नई दिल्ली। मोटोरोला ने भारत में अपना नया फ्लैगशिप स्मार्टफोन motorola edge 70 max लॉन्च कर दिया है। इस फोन में Snapdragon 8 Gen 5 प्रोसेसर मिलता है। फोन में 2K (Quad HD+) स्क्रीन दी गई है और मैग्नेटिक वायरलेस चार्जिंग मिलती है। फोन में 7100mAh की बैटरी और मजबूत एल्युमिनियम फ्रेम के साथ प्रीमियम ग्लास फिनिश दी गई है।
प्राइस और डिस्काउंट ऑफर्स
नए मोटोरोला फोन को दो वेरिएंट्स में लाया गया है। इस पर 5 हजार रुपये तक का बैंक डिस्काउंट मिल रहा है।
| वेरिएंट | लॉन्च प्राइस | नेट इफेक्टिव प्राइस |
| 8GB RAM + 256GB | 54,999 रुपये | 49,999 रुपये |
| 12GB RAM + 256GB | 59,999 रुपये | 54,999 रुपये |
कंपनी ने कहा है कि इस फोन को लेने के बाद जो जियो कस्टमर 349 या उससे ऊपर का 5G प्लान यूजर करेंगे। उन्हें 18 महीनों के लिए Google Gemini Pro का मुफ्त एक्सेस मिलेगा। 5000GB (5TB) Jio AI क्लाउड स्टोरेज 18 महीनों के लिए बिल्कुल फ्री दिया जाएगा। साथ ही 200/महीने में Jio OTT Pass मिलेगा, जिसमें 15+ प्रीमियम OTT ऐप्स और 1000 से ज्यादा लाइव टीवी चैनल्स शामिल हैं।
फोन की सेल 20 जुलाई से फ्लिपकार्ट, Motorola. in और प्रमुख रिटेल स्टोर्स पर शुरू होगी।
motorola edge 70 max के फीचर्स
इस फोन में Snapdragon 8 Gen 5 चिपसेट दिया गया है। फोन में 12GB तक रैम (LPDDR5X) और 256GB की सुपरफास्ट स्टोरेज मिलती है। नए मोटोरोला फोन में 6.8 इंच की Quad HD+ (2K) Extreme AMOLED स्क्रीन है। इसकी पीक ब्राइटनेस 7000 nits है और 144Hz रिफ्रेश रेट दिया गया है।
बैटरी: फोन में 7100mAh बैटरी है। दावा है कि यह एक बार चार्ज करने पर 58 घंटे तक चल सकती है।
टर्बोपावर चार्जर: बॉक्स में 90W का टर्बोपावर चार्जर मिलता है, इसमें 25W Qi2 मैग्नेटिक वायरलेस चार्जिंग भी दी गई है।
कैमरा: नए मोटोरोला फोन में 50MP का Sony LYTIA, 710 मेन कैमरा सेंसर है, जो कम रोशनी में भी शानदार तस्वीरें लेता है। इसके साथ 8MP का अल्ट्रा-वाइड और मैक्रो लेंस दिया गया है। फोन में 32MP का सेल्फी कैमरा है जिससे आप 4K वीडियो रिकॉर्ड कर सकते हैं।
पहली बार ‘Motorola Qira’ AI की एंट्री: यह मोटोरोला का पहला फोन है जिसमें Motorola Qira AI दिया गया है। यह एक ऐसा क्रॉस-डिवाइस AI है जो आपके मोटोरोला फोन, लेनोवो पीसी (PC) और टैबलेट को आपस में जोड़ता है। यह मीटिंग समरी (Summary) बनाने, कंटेंट लिखने और एक डिवाइस का काम दूसरे डिवाइस पर तुरंत जारी रखने में मदद करता है।

