Thursday, July 2, 2026
Home Blog Page 4691

पॉप-अप सेल्फी कैमरे के साथ Realme X और Realme 3i भारत में लॉन्च

नई दिल्ली। चीन की कंपनी रियलमी (Realme) ने भारत में अपने दो नए स्मार्टफोन Realme X और Realme 3i लॉन्च कर दिए हैं। Realme X की शुरुआती कीमत 16,999 रुपये है। यह कीमत यह कीमत 4GB रैम+128GB स्टोरेज वाले वेरियंट की है। 8GB रैम+128GB स्टोरेज वाले Realme X की कीमत 19,999 रुपये है। वहीं, Realme 3i की शुरुआती कीमत 7,999 रुपये है। यह कीमत 3GB रैम+32GB स्टोरेज वाले वेरियंट की है। जबकि, 4GB रैम+64GB स्टोरेज वाले Realme 3i की कीमत 9,999 रुपये है। जबकि

Realme 3i और Realme X दोनों ही स्मार्टफोन एक्सक्लूसिव रूप से फ्लिपकार्ट और Realme.com पर मिलेंगे। Realme X की पहली सेल 24 जुलाई को दोपहर 12 बजे शुरू होगी। वहीं, इस स्मार्टफोन की Hate to Wait Sale 18 जुलाई को रात 8 बजे शुरू होगी। Realme 3i की पहली सेल 23 जुलाई को दोपहर 12 बजे शुरू होगी।

Realme X में 6.53 इंच का FHD+ नॉचलेस सुपर AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। इसका स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो 91.2% है। यह स्मार्टफोन कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 से प्रोटेक्टेड है। Realme X स्मार्टफोन दो कलर (पोलर व्हाइट और स्पेस ब्लू) में मिलेगा। Realme X के रियर में ड्यूल कैमरा सेटअप दिया गया है।

फोन के बैक में 48 मेगापिक्सल और 5 मेगापिक्सल के कैमरे दिए गए हैं। इसमें फ्लैगशिप Sony IMX586 सेंसर दिया गया है। सेल्फी के लिए फोन के फ्रंट में Sony IMX471 सेंसर के साथ 16 मेगापिक्सल का AI पॉप-अप सेल्फी कैमरा दिया है। Realme X क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 710AIE प्रोसेसर से पावर्ड है।

Realme X में 6.53 इंच का FHD+ नॉचलेस सुपर AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। इसका स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो 91.2% है। यह स्मार्टफोन कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 से प्रोटेक्टेड है। Realme X स्मार्टफोन दो कलर (पोलर व्हाइट और स्पेस ब्लू) में मिलेगा। Realme X के रियर में ड्यूल कैमरा सेटअप दिया है।

फोन के बैक में 48 मेगापिक्सल और 5 मेगापिक्सल के कैमरे दिए गए हैं। इसमें फ्लैगशिप Sony IMX586 सेंसर दिया गया है। सेल्फी के लिए फोन के फ्रंट में Sony IMX471 सेंसर के साथ 16 मेगापिक्सल का AI पॉप-अप सेल्फी कैमरा दिया गया है। Realme X क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 710AIE प्रोसेसर से पावर्ड है।

Realme X 78 मिनट में होगा फुल चार्ज
Realme X VOOC फ्लैश चार्ज 3.0 के साथ आया है और इसमें 20W चार्जर दिया गया है। कंपनी का दावा है कि Realme X को फुल चार्ज होने में 78 मिनट का टाइम लगता है। कंपनी का कहना है कि शाओमी के Redmi K20 को फुल चार्ज होने में 106 मिनट का समय लगता है।

फुल चार्ज पर 11 घंटे खेल सकते हैं PUBG
Realme 3i स्मार्टफोन में 6.22 इंच की ड्यूड्रॉप फुल स्क्रीन है। इसका स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो 88.30% है। यह स्मार्टफोन डायमंड-कट डिजाइन के साथ आया है। Realme 3i स्मार्टफोन डायमंड ब्लू, डायमंड रेड, डायमंड ब्लैक कलर में मिलेगा। इस स्मार्टफोन में 4,230 mAh की बैटरी दी गई है।

कंपनी का दावा है कि इस स्मार्टफोन में आप 21 घंटे की वेब ब्राउजिंग कर सकते हैं। फुल चार्ज पर आप 11 घंटे PUBG खेल सकते हैं। इसके अलावा, फुल चार्ज बैटरी पर आप 13 घंटे YouTube देख सकते हैं। Realme 3i स्मार्टफोन में सेल्फी के लिए 13 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। इस स्मार्टफोन के रियर में AI ड्यूल कैमरा दिया गया है। फोन के बैक में 13 मेगापिक्सल का मेन कैमरा दिया गया है। वहीं, सेकंडरी कैमरा 2 मेगापिक्सल का है।

7,999 रुपये है शुरुआती कीमत
Realme 3i स्मार्टफोन में AI फेशियल और फिंगरप्रिंट अनलॉक दिया गया है। इस स्मार्टफोन को दो रैम वेरियंट में लॉन्च किया गया है। 3GB रैम+32GB स्टोरेज वाले वेरियंट की कीमत 7,999 रुपये है। 4GB रैम+64GB स्टोरेज वाले Realme 3i की कीमत 9,999 रुपये है।

अच्छे नतीजों से इन्फोसिस का शेयर 6.50% मजबूत, 52 हफ्ते के हाई पर

नई दिल्ली।जून, 2019 में समाप्त तिमाही के अच्छे नतीजों से इन्फोसिस के शेयर को तगड़ा बूस्ट मिला। सोमवार को देश की दूसरी बड़ी आईटी कंपनी का शेयर लगभग 6.50 फीसदी की मजबूती के साथ 777 रुपए के स्तर पर पहुंच गया, जो उसका 52 हफ्ते का उच्चतम स्तर है। फिलहाल शेयर 774 रुपए (दोपहर 2 बजे) पर कारोबार कारोबार कर रहा है। इससे कंपनी की मार्केट वैल्यू में लगभग 22 हजार करोड़ रुपए बढ़ गई।

22 हजार करोड़ रुपए बढ़ी मार्केट वैल्यू
इस तेजी के साथ ही इन्फोसिस निफ्टी में टॉप गेनर बना हुआ है। इस तेजी के साथ कंपनी की मार्केट वैल्यू लगभग 22 हजार करोड़ रुपए बढ़कर 3.37 लाख करोड़ रुपए के स्तर पर पहुंच गई।

अच्छे रहे जून तिमाही के नतीजे
इससे पहले शुक्रवार को इन्फोसिस ने जून, 2019 में समाप्त तिमाही के नतीजे जारी किए। इसके मुताबिक, कंपनी को 5.2 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ 3,802 करोड़ रुपए का प्रॉफिट हुआ। वहीं कंपनी ने 13.9 फीसदी की बढ़त के साथ 21,803 करोड़ रुपए का रेवेन्यू अर्जित किया। इसके साथ ही इन्फोसिस ने वित्त वर्ष के लिए रेवेन्यू गाइडैंस बढ़ाकर 8.50-10 फीसदी कर दी है।

कंपनी को मिलीं बड़ी डील्स
आईटी कंपनी ने इस तिमाही में अपनी सबसे बड़ी 2.7 अरब डॉलर की बड़ी डील्स हासिल कीं, जो उसके लिए अभी तक किसी तिमाही में सबसे ज्यादा रहीं। उसे उत्तर अमेरिका और यूरोपीय बाजारों में सबसे ज्यादा डील्स हासिल हुईं।

रिजल्ट की मुख्य बातें
-इन्फोसिस ने कहा कि कंपनी वित्त वर्ष 2020 से सेमी एनुअल डिविडेंड, बायबैक और स्पेशल डिविडेंड के माध्यम से 5 साल के दौरान अपना 85 फीसदी फ्री कैश फ्लो शेयरहोल्डर्स को लौटाएगी।
-डॉलर में देखें को वित्त वर्ष की पहली तिमाही में रेवेन्यू 2.3 फीसदी बढ़ा, जबकि कॉन्स्टैंट करंसी में इसमें 2.8 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई।
-तिमाही के दौरान डिजिटल रेवेन्यू सालाना आधार पर 41.9 फीसदी की बढ़त के साथ 111.9 करोड़ डॉलर रहा, जो कुल रेवेन्यू का 35.7 फीसदी है। वहीं कॉन्स्टैंड करंसी पर देखें को पिछली तिमाही यानी जनवरी-मार्च, 2019 की तुलना में इसमें 8.6 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई।
-वित्त वर्ष 2020 के लिए ऑपरेटिंग मार्जिन गाइडैंस रेंज 21-21 फीसदी के स्तर पर बरकरार रखी गई है।

थोक महंगाई जून में घटकर 23 महीने के निचले स्तर पर

नई दिल्ली। थोक कीमतों पर आधार महंगाई जून में लगातार 23 महीने घटकर 2.02 फीसदी रह गई। आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, महंगाई में कमी की मुख्य वजह सब्जियों की कीमतों में नरमी रही। इसके अलावा फ्यूल एंड पावर आइटम्स की कीमतों में भी कमी देखने को मिली।

इससे पहले मई में डब्ल्यूपीआई 2.45 फीसदी रहा था। वहीं एक साल पहले समान महीने यानी जून, 2018 में यह 5.68 फीसदी रहा था। फूड आर्टिकिल्स आधारित महंगाई मामूली कमी के साथ 6.98 फीसदी रह गई, जबकि मई में यह आंकड़ा 6.99 फीसदी रहा था।

जून में सब्जियों की महंगाई घटकर 24.76 फीसदी रह गई, जबकि पिछले महीने यानी मई में यह 33.15 फीसदी रही थी। जून में आलुओं की कीमतों में 24.27 फीसदी की कमी दर्ज की गई, जबकि मई में इसमें 23.36 फीसदी की कमी देखने को मिली थी।

महंगी हुई प्याज
हालांकि प्याज की कीमतों में बढ़ोतरी का ट्रेंड जारी रहा, जिसमें जून में 16.63 फीसदी महंगाई दर्ज की गई। इससे पहले मई में प्याज की महंगाई 15.89 फीसदी रही थी। जून में डब्ल्यूपीआई महंगाई 23 महीने के न्यूनतम स्तर पर पहुंच गई, इससे पहले जून, 2017 में थोक महंगाई 1.88 फीसदी रही थी।

फ्यूल एंड पावर कैटेगरी की महंगाई हुई कम
फ्यूल एंड पावर कैटेगरी की महंगाई में 2.20 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई, जबकि पिछले महीने यह आंकड़ा 0.98 फीसदी रहा था। मैन्युफैक्चर्ड आइटम्स की महंगाई जून में घटकर 0.94 फीसदी रह गई, जबकि मई में यह आंकड़ा 1.28 फीसदी रहा था।

आप भी बचा सकते हैं टैक्स और कर सकते हैं बचत

नई दिल्ली। महंगाई और इनकम टैक्स का असर कई बार लोगों की बचत और निवेश पर पड़ता है। जैसे-जैसे जीवनयापन महंगा हो रहा है, यह जरूरी है कि आप इस तरह पैसे बचाएं कि इनकम टैक्स पर भी बचत हो और आपकी सेविंग्स भी बढ़ें। किसी व्यक्ति और हिंदू अविभाजित परिवार के लिए टैक्स-सेविंग का सबसे पॉप्युलर ऑप्शन इनकम टैक्स ऐक्ट के तहत सेक्शन 80C है।

इनकम टैक्स ऐक्ट के सेक्शन 80C में विभिन्न निवेश और खर्चों पर टैक्स छूट का दावा किया जाता है। इसकी लिमिट एक फाइनैंशल इयर में 1.5 लाख रुपये है। 80C में छूट के अलावा सेक्शन 80 के तहत भी कई दूसरे विकल्पों पर आप टैक्स बचा सकते हैं।

इन तरीकों से आप अपनी सेविंग्स बढ़ा सकते हैं और टैक्स बचा सकते हैं:

होम लोन
अगर आपने अपने पार्टनर के साथ मिलकर नया घर खरीदा है और उसके लोन को भी साथ चुका रहे हैं तो आप दोनों 2-2 लाख रुपये तक इनकम टैक्स छूट का दावा कर सकते हैं। इसके अलावा, 1 अप्रैल 2019 से 31 मार्च 2020 के दौरान 45 लाख रुपये तक की स्टैंप ड्यूटी वाला रेजिडेंशल घर खरीदने पर आप होम लोन पर ब्याज के लिए 1.5 लाख रुपये तक टैक्स छूट पा सकते हैं। अब जिस घर में आप खुद रह रहे हैं उस पर 2 लाख रुपये की छूट के अलावा अब 1.5 लाख रुपये तक अतिरिक्त छूट भी पाई जा सकती है। हालांकि, इस तरह की छूट पाने के लिए आपके पास होम लोन लेने के समय कोई और रेजिडेंशल प्रॉपर्टी नहीं होनी चाहिए।

HRA और होम लोन में छूट
अगर आपने होम लोन लिया है और किराए के घर में रह रहे हैं तो आप होम लोन और हाउस रेंट अलाउंट (HRA) दोनों पर इनकम टैक्स में छूट पा सकते हैं। दोनों तरह की छूट पर दावा करने के लिए जिस घर के लिए आपने होम लोन लिया है वह दूसरे शहर में होना चाहिए, ना कि उस शहर में जहां आप किराए पर रह रहे हैं। इन दोनों छूट के साथ आप इनकम टैक्स पर 2 लाख रुपये तक बचा सकते हैं।

HRA
अगर आपकी कंपनी आपको HRA नहीं देती तब भी आप से आप चुकाए जाने वाले किराए पर इनकम टैक्स ऐक्ट के सेक्शन 80CG के तहत हर महीने 5,000 रुपये तक टैक्स छूट का दावा कर सकते हैं। हालांकि, ध्यान रखने वाली बात है कि इस तरह की छूट का दावा करने के लिए कर्मचारी, उनके पार्टनर और नाबालिग बच्चे के पास एक घर होना चाहिए। ऐसा करने से आप इनकम टैक्स पर छूट पा सकते हैं और अपनी बचत बढ़ा सकते हैं।

मेडिकल इंश्योरेंस
अगर आपने अपने लिए या अपने पार्टनर के लिए कोई मेडिकल इंश्योरेंस पॉलिसी खरीदी है तो आप 25,000 रुपये तक छूट का दावा कर सकते हैं। अगर आप या आपके पार्टनर की उम्र 60 वर्ष से अधिक है तो आप 50,000 रुपये तक छूट पा सकते हैं। अगर आपने इंश्योरेंस पॉलिसी अपने माता-पिता के लिए खरीदी है तो आप 25,000 रुपये तक छूट और अगर उनकी उम्र 60 वर्ष से ज्यादा है तो 50,000 रुपये तक छूट पा सकते हैं।

LTCG टैक्स बेनिफिट
अगर आप अपने घर को बेचने की योजना बना रहे हैं तो बेचने से पहले इसे दो साल तक रोकने की कोशिश करें क्योंकि ऐसा होने से यह लॉन्ग-टर्म कैपिटल ऐसेट बन जाएगा। लॉन्ग-टर्म कैपिटल गेन्स पर 20 प्रतिशत से ज्यादा टैक्स लगता है जबकि शॉर्ट-टर्म कैपिटल गेन्स पर स्लैब रेट पर टैक्स लगता है जो 30 प्रतिशत तक हो सकता है। यानी अगर आप घर को कुछ समय तक न बेचें तो आप 10 प्रतिशत तक टैक्स बचा सकते हैं।

गौर करने वाली बात है कि टैक्स-सेविंग्स इन्वेस्टमेंट को शुरू करने का सबसे बेहतर समय वित्त वर्ष की शुरू में होता है। ध्यान रहे कि निवेश करते समय आपको पूरी जानकरी हो और लॉन्ग-टर्म लक्ष्यों को हासिल कर सकें।

सस्ते में स्मार्टफोन खरीदने का मौका, 10 हजार रुपए तक मिलेगी छूट

नई दिल्ली। अमेजन प्राइम डे सेल 2019 में सस्ते में स्मार्टफोन खरीदने का मौका होगा। यह सेल 15 जुलाई से शुरू होगी और 16 जुलाई तक चलेगी। साथ सेल के दौरान कई नए स्मार्टफोन लॉन्च होंगे। इसमें कई स्मार्टफोन की खरीद पर 10 हजार रुपए तक की छूट मिल सकेगी। साथ ही एक्सचेंज ऑफर का फायदा उठा सकते हैं।

इन फोन पर मिलेगी छूट

  • -सेल के दौरान 14,990 रुपए की कीमत वाला सैमसंग गैलेक्सी M30 करीब 1000 रुपए की छूट के साथ 13,990 रुपए में मिलेगा।
  • हॉनर 8सी 11,999 रुपए की बजाय 7,999 रुपए में मिलेगा।
  • Xiaomi ब्रांड के मी ए2 सेल के दौरान 9,999 रुपये में उपलब्ध होगा, जिसकी लॉन्चिंग 16,999 प्राइस टैग के साथ हुई थी।
  • नोकिया 8.1 स्मार्टफोन 26,999 रुपए की बजाय 18,499 रुपए में बिक्री के लिए उपलब्ध होगा।
  • एलजी वी40 फोन 60,000 रुपए की बजाय सेल के दौरान इसे 39,990 रुपये में खरीदा जा सकेगा।
  • हॉनर व्यू 20 को 37,999 रुपए की बजाय 27,990 रुपए में खरीद सकेंगे।
  • हुवावे वाई9 को भारत में 15,990 रुपये की शुरुआती कीमत के साथ लॉन्च किया गया था लेकिन यह 11,990 रुपये में उपलब्ध होगा।

एक्सचेंज ऑफर
अमेज़न प्राइम डे 2019 सेल के दौरान सैमसंग गैलेक्सी एस10 के साथ 6,000 रुपए का एक्सचेंज ऑफर मिलेगा। वहीं वीवो वी15 के साथ 3,000 रुपये का अतिरिक्त एक्सचेंज डिस्काउंट मिलेगा। ओप्पो एफ11 के साथ 3,500 रुपये तो ओप्पो ए5एस के साख 1,500 रुपये का एक्सचेंज डिस्काउंट दिया जाएगा। सैमसंग गैलेक्सी ए50 के साथ 2,500 रुपये, ओप्पो रेनो स्मार्टफोन के साथ 5,000 रुपये का अतिरिक्त एक्सचेंज डिस्काउंट मिलेगा।

हरे निशान में खुले बाजार, सेंसेक्स 172 अंक उछल कर 38908 पर

नई दिल्ली। अमेरिकी और एशियाई बाजार में तेजी के कारण घरेलू शेयर बाजार कारोबार सप्ताह के पहले दिन बढ़त के साथ हरे निशान में खुले। बंबई स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों का संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 201 अंकों की तेजी के साथ 38937 अंकों पर और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का 50 शेयरों का संवेदी सूचकांक निफ्टी 47 अंकों की तेजी के साथ 11,599 अंकों पर खुला। सुबह 9.25 बजे 172 अंकों की तेजी के साथ 38908 अंकों पर और निफ्टी 50 अंकों की तेजी के साथ 11603 अंकों पर कारोबार कर रहे हैं।

इन शेयरों में तेजी का माहौल
शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स में डीमार्ट, आरकॉम, इंफोसिस लिमिटेड, एलएंडटी फाइनेंस होल्डिंग्स लिमिटेड, एसआरईआई इंफ्रास्ट्रक्चर फाइनेंस लिमिटेड के शेयरों में तेजी का माहौल है। निफ्टी में वीईडीएल, सनफार्मा, टाटा स्टील, एशियन पेंट्स, यस बैंक के शेयरों में तेजी का माहौल है।

इन शेयरों में मंदी का माहौल
शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स में इलाहाबाद बैंक, डीएचएफएल, कॉक्स एंड किंग्स, मनपसंद बेवरेजेस, फ्यूचर कंज्यूमर लिमिटेड के शेयरों में मंदी का माहौल है। निफ्टी में विप्रो, ओएनजीसी, बजाज फाइनेंस, कोल इंडिया, एलएंडटी के शेयरों में मंदी का माहौल है।

सोमवार को 13 पैसे प्रति लीटर महंगा हुआ पेट्रोल, डीजल स्थिर

नई दिल्ली/ कोटा। सप्ताह के पहले दिन सोमवार को पेट्रोल के दामों में बढ़ोतरी दर्ज की गई है जबकि डीजल के दाम स्थिर है। सोमवार 15 जुलाई को दिल्ली और मुंबई में पेट्रोल 13 पैसे प्रति लीटर महंगा हुआ है वहीं कोलकाता में पेट्रोल की कीमत में 17 पैसे की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

13 पैसे की बढ़ोतरी के बाद आज दिल्ली में पेट्रोल 73.21 रुपए प्रति लीटर, मुंबई में 78.82 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है वहीं कोलकाता में पेट्रोल के भाव 75.55 रुपए प्रति लीटर पहुंच गया है।

राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 73.21 रुपए प्रति लीटर, कोलकाता में पेट्रोल 75.55 रुपए प्रति लीटर, मुंबई में पेट्रोल 78.82 रुपए प्रति लीटर और चेन्नई में पेट्रोल 76.03 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है।

चारों महानगरों में डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है। राजधानी दिल्ली में डीजल के दाम क्रमशः 66.24 रुपए, कोलकाता में 68.31 रुपए, मुंबई में 69.43 रुपए और चेन्नई में 69.96 रुपए प्रति लीटर हैं। कोटा में पेट्रोल 13 पैसे महंगा होकर 76.64 रुपये प्रति लीटर हो गया। डीजल 70.89 रुपये प्रति लीटर पर स्थिर रहा।

बॉलिवुड में सफलता की कोई गारंटी नहीं : कटरीना

बॉलिवुड ऐक्ट्रेस कटरीना कैफ को फिल्म इंडस्ट्री में 16 साल हो गए और इस दौरान उन्होंने कई सफलताएं भी देखी और कुछ असफलताओं का स्वाद भी चखा। कटरीना का कहना है कि बॉलिवुड की इस चकाचौंध भरी दुनिया में बने रहने के लिए स्टील की नसों की जरूरत है। कटरीना ने बताया कि यह एक अप्रत्याशित जगह है और सफलता की गारंटी कोई भी नहीं दे सकता है। मेरा ऐसा मानना है कि सफलता को अपने सिर पर न चढ़ने दें और असफलता को दिल से न लगाएं।

कटरीना ने अपने 16 साल के इस सफर को खूबसूरत बताया। उन्होंने कहा कि यह एक शानदार सफर रहा है। इस दौरान कठिन परिश्रम करना पड़ा लेकिन दर्शकों से ढेर सारा प्यार भी मिला। हांगकांग में जन्मीं कटरीना 16 जुलाई को अपना जन्मदिन मनाने के लिए फिलहाल मैक्सिको में छुट्टियां बिता रही हैं। इस बीच उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने वकेशन की कई तस्वीरें और विडियो शेयर किए हैं। इस वकेशन से पहले कटरीना पिछले कुछ महीने अपनी हालिया फिल्मों के चलते काफी व्यस्त रहीं।

इन फिल्मों में आमिर खान के साथ ‘ठग्स ऑफ हिंदोस्तान’, शाहरुख खान के साथ ‘जीरो’ और सलमान खान के साथ ‘भारत’ जैसी फिल्में शामिल रही। ‘जीरो’ और ‘भारत’ में कटरीना के अभिनय को दर्शकों ने खूब सराहा। कटरीना की अगली रिलीज ‘सूर्यवंशी’ मानी जा रही है जिसमें वह अक्षय कुमार के विपरीत नजर आएंगी, जिसे देखकर ऐसा लगता है कि इंडस्ट्री में कटरीना सीनियर सुपरस्टार्स की पहली पसंद बन गई हैं।

कटरीना का कहना है कि मैं चीजों का उतना विषलेषण नहीं करती। मैं अतीत के बारे में सोचने के बजाय आगे देखना ज्यादा पसंद करती हूं और विश्वास करती हूं कि अभी भी सर्वश्रेष्ठ का आना बाकी है। कटरीना ने साल 2003 में ‘बूम’ से बॉलीवुड में अपना कदम रखा। यह फिल्म फ्लॉप रही और दर्शकों पर कैटरीना का जादू नहीं चल पाया हालांकि इसके बाद कई फिल्मों में अपने काम से कैटरीना ने खुद को एक ऐक्ट्रेस के रूप में स्थापित किया।

अपने करियर में कटरीना ने कई उतार-चढ़ाव देखे। आज उन्होंने बॉलीवुड में खुद को स्थापित किया और भारत में सबसे अधिक कमाई करने वाली ऐक्ट्रेसेज में से एक बन गईं लेकिन कटरीना का अभी भी मानना है कि खुद को साबित करने के लिए अभी उनको बहुत दूर जाना है। कटरीना ने कहा कि मुझे मीलों तय करना है। भिन्न किरदारों को निभाकर बात बस कोशिश करने और बेहतर बनने और हर फिल्म के साथ कठिन परिश्रम करने से है।

फिलहाल जब कटरीना को उनकी फिल्म ‘जीरो’ और ‘भारत’ के लिए सराहना मिल रही है तो इसे कटरीना सबसे अच्छी चीज मान रही हैं। कटरीना का कहना है कि मेरा काम बड़े पैमाने पर रचनात्मक संतुष्टि दे रहा है और इन किरदारों को निभाने में वाकई में मुझे बड़ा मजा आया।

कटरीना का नाम बॉलिवुड के टॉप डांसर में भी शुमार है। उन्होंने ‘चिकनी चमेली’ (अग्निपथ), ‘शीला की जवानी’ (तीस मार खान) और ‘कमली’ (धूम 3) में अपने डांस से सबको चौंका दिया था। इन सबके साथ ही कटरीना अब फिल्म प्रॉडक्शन के क्षेत्र में प्रवेश कर रही हैं। उनका कहना है कि कुछ अच्छी कहानियों में निवेश करने का उन्हें इंतजार है। कटरीना ने कहा कि मैं इस तरह की फिल्में बनाउंगी जिसे मैं एक दर्शक के तौर पर देखना चाहूंगी।

नुसरत जहां ने खोला साड़ी, मंगलसूत्र और सिंदूर लगाकर संसद पहुँचने का राज

नई दिल्ली। तृणमूल सांसद और बंगाली एक्ट्रेस नुसरत जहां शादी के बाद से ही कुछ चीज़ों के चलते विवादों में हैं। शादी के बाद उनका मंगलसूत्र पहनना, सिंदूर लगाना, चूड़ा पहनना और शपथ लेने के बाद स्पीकर के पैर छूना मुस्लिम धर्म गुरुओं को गवारा नहीं हो रहा है। नुसरत इनके सब चीज़ों के बारे में पहले भी कह चुकी हैं कि वो इस्लाम को मानती हैं, लेकिन अपने पति के रीति रिवाज़ों को भी फॉलो करेंगी।

नुसरत ने एक बार फिर इस विवाद पर चुप्पी तोड़ी है। एक मीडिया हाउस को दिए इंटरव्यू में नुसरत ने बताया कि अगर वो धर्म को लेकर भेदभाव करतीं तो जिस जगह वो आज हैं वो वहां नहीं होतीं। नुसरत जब संसद में शपथ लेने पहुंची थीं तब वो एक दम इंडियन अटायर में थीं। नुसरत साड़ी पहनकर संसद पहुंची थीं। जिसके बाद भी उन्हें ट्रोल किया गया था।

इस पर नुसरत ने कहा कि संसद पहुंचने से दो घंटे पहले उनका गृह प्रवेश हुआ था जिसमें वो ऐसे तैयार हुई थीं। गृह प्रवेश करते ही वो दिल्ली के लिए रवाना हो गईं उन्हें इतना वक्त नहीं मिला कि वो फिर से तैयार हो पातीं। इसलिए उन्होंने जिन कपड़ों में गृह प्रवेश किया था वो उन्हीं कपड़ों में शपथ लेने संसद पहुंच गई थीं। उन्होंने नहीं सोचा था कि उन्हें इसके लिए भी ट्रोल कर लिया जाएगा।

शपथ लेने के बाद नुसरत ने स्पीकर के पैर छुए थे जिसके लेकर भी उन्हें काफी ट्रोल किया गया था। इस पर नुसरत ने कहा, मुझे नहीं पता था कि ऐसा पहले किसी ने नहीं किया था। मुझे हमेशा से सिखाया गया था कि उस कुर्सी पर जो बैठते हैं उनकी बहुत इज्ज़त करनी चाहिए। वो मुझसे काफी बड़े थे इसलिए मैंने जाकर उनका आशीर्वाद ले लिया। मैंने उतना सोचा ही नहीं कि लोगों क्या सोचेंगे।