नई दिल्ली। Vivo T5 Lite 44W 5G Smartphone : वीवो ने भारत में अपने लेटेस्ट स्मार्टफोन के तौर पर Vivo T5 Lite 44W 5G को लॉन्च कर दिया है। नया फोन दिखने में खूबसूरत है और कई हैवी स्पेसिफिकेशन्स पैक करता है।
फोन 6,500mAh की तगड़ी बैटरी, तेजतर्रार मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 प्रोसेसर और 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट वाले मक्शन जैसे स्मूद डिस्प्ले के साथ आता है। दावा है कि 1200 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस के साथ यह 2026 में इस सेगमेंट में सबसे ज्यादा ब्राइटनेस है। फोन की शुरुआती कीमत 20 हजार रुपये से भी कम है। यानी कम बजट के इस फोन में आपको तगड़े स्पेसिफिकेशन्स मिल रहे हैं।
ऑफर में शुरुआती कीमत
Vivo T5 Lite 44W 5G की कीमत 4GB रैम और 128GB स्टोरेज वाले बेस वेरिएंट की कीमत 19,999 रुपये है। इसके 6GB+128GB मॉडल की कीमत 21,999 रुपये और 6GB+256GB वेरिएंट की कीमत 24,999 रुपये है। यह फोन 22 जुलाई दोपहर 12 बजे से फ्लिपकार्ट, वीवो इंडिया के ऑनलाइन स्टोर और ऑथराइज्ड रिटेल आउटलेट्स पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। इसे ट्वाइलाइट शैडो और वेव ब्लू जैसे कलर्स में खरीदा जा सकेगा।
पहली सेल के दिन यानी 22 जुलाई को मिलने वाले लॉन्च ऑफर के तहत, ग्राहक एचडीएफसी बैंक, एसबीआई बैंक और एक्सिस बैंक कार्ड पर 1,500 रुपये की तत्काल छूट का लाभ उठा सकते हैं, जिससे प्रभावी कीमतें क्रमशः ₹18,499, ₹20,499 और ₹23,499 हो जाएंगी। इसे तीन महीने तक की नो-कॉस्ट ईएमआई के साथ भी लिया जा सकता है।
अलग-अलग वेरिएंट की कीमत
- 4GB+128GB: 19,999 रुपये (प्रभावी कीमत 18,499 रुपये)
- 6GB+128GB: 21,999 रुपये (प्रभावी कीमत 20,499 रुपये)
- 6GB+256GB: 24,999 रुपये (प्रभावी कीमत 23,499 रुपये)
Vivo T5 Lite 44W 5G की खासियत
- चमकदार डिस्प्ले
Vivo T5 Lite 44W 5G में 6.74-इंच का एचडी प्लस एलसीडी डिस्प्ले है, जिसका रिफ्रेश रेट 120 हर्ट्ज और पीक ब्राइटनेस 1200 निट्स है। कंपनी का दावा है कि यह 2026 में सेगमेंट का सबसे ब्राइट डिस्प्ले वाला फोन है। यह तेज धूप में भी शानदार विजुअल देता है। 120 हर्ट्ज तक का रिफ्रेश रेट रोजमर्रा के कामों और कंटेंट देखने के दौरान स्मूद स्क्रॉलिंग, शानदार एनिमेशन और तेज टच रिस्पॉन्स सुनिश्चित करता है। डिस्प्ले को TÜV Rheinland आई प्रोटेक्शन3 (लो ब्लू लाइट सर्टिफिकेशन) भी मिला है, जिससे लंबे समय तक इस्तेमाल करने पर भी आंखों पर जोर नहीं पड़ता। - स्टील बॉडी
फोन स्टील जैसी मजबूत बॉडी के साथ आता है। कंपनी का कहना है कि इस फोन को ‘ट्रिपल एंटी-ड्रॉप SGS सर्टिफिकेशन’ मिला है, क्योंकि यह तीन कड़े ड्रॉप टेस्ट – हाई एल्टीट्यूड ड्रॉप टेस्ट, मल्टी ड्रॉप टेस्ट और मल्टी-एंगल ड्रॉप टेस्ट – में पास हुआ है। साथ ही, शॉक रेजिस्टेंस और ड्रॉप टेस्ट से गुजरने के बाद, यह ‘मिलिट्री ग्रेड ड्यूरेबिलिटी स्टैंडर्ड्स’ और ‘SGS फाइव-स्टार ओवरऑल यूनिट ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन’ के स्टैंडर्ड्स को भी पूरा करता है। यह फोन धूल और पानी के छींटों से सुरक्षित रहने के लिए IP65 रेटिंग के साथ भी आता है, जिससे रोजाना के इस्तेमाल में इस पर ज्यादा भरोसा किया जा सकता है। - प्रोसेसर और रैम
यह फोन तेजतर्रार मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 प्रोसेसर से लैस है, जिसे 6GB तक रैम और 256GB स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है। फोन में 6GB वर्चुअल रैम का सपोर्ट भी है, जिसमें रैम बढ़कर 12GB हो जाती है। यह OriginOS 6 के साथ Android 16 पर चलता है। इस स्मार्टफोन में AI क्रिएशन, वीवो डॉकमास्टर, AI ट्रांसक्रिप्ट असिस्ट, AI कैप्शन्स और AI स्क्रीन ट्रांसलेशन जैसे कई AI फीचर्स हैं। ये फीचर्स यूजर्स को तेजी से कंटेंट बनाने, जानकारी को आसानी से व्यवस्थित करने और रोजमर्रा के कामों को आसान बनाने में मदद करती हैं। युवाओं की एक्टिव लाइफ स्टाइल को ध्यान में रखते हुए बनाया गया ‘प्राइवेट स्पेस’ फीचर, पर्सनल ऐप्स, फोटो और फाइलों के लिए एक सुरक्षित और अलग जगह बनाता है। इससे काम, पढ़ाई और रोजमर्रा की जिंदगी के बीच संतुलन बनाते हुए प्राइवेसी बनाए रखना आसान हो जाता है। - कैमरा और बैटरी
फोटोग्राफी के लिए, फोन में 50 मेगापिक्सेल का सोनी IMX852 प्राइमरी कैमरा और एक सेकेंडरी लेंस दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए, इसमें सामने की तरफ 5 मेगापिक्सेल का कैमरा भी है। फोन 6500mAh की बैटरी है जो 44W फ्लैशचार्ज सपोर्ट के साथ आती है। दावा है कि इस बैटरी को इस तरह से डिजाइन किया गया है कि लगभग पांच साल तक इस्तेमाल करने के बाद भी इसकी क्षमता 80% से ज्यादा बनी रहे। इसकी बैटरी लाइफ को लेकर कंपनी का दावा है कि इस बैटरी को इस तरह से डिजाइन किया गया है कि लगभग पांच साल तक इस्तेमाल करने के बाद भी इसकी क्षमता 80% से ज्यादा बनी रहे। इसकी बैटरी लाइफ को लेकर कंपनी का दावा है कि यह एक बार चार्ज करने पर 15 दिन तक का स्टैंडबाय टाइम, 54 घंटे तक की वॉयस कॉल, 80 घंटे तक का म्यूजिक प्लेबैक, 48 घंटे तक का लोकल वीडियो प्लेबैक, 20 घंटे तक का सोशल मीडिया यूसेज और 12.8 घंटे तक की गेमिंग की सुविधा देता है।

