Tuesday, June 23, 2026
Home Blog Page 4704

कड़ी सुरक्षा के बीच अमरनाथ यात्रा के श्रद्धालुओं का पहला जत्था रवाना

जम्मू। अमरनाथ श्रद्धालुओं का पहला जत्था यहां कड़ी सुरक्षा के बीच रविवार को रवाना हो गया और इस संबंध में आवश्यक प्रबंध कर लिए गए हैं। अधिकारियों ने बताया कि अब तक देश भर से करीब डेढ़ लाख श्रद्धालुओं ने 46 दिन चलने वाली इस यात्रा के लिए पंजीकरण कराया है।

जम्मू बेस कैंप से राज्यपाल सत्यपाल मलिक के सलाहकार के के शर्मा ने झंडा दिखाकर पहले जत्थे को रवाना किया। पूरे अमरनाथ यात्रा के चप्पे-चप्पे पर सुरक्षाकर्मी तैनात हैं। यह यात्रा अनंतनाग जिले के 36 किलोमीटर लंबे पारंपरिक पहलगाम मार्ग और गांदेरबल जिले के 14 किलोमीटर लंबे बालटाल मार्ग से होती है। यहां से निकले श्रद्धालु शाम तक श्रीनगर पहुंचेंगे और सोमवार को बाबा बर्फानी के दर्शन कर पाएंगे।

इस तीर्थयात्रा को लेकर साधुओं समेत सैकड़ों श्रद्धालु अत्यंत उत्साहित हैं। जम्मू के मंडल आयुक्त संजीव वर्मा ने बताया कि तीर्थयात्रियों की सुविधा और यात्रा के दौरान उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सुरक्षा समेत सभी जरूरी प्रबंध कर लिए गए हैं। यात्रा 15 अगस्त को खत्म होगी।

जम्मू के पुलिस महानिरीक्षक एम. के. सिन्हा ने कहा कि खतरे की आशंका के मद्देनजर यात्रा मार्ग पर लखनपुर (जम्मू-कश्मीर के लिए प्रवेश द्वार) से लेकर आधार शिविरों, आश्रय केंद्रों, ठहराव स्थानों और सामुदायिक किचन स्थानों पर पर्याप्त सुरक्षा प्रबंध किए गए हैं।

उन्होंने कहा कि यात्रा को अवरोधित करने की आतंकवादियों की किसी योजना को लेकर खुफिया जानकारी नहीं है, लेकिन राज्य के वर्तमान सुरक्षा परिदृश्य को देखते हुए किसी भी आतंकी प्रयास को विफल करने के लिए सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं।

PUBG Lite का सर्वर 4 से भारत में होगा ओपन, कैसे करें डाउनलोड

नई दिल्ली। PUBG Lite की रजिस्ट्रेशन पिछले सप्ताह भारत समेत कई एशियाई देशों में शुरू की गई। इस गेम के लिए यूजर्स 3 जुलाई की रात 11:59 बजे तक रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। इस गेम के आधिकारिक बीटा रिलीज की डेट सामने आ गई है।

कंपनी के आधिकारिक फेसबुक पेज के जरिए इस गेम के बीटा सर्वर 4 जुलाई से ओपन कर दिया जाएगा। यानी की प्लेयर्स 4 जुलाई से इस गेम को खेल सकेंगे। अगर, आपने अभी तक इस गेम के लिए रजिस्ट्रेशन नहीं कराया है तो आप अभी करा सकते हैं।

इस गेम को खास तौर पर उन PC यूजर्स के लिए डिजाइन किया गया है जो बेसिक सिस्टम इस्तेमाल करते हैं। Tencent Gaming ने इस गेम को ज्यादा से ज्यादा प्लेयर्स तक पहुंचाने के लिए डिजाइन किया है। इसके सिस्टम रिक्वॉयरमेंट, इन-गेम रीवार्ड्स और रजिस्ट्रेशन के बारे में जानकारी के लिए आप इस लिंक पर क्लिक करें।

बीटा सर्वर को 4 जुलाई से अप किया जाएगा और इस गेम के सर्वर को सभी प्लेयर्स ज्वॉइन कर सकेंगे। इसके लिए किसी प्लेयर को VPN (वर्चुअल प्राइवेट नेटवर्क) के जरिए सर्वर एक्सेस करने की जरूरत नहीं होगी। PUBG Mobile के लिए गेम कंट्रोलर अमेजन से खरीदने के लिए यहां क्लिक करें।

कैसे करें डाउनलोड?

  • PUBG Lite को डाउनलोड करने के लिए आपको इसके आधिकारिक वेबसाइट lite.pubg.com पर जाना होगा।
  • इसके बाद आपको डाउनलोड बटन पर क्लिक करना होगा।
  • डाउनलोड बटन पर क्लिक करते ही गेम की फाइल आपके कम्प्यूटर में डाउनलोड होगी।
  • फाइल डाउनलोड होने के बाद आपको इस पर क्लिक करके इसे इंस्टॉल करना होगा।
  • इंस्टॉलेशन प्रक्रिया पूरी होने के बाद आपको अपने PUBG Lite के अकाउंट में लॉग-इन करना होगा। अगर, आपने PUBG Lite का अकाउंट नहीं बनाया है तो रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया (साइन-अप करके) के जरिए अपना अकाउंट बना सकते हैं।
  • PUBG Lite में लॉग-इन या साइन-इन करने के बाद आपको इंस्टॉल पर क्लिक करना होगा और पूरे गेम को डाउनलोड होने का इंतजार करना होगा।
  • इस गेम की कुल साइज 2.3GB है जिसकी वजह से इसे डाउनलोड करने में समय लग सकता है।
  • आप 4 जुलाई से इस गेम को बिना VPN के खेल सकते हैं।

NEET UG: पहले राउंड का सीट अलॉटमेंट एक जुलाई को

कोटा। मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (एमसीसी) ने नीट यूजी 2019 के 15 प्रतिशत अखिल भारतीय कोटा, केंद्रीय विश्वविद्यालय, डीम्ड यूनिवर्सिटी, ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज व एएफएमसी में प्रवेश के लिए काउंसलिंग का रिवाइज्ड शेड्यूल जारी किया है।

कॅरियर काउंसलिंग एक्सपर्ट पारिजात मिश्रा ने बताया कि अब पहले राउंड में भरी गई चाॅइस का अलॉटमेंट 1 जुलाई को होगा। स्टूडेंट्स को 1 से 6 जुलाई के बीच आवंटित कॉलेज में अपने दस्तावेजों व फीस के साथ रिपोर्टिंग करनी होगी। दूसरे राउंड की काउंसलिंग का रजिस्ट्रेशन प्रोसेस 9 से 11 जुलाई तक चलेगा।

इस दौरान विद्यार्थियों को अपनी मेडिकल और डेंटल कॉलेजों की चाॅइस को अपनी इच्छानुसार फिर से भरना होगा। 12 जुलाई को चाॅइस लॉकिंग, 13 से 15 जुलाई तक सीट अलॉटमेंट प्रोसेस एवं चयनित विद्यार्थियों को 15 जुलाई को सीट अलॉटमेंट लेटर जारी किया जाएगा। 15 से 22 जुलाई के बीच आवंटित कॉलेज में रिपोर्टिंग करनी होगी।

13 अगस्त से हाेंगे माॅप अप राउंड के रजिस्ट्रेशन
ऑल इंडिया कोटे की खाली सीटों को 23 जुलाई को स्टेट कोटे में वापस कर दिया जाएगा। इसके बाद मॉप-अप राउंड होगा, जिसके रजिस्ट्रेशन 13 से 15 अगस्त तक होंगे। 16 अगस्त को चाॅइस लॉकिंग, 17 अगस्त को सीट अलॉटमेंट प्रोसेस व 18 अगस्त को अलॉटमेंट लेटर जारी किया जाएगा। 20 से 26 अगस्त तक कॉलेज में रिपोर्टिंग करनी होगी।

महिलाओं की कट ऑफ पुरुषों से ज्यादा
आर्म्ड फोर्स मेडिकल कॉलेज पुणे (एएफएमसी) में प्रवेश के लिए स्टूडेंट्स की सूची जारी कर दी गई है। महिला वर्ग के लिए कटऑफ 610 अंक तथा पुरुष विद्यार्थियों के लिए कटऑफ 590 अंक हैं। 1 से लेकर 9 जुलाई के तक प्रत्येक दिन अलग-अलग वर्गों में विद्यार्थियों को सुबह 7:30 बजे तथा दोपहर 12 बजे सूची अनुसार बुलाया गया है।

PNB फ्रॉड से भी बड़ा संदेसरा बंधुओं का 14500 करोड़ का घोटाला

नई दिल्ली। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) का कहना है कि स्टर्लिंग बायोटेक (एसबीएल) के संदेसरा बंधुओं का घोटाला, पीएनबी के घोटाले से भी बड़ा है। गुजरात की फार्मा कंपनी एसबीएल के प्रमोटर नितिन संदेसरा, चेतन संदेसरा और दीप्ति संदेसरा ने भारतीय बैंकों से 14,500 करोड़ रुपए का फ्रॉड किया जबकि नीरव मोदी ने पीएनबी से 11,400 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी की थी।

एसबीएल और प्रमोटरों के खिलाफ सीबीआई ने अक्टूबर 2017 में धोखाधड़ी और 5 हजार 383 करोड़ रुपए के बैंक फ्रॉड का केस दर्ज किया था। इसके आधार पर ईडी ने भी मामला दर्ज किया था। सूत्रों के मुताबिक ईडी की जांच में पता चला कि संदेसरा ग्रुप की विदेशों में स्थित कंपनियों ने भी भारतीय बैंकों की विदेशी शाखाओं से 9 हजार करोड़ रुपए का कर्ज लिया था।

जांच में यह भी पता चला कि कर्ज की रकम तय उद्देश्य की बजाय दूसरे कामों में लगाई गई। कई भारतीय और विदेशी फर्मों में राशि का हेर-फेर किया गया। प्रमोटर्स ने भारतीय बैंकों के कर्ज की रकम नाईजीरिया के तेल कारोबार में लगाई और निजी इस्तेमाल भी किया।

बीते बुधवार को ईडी ने संदेसरा ग्रुप की 9 हजार 778 करोड़ रुपए की संपत्तियां अटैच की थीं। इनमें नाइजीरिया में ऑयल रिग्स, लंदन में एक जेट और आलीशान फ्लैट शामिल हैं। एसबीएल के प्रमोटर नितिन संदेसरा, चेतन संदेसरा और दीप्ति संदेसरा पहले ही विदेश भाग चुके हैं

आचार्य महाप्रज्ञ की जन्मशताब्दी पर आज से कोटा में होंगे कई कार्यक्रम

कोटा। तेरापंथ धर्म संघ के दशमाधिशास्ता आचार्य महाप्रज्ञ के जन्म शताब्दी वर्ष पर रविवार से कोटा समेत देशभर में वर्ष भर प्रवचन और प्रेक्षा घ्यान आदि कार्यक्रम संचालित होंगे। कोटा में धर्मचंद्र पीयूष मुनि के सानिध्य में स्टेशन क्षेत्र के तुलसी कुटीर पर रविवार सुबह 9 बजे से आचार्य महाप्रज्ञ के जीवन कृतित्व पर जैन मुनियों के प्रवचन होंगे।

आचार्य मुनि पीयूष ने पत्रकार वार्ता में बताया कि आचार्य महाप्रज्ञ गुणों के सागर और करूणा के अवतार थे। स्वर्गीय राष्ट्रपति अब्दुल कलाम के साथ भी उन्होंने अहिंसा के सिद्धांत पर पुस्तक लिखी, जिसे मुस्लिम विद्वानों ने भी सराहा। उनकी शिक्षाओं पर आने पाली समाज मूल्यांकन करता रहेगा। महाप्रज्ञ ने संसार में अनुशासित धर्म संघ के माध्यम से भाईचारे की अलख जगाई।

मुनि प्रियांशु कुमार ने महाप्रज्ञ के जीवन पर संक्षिप्त प्रकाश डाला। इस अवसर पर राजेंद्र सेतिया ने बताया कि देश की समस्याओं और मानव जाति का तनाव मुक्त करने की दिशा में जन्म शताब्दी के कार्यक्रम प्रमुखता से होंगे। प्रेक्षा ध्यान वैज्ञानिक पद्धति है।

श्री जैन श्वैताम्बर तेरापंथी सभा के अध्यक्ष रतन लाल जैन, मंत्री गजराज बोथरा व प्रचार मंत्री धर्मचंद जैन ने बताया कि कोटा में 4 जुलाई को मुनि संघ गुलाबबाड़ी स्थित प्रज्ञादीप भवन में प्रस्थान कर जाऐंगे। यहीं पर उनका चातुर्मास होगा। उसके बाद नियमित प्रवचन होंगे। बड़े कार्यक्रम अणुव्रत भवन गुमानपुरा पर होंगे। इसकी व्यापक तैयारियां की जा रही है।

इंदौर किराना: शक्कर, खोपरा गोला, साबूदाना में उठाव कमजोर

इंदौर। स्थानीय सियागंज किराना बाजार में शनिवार को शक्कर, खोपरा गोला, साबूदाना में उठाव कमजोर रहा। कारोबारियों के अनुमान के मुताबिक सियागंज किराना बाजार में शनिवार को सात गाड़ी शक्कर की आवक हुई।

शक्कर-गोला :शक्कर 3350 से 3380 रुपये प्रति क्विंटल।शक्कर एम (मोटी) 3440 से 3450 रुपये प्रति क्विंटल।खोपरा गोला 168 से 190 रुपये प्रति किलोग्राम।खोपरा बूरा 2050 से 3600 रुपये प्रति 15 किलोग्राम। हल्दी:हल्दी खड़ी सांगली 130 से 133, निजामाबाद 90 से 105, पिसी 130 से 165 रुपये प्रति किलोग्राम।

साबूदाना:साबूदाना 6000 से 7600, पैकिंग में 8000 से 8300 रुपये प्रति क्विंटल। आटा-मैदा:गेहूं आटा 1110 से 1120, तन्दूरी आटा 1340 से 1350, मैदा 1140 से 1150, रवा 1240 से 1250, चना बेसन 3000 से 3025 एवं बटला बेसन 2750 से 2760 रुपये प्रति 50 किलोग्राम।

इंदौर मंडी में अवकाश, दाल- चावल में ग्राहकी निकली

इंदौर।स्थानीय संयोगितागंज अनाज मंडी में शनिवार को अनाज तिलहन व्यापारिक एसोसिएशन के चुनाव होने के कारण अवकाश रहा। दाल और चावल में ग्राहकी सुधार लिए रही।

दाल:तुअर (अरहर) दाल सवा नंबर 6900 से 7100, तुअर दाल फूल 7300 से 7500, तुअर दाल बोल्ड 7700 से 7900, आयातित तुअर दाल 6200 से 6400चना दाल 5350 से 5550, आयातित चना दाल 5500 से 5200मसूर दाल 5350 से 5450मूंग दाल 7200 से 7400, मूंग मोगर 8000 से 8200 उड़द दाल 7200 से 7400, उड़द मोगर 7400 से 7600 रुपये प्रति क्विंटल।

चावल:बासमती 8500 से 9000, तिबार 7000 से 7500, दुबार 6000 से 6500, मिनी दुबार 5500 से 6000, मोगरा 3500 से 5000, बासमती सैला 5500 से 8500, कालीमूंछ 5900 से 6000, राजभोग 4900 से 5000, दूबराज 3500 से 4000, परमल 2500 से 2700, हंसा सैला 2400 से 2650, हंसा सफेद 2200 से 2400, पोहा 4200 से 4400 रुपये प्रति क्विंटल।

इंदौर तेल बाजार : मूंगफली और सोया रिफाइंड तेल में तेजी

इंदौर। स्थानीय खाद्य तेल बाजार में शनिवार को मूंगफली तेल 10 रुपये और सोयाबीन रिफाइंड तेल के भाव में दो रुपये प्रति 10 किलोग्राम की तेजी दर्ज की गई। तेल: मूंगफली तेल इंदौर 1150 से 1160, सोयाबीन रिफाइंड इंदौर 752 से 755, सोयाबीन साल्वेंट 715 से 720, पाम तेल 630 से 632 रुपये प्रति 10 किलोग्राम।

पशु आहार:कपास्या खली इंदौर 1850, देवास 1850, उज्जैन 1850, खंडवा 1835, बुरहानपुर 1835, अकोला 2825 रुपये प्रति 60 किलोग्राम बोरी। कपास्या तेल:कपास्या तेल इंदौर 725 से 730, महाराष्ट्र 720 से 725, तथा गुजरात 745 से 750 रुपये प्रति 10 किलोग्राम।

लोकसभा अध्यक्ष बिरला का 6 जुलाई को कोटा मे होगा भव्य स्वागत

कोटा। कोटा बून्दी क्षेत्र के सांसद ओम बिरला के लोकसभा अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार 6 जुलाई को कोटा आगमन पर ऐतिहासिक स्वागत होगा। जानकारी के अनुसार बिरला 6 जुलाई को सुबह 9 बजे दिल्ली से जयपुर एयरपोर्ट पहुचेंगे। वहां से सड़क मार्ग से कोटा के लिए रवाना होंगे।

बिरला का रास्ते मे चाकसू, निवाई, टोंक, देवली, हिण्डोली, बून्दी एवं तालेड़ा समेत कई स्थानो पर भाजपा कार्यकर्ता व आमजन स्वागत करेंगे। कोटावासियों की ओर से स्वागत की शुरुआत बून्दी रोड़ स्थित नगर विकास न्यास के प्रवेश द्वार गोविन्दपुर बावड़ी से शाम 4 बजे ओम बिरला के यहां पहुंचने के साथ होगी।

कोटा शहर मे तय मार्ग नयापुरा चौराहा, खाईरोड़, लाडपुरा, रामपुरा, अग्रसेन बाजार, सब्जीमंडी, श्रीपुरा, कैथूनीपोल, सूरजपोल गेट, गुमानपुरा तिराहा, घोड़े वाले बाबा चौराहा, सीएडी चौराहे तक भारतीय जनता पार्टी, व्यापारिक सामाजिक संगठनों के अलावा आमजन द्वारा बिरला का ऐतिहासिक स्वागत किया जायेगा । समापन दशहरा मैदान में होगा ।

दूध बेचकर बच्चे को पढ़ाया, अब वह बनेगा परिवार का पहला डॉक्टर

कोटा। प्रतिभा पानी की तरह होती है जो अपना रास्ता तलाश ही लेती है। परिस्थितियां प्रतिकूल हों तो भी रास्ता बन जाता है। विपरीत परिस्थितियों में कुछ ऐसे ही अपनी प्रतिभा के दम पर मुकाम हासिल किया है एलन कॅरियर इंस्टीट्यूट के छात्र विक्रम गुर्जर ने। पारिवारिक परिस्थितियां प्रतिकूल होने के बाद भी विक्रम ने पढ़ाई के प्रति अपनी एकाग्रता जारी रखी और देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट में 625 अंक प्राप्त किए।

ओवरआल रैंक 3359 तथा ओबीसी रैंक 1008 रही। अब जयपुर के एसएमएस मेडिकल कॉलेज से एमबीबीएस करना चाहता है। इसके बाद न्यूरोलॉजी में कॅरियर बनाने की इच्छा है।
विक्रम ने बताया कि परिवार बारां जिले के तिसाया गांव में रहता है। बीपीएल श्रेणी में परिवार है तथा मूलभूत आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए भी पिता चौथमल गुर्जर नरेगा में मजदूरी करते हैं। इसके अलावा अन्य दिनों में दूध बेचने का काम करते हैं।

मां विद्या बाई का निधन तीन साल पहले सड़क दुर्घटना में हो गया था। वो सीताबाड़ी मेले में गईं थीं और वापस लौटते समय बाइक और ट्रक का एक्सीडेंट हो गया, इस एक्सीडेंट में दो की मौत हुई, जिसमें मां और एक गांव के ही दूसरे भइया थे। मां के निधन से परिवार को बड़ा आघात लगा और पूरा परिवार अस्त-व्यस्त हो गया।

मां के बाद अब 85 वर्षीय दादी घर का काम करती हैं। हम लोग भी उनका थोड़ा बहुत साथ देते हैं। छोटा भाई इस बार दसवीं की परीक्षा देगा। परिवार में संपत्ति के नाम पर दूसरे गांव में कुछ जमीन है, जिससे खाने का खर्च चल जाता है। घर में दो भैंसे हैं, जिनका दूध बेचकर ही गुजारा चलता है।

शिक्षकों ने प्रेरित किया
विक्रम ने बताया कि दसवीं तक गांव के ही सरकारी स्कूल में राजकीय माध्यमिक विद्यालय तिसाया में पढ़ा। यहां 93.50 प्रतिशत अंक हासिल किए। शिक्षकों ने प्रेरित किया तो साइंस बॉयलोजी ली और अधिक मेहनत कर डॉक्टर बनने की ठानी। बारां आकर पढ़ा और 94.80 प्रतिशत अंक प्राप्त किए।

शिक्षकों की सलाह पर कोटा में एलन में पढ़ाई करने की सलाह दी। एलन आकर मिला तो मुझे मेरी प्रतिभा के आधार पर रियायत दी गई। मुझे लगभग निशुल्क प्रवेश दिया गया। यहां आकर बहुत कुछ बदलाव महसूस किया। एलन कॅरियर इंस्टीट्यूट में पढ़ाई के दौरान टीचर्स और स्टाफ का जो सपोर्ट मिला वो जीवनभर याद रहेगा। यहां पढ़ाई करने में इतना मजा आता था कि समय कब बीत जाता पता ही नहीं चलता।