्य तेलों का भारी आयात घरेलू तेल उद्योग के घातक

0
7

मुम्बई। क्रूड एवं रिफाइंड खाद्य तेलों पर आयात शुल्क में अंतर बढ़ने के कारण भारत में खासकर इंडोनेशिया एवं मलेशिया से आरबीडी पामोलीन के आयात पर काफी हद तक अंकुश लग गया है। लेकिन नेपाल से रिफाइंड खाद्य तेलों का भारी आयात जारी है क्योंकि उस पर सीमा शुल्क नहीं लगता है।

उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार नवम्बर 2025 से जून 2026 के आठ महीनों में देश के अंदर कुल 3,68,756 टन रिफाइंड खाद्य तेल का आयात हुआ जो 2024-25 सीजन की समान अवधि के आयात 15 लाख टन से बहुत कम रहा। इसमें भी इंडोनेशिया की भागीदारी करीब 25 हजार टन तथा मलेशिया की हिस्सेदारी महज 8 हजार टन की रही जबकि शेष रिफाइंड खाद्य तेल का आयात नेपाल से किया गया।

अगर नेपाली उत्पाद पर अंकुश लगाने का सकल एवं गंभीर प्रयास किया जाए तो भारत में रिफाइंड खाद्य तेल का आयात लगभग बंद हो सकता है। इन 8 महीनों में नेपाल से करीब 3.39 लाख टन खाद्य तेल मंगाया गया जिसमें केवल 3 हजार टन क्रूड तेल शामिल था जबकि शेष 3.36 लाख टन रिफाइंड खाद्य तेल सम्मिलित था। इस पर अंकुश लगाने की जरूरत है।