Saturday, May 16, 2026
Home Blog Page 4690

Toyota Glanza भारत में लॉन्च, कीमत 7.22 लाख से शुरू

0

नई दिल्ली। टोयोटा ने अपनी बहुप्रतीक्षित प्रीमियम हैबचैक Glanza लॉन्च कर दी है। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 7.22 लाख रुपये है। Toyota Glanza को दो वेरियंट (G और V) में बाजार में उतारा गया है। दोनों वेरियंट में मैन्युअल और ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का ऑप्शन उपलब्ध है। ग्लैंजा, टोयोटा और सुजुकी की पार्टनरशिप का पहला प्रॉडक्ट है।

यह कार मारुति सुजुकी की प्रीमियम हैचबैक बलेनो पर आधारित है। ग्लैंजा के V वेरियंट के मैन्युअल मॉडल की एक्स-शोरूम कीमत 7.58 लाख रुपये है। वहीं, V वेरियंट के ऑटोमैटिक मॉडल की कीमत 8.90 लाख रुपये है।

एक्सटीरियर
टोयोटा ग्लैंजा देखने में बलेनो जैसी ही है। इसके फ्रंट में 2-स्लॉट 3D सराउंड क्रोम ग्रिल दी गई है। इसके बंपर बोल्ड और अग्रेसिव है। कार में डायमंड कट अलॉय वील्ज हैं, जिस पर टोयोटा का बैज है। इसमें डीआरएल के साथ एलईडी प्रोजेक्टर हेडलैम्प्स और टेल लाइट गाइड के साथ एलईडी रियर कॉम्बिनेशन लैम्प्स दिए गए हैं।

इंजन
टोयोटा ग्लैंजा अभी सिर्फ पेट्रोल इंजन में लॉन्च की गई है। कार दो इंजन ऑप्शन में उपलब्ध है। एक 1.2-लीटर K12N माइल्ड-हाइब्रिड इंजन है। यह इंजन 89 bhp का पावर और 113 Nm टॉर्क जनरेट करता है। यह इंजन सिर्फ जी वेरियंट के मैन्युअल ट्रांसमिशन के साथ उपलब्ध है।

दूसरा बिना माइल्ड-हाइब्रिड सिस्टम के 1.2-लीटर का के-सीरीज इंजन है, जो 82 bhp का पावर और 113 Nm टॉर्क जनरेट करता है। यह इंजन जी वेरियंट ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन और वी वेरियंट के दोनों ट्रांसमिशन ऑप्शन में उपलब्ध है। ग्लैंजा में 5-स्पीड मैन्युअल और ऑटोमैटिक (सीवीटी) गियरबॉक्स के विकल्प मौजूद हैं। ग्लैंजा का इंजन बीएस6 नॉर्म्स के अुनरूप है।

माइलेज
ग्लैंजा के हाइब्रिड इंजन का माइलेज 23.87 किलोमीटर प्रति लीटर है। बिना हाइब्रिड वाले इंजन का माइलेज मैन्युअल ट्रांसमिशन के साथ 21.01 किलोमीटर और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ 19.56 किलोमीटर प्रति लीटर है।

सेफ्टी
ग्लैंजा में ड्यूल फ्रंट एयरबैग्स, ईबीडी के साथ एबीएस, ड्राइवर और को-ड्राइवर सीट बेल्ट रिमाइंडर और रिवर्स पार्किंग सेंसर्स स्टैंडर्ड यानी सभी वेरियंट में दिए गए हैं। वी वेरियंट में आपको रिवर्स पार्किंग कैमरा और ऑटो हेडलैम्प ऑन/ऑफ फीचर्स भी मिलेंगे।

फीचर्स
ग्जैंला शानदार कम्फर्ट फीचर्स से लैस है। कार में ऐंड्रॉयड ऑटो और ऐपल कारप्ले के साथ 7-इंच का टचस्क्रीन इन्फोटनेमेंट सिस्टम, 2 ट्विटर्स के साथ 4 स्पीकर्स, यूएसबी, एयूएक्स, स्टीयरिंग माउंटेड ऑडियो और कॉलिंग कंट्रोल और वॉयस कमांड जैसे फीचर्स हैं।

शराब की दुकान के मालिक से 24 हजार की रिश्वत लेते पुलिस उप अधीक्षक ट्रैप

कोटा। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरों कोटा ने आज सुबह बूंदी जिले में कार्रवाई करते हुए पुलिस उप अधीक्षक ओमप्रकाश चंदोलिया को 24,000 की रिश्वत लेते ट्रैप किया। जो की लाखेरी गांव में तैनात था। रिश्वत की ये रकम एक शराब दुकान मालिक से मासिक बंधी के रूप में ली गई थी। परिवादी ने बताया कि ओमप्रकाश द्वारा तीन महीने से मासिक बंदी के रूप में 30 हजार रुपए लिए जा रहे थे।

परिवादी ने इसकी सूचना भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो को दी। जिसके बाद एडिशनल एसपी ठाकुर चंद्र सिंह के निर्देशन में आ एसीबी ने शिकायत का सत्यापन करवाया। जिसमें ओम प्रकाश को रिश्वत की पहली किश्त के रूप में 6000 रुपए दिए गए।

सत्यापन में मामला सही पाए जाने पर गुरुवार को भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की टीम ने कार्रवाई करते हुए, आरोपी ओमप्रकाश को 24,000 की रिश्वत लेते सरकार निवास से गिरफ्तार किया। वहीं, छापेमारी के दौरान लाखेरी पुलिस उप अधीक्षक के घर में बड़ी संख्या में ब्रांडेड शराब की बोतलें भी बरामद की गई है।

भारत’ ने पहले दिन कमाए 42.3 करोड़, सलमान की फिल्मों का रिकॉर्ड तोड़ा

मुंबई। ईद पर रिलीज हुई सलमान खान की फिल्म भारत ने पहले दिन 42.30 करोड़ रु. की कमाई की है। यह फिल्म ईद पर अब तक रिलीज हुई सलमान की सभी फिल्मों के ओपनिंग डे कलेक्शन का नया रिकॉर्ड बनाने में कामयाब रही। इसके पहले यह रिकॉर्ड सुल्तान के नाम था, जिसने ओपनिंग डे में 36.54 करोड़ रु. की कमाई की थी।

अब तक साल की सबसे बड़ी ओपनर : 2019 में रिलीज हुई फिल्मों में से भारत ने पहले दिन सबसे ज्यादा कलेक्शन किया है। इसके पहले रिलीज हुई फिल्मों में कलंक ने 21.60 करोड़, केसरी ने 21.06 करोड़, गली बॉय ने 19.40 करोड़ और टोटल धमाल ने 16.50 करोड़ का फर्स्ट डे कलेक्शन किया था।

सलमान की फिल्माें का नया रिकॉर्ड : अगर सिर्फ सलमान की फिल्मों की बात करें तो भारत सबसे बड़ी ओपनर फिल्म के तौर रिकॉर्ड बनाने में कामयाब रही। इसके पहले सलमान की ही फिल्म प्रेम रतन धन पायो 40.35 करोड़ रु. के ओपनिंग डे कलेक्शन के साथ रिकॉर्ड लिस्ट में पहले नंबर पर थी।

सालफिल्मओपनिंग डे कलेक्शन (रुपए में)
2009वॉन्टेड 5.1 करोड़
2010दबंग14.50 करोड़
2011बॉडीगार्ड21 करोड़
2012  एक था टाइगर32.92 करोड़
2014  किक26 करोड़
2015बजरंगी भाईजान27.25 करोड़
2016सुल्तान36.54 करोड़
2017  ट्यूबलाइट20.75 करोड़
2018रेस 329.17 करोड़
2019 भारत42.30 करोड़

मैच के बावजूद रिकॉर्ड कलेक्शन : 5 जून को ही वर्ल्ड कप 2019 में इंडिया और साउथ अफ्रीका का मैच भी था। इसके बावजूद भी भारत बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड बनाने में सफल रही। भारत 6000 से ज्यादा स्क्रीन्स पर दुनियाभर में रिलीज हुई है। इंडिया में इसे 4700 स्क्रीन काउंट मिले जबकि ओवरसीज में यह 1300 स्क्रीन्स पर रिलीज हुई। जर्मनी में भी यह फिल्म 43 लोकेशन्स पर 60 स्क्रीन में रिलीज हुई अब तक की सबसे बड़ी हिन्दी फिल्म रही।

रिजर्व बैंक ने RTGS एवं NEFT पर शुल्क खत्म किया

नई दिल्ली। रिजर्व बैंक ने आरटीजीएस और एनईएफटी के जरिए ऑनलाइन फंड ट्रांसफर पर शुल्क खत्म करने का फैसला लिया है। बैंकों को इसका फायदा ग्राहकों को देना होगा। इस बारे में बैंकों को एक हफ्ते में निर्देश जारी कर दिए जाएंगे। आरटीजीएस के जरिए 2 लाख रुपए या इससे ज्यादा की राशि ट्रांसफर की जा सकती है।

इसके द्वारा फंड तुरंत ट्रांसफर किया जा सकता है। एनईएफटी के जरिए फंड ट्रांसफर की कोई न्यूनतम सीमा नहीं है।देश का सबसे बड़ा बैंक एसबीआई आरटीजीएस के जरिए ट्रांजेक्शन पर फिलहाल 5 रुपए से 51 रुपए तक शुल्क लेता है। एनईएफटी पर 1 रुपए से 25 रुपए तक फीस लगती है।

आरटीजीएस पर एसबीआई के शुल्क

राशिइंटरनेट बैंकिंग चार्जबैंक शाखा के जरिए ट्रांजेक्शन पर चार्ज
2 लाख से 5 लाख रुपए5 रुपए25 रुपए
5 लाख रुपए से ज्यादा10 रुपए51 रुपए

एनईएफटी पर एसबीआई के शुल्क

राशिइंटरनेट बैंकिंग चार्जबैंक शाखा के जरिए ट्रांजेक्शन पर चार्ज
10000 रुपए तक1 रुपया2.5 रुपए
10000 से 1 लाख तक2 रुपए5 रुपए
1 लाख से 2 लाख तक3 रुपए15 रुपए
2 लाख रुपए से अधिक5 रुपए25 रुपए

जीडीपी ग्रोथ का अनुमान घटाकर 7% किया
रिजर्व बैंक ने मौजूदा वित्त वर्ष (2019-20) में जीडीपी ग्रोथ का अनुमान घटाकर 7% कर दिया है। अप्रैल की बैठक के बाद 7.2% का अनुमान जारी किया था।

खुदरा महंगाई दर का अनुमान बढ़ाकर 3-3.1 फीसदी किया
रिजर्व बैंक ने अप्रैल से सितंबर की छमाही में महंगाई दर का अनुमान बढ़ाकर 3-3.1% कर दिया है। अप्रैल में 2.9 से 3% की उम्मीद जताई थी। ब्याज दरें तय करते वक्त आरबीआई खुदरा महंगाई दर को ध्यान में रखता है। यह लगातार आरबीआई के 4% के लक्ष्य से नीचे बनी हुई है। अप्रैल में यह 2.92% रही थी।

रेपो रेट 5 महीने में 0.75% कम हुआ
शक्तिकांत दास के गवर्नर बनने के बाद लगातार तीसरी बार रेपो रेट घटा है। अप्रैल और फरवरी की समीक्षा बैठकों के बाद भी 0.25-0.25 फीसदी की कटौती की गई थी। फरवरी में दास की अध्यक्षता में आरबीआई की मॉनेटरी पॉलिसी कमेटी की पहली समीक्षा बैठक हुई थी। उर्जित पटेल के इस्तीफा देने के बाद दास ने दिसंबर 2018 में आरबीआई के गवर्नर का पद संभाला था।

एटीएम के शुल्कों की जांच के लिए कमेटी बनेगी
इंडियन बैंक्स एसोसिएशन (आईबीए) के सीईओ की अध्यक्षता में रिजर्व बैंक कमेटी गठित करेगा। यह कमेटी एटीएम के शुल्कों को लेकर पूरी स्थिति की जांच करेगी और पहली बैठक होने के 2 महीने में रिपोर्ट पेश करेगी।

RBI ने लगातार तीसरी बार घटाया रेपो रेट, कम होगी लोन की EMI

नई दिल्ली। केंद्र में नई सरकार बनने के बाद भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने देश की जनता को एक बार फिर तोहफा दिया है। आरबीआई ने मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) की बैठक में रेपो रेट में 25 बेसिस प्वाइंट की कमी का फैसला किया है। इस कमी के बाद रेपो रेट घटकर 5.75 फीसदी पर आ गया है। अभी यह 6 फीसदी था। आरबीआई ने लगातार तीसरी बार रेपो रेट में कटौती की है।

रिवर्स रेपो रेट में भी 25 बेसिस प्वाइंट की कटौती
आरबीआई की ओर से जारी बयान के अनुसार, बैंक की ओर से रिवर्स रेपो रेट में भी कटौती की गई है। अब रिवर्स रेपो रेट 5.75 फीसदी से घटकर 5.50 फीसदी पर आ गया है। रिवर्स रेपो रेट वह होता है जिस दर पर आरबीआई बैंकों की जमा पर ब्याज का भुगतान देता है। आरबीआई ने कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स (सीपीआई) की महंगाई दर के 2 फीसदी उतार-चढ़ाव के साथ 4 फीसदी के आसपास रहने के आधार पर दरों में यह बदलाव किया है।

एमएसएफ और बैंक रेट में भी कटौती
आरबीआई की ओर से मार्जिनल स्टेंडिंग फैसिलिटी (एमएसएफ) और बैंक रेट में भी 25 बेसिस प्वाइंट की कटौती की है। अब एमएसएफ 6.25 फीसदी से घटकर 6 फीसदी और बैंक रेट 6.25 फीसदी से घटकर 6 फीसदी हो गया है। एमएसएफ के तहत शेड्यूल कॉमर्शियल बैंक आरबीआई से एक रात के लिए अपने कुल जमा का 1 फीसदी तक का लोन ले सकते हैं। यह सुविधा शनिवार को छोड़कर अन्य सभी वर्किंग डे में मिलती है।

सभी सदस्यों ने दी सहमति
आरबीआई की ओर से जारी बयान के अनुसार, एमपीसी बैठक में शामिल सभी सदस्यों डॉ. चेतन घाटे, डॉ. पामी दुआ, डॉ. रविंद्र एच ढोलकिया, डॉ. मिशेल देबब्रत पात्रा, डॉ. विराल वी आचार्य और शक्तिकांता दास ने एकमत से रेपो रेट में 25 बेसिस प्वाइंट की कटौती पर सहमति जताई। आरबीआई ने बताया कि एमपीसी बैठक की मिनट्स 20 जून को जारी की जाएंगी। अगली एमपीसी बैठक 5 से 7 अगस्त के बीच होगी।

आपको होगा यह फायदा
आरबीआई की ओर से रेपो रेट में कटौती से आम लोगों को भी फायदा होगा। जानकारों का कहना है कि रेपो रेट में कटौती से बैंकों को अपनी ब्याज दरों में भी कमी करनी पड़ेगी। इससे लोगों को सस्ता लोन मिल सकेगा। इसके अलावा जो होम, ऑटो या अन्य प्रकार के लोन फ्लोटिंग रेट पर लिए गए हैं, उनकी ईएमआई में भी कमी हो जाएगी। आरबीआई की ओर से रेपो रेट में कटौती के बाद बैंकों पर जल्द से जल्द ब्याज दरों में कमी करने का दबाव रहेगा।

फिर सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल, जानिए आज की कीमत

नई दिल्ली। कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी के बावजूद गुरुवार को भारतीय तेल बाजार में गिरावट देखी गई। भारत की सबसे बढ़ तेल कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन ने पेट्रोल-डीजल की कीमतों में गिरावट की है। पेट्रोल की कीमतों में 15-17 पैसे तो डीजल की कीमतों में 34-37 पैसे की गिरावट देखी गई है।

राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 16 पैसे की कमी के चलते 71.07 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है। मुंबई में पेट्रोल 76.76 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है। कोलकाता में पेट्रोल 73.31 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है। वहीं, चेन्नई में पेट्रोल 73.84 रुपए बिक रहा है।

राजधानी दिल्ली में 34 पैसे की कमी के चलते डीजल 65.22 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है। मुंबई में डीजल 68.39 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है। कोलकाता में डीजल 34 पैसे की कमी के चलते 67.14 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है। वहीं, चेन्नई में डीजल 36 पैसे की कमी के चलते 69 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है।

अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में गुरुवार को बढ़ोतरी देखी गई। डब्ल्यूटीआई क्रूड 0.27 फीसदी के साथ 51.82 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है। वहीं, ब्रेंट क्रूड में 0.28 फीसदी की बढ़ोतरी देखी गई है, जिसके बाद यह 60.80 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है।

तंदूर की तरह तप रहा है राजस्थान, चुरू में 50 डिग्री सेल्सियस तापमान

चुरू। यदि आपकी सुबह 34 डिग्री सेल्सियस के तापमान में हो और फिर दिन भर में 50 डिग्री की गर्मी में तपना पड़े तो क्या होगा? उत्तर भारत समेत देश के तमाम इलाकों के लिए भले ही यह एक सवाल हो, लेकिन राजस्थान के चुरू समेत कई शहर गर्मी से इन दिनों बुरी तरह तप रहे हैं। बीते कई दिनों से चुरू में पारा 50 डिग्री के पार चला जाता है। हाल यह है कि लोगों ने अपने काम के घंटे भी मौसम के मुताबिक ही तय कर लिए हैं।

यहां दिन भी तंदूरी हैं और रातें भी तंदूर सरीखी तप रही हैं। बीते शनिवार को यहां का तापमान 50.8 डिग्री सेल्सियस था और सोमवार को भी पारा 50.3 तक पहुंच गया था। इन दो दिनों में यह शहर दुनिया का सबसे गर्म क्षेत्र रहा। यह स्थिति यहां कमोबेश एक सप्ताह से चल रही है और लोगों ने गर्मी से निपटने के लिए अपने वर्क साइकल में बदलाव किया है। खाने की आदतें बदली हैं और लाइफस्टाइल में भी परिवर्तन किए हैं।

मॉनसून के कमजोर रहने की आशंका, होगी 10 से 15 दिनों की देरी
चुरू की हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में रहने वाले रिटायर्ड सरकारी कर्मचारी राधे शर्मा ने बताया, ‘हमारी मुश्किलों को पावर कट ने और बढ़ा दिया है। बिजली की कटौती 4 बजे से ही शुरू हो जाती है, जब पारा 35 डिग्री के करीब होता है।’ आमतौर पर लोग यहां सुबह ही 10 किलो तक बर्फ की खरीददारी कर लेते हैं और उसे अपने वॉटर टैंक और कूलरों में डाल देते हैं ताकि किसी तरह से गर्मी से राहत मिल सके।

भीषण गर्मी से चुरू जिले में वॉमिटिंग, डायरिया, लू और स्किन संबंधी बीमारियां बढ़ गई हैं। इसके चलते जिला अस्पताल में मरीजों की भारी भीड़ उमड़ रही है। स्वास्थ्य विभाग ने पूरे जिले को ही हाई अलर्ट पर रखा है और डॉक्टरों की छुट्टियां कैंसल कर दी गई हैं।

ब्याज दरों में कटौती से बैंकिंग सेक्टर में 441 अंकों की गिरावट

नई दिल्ली। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की ओर से मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) बैठक के बाद रेपो रेट में कटौती के ऐलान से भारतीय शेयर बाजार दबाव में आ गए हैं। रेपो रेट में कटौती के ऐलान के बाद दोपहर 12.18 बजे बंबई स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स 239 अंकों की गिरावट के साथ 39,844 अंकों पर और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 89 अंकों की गिरावट के साथ 11,932 अंकों पर आ गया है।

बैंकिंग सेक्टर में 441 अंकों की गिरावट
रेपो रेट में कटौती के बाद बैंकिंग सेक्टर के शेयरों में सबसे ज्यादा गिरावट दर्ज की गई है। दोपहर 12.20 बजे सेंसेक्स में बैंकिंग सेक्टर के शेयर 441 अंकों की गिरावट के साथ 35,050 अंकों पर कारोबार कर रहे हैं।

वहीं निफ्टी में भी बैंकों के शेयर 2.54 फीसदी की गिरावट के साथ 3,190 अंकों पर कारोबार कर रहे हैं। निफ्टी में सेंट्रल बैंक, जेएंडके बैंक, इंडियन बैंक, पीएनबी और ओरियंल बैंक के शेयर गिरावट के साथ लाल निशान पर कारोबार कर रहे हैं।

5.75 फीसदी पर आया रेपो रेट
आरबीआई ने रेपो रेट में 25 बेसिस प्वाइंट की कटौती की है। इस कटौती के बाद रेपो रेट घटकर 5.75 फीसदी पर आ गया है। इसके अलावा रिवर्स रेपो रेट, मार्जिनल स्टेंडिंग फैसिललिटी (एमएसएफ) और बैंक रेट में भी 25 बेसिस प्वाइंट की कमी की गई है। अब नया रिवर्स रेपो रेट 5.50 फीसदी, एमएसएफ 6 फीसदी और बैंक रेट 6 फीसदी हो गया है।

दुनिया की सबसे तेज इकनॉमी बना रहेगा भारत: वर्ल्ड बैंक

वॉशिंगटन। बेहतर निवेश और निजी खपत के दम पर भारत आने वाले समय में भी सबसे तेजी से वृद्धि करने वाली प्रमुख वैश्विक अर्थव्यवस्था बना रहेगा। वर्ल्ड बैंक के अनुसार, अगले तीन साल तक भारत की आर्थिक वृद्धि दर 7.50 पर्सेंट रह सकती है। वर्ल्ड बैंक की यह रिपोर्ट ऐसे समय आई है, जब केंद्रीय सांख्यिकी कार्यालय (सीएसओ) के आंकड़े सामने आने के बाद नरेंद्र मोदी सरकार को आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है।

सीएसओ के डेटा के अनुसार, वित्त वर्ष 2018-19 की चौथी तिमाही में देश की आर्थिक वृद्धि दर 5 साल के न्यूनतम स्तर 5.80 पर्सेंट पर आ गई। यह चीन से कम है। सीएसओ ने अपनी रिपोर्ट में एग्रीकल्चर और मैन्युफैक्चरिंग सेक्टरों में वृद्धि दर सुस्त पड़ने को आर्थिक गतिविधियों में गिरावट के लिए जिम्मेदार बताया था।

वर्ल्ड बैंक ने मंगलवार को जारी वैश्विक आर्थिक परिदृश्य रिपोर्ट में कहा कि वित्त वर्ष 2018-19 में भारत की ग्रोथ 7.20 पर्सेंट रह सकती है। 2018 में चीन की आर्थिक वृद्धि दर 6.60 पर्सेंट रही। इस दर के गिरकर 2019 में 6.20 पर्सेंट, 2020 में 6.10 पर्सेंट और 2021 में 6 पर्सेंट पर आने का अनुमान है। इसके साथ ही भारत दुनिया की सबसे तेजी से वृद्धि करने वाली प्रमुख अर्थव्यवस्था बना रहेगा।

वर्ष 2021 तक भारत की आर्थिक वृद्धि दर चीन के 6 पर्सेंट की तुलना में डेढ़ पर्सेंट अधिक होगी। वर्ल्ड बैंक के अनुसार, 2019-20 में भारत की आर्थिक वृद्धि दर 7.50 पर्सेंट पर रहने का अनुमान है। वर्ल्ड बैंक ने पिछले पूर्वानुमान में भी 2019-20 में वृद्धि दर 7.50 पर्सेंट रहने का अनुमान व्यक्त किया था।

उसने कहा कि इसके बाद अगले दो वित्त वर्ष तक वृद्धि दर की यही गति बरकरार रहने वाली है। उसने कहा, ‘इन्फ्लेशन रिजर्व बैंक के लक्ष्य से नीचे है, जिससे मॉनिटरी पॉलिसी सुगम रहेगी। इसके साथ ही लोन ग्रोथ बढ़ने से निजी उपभोग और निवेश को फायदा होगा।’

फिल्म सूर्यवंशी के लिए अक्षय कुमार ने किया हेलीकॉप्टर पर खतरनाक स्टंट

मुंबई। बॉलिवुड के खिलाड़ी ऐक्टर अक्षय कुमार की आने वाली फिल्म ‘सूर्यवंशी’ लगातार चर्चा में बनी हुई है। अक्षय कुमार फिल्म की शूटिंग के लिए बैंकॉक में हैं। ऐक्टर ने पहले वहां की गलियों में बाइक स्टंट करते हुए तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की।

वहीं, अक्षय ने बुधवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की है, जिसे देखकर कोई भी दंग रह जाएगा। फोटो में आप देख सकते हैं कि फिल्म के निर्देशक रोहित शेट्टी हवाई जहाज के रनवे पर बाइक चला रहे हैं, जबकि अक्षय कुमार एक हेलीकॉप्टर में लटकते हुए नजर आ रहे हैं।

इसके अलावा अक्षय कुमार ने लोगों से अपील करते हुए लिखा, अपने आप से ऐसा करने की कोशिश करें, सभी स्टंट एक्सपर्ट की देखरेख में किए गए हैं। बता दें कि ‘सूर्यवंशी’ में अक्षय कुमार के अलावा कटरीना कैफ और नीना गुप्ता नजर आएंगी।

इस समय अक्षय की चार फिल्में पाइपलाइन में हैं। साल 2019 में उनकी फिल्म ‘हाउसफुल 4’ और ‘गुड न्यूज’ रिलीज होगी। साल 2020 में ‘सूर्यवंशी’ के अलावा ‘लक्ष्मी बॉम्ब’ रिलीज होगी। इसके अलावा उनकी तैयार फिल्मों में ‘मिशन मंगल’ भी है।