Stock Market: सेंसेक्स 130 अंक चढ़कर 77185 पर और निफ्टी 24 हजार के पार बंद

0
5

नई दिल्ली। Stock Market Closed: घरेलू शेयर बाजार बुधवार को बढ़त के साथ बंद हुआ। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 130.49 अंक यानी 0.17% तेजी के साथ 77,185.43 अंक पर बंद हुआ। निफ्टी भी 26.45 अंक यानी 0.11% ऊपर 24,078.50 अंक पर आ गया।

कारोबार के दौरान बीएसई सेंसेक्स में 500 अंक से अधिक उछला जबकि निफ़्टी 24,200 अंक के करीब पहुंच गया। लेकिन दोपहर बाद इसमें कुछ सुस्ती आ गई। सेंसेक्स के 30 में से 18 शेयर तेजी के साथ बंद हुए। इटरनल में सबसे ज्यादा 3.08 फीसदी तेजी के साथ बंद हुआ।

इसके अलावा अल्ट्राटेक सीमेंट, एसबीआई, बजाज फाइनेंस, इंडिगो, एशियन पेंट्स, टेक महिंद्रा, एचडीएफसी बैक के शेयरों में उल्लेखनीय तेजी रही। दूसरी ओर, पावरग्रिड, लार्सन एंड टुब्रो, टाटा स्टील, इन्फोसिस, एनटीपीसी और बजाज फिनसर्व में सबसे ज्यादा गिरावट रही।

निफ्टी 50 में आई बढ़त में UltraTech Cement और Eternal जैसे शेयरों का अहम योगदान रहा। इन शेयरों में खरीदारी के चलते प्रमुख सूचकांक सकारात्मक दायरे में बने रहे।

बेंचमार्क इंडेक्स की तुलना में व्यापक बाजार का प्रदर्शन बेहतर रहा। निफ्टी मिडकैप 150 इंडेक्स में करीब 0.5 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई, जबकि निफ्टी स्मॉलकैप 250 इंडेक्स लगभग 0.75 फीसदी चढ़कर बंद हुआ। इससे निवेशकों की व्यापक खरीदारी का संकेत मिला।

सेक्टोरल इंडेक्स की बात करें तो निफ्टी PSU बैंक इंडेक्स में करीब 1 फीसदी की तेजी देखने को मिली। दूसरी ओर, निफ्टी मेटल इंडेक्स में 1 फीसदी से अधिक की गिरावट दर्ज की गई।