Stock Market: सेंसेक्स 500 अंक उछलकर 77555 पर और निफ्टी 24 हजार के पार

0
1

नई दिल्ली। Stock Market Update: एशियाई बाजारों में आई तेजी का असर आज घरेलू शेयर बाजार पर भी दिख रही है। शुरुआती कारोबार में बीएसई सेंसेक्स में करीब 500 अंक की तेजी आई जबकि 24,200 अंक के करीब पहुंच गया। सुबह 9.25 बजे 500.85 अंक यानी 0.65% की तेजी के साथ 77,555.79 अंक पर ट्रेड कर रहा था।

निफ्टी भी 141.75 अंक यानी 0.59% ऊपर 24,193.80 अंक पर पहुंच गया। पिछले सत्र में सेंसेक्स 561.46 अंक यानी 0.72% गिरावट के साथ 77,054.94 अंक पर बंद हुआ जबकि निफ्टी 158.95 अंक यानी 0.66% नीचे 24,052.05 अंक पर आ गया था।

सेंसेक्स के 30 में से 22 शेयर तेजी के साथ खुले। बजाज फाइनेंस में सबसे ज्यादा 1.57 फीसदी तेजी आई। इसके अलावा एशियन पेंट्स, इंडिगो, एक्सिस बैंक आईसीआईसीआई बैंक, बजाज फिनसर्व, सन फार्मा और अडानी पोर्ट्स में उल्लेखनीय तेजी रही। दूसरी ओर, टीसीएस, इन्फोसिस, एचसीएल टेक, टेक महिंद्रा, इटरनल, एनटीपीसी, पावरग्रिड और मारुति में गिरावट रही।

ग्लोबल मार्केट के संकेत

गिफ्ट निफ़्टी
बुधवार सुबह GIFT Nifty 14 अंकों की बढ़त के साथ 24,028.50 के स्तर पर कारोबार करता दिखा। इससे संकेत मिल रहे हैं कि Nifty50 की शुरुआत सकारात्मक रह सकती है। वैश्विक संकेतों में सुधार और तेल की कीमतों में स्थिरता से बाजार की धारणा को समर्थन मिल रहा है।

एशियाई बाजार
एशियाई शेयर बाजारों में बुधवार को मजबूती देखने को मिली। जापान का Nikkei 225 करीब 0.31 फीसदी की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा था, जबकि दक्षिण कोरिया का Kospi लगभग 5.57 फीसदी चढ़ा हुआ था। निवेशकों की नजर पश्चिम एशिया की स्थिति और वैश्विक आर्थिक संकेतों पर बनी हुई है।

अमेरिकी बाजार
मंगलवार को अमेरिकी शेयर बाजार भी सकारात्मक रुख के साथ बंद हुए। Dow Jones Industrial Average में 0.02 फीसदी, S&P 500 में 0.38 फीसदी और Nasdaq Composite में 0.90 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई। अमेरिकी बाजारों की मजबूती का असर आज एशियाई और भारतीय बाजारों के सेंटीमेंट पर भी देखने को मिल सकता है।

कच्चे तेल की कीमत
पश्चिम एशिया में तनाव के बावजूद कच्चे तेल की कीमतों में बड़ी तेजी नहीं दिखी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने कहा है कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजरने वाले जहाजों पर पहले प्रस्तावित 20 फीसदी ट्रांजिट शुल्क नहीं लगाया जाएगा। इसके बाद ब्रेंट क्रूड का जुलाई वायदा करीब 85.50 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार करता दिखा, जिसमें 0.77 फीसदी की बढ़त रही।