रियलमी का नया वाटरप्रूफ फोन 8000mAh की बैटरी के साथ 15 हजार से कम में लॉन्च

0
7

नई दिल्ली। Realme C100x: रियलमी ने भारतीय बाजार में अपना नया बजट स्मार्टफोन रियलमी C100x लॉन्च कर दिया है। फोन की खासियत इसकी बड़ी 8000mAh बैटरी, 120Hz डिस्प्ले, 50MP AI कैमरा, Unisoc T7250 प्रोसेसर और IP64 डस्ट व वाटर रेजिस्टेंस जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

नए फ़ोन में 50-मेगापिक्सल का रियर कैमरा यूनिट है और यह धूल और पानी से बचाव के लिए IP64-रेटेड बिल्ड के साथ आता है। Realme C100x फोन की सेल आज से ही शुरू हो गई है। इस फोन को Realme की आधिकारिक वेबसाइट, Flipkart और ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स से खरीदा जा सकेगा।

भारत में की कीमत
भारत में Realme C100x के 4GB RAM और 64GB स्टोरेज वाले सिंगल वेरिएंट की कीमत 14,499 रुपए है। यह डीपब्लू टाइड्स और गोल्डन कोस्ट कलर ऑप्शन में उपलब्ध है। यह फोन अब सेल के लिए realme.com, Flipkart और चुनिंदा ऑफलाइन स्टोर पर उपलब्ध है।

Realme C100x के स्पेस्फिकेशन
Realme ने भारत में अपनी C-सीरीज का नया 4G स्मार्टफोन Realme C100x लॉन्च किया है। फोन में 6.8 इंच की HD+ LCD डिस्प्ले दी गई है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आती है। इसमें Unisoc T7250 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर मिलता है। फोन में 4GB रैम के साथ 12GB तक वर्चुअल रैम का सपोर्ट भी दिया गया है।

50MP का रियर कैमरा : यह स्मार्टफोन Android 16 पर बेस्ड Realme UI 7.0 पर चलता है। फोटोग्राफी के लिए इसमें 50MP का रियर कैमरा और 5MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। फोन को IP64 रेटिंग मिली है, यानी यह धूल और हल्के पानी के छींटों से काफी हद तक सुरक्षित रहता है।

डिजाइन: Realme C100x का ‘Pulse Light’ डिजाइन इसे खास बनाता है। फोन के पीछे लगी लाइट्स 9 अलग-अलग रंगों और 5 कस्टम मोड को सपोर्ट करती हैं। ये लाइट्स कॉल आने, मैसेज मिलने और फोन चार्ज होने के दौरान अपने आप जलती हैं, जिससे फोन का लुक और भी आकर्षक लगता है।

8000mAh की बड़ी बैटरी: मजबूती के मामले में भी यह फोन दमदार है। इसमें ArmorShell Protection दी गई है और कंपनी के मुताबिक इसने 2 मीटर ड्रॉप टेस्ट समेत कई मिलिट्री-ग्रेड मजबूती टेस्ट पास किए हैं। फोन में 8000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 45W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

रिवर्स वायर्ड चार्जिंग: इसके अलावा इसमें रिवर्स वायर्ड चार्जिंग का फीचर भी मिलता है। फोन में IP64 डस्ट और स्प्लैश रेजिस्टेंस दी गई है, जिससे हल्की बारिश या धूल से सुरक्षा मिलती है। इसके अलावा इसमें डुअल सिम, 3.5mm हेडफोन जैक, साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर और USB Type-C पोर्ट जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं।