Thursday, July 9, 2026
Home Blog Page 4675

फेड रिजर्व के ब्याज दर घटाने से, 450 अंक से ज्यादा फिसला सेंसेक्स

मुंबई। फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दर में कटौती का असर भारतीय शेयर बाजार पर भी देखने को मिल रहा है। करीब एक दशक बाद ब्याज दर में 0.25 फीसदी की कटौती के ऐलान के बाद बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 450 अंकों से ज्यादा का गोता लगा चुका है। वहीं एनएसई का प्रमुख इंडेक्स निफ्टी 50 भी काफी 11,000 के स्तर से नीचे जला गया है।

दोपहर 12 बजे सेंसेक्स 469 अंक का गोता लगाकर 37,012 पॉइंट्स पर कारोबार करता दिखाई दिया। सेंसेक्स के सिर्फ 3 शेयरों में बढ़त दिखाई दी, जिनमें पावर ग्रिड, मारुति और हिंदुस्तान यूनिलिवर हैं। उधर, निफ्टी 105.60 अंक नीचे 10,979.80 पर कारोबार कर रहा था। निफ्टी 50 के 8 शेयरों में बढ़त थी जबकि बाकि 42 लाल निशान पर देखे गए।

सुबह 9 बजकर 45 मिनट के आसपास बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज के प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स पर महज 6 शेयर हरे निशान पर कारोबार करते नजर आ रहे थे। इनमें पावर ग्रिड (1.42 फीसदी), इंडसइंड बैंक (1.41 फीसदी), एचसीएल टेक (0.40 फीसदी) और आईसीआईसीआई बैंक (0.32) प्रमुख हैं। वहीं, गिरने वाले शेयरों में वेदांता (3.15 फीसदी), एचडीएफसी (1.77 फीसदी), टेक महिंद्रा (1.68), टाटा मोटर्स डीवीआर (1.46 फीसदी), यस बैंक (1.42 फीसदी) सबसे आगे रहे।

नैशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी 50 के जिन शेयरों में शुरुआती कारोबार में बढ़त देखी गई उनमें विप्रो (3.64), इंफ्राटेल (2.12), पावर ग्रिड (1.57), गेल और इंडसइंड प्रमुख हैं। वहीं गिरने वालों में यूपीएल, वेदांता, हिंडाल्को, टेक महिंद्रा, जेएसडब्ल्यू प्रमुख हैं। यूपीएल, वेदांता, हिंडाल्को के शेयर 3 फीसदी से ज्यादा की गिरावट पर देखे गए।

बुधवार को बैंक और ऑटो कंपनियों के शेयरों में अच्छी लिवाली से सेंसेक्स 84 अंक की तेजी के साथ 37,481 अंक पर बंद हुआ था। अमेरिकी फेडरल रिजर्व के ब्याज दर के बारे में निर्णय से पहले बैंक और वाहन कंपनियों के शेयरों में लिवाली की गई थी।

सस्ता हुआ पेट्रोल, डीजल के दाम स्थिर, जानिए आज की कीमत

नई दिल्ली। अगस्त महीने के पहले दिन बाजार में पेट्रोल की कीमत में राहत मिली है। बुधवार को यथावत रहने के बाद आज पेट्रोल के दाम फिर कम हुए हैं वहीं डीजल की कीमत में फिर कोई बदलाव नहीं आया है। बुधवार को पेट्रोल और डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं आया था। आज पेट्रोल 6 पैसे सस्ता हुआ है।

आज दामों में आए बदलाव के बाद राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 72.80 रुपए लीटर मिल रहा है वहीं डीजल 66.00 रुपए लीटर मिल रहा है। इंदौर की बात करें तो यहां पेट्रोल 78.07 रुपए लीटर मिल रहा है वहीं डीजल के दाम 69.46 रुपए लीटर है। मुंबई में पेट्रोल 78.42 रुपए लीटर मिल रहा है वहीं डीजल 69.17 रुपए लीटर मिल रहा है।

चेन्नई में पेट्रोल 75.60 रुपए लीटर मिल रहा है जबकि डीजल 69.71 रुपए लीटर मिल रहा है। कोलकाता में पेट्रोल 75.44 रुपए लीटर मिल रहा है जबकि डीजल 68.19 रुपए लीटर बिक रहा है। कोटा में पेट्रोल 6 पैसे सस्ता होकर 76.22 रुपये प्रति लीटर रहा, जबकि डीजल 70.64 रुपये प्रति लीटर पर टिका रहा।

बता दें कि 25 जुलाई के बाद से पेट्रोल के दाम 59 पैसे कम हुए हैं वहीं डीजल की कीमत 24 पैसे कम हुई थी जिसके बाद बुधवार को दोनों के ही दामों में कोईं बदलाव नहीं आया था।गौरतलब है कि जुलाई महीने में पेट्रोल के दाम में 2.44 पैसे तक की बढ़ोतरी दर्ज हुई है जबकी डीजल की कीमत डेढ़ रुपए तक बढ़ी है। सबसे ज्यादा बढ़ोतरी 5 जुलाई को पेश हुए आम बजट के बाद आई थी।

BS6 इंजन वाली Maruti Ertiga लॉन्च, कीमत 7.54 लाख से शुरू

0

नई दिल्ली। Maruti Suzuki ने BS6 पेट्रोल इंजन वाली Ertiga लॉन्च कर दी। नए एमिशन नॉर्म्स वाले इंजन के साथ इस पॉप्युलर एमपीवी की कीमत भी करीब 10 हजार रुपये तक बढ़ गई है। BS6 Maruti Ertiga की कीमत 7.54 लाख से 10.05 लाख रुपये के बीच है। इससे पहले इसकी (सिर्फ पेट्रोल इंजन) कीमत 7.44 लाख से 9.95 लाख रुपये के बीच थी।

मारुति सुजुकी ने सीएनजी वाली अर्टिगा की लॉन्चिंग के कुछ दिनों बाद ही बीएस6 पेट्रोल इंजन वाली अर्टिगा लॉन्च की है। कंपनी ने शुक्रवार को फैक्ट्री-फिटेड सीएनजी किट के साथ अर्टिगा को 8.87 लाख रुपये कीमत में बाजार में उतारा है। इसके VXI वेरियंट में सीएनजी का विकल्प दिया गया है। कंपनी का दावा है कि सीएनजी वाली अर्टिगा का माइलेज 26.20 किलोमीटर प्रति किलोग्राम है। अर्टिगा सीएनजी में K15B 1.5-लीटर इंजन है, जो 92 hp का पावर और 122 Nm टॉर्क जनरेट करता है।

सेफ्टी:मारुति अर्टिगा में ड्यूल फ्रंट एयरबैग्स, हाई स्पीड वॉर्निंग अलर्ट, ISOFIX चाइल्ड सीट एंकरेज, ईबीडी के साथ एबीएस, ब्रेक असिस्ट और रिवर्स पार्किंग सेंसर्स जैसे सेफ्टी फीचर्स स्टैंडर्ड यानी सभी वेरियंट में दिए गए हैं।

तीन तलाक विधयेक बना कानून, राष्‍ट्रपति कोविंद ने दी मंजूरी

नई दिल्‍ली । मुस्लिम महिलाओं से एक साथ तीन तलाक को अपराध करार देने वाले ऐतिहासिक विधेयक को बुधवार देर रात राष्‍ट्रपति रामनाथ कोविंद ने अपनी मंजूरी दे दी। राष्‍ट्रपति के इस विधेयक पर हस्‍ताक्षर करने के साथ ही मुस्लिम महिला (विवाह अधिकार संरक्षण) विधेयक अब कानून बन गया है। इस कानून को 19 सितंबर 2018 से लागू माना जाएगा। इससे पहले मंगलवार को राज्यसभा ने मुस्लिम महिला (विवाह अधिकार संरक्षण) विधेयक को अपनी स्‍वीकृति दी थी।

संसद के उच्च सदन राज्‍यसभा में मुस्लिम महिला (विवाह अधिकार संरक्षण) विधेयक के पक्ष में 99 वोट पड़े, जबकि 84 सांसदों ने इसके विरोध में मतदान किया था। बीएसपी, पीडीपी, टीआरएस, जेडीयू, एआईएडीएमके और टीडीपी जैसे कई दलों के वोटिंग में हिस्सा न लेने के चलते सरकार को यह बिल पास कराने में आसानी हुई। बिल की मंजूरी से विपक्ष की कमजोर रणनीति भी उजागर हुई। इस विधेयक का तीखा विरोध करने वाली कांग्रेस कई अहम दलों को अपने साथ बनाए रखने में असफल रही।

राष्ट्रपति से मंजूरी मिलने के बाद इस कानून ने अब तीन तलाक को लेकर 21 फरवरी को जारी किए गए मौजूदा अध्यादेश की जगह ले ली है। इससे पहले बिल को सेलेक्ट कमिटी के पास भेजने का प्रस्ताव भी 100 के मुकाबले 84 वोटों से गिर गया था। इस बिल को मंजूरी के साथ ही सरकार ने साबित किया कि उसकी फील्डिंग उच्च सदन में खासी मजबूत थी। बिल का विरोध करने वाले जेडीयू, टीआरएस, बीएसपी और पीडीपी जैसे कई दलों ने मतदान में हिस्सा ही नहीं लिया। राज्यसभा में यह बिल पास होना सरकार के लिए बड़ी कामयाबी माना जा रहा है क्योंकि उच्च सदन में अल्पमत में होने के चलते उसके लिए इस बिल को पास कराना मुश्किल था।

‘पैगंबर ने भी इस पर सख्ती से पाबंदी लगाई थी’
इससे पहले कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद ने तीन तलाक पर बहस का जवाब देते हुए कहा था कि हजारों साल पहले पैगंबर ने भी इस पर सख्ती से पाबंदी लगाई थी और उनके जिस बंदे ने ऐसा किया, उससे कहा कि वह अपनी पत्नी को वापस ले। यहां भी लोग कह रहे हैं कि तीन तलाक गलत है, लेकिन…। आखिर यह लेकिन क्या है, इसका मतलब यह है कि तीन तलाक गलत है, लेकिन सब कुछ ऐसे ही चलने दो।

रविशंकर प्रसाद ने हिंदू मैरिज ऐक्ट समेत कई कानूनों का जिक्र करते हुए कहा कि 1955 में जब बना तो यह रखा गया कि पति की उम्र 21 साल और पत्नी की 18 वर्ष होनी चाहिए। इसके उल्लंघन पर दो साल की सजा का प्रावधान किया गया। यदि पत्नी के रहते हुए पति ने दूसरी शादी की या फिर पत्नी ने दूसरा पति कर लिया तो 7 साल की सजा होगी। 55 साल पहले कांग्रेस ने यह किया था और हम इस अच्छे काम के साथ हैं।

कब दर्ज होगा 3 तलाक का केस
केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद के मुताबिक यह अपराध संज्ञेय (इसमें पुलिस सीधे गिरफ्तार कर सकती है) तभी होगा, जब महिला खुद शिकायत करेगी। इसके साथ ही खून या शादी के रिश्ते वाले सदस्यों के पास भी केस दर्ज करने का अधिकार रहेगा। पड़ोसी या कोई अनजान शख्स इस मामले में केस दर्ज नहीं कर सकता है।

समझौते कि लिए क्या है शर्त
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि यह बिल महिलाओं के सशक्तीकरण के लिए है। कानून में समझौते के विकल्प को भी रखा गया है। पत्नी की पहल पर ही समझौता हो सकता है, लेकिन मैजिस्ट्रेट के द्वारा उचित शर्तों के साथ।

बेल के लिए क्या है शर्त
कानून के तहत मैजिस्ट्रेट इसमें जमानत दे सकता है, लेकिन पत्नी का पक्ष सुनने के बाद। केंद्रीय मंत्री ने कहा, यह पति-पत्नी के बीच का निजी मामला है। पत्नी ने गुहार लगाई है, इसलिए उसका पक्ष सुना जाना जरूरी होगा।

गुजारे के लिए क्या है प्रावधान
तीन तलाक पर कानून में छोटे बच्चों की कस्टडी मां को दिए जाने का प्रावधान है। पत्नी और बच्चे के भरण-पोषण का अधिकार मैजिस्ट्रेट तय करेंगे, जिसे पति को देना होगा।

कोटा में होगा हाड़ौती के शिक्षकों का सम्मान, बिरला होंगे मुख्य अतिथि

कोटा। शिक्षक दिवस के मौके पर हाड़ौती संभाग के शिक्षकों को सम्मानित करने के लिए अभूतपूर्व शिक्षक सम्मान समारोह 8 सितंबर को कोटा में आयोजित होगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला होंगे। कोटा के कोचिंग संस्थानों एवं विद्यालय संचालकों के प्रतिनिधिमंडल ने एलन कॅरियर इंस्टीट्यूट के निदेशक नवीन माहेश्वरी की अगुवाई में बुधवार को लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से दिल्ली स्थित उनके आवास पर मुलाकात की। बिरला ने समारोह में आने की अनुमति प्रदान की है।

कोटा में एलन के स्टूडेंट की संख्या एक लाख के पार
नवीन माहेश्वरी ने इस मुलाकात के दौरान बिरला को बताया कि कॅरियर सिटी कोटा के सबसे बड़े संस्थान एलन कॅरियर इंस्टीट्यूट एक और बड़ी उपलब्धि अपने नाम की है। 30 जुलाई को हुए प्रवेशों के बाद संस्थान के सिर्फ कोटा सेंटर पर सत्र 2019-20 के लिए पंजीकृत क्लासरूम विद्यार्थियों की संख्या एक लाख के पार हो गई है। बिरला ने शैक्षणिक नगरी कोटा के लिए इस उपलब्धि को महत्वपूर्ण बताते हुए एलन परिवार को बधाई दी।

रक्षा मंत्री ने एलन को दी बधाई
लोकसभा अध्यक्ष बिरला से मुलाकात के दौरान रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी मौजूद रहे। बिरला ने रक्षा मंत्री सिंह को कोटा कोचिंग के प्रतिनिधियों से मिलवाया। इस दौरान रक्षा मंत्री सिंह ने कहा कि कोटा देश का भविष्य गढ रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी खुद कई बार अपने भाषणों में कोटा कोचिंग की तारीफ कर चुके हैं। उल्लेखनीय है कि लोकसभा अध्यक्ष बिरला के पदभार संभालने के मौके पर पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कोटा शहर को शिक्षा का काशी बताया। रक्षा मंत्री सिंह ने एलन परिवार को 1 लाख विद्यार्थियों के पंजीकरण पर बधाई दी।

मानव संसाधन मंत्री को किया आमंत्रित
कोचिंग संस्थानों एवं विद्यालय प्रतिनिधियों ने मानव संसाधन मंत्री रमेश निशंक पोखरियाल से भी मुलाकात की और 8 सितंबर को कोटा में होने जा रहे शिक्षक सम्मान समारोह के लिए आमंत्रित किया। पोखरियाल ने कोचिंग प्रतिनिधियों से कोटा कोचिंग पैटर्न के बारे में विस्तृत जानकारी ली और कार्यक्रम में आने के लिए आश्वस्त किया है।

नशामुक्ति केन्द्र की आड़ में चला रखा था नशे का कारोबार

कोटा। अपने मामा पर विश्वास करके निजी संस्थान सौंपना रविन्द्र सिंह को भारी पड़ गया। रविन्द्र सिंह चिकारा बुधवार को मीडिया के सामने आए और अपने ऊपर लगे आरोपों का जवाब दिया। उन्होंने कहा कि अपनी मां के नाम से रजिस्टर्ड संस्था सुशीला देवी चैरिटेबल ट्रस्ट के द्वारा दादाबाड़ी में नशामुक्ति केन्द्र संचालित किया जा रहा है। जिसका संचालन का कार्य बतौर रिसेप्शनिस्ट हरियाणा निवासी मामा तेजवीर मलिक को सौंपा था।

तेजवीर मलिक के द्वारा केन्द्र पर कब्जा करने की नीयत से फर्जी कागज तैयार किए गए और कब्जे की असफल कोशिश भी की गई। वहीं बिना जानकारी के अवैध नशे का कारोबार किया जाने लगा। अपनी मां के नाम से चलने वाले ट्रस्ट में ऐसा कारोबार करने से रोका तो धमकियां मिलने लगी।

रविन्द्र सिंह ने कहा कि नशामुक्ति केन्द्र पर तेजबीर के द्वारा वहां अवैध नशे का कारोबार किया जाने लगा था। जिसके तहत मलिक दिल्ली निवासी डाॅ. अभिषेक कपूर के बिना नाम लिखे प्रिन्टेड पर्चे पर नशीली दवा लिखकर बेचने लगा था। इस पर्चे पर प्रतिबंधित दवा एडनोक एन और अन्य दवाओं के नाम पूर्व में प्रिन्टेड हैं, जिन पर मरीज का नाम लिखकर तेजबीर मलिक नशे का कारोबार कर रहा था।

इसके बारे में टोका तो उसने अन्य स्थान से अवैध करोबार करना शुरू कर दिया। इसके बाद तेजबीर मलिक को नशामुक्ति केन्द्र से दूर रहने को कह दिया तो वह धमकियां देने लगा। इस संबंध में शहर पुलिस अधीक्षक को इस्तगासा दिया गया है।

रविन्द्र सिंह ने कहा कि तेजबीर मलिक के नीमकाथाना सीकर में चल रहे नशामुक्ति केन्द्र पर भी प्रतिबंधित दवाओं का जखीरा पुलिस के द्वारा बरामद किया गया था। जहां नवज्योति नशामुक्ति पुनर्वास केन्द्र संचालित किया जा रहा था। जहां मरीजों को नशा छुड़ाने के नाम पर अवैध और प्रतिबंधित दवाओं का सेवन कराया जा रहा था। वहां पुलिस की कार्रवाई अभी भी चल रही है।

रविन्द्र सिंह ने कहा कि नशामुक्ति केन्द्र का किरायानामा और संस्था का एग्रीमेंट कराया था। लेकिन तेजबीर मलिक के द्वारा कब्जे की नीयत से बिजली और टेलीफोन का कनेक्शन अपने नाम से करा लिया। संस्था के नाम से बिना जानकारी के ही पांच पार्टनर बना दिए गए। जिनसे लाखों रूपए लेकर उनके साथ धोखाधड़ी की।

जिसकी शिकायत सतीश स्वामी ने किशनगढ, अजमेर और कोटा में पुलिस को दी है। इसके अलावा अमित सिंह राव, विजेन्द्र यादव, अशोक कुमार, राहुल सांगवान, विजेन्द्र शेरा, जिशान, खालिद खान समेत एक दर्जन लोगों से भी पार्टनरशिप के नाम पर लाखों रूपए की धोखाधड़ी की है। जिनमें से कुछ लोगोंने शिकायत दी है और कुछ लोग डरे सहमे हुए हैं।

तेजबीर मलिक के द्वारा बेरोजगार और जरूरतमंदों के साथ धोखाधड़ी का धंधा किया जाता रहा है। पंजाब, हरियाणा, मुम्बई में भी तेजबीर मलिक के द्वारा आपराधिक कृत्य किए गए हैं। जिनकी वहां स्थानीय पुलिस के द्वारा जांच की जा रही है। तेजबीर मलिक ने पूर्व में नरवाणा, पिलानी, जिंद, नारनौल, नीम का थाना और किशनगढ में नशामुक्ति केन्द्र खोलकर अवैध नशीली दवा का व्यववसाय किया और पार्टनरशिप देने के नाम पर कईं लोगों से वसूली भी की।

मेडिकल स्टूडेंट्स ने फैशन शो में रैंप पर दिखाया जलवा

कोटा। मेडिकल काॅलेज कोटा की छात्रसंघ यूनिट की ओर से काॅलेज ऑडिटोरियम में आयोजित किए जा रहे सांस्कृतिक और साहित्यिक कार्यक्रम ‘सारंग’ में अंतिम दिन फैशन शो आयोजित किया गया। रंग बिरंगी रंगीन रोशनी और संगीत की धुन में सधे कदमों से रैंप पर चलते स्टूडेंट्स ने बदलते फैशन की झलक प्रस्तुत कर दर्शकों को आकर्षित कर दिया। विभिन्न गीतों की धुन पर हाई हील पहने छात्राएं जलवा भी बिखेर रहीं थीं।

समारोह में सोलो डांस, ग्रुप डांस, अन्त्याक्षरी, फैशन शो, बैंड प्रतियोगिता आदि कार्यक्रम में छात्रों ने अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। स्टैंड अप, ब्रैंड मी, सोलो सिंगिंग, ग्रुप डांस, अंताक्षरी और मोनो एक्ट के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर छात्रसंघ अध्यक्ष शुभांगी बोहरा, हरीश धनकड़, रणजीत मौर्या, डाॅ. आरपी मीणा, डाॅ. देवेन्द्र यादव समेत कईं लोग मौजूद रहे।

समापन समारोह पर विजेताओं को पारितोषिक वितरण भी किया गया। समापन समारोह के मुख्य अतिथि जिला कलैक्टर मुक्तानन्द अग्रवाल थे। वहीं मेडिकल काॅलेज कोटा के प्राचार्य एवं नियंत्रक डाॅ. विजय सरदाना ने अध्यक्षता की।

नवकारमय जीवन ही सार्थक : आर्यिका सौम्यनन्दिनी

कोटा। नवकार मन्त्र का जप करने मात्र से दुख भी सुख में परिणित हो जाता है। नवकार मंत्र के स्मरण, चिंतन, मनन और उच्चारण से ही प्राणी जन्म-जन्मांतरों के पापों से मुक्त होकर शाश्वत सुख में निवास करने लगता है। नमस्कार महामंत्र माता-पिता, स्वामी, गुरु, नैत्र, वैद्य, मित्र, प्राणरक्षक, बुद्धि, दीपक, शांति, पुष्टि और महाज्योति है।

यह बात दिगंबर जैन मन्दिर महावीर नगर विस्तार योजना में चातुर्मास कर रहीं आर्यिका सौम्यनन्दिनी माताजी ने मंगलवार को प्रवचन करते हुए कही। उनके साथ आर्यिका सुयोग्यनन्दिनी तथा आर्यिका वीरनन्दिनी माताजी भी थीं।

सौम्यनन्दिनी माताजी ने प्रवचन में कहा कि जिस प्रकार अंगूठी में नग होता है तो ही उसकी शोभा बनी रहती है। इसी प्रकार नवकार का नग जिस इंसान में होगा तो उसका जीवन आनन्द और सुख के गुणों से शोभायमान हो जाएगा। मंत्राधिराज नवकार को जीवन का मन्त्र बना लेने से यह साथ रहेगा तो कभी विपदा नहीं आएगी।

निर्जीव को जीवन्त करने की ताकत जैसे संजीवनी बूटी में होती है, वैसे ही मानव जीवन को आलोकित करने का सामथ्र्य नवकार में होता है। नवकार आराधना का प्रसंग तभी सार्थक होगा, जब जीवन नवकारमय रहेगा। जिनेन्द्र भगवान का दर्शन करने से जीव का कल्याण होता है। यह मंत्र तीव्र गति से कर्माें का नाश करता है। इसका जप करने से नकारात्मक र्शिक्तयों का दमन कर सकता है।

उन्होंने कहा कि नमस्कार महामंत्र में जिन परमेष्ठी भगवंतों की आराधना की जाती है। उनमें तप, त्याग, संयम, वैराग्य आदि सात्विक गुण होते हैं। अरिहन्त, सिद्ध, आचार्य, उपाध्याय और साधु, ये पांच परम इष्ट हैं। इनको नमन करना नवकार मंत्र है। मंत्र अपने आप में रहस्य होता है, किंतु नवकार महामंत्र तो परम रहस्य है। माताजी ने कहा कि णमोकार महामंत्र पापों का नाश करने वाला है। णमोकार मंत्र के समान कोई दूसरा मंत्र नहीं है और सम्मेदशिखर के समान कोई दूसरी यात्रा नहीं है।

इस अवसर पर भागचन्द जैन, अरूण कुमार जैन, सारांश कुमार जैन ने चित्र अनावरण, दीप प्रज्ज्वलन, शास्त्र भेंट किया। पारस जैन पारसमणि के द्वारा मंगलाचरण किया। पवन ठोला, पारस जैन समेत कईं लोग मौजूद रहे।

अध्यक्ष नवीन दोराया ने बताया कि बुधवार को कल्याण मंदिर विधान का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए पुण्यार्जक परिवार भागचन्द जैन, अरूण कुमार मित्तल, सारांश कुमार जैन प्रातः 7 बजे अभिषेक एवं शांतिधारा की जाएगी। वहीं प्रातः 7.30 बजे विधान प्रारंभ होगा।

ICHO में एलन स्टूडेंट्स को दो गोल्ड, एक सिल्वर

कोटा। एलन कॅरियर इंस्टीट्यूट के विद्यार्थी इंटरनेशनल ओलम्पियाड में लगातार सफलता प्राप्त कर रहे हैं। अब एलन स्टूडेंट्स ने इंटरनेशनल केमेस्ट्री ओलम्पियाड (आईसीएचओ) में दो गोल्ड व एक मेडल हासिल किया है। 51वां आईसीएचओ 22 से 29 जुलाई तक फ्रांस के पेरिस शहर में आयोजित हुआ था।

संस्था के निदेशक बृजेश माहेश्वरी ने बताया कि भारत का प्रतिनिधित्व करने वाली टीम में शामिल एलन कॅरियर इंस्टीट्यूट के छात्र ध्येय संकल्प गांधी व मुदिता गोयल ने गोल्ड मेडल व आर मुहिन्दर राज ने सिल्वर मेडल जीता। आईसीएचओ में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाली चार सदस्यीय टीम में तीन विद्यार्थी एलन कॅरियर इंस्टीट्यूट से थे। इससे पूर्व आईसीएचओ, आईएमओ और आईबीओ में एलन स्टूडेंट्स देश के लिए मेडल प्राप्त कर चुके हैं।

आईसीएचओ में ध्येय को दूसरा गोल्ड
एलन के विद्यार्थी ध्येय इससे पूर्व कक्षा 10 में थाईलैण्ड में आयोजित 49वें आईसीएचओ 2017 में भी गोल्ड मेडल हासिल कर चुके है। माहेश्वरी ने बताया कि ध्येय संकल्प गांधी आईसीएचओ 2019 में टीम चयन के लिए होमी जहांगीर भाभा, मुम्बई में आयोजित किए जाने वाले ओरियंटेशन कम सलेक्शन कैम्प के तहत हुए प्रेक्टिकल व थ्योरी दोनों में ऑल इंडिया टॉपर थे। इसके अलावा केवीपीवाय कक्षा 11 एसए वर्ग के परिणामों में भी ध्येय ऑल इंडिया दूसरी रैंक प्राप्त कर चुके हैं।

इंदौर किराना बाजार : साबूदाना में ग्राहकी से भाव में सुधार

इंदौर। स्थानीय सियागंज किराना बाजार में मंगलवार को शक्कर, खोपरा गोला, खोपरा बूरा, साबूदाना में ग्राहकी (सोमवार की तुलना में) सुधार लिए रही। कारोबारियों के अनुमान के मुताबिक सियागंज किराना बाजार में मंगलवार को चार गाड़ी शक्कर की आवक हुई।

शक्कर-गोला शक्कर 3300 से 3340 रुपये प्रति क्विंटल।शक्कर एम (मोटी) 3350 से 3380 रुपये प्रति क्विंटल।खोपरा गोला 166 से 186 रुपये प्रति किलोग्राम।खोपरा बूरा 2100 से 3400 रुपये प्रति 15 किलोग्राम। हल्दी हल्दी खड़ी सांगली 130 से 132, निजामाबाद 90 से 100, पिसी 140 से 155 रुपये प्रति किलोग्राम।

साबूदाना साबूदाना 6000 से 7600, पैकिंग में 8000 से 8300 रुपये प्रति क्विंटल। आटा-मैदा गेहूं आटा 1200 से 1220, मैदा 1230 से 1240, रवा 1250 से 1260, चना बेसन 3000 से 3025 तथा बटला बेसन 2650 से 2675 रुपये प्रति क्विंटल।