Wednesday, July 8, 2026
Home Blog Page 4747

विश्व संगीत दिवस पर संगीत पुस्तकों एवं वाद्य यंत्रों की प्रदर्शनी लगाई

कोटा। विश्व संगीत दिवस पर शुक्रवार को राजकीय सार्वजनिक मण्डल पुस्तकालय कोटा की तरफ से तकरीबन 17,000 गीतो के नोटस संगीत पुस्तकों एवं वाद्य यंत्रों की प्रदर्शनी लगाई गयी, जिसका उदघाटन मुख्य अतिथी युवा गायक मुकेश शर्मा , अध्यक्ष सलीम रोबिंसन गायक एवं संगीतकार तथा विशिष्ठ अतिथी धीरज तोमर गायक द्वारा किया गया ।

इस अवसर पर प्रेरक गीतो से लोगों को अध्ययन एवं प्रतियोगियों का होसला बढाने बावत गायक मुकेश शर्मा ने “ रुक जाना नही तू कहीं हार के—— सुनाया वही गायक धीरज तोमर ने जीवन के दिन छोटे सही हम भी बडे दिलवाले” सुनाकर लोगों को प्रेरित किया ।

वयोव्रद्ध गायक सलीम रोबिंसन ने “ जिंदगी की यही रीत है हार के बाद ही जीत है” सुनाया साथ ही उन्होने संगीत कम्पोजीशन के टिप्स भी बताये ।इस अवसर पर डॉ. दीपक कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि लाईब्रेरी मे ऐसे भी गीतो का संग्रह है जो दुर्लभ है तथा इंटनेट पर उपलब्ध नही है तथा गीतकार की स्वयं की भाषा मे लिखित मौजूद है ।

कार्यक्रम संयोजिका शशि जैन ने बताया कि इस बार इसकी थीम – म्युजिक एट दी इंटरसेक्शन है जिसका भावार्थ है – चौराहों पर संगीत । इसी वजह से पूरा कार्यक्रम उसी रुप मे आयोजित कर संगीतप्रेमी पाठको को इस पर्व से रुबरु कराया । उन्होंने बताया कि फ्रांसीसियों की संगीत के प्रति दिवानगी की हद को देखते हुए 21 जून 1982 को आधिकारिक रूप से संगीत-दिवस की घोषणा हुई तभी से यह संगीतोत्सव मनाया जाता है। इस अवसर पर कई युवा पाठको ने अपनी पसंद के प्रेरक गीत सुने जिसका प्रबंधन अजय सक्सेना, सागर आजाद तथा नवनीत शर्मा ने किया ।

GST एंटी प्रॉफिटीयरिंग अथॉरिटी का कार्यकाल दो साल बढ़ा

0

नई दिल्ली। जीएसटी काउंसिल ने एंटी-प्रॉफिटीयरिंग अथॉरिटी का टेन्योर 2 साल तक के बढ़ा दिया है। इसके सात ही जीएसटी के तहत होने वाले रेट कट का फायदा कंज्यूमर्स तक नहीं पहुंचाने वाली एंटिटीज पर 10 फीसदी तक पेनल्टी लगाने के प्रस्ताव को भी मंजूरी दे दी गई। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की अध्यक्षता में हुई जीएसटी काउंसिल 35वीं मीटिंग में ये फैसले लिए गए। यह पीएम नरेंद्र मोदी की अगुआई वाली सरकार के दूसरे कार्यकाल की पहली मीटिंग भी थी।

बड़े कारोबारी फाइल कर सकेंगे सिंगल रिटर्न
मीटिंग के बाद एक प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए राजस्व सचिव ए बी पांडे ने कहा कि गुड्स एंड सर्विसेस टैक्स (GST) रेजीम में सालाना रिटर्न फाइल करने की लास्ट डेट भी 2 महीने बढ़ाकर 30 अगस्त कर दी गई।

उन्होंने कहा कि नई सिंगल जीएसटी रिटर्न फाइलिंग की व्यवस्था 1 जनवरी, 2020 से लागू कर दी जाएगी। इसके तहत ज्यादा टर्नओवर वाले टैक्सपेयर्स को एक बार ही रिटर्न फाइल करने की सुविधा मिलेगा।

जीएसटी में रजिस्ट्रेशन में होगा आधार का इस्तेमाल
उन्होंने कहा कि जीएसटी काउंसिल ने जीएसटी के अंतर्गत रजिस्ट्रेशन के लिए आधार के इस्तेमाल को भी मंजूरी दे दी है। इसका मतलब है कि कारोबारी जीएसटी में रजिस्ट्रेशन के लिए आधार का इस्तेमाल कर सकेंगे।

एनएए का कार्यकाल दो साल बढ़ा
इसके अलावा नेशनल एंटी-प्रॉफिटीयरिंग अथॉरिटी (एनएए) के कार्यकर को 30 नवंबर, 2021 तक दो साल के लिए बढ़ा दिया गया। 1 जुलाई, 2017 को जीएसटी लागू किए जाने के बाद सरकार ने कंज्यूमर्स की कंपनियों के खिलाफ जीएसटी रेट में कमी का फायदा नहीं पहुंचाने जैसी शिकायतों की देखरेख के लिए एनएए की स्थापना का ऐलान किया। एनएए की स्थापना 30 नवंबर, 2017 को दो साल के लिए की गई थी। अभी तक एनएए विभिन्न मामलों और शिकायतों पर 67 आदेश जारी कर चुका है।

GST वार्षिक रिटर्न अब 31 अगस्त तक फाइल कर सकेंगे कारोबारी

0

नई दिल्ली। 5 जुलाई को पेश होने वाले आम बजट से पहले शुक्रवार को वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) काउंसिल की राजधानी दिल्ली में अहम बैठक हुई। बैठक में वार्षिक रिटर्न फाइल करने की तारीख 1 महीने बढ़ाई गई। अब 31 अगस्त तक रिटर्न फाइल किए जा सकते हैं।

बैठक के बाद वित्त मंत्री निर्मला सीतारमन ने बताया, केंद्र में नई सरकार बनने के बाद यह जीएसटी काउंसिल की पहली बैठक थी। कर्नाटक, मिरोजम और तेलंगाना का छोड़कर सभी राज्यों के मंत्रियों ने हिस्सा लिया।

वहीं वित्त सचिव अजय भूषण पांडे ने जानकारी दी कि जीएसटी पंजीकरण में आधार कार्ड का इस्तेमाल होगा, आधार के चलते बहुत से दस्तावेजों के झंझट से बचा जा सकेगा जिन्हें ऑनलाइन या खुद जमा करने की आवश्यकता पड़ती थी।

अजय भूषण पांडे के मुताबिक, 35वीं जीएसटी काउंसलि की बैठक में कई बड़े फैसले लिए गए हैं। वार्षिक रिटर्न फाइल करने की तारीख 1 महीने बढ़ाई गई। अब 31 अगस्त तक रिटर्न फाइल किए जा सकते हैं। काउंसिल ने ई-चालान प्रणाली को भी मंजूरी दी है।

CTET ऐडमिट कार्ड 2019 जारी, ऐसे करें डाउनलोड

नई दिल्ली। सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेंकडरी एजुकेशन ने सीटेट परीक्षा 2019 के ऐडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं इस परीक्षा का आयोजन 7 जुलाई 2019 को किया जा रहा है। आवेदक अपने ऐडमिट कार्ड सीटेट की ऑफिशल वेबसाइट ctet.nic.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके भी ऐडमिट कार्ड डाउनलोड किया जा सकता है।

सीटीईटी परीक्षा 2019 के लिए आवेदन की प्रक्रिया 5 फरवरी 2019 को शुरू हुई थी जो 5 मार्च 2019 तक चली थी। वहीं फीस जमा कराने की अंतिम तारीख 8 मार्च 2019 थी। इस परीक्षा को दो सत्रों में आयोजित किया जाएगा। पहला पेपर सुबह 9.30 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित होगा वहीं दूसरा पेपर दोपहर 2 बजे से 4.30 बजे तक आयोजित होगा। दोनो पेपर हल करने के लिए आवेदकों को 2.30 घंटे का समय दिया जाएगा।

इस परीक्षा को केवल पास करना होता है। नियमों के मुताबिक इस परीक्षा में 60 फीसदी अंक लाने वाले अभ्यर्थी को सीटेट पास माना जाता है। इसे पास करने के बाद अभ्यर्थियों को एक सर्टिफिकेट दिया जाता है। इस सर्टिफिकेट की वैधता एग्जाम पास होने से अगले 7 सालों तक होती है।

आवेदक जितनी बार चाहे इस परीक्षा में हिस्सा ले सकता है। इस परीक्षा को पास करने के बाद भी अंकों में सुधार के लिए इस परीक्षा में हिस्सा लिया जा सकता है। यूजर्स की संख्या ज्यादा होने के कारण वेबसाइट फिलहाल स्लो चल रही है इसलिए कुछ समय बाद कोशिश करें।

CTET Admit Card 2019 July डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें

GST रिटर्न फाइल नहीं किया तो ई-वे बिल जनरेट नहीं कर पाएंगे कारोबारी

0

नई दिल्ली।अब जीएसटी (GST) रिटर्न फाइल नहीं करने वाले कारोबारी ई-वे बिल जनरेट नहीं कर पाएंगे। जीएसटी काउंसिल ने इस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। इसके अलावा मुनाफाखोरी की धनराशि 30 दिन तक जमा नहीं करने वाली कंपनियों पर 20 फीसदी पेनल्टी लगाने के प्रस्ताव पर भी मुहर लगा दी गई। गौरतलब है कि यह जीएसटी काउंसिल की 35वीं बैठक थी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुआई वाली सरकार के दूसरे कार्यकाल की पहली बैठक थी।

इलेक्ट्रिक व्हीकल्स पर टैक्स रेट में कमी का मामला कमेटी को भेजा
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स पर जीएसटी रेट में कमी की भी उम्मीद की जा रही थी। हालांकि जीएसटी काउंसिल ने इस मामले को फिटमेंट कमेटी के पास भेज दिया है। यह कमेटी ही ईवी पर जीएसटी में कमी पर फैसला करेगी।

ऐस्टन मार्टिन की 13 करोड़ की नई हाइपर कार

स्पोर्ट्स कार कंपनी ऐस्टन मार्टिन की नई कार का नाम Valhalla होगा। यह शानदार कार जेम्स बॉन्ड सीरीज की अगली फिल्म में नजर आएगी। इसकी कीमत लगभग 15 लाख पाउंड यानी करीब 13.22 करोड़ रुपये रहने की उम्मीद है। आइए आपको इस लग्जरी हाइपरकार के बारे में बताते हैं…

ऐस्टन मार्टिंन ने इस हाइपरकार के कॉन्सेप्ट को इस साल हुए जिनेवा मोटर शो में AM-RB 003 कोडनाम से पेश किया था।Valhalla हाइपरकार में विशेष रूप से विकसित टर्बोचार्ज्ड V6 पेट्रोल इंजन दिया जाएगा। रिपोर्ट्स में कहा गया है कि यह 3.0-लीटर का हाइब्रिड इंजन होगा। यह इंजन 1,000bhp का पावर जनरेट करेगा।

ऐस्टन मार्टिन की यह नई हाइपरकार 3 सेकंड से भी कम समय में 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार पकड़े में सक्षम होगी।ड्राइवर और पैसेंजर के बीच ज्यादा जगह बनाने के लिए इसके सेंटर कंसोल को चौड़ा किया गया है, जबकि सामान रखने के लिए सीटों के पीछे एक टेरस का उपयोग करके जगह दी गई है। वॉलेट और मोबाइल रखने के लिए भी जगह है।

डिस्प्ले स्क्रीन स्टीयरिंग कॉलम पर लगी है। फ्यूचरिस्टिक डैश बोर्ड और लेदर फिनिश स्टीयरिंग समेत अन्य खूबियां इसके कैबिन को काफी प्रीमियम और लग्जरी बनाती हैं।ऐस्टन मार्टिन ऐसी सिर्फ 500 कारें बनाएगी।

हालांकि, इसकी बिक्री दुनिया भर में की जाएगी।कंपनी ने कहा है कि जिनेवा मोटर शो में पेश किया गया इसका कॉन्सेप्ट 90 पर्सेंट तक प्रॉडक्शन मॉडल (बाजार में उतारी जाने वाली कार) जैसा है। इसका मतलब है कि लॉन्च होने वाली हाइपरकार इसके कॉन्सेप्ट जैसी ही दिखेगी। इसे साल 2021 में लॉन्च किया जाएगा।

15 सप्ताह के उच्चतम स्तर पर पहुंचा सोना, चांदी की भी कीमत में उछाल

नई दिल्ली/ कोटा अंतरराष्ट्रीय बाजार में पीली धातु की भारी उछाल के बल पर शुक्रवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 280 रुपए चमककर 15 सप्ताह के उच्चतम स्तर 34,300 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया। इस दौरान चांदी 40 रुपए चढ़कर 39,100 रुपए प्रति किलोग्राम बोली गई।

ऑल इंडिया सराफा एसोसिएशन के अनुसार, विदेशों में सकारात्मक रुख और स्थानीय ज्वैलर्स की लिवाली से राष्ट्रीय राजधानी में आज शुक्रवार को सोने के भाव में बढ़ोतरी हुई है। इससे सोने की कीमतें आज भी 34,000 के पार ही रहीं।

वहीं चांदी की कीमतों में भी आज तेजी देखी गई है। चांदी आज 40 रुपये की तेजी के साथ 39,100 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई। कारोबारियों के अनुसार, औद्योगिक इकाइयों और सिक्का कारोबारियों द्वारा लिवाली बढ़ने के कारण चांदी के भाव में यह बढ़ोतरी हुई है।

वैश्विक स्तर की बात करें तो न्यूयॉर्क में सोने के भाव बढ़कर 1,400 डॉलर प्रति औंस के करीब पहुंच गए। इसका भाव 1,395.18 डॉलर प्रति औंस पर रहा। वहीं चांदी का भाव 15.35 डॉलर प्रति औंस पर स्थिर रहा। अमेरिका और चीन के बीच व्यापार की अनिश्चितता के बीच वैश्विक स्तर पर यह तेजी देखने को मिली।

राष्ट्रीय राजधानी में आज 99.9 फीसदी शुद्धता वाला सोना 280 रुपये की तेजी के साथ 34,300 रुपये और 99.5 फीसदी शुद्धता वाला सोना भी 280 रुपये की तेजी के साथ 34,130 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था। वहीं गिन्नी सोने की कीमत 26,800 रुपये प्रति आठ ग्राम पर स्थिर बनी रहीं।

कारोबारियों के अनुसार वैश्विक बाजार में सकारात्मक रुख और स्थानीय ज्वैलर्स की मांग में तेजी आने से सोने की कीमतों में यह बढ़ोतरी देखी गई। उधर चांदी में आज 40 रुपये की तेजी देखी गई। इसके भाव आज 39,100 रुपये प्रति किलोग्राम हो गए। वहीं साप्ताहिक डिलीवरी वाली चांदी में 140 रुपये की बढ़ोतरी देखी गई और इसका भाव आज 38,184 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया।

इसके अलावा चांदी के सिक्कों की लिवाली कीमत 1,000 रुपये बढ़कर 80,000 रुपये प्रति सैकड़ा और बिकवाली कीमत 82,000 रुपये प्रति सैकड़ा पर स्थिर रही। चांदी के सिक्कों की मांग बढ़ने से यह बढ़ोतरी देखने को मिली है।

कोटा सर्राफा
चांदी 38200 रुपये प्रति किलोग्राम।
सोना 33900 रुपये प्रति दस ग्राम, सोना 39540 रुपये प्रति तोला।
सोना शुद्ध 34070 रुपये प्रति दस ग्राम, सोना 39740 रुपये प्रति तोला।

मुनाफावसूली से सेंसेक्स 407 अंक लुढ़का, निफ्टी 11,750 से नीचे

नई दिल्ली। भारतीय शेयर बाजारों में छाई मुनाफावसूली शुक्रवार को छाई रही। इस कारण शेयर बाजार एक बार कारोबारी सप्ताह के अंतिम दिन बड़ी गिरावट के साथ बंद हुए। बंबई स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों का संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 407 अंकों की बड़ी गिरावट के साथ 39,194 अंकों पर और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का 50 शेयरों का संवेदी सूचकांक निफ्टी 107 अंकों की गिरावट के साथ 11,724 अंकों पर बंद हुआ।

शुक्रवार को कारोबार के दौरान ऑटो और बैंकिंग सेक्टर में बिकवाली का माहौल रहा। सेंसेक्स में ऑटो सेक्टर के शेयर 237 अंकों की गिरावट के साथ 17,748 अंकों पर बंद हुए। ऑटो सेक्टर में मारुति के शेयर सबसे ज्यादा 3.39 फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुए। इसके अलावा हीरो मोटोकॉर्प में 2.17 फीसदी, टीवीएस मोटर्स में 1.62 फीसदी कि गिरावट दर्ज की गई।

बैंकिंग सेक्टर के शेयरों में 148 अंकों की गिरावट दर्ज की गई और यह 34,458 अंकों पर बंद हुए। बैंकिंग सेक्टर में यस बैंक में सबसे ज्यादा यस बैंक के शेयरों में 4.36 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई। इसके अलावा कोटक बैंक में 1.84 फीसदी और फेडरल बैंक में 1.20 फीसदी की गिराट दर्ज की गई। निफ्टी में ऑटो सेक्टर 97 अंकों की गिरावट के साथ 7868 अंकों पर बंद हुए। निफ्टी में मारुति में 2.90 फीसदी, हीरो मोटोकॉर्प में 1.98 फीसदी, टीवीएस मोटर्स में 1.92 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई।

ये हैं टॉप गेनर
सेंसेक्स में सुजलॉन 10.98 फीसदी, लक्ष्मी विलास बैंक 9.96 फीसदी, जेएंडके बैंक 9.88 फीसदी, एचडीआईएल 8.59 फीसदी, अडानी ट्रांसपोर्ट 8.57 फीसदी की तेजी के साथ टॉप गेनर रहे। निफ्टी में यूपीएल 1.51 फीसदी, टेक महिंद्रा 0.75 फीसदी, गेल 0.52 फीसदी, अडानी पोर्ट्स 0.37 फीसदी, HCL टेक्नोलॉजी 0.35 फीसदी की तेजी के साथ टॉप गेनर रहे।

ये हैं टॉप लूजर
सेंसेक्स में शोभा एक्सपोर्ट्स लिमिटेड 7.78 फीसदी, उज्जीवन फाइनेंस 7.26 फीसदी, ग्रेफाइट 6.48 फीसदी, एक्लेरेक्स सर्विसेज लिमिटेड 6.47 फीसदी, ओरिएंट सीमेंट 5.66 फीसदी की गिरावट के साथ टॉप लूजर रहे। निफ्टी में टाटा मोटर्स 2.79 फीसदी, मारुति 2.38 फीसदी, यस बैंक 2.18 फीसदी, बीपीसीएल 1.84 फीसदी, आईओसी 1.59 फीसदी की गिरावट के साथ टॉप लूजर रहे।

अब भ्रष्ट सरकारी कर्मचारियों को रिटायर करने की तैयारी

नई दिल्ली। केंद्र सरकार अब भ्रष्ट और कामचोर कर्मचारियों से पीछा छुड़ाने के लिए सख्ती के मूड में है। सरकार ने इस क्रम में बैंकों, पब्लिक सेक्टर की कंपनियों (PSUs) और अपने सभी विभागों को अपने अधीन काम कर रहे कर्मचारियों के सर्विस रिकॉर्ड की समीक्षा करने के निर्देश दिए हैं।

कार्मिक मंत्रालय (Personnel Ministry) ने केंद्र सरकार के अधीन आने वाले सभी सरकारी विभागों के सचिवों को अपने सभी श्रेणियों के कर्मचारियों की समीक्षा करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही यह भी सुनिश्चित करने के लिए कहा कि सरकारी कर्मचारियों को रिटायर करने की प्रक्रिया ‘एकपक्षीय’ नहीं हो। मंत्रालय ने कहा, ‘सभी पीएसयू/बैंकों और स्वायत्त संस्थानों सहित मंत्रालयों/विभागों को सही भावना से समय-समय पर अपने नियंत्रण में आने वाले कर्मचारियों की समीक्षा करने के निर्देश दिए जाते हैं।’

हर महीने की 15 तारीख को देनी होगी रिपोर्ट
कार्मिक मंत्रालय ने कहा, ‘मंत्रालयों और विभागों को सुनिश्चित करना चाहिए कि एक सरकारी कर्मचारी को रिटायर करने के लिए राय तैयार करने की प्रक्रिया जनहित को ध्यान में रखते हुए होनी चाहिए। साथ ही इससे जुड़ा फैसला मनमानापूर्ण और अप्रासंगिक तथ्यों के आधार पर नहीं होना चाहिए।’आदेश में कहा गया कि सभी सरकारी संगठनों को 15 जुलाई, 2019 से सुझाए गए प्रारूप में हर महीने की 15 तारीख को रिपोर्ट जमा करने के भी निर्देश दिए गए हैं।

इन नियमों के तहत होगी कार्रवाई
क वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि बैंकों, पीएसयू और केंद्र सरकार के विभागों के तहत काम करने वाले कर्मचारियों के सर्विस रिकॉर्ड्स की समीक्षा कार्मिक मंत्रालय के फंडामेंटल रूल्स 56 (जे), (आई) और सेंट्रल सिविल सर्विस (पेंशन) रूल्स 1972 के रूल 48 के तहत की जाएगी। उन्होंने कहा कि ये नियम सरकार को जनहित में ऐसे सरकारी कर्मचारी को रिटायर करने का अधिकार देते हैं, जिसकी ‘ईमानदारी संदेहपूर्ण हो’ और वह काम में ‘निष्प्रभावी पाया गया हो।’

हाल में कई बड़े अफसर किए गए रिटायर
केंद्र सरकार इन्हीं नियमों के तहत हाल में भारतीय राजस्व सेवा (सीमा कर और केंद्रीय उत्पाद कर) के 15 अधिकारियों को रिटायर कर चुकी है। इसी महीने की शुरुआत में भारतीय राजस्व सेवा (आयकर) के 12 अधिकारियों को सेवा से बाहर कर दिया गया था।

इस शख्स को पहचानिए, कहीं अमिताभ बच्चन तो नहीं

अमिताभ बच्चन और आयुष्मान खुराना स्टारर कॉमिडी फिल्म ‘गुलाबो सिताबो’ की शूटिंग शुरू हो गई है। इस फिल्म का डायरेक्शन शूजित सरकार कर रहे हैं। बुधवार को फिल्म की शूटिंग की शुरुआत लखनऊ से हुई है। अमिताभ बच्चन भी शूटिंग के लिए लखनऊ पहुंच चुके हैं।

अमिताभ ने शूटिंग पर पहुंचने से पहले ट्विटर पर अपने फैन्स को उन्होंने सूचना देते हुए लिखा, ‘गए तो ऐसे थे ऐसे, बाहर निकले शूटिंग के लिए तो ये बन गए, क्या बन गए ये बता नहीं सकता अभी।’ इस ट्वीट के बाद ही अमिताभ बच्चन के लुक को लेकर फैन्स के बीच उत्सुकता थी।

अब फैन्स के बीच ‘गुलाबो सिताबो’ में अमिताभ के पहले लुक की तस्वीर सामने आ चुकी है। इस लुक में अमिताभ बिल्कुल भी पहचान में नहीं आ रहे हैं। बिग बी का यह लुक सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है। इस लुक में अमिताभ चश्मे के साथ लंबी दाढ़ी में एकदम लखनवी अंदाज में नजर आ रहे हैं।

अमिताभ बच्चन फिल्म में एक मकान मालिक जबकि आयुष्मान उनके किराएदार के किरदार में नजर आएंगे। वैसे बता दें कि इससे पहले फिल्म ‘पा’ और ‘102 नॉट आउट’ में भी अमिताभ ने ऐसे लुक लिए थे जिसमें उन्हें पहचान पाना मुश्किल था। वैसे बताया जा रहा है कि अमिताभ भी इस फिल्म के लिए काफी उत्साहित हैं।

पुराने लखनऊ में इस फिल्म की शूटिंग शुरू हो चुकी है और जल्द ही आयुष्मान इस फिल्म की टीम को जॉइन करेंगे। वैसे अमिताभ इससे पहले शूजित के साथ फिल्म ‘पीकू’ में भी काम कर चुके हैं। अब इस रोल में बिग बी को देखना दिलचस्प होगा।