नई दिल्ली। Stock Market Closed: सप्ताह के कारोबारी सत्र में भारतीय शेयर बाजार उतार-चढ़ाव के बीच लगभग सपाट स्तर पर बंद हुआ। दिन के दौरान अच्छी बढ़त देखने के बावजूद आखिरी घंटों में बैंकिंग, वित्तीय सेवाओं और रियल्टी शेयरों में बिकवाली बढ़ने से बाजार अपनी ऊंचाई पर टिक नहीं पाया।
कारोबार के अंत में निफ्टी -50 5.75 अंक यानी 0.02 फीसदी की मामूली गिरावट के साथ 24,072.75 पर बंद हुआ। वहीं, सेंसेक्स लगभग सपाट रहकर 77,186.87 के स्तर पर बंद हुआ।
निफ्टी 50 में Eternal, SBI Life Insurance और Bajaj Finserv सबसे ज्यादा गिरावट वाले शेयर रहे। सेंसेक्स की 30 कंपनियों में से 16 शेयर बढ़त के साथ बंद हुए, जबकि 14 शेयरों में गिरावट दर्ज की गई।
शुरुआती कारोबार में बीएसई सेंसेक्स 250 अंक से अधिक उछल गया जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 इंडेक्स 24,150 अंक के ऊपर पहुंच गया। लेकिन अंत में इसने अपनी बढ़त गंवा दी और फ्लैट बंद हुआ। सेंसेक्स 1.44 अंक ऊपर 77,186.87 अंक पर बंद हुआ। निफ्टी 5.75 अंक नीचे 24,072.75 पर क्लोज हुआ।
HCL Tech, IndiGo, Bajaj Finance और Maruti के शेयरों में 1 फीसदी से अधिक की तेजी रही। दूसरी ओर Eternal में सबसे ज्यादा 3.05 फीसदी की गिरावट आई। इसके अलावा Bajaj Finserv और BEL भी नुकसान में रहे।
सेक्टोरल इंडेक्स की बात करें तो निफ्टी रियल्टी, निफ्टी बैंक और निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज में सबसे ज्यादा कमजोरी देखने को मिली। वहीं निफ्टी केमिकल और निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स इंडेक्स ने बेहतर प्रदर्शन किया।इसके अलावा मीडिया, आईटी और ऑटो शेयरों में खरीदारी का रुख रहा, जबकि बैंकिंग, मेटल और रियल्टी सेक्टर दबाव में रहे।
मिडकैप और स्मॉलकैप शेयर भी रहे कमजोर
बाजार की व्यापक तस्वीर भी बहुत मजबूत नहीं रही। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 0.29 फीसदी और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 0.41 फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुआ। इससे साफ है कि बड़े शेयरों के साथ-साथ मिड और स्मॉलकैप कंपनियों में भी निवेशकों ने सतर्क रुख अपनाया।

