हाड़ोती के पर्यटन विकास के लिए कोटा हाड़ोती ट्रैवल मार्ट 2 का आयोजन जरूरी
कोटा। होटल फेडरेशन ऑफ राजस्थान के एक प्रतिनिधिमंडल ने अध्यक्ष हुसैन खान तकोटा संभाग के अध्यक्ष अशोक माहेश्वरी के नेतृत्व में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से जयपुर के राजभवन में भेट की ।
बैठक मे होटल फेडरेशन ऑफ राजस्थान के अध्यक्ष हुसैन खान एवं कोटा संभाग के अध्यक्ष अशोक माहेश्वरी ने बताया कि राजस्थान में विशेषकर हाड़ोती क्षेत्र को नई गति देने, पर्यटन क्षेत्र में निवेश बढ़ाने एवं हाड़ौती में पर्यटन की अपार संभावनाओं को लेकर सार्थक चर्चा हुई l
इस अवसर पर लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा कि हम हाड़ोती को पर्यटन मानचित्र पर लाने के लिए पूरी तरह से कटिबद्ध हैं l इसके लिए निरंतर प्रयास किये जा रहे हैंl हाड़ोती के पर्यटन स्थलों को ओर खूबसूरत बनाया जा रहा है l नए पर्यटन स्थल विकसित किये जा रहे हैं l इसके लिए रामगढ़ विषधारी मुकंदरा हिल्स टाइगर रिजर्व को ओर विकसित किया जा रहा है l कोर एरिये में सफारी ओर बाघों को लाने के प्रयास चल रहे हैं l
उन्होंने बताया कि धार्मिक पर्यटन के क्षेत्र में भी हाड़ोती में मथुराधीश कॉरिडोर और केशवराय पाटन मंदिर के कार्य शुरू हो चुका है। साथ ही लक्की बुर्ज, महारानी स्कूल एवं महात्मा गांधी स्कूल में फसाड लाइटें लगाई जा रही हैं l शहर को स्वच्छ हरियाली युक्त बनाने के लिए बेहतरिन कार्य किये जा रहे हैं l
उन्होंने कहा कि कोटा हाड़ोती ट्रैवल मार्ट 2 के आयोजन के सभी मार्ग प्रशस्त किये जाएंगे। कोटा महोत्सव, बूंदी महोत्सव के साथ साथ हाड़ोती के पर्यटन विकास की विपुल संभावना को देखते हुए बाहर के निवेशकों को निवेश करने पर सभी सुविधा प्रदान की जाएगी।
बैठक मे संभागीय अध्यक्ष अशोक माहेश्वरी ने बताया कि कोटा हाड़ोती ट्रैवल मार्ट के आयोजन से हाड़ोती के पर्यटन को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिली है। ट्रैवल मार्ट में भाग लेने वाले 400 से अधिक ट्रैवल एजेंटो द्वारा हाड़ोती को पयर्टन आइटनरी में शामिल कर लिया गया है। निश्चित ही आने वाले समय मे हाड़ोती में आने वाले पर्यटको की संख्या मे बढोतरी होने की संभावना है।
राज्य के अन्य संभागो से भी हाड़ोती खासकर जयपुर, उदयपुर एवं चित्तौड से आने वाले पर्यटक कोटा- बूंदी का भ्रमण कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि कोटा हाड़ोती ट्रेवल मार्ट की सफलता के चलते इसे निरंतरता देते हुए इस वर्ष भी कोटा हाड़ोती ट्रेवल मार्ट 2 का आयोजन अति आवश्यक है। जिसे सरकार द्वारा अभी तक सहमति प्रदान नहीं दी गई है। इस तरह के बडे आयोजन की तैयारियों में कम से कम 6 माह का समय लगता है।
पिछले ट्रेवल मार्ट की मंजूरी जुलाई माह के प्रथम सप्ताह में ही राज्य की उप मुख्यमन्त्री एवं पर्यटन मन्त्री दिया कुमारी द्वारा हमें दे दी गई थी। इस वर्ष भी हमारा प्रयास है कि 26 राज्यो के टूर ओपरेटर्स के साथ साथ डेस्टीनेशन वेडिंग, मेरीज प्लानर अंतरराष्ट्रीय ट्रेवल एजेन्टों को भी इस ट्रेवल मार्ट मे शामिल किये जाने का प्रयास हैm जिससे हाड़ोती को डेस्टीनेशन वेंडिंग हब के रूप मे भी शामिल किया जा सके।
माहेश्वरी ने बताया कि हाड़ोती के पर्यटन विकास में जो प्रयास चल रहे हैं, यदि उसे गतिशीलता प्रदान नही की गयी तो वर्तमान में चल रही गतिविधियां में ठहराव आ जाएगा। उन्होंने बिरला से कोटा हाड़ोती ट्रेवल मार्ट 2 की राज्य सरकार से अनुमति प्रदान कराने का भी आग्रह किया।
प्रदेश अध्यक्ष हुसैन खान ने बताया कि हम सम्पूर्ण राज्य के पयर्टन विकास के लिए संभागीय स्तर पर बैठको का आयोजन कर रहे हैं। सभी संभागो को पयर्टन आइटनरी मे जोड रहे हैं। वर्तमान में सभी संभागो से हाड़ोती को जोडने का प्रयास चल रहा है। हाड़ोती की पयर्टन की नई डेस्टीनेशन के रूप पहचान बनाई जा रही है।
खान ने बताया कि इसे गति देने के लिए कोटा हाड़ोती ट्रेवल मार्ट का आयोजन अति आवश्यक है। यह पर्यटन के प्रचार प्रसार का बहुत बड़ा माध्यम होता है। प्रतिनिधिमंडल में प्रदेश अध्यक्ष हुसैन खान, संरक्षक सुरेंद्र सिंह शाहपुरा, सचिव रणविजय सिंह, कोषाध्यक्ष संदीप गोंगिया, महारानी रत्ना देवी, संभागीय अध्यक्ष अशोक माहेश्वरी एवं सलाहकार गणपत लाल शर्मा सहित कई पदाधिकारी मौजूद थे।

