Friday, July 10, 2026
Home Blog Page 122

राजस्थान विधानसभा को बम से उड़ाने की धमकी भरा मेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

जयपुर। राजस्थान विधानसभा को एक बार फिर बम से उड़ाने की धमकी मिलने से सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया। विधानसभा की आधिकारिक ईमेल आईडी पर धमकी भरा मेल आने के बाद पूरे परिसर को खाली करवाकर हाई अलर्ट जारी किया गया।

अधिकारियों के मुताबिक, शुक्रवार सुबह करीब 9:15 बजे विधानसभा के ऑफिशियल मेल पर एक संदेश मिला, जिसमें दोपहर 1 बजे आत्मघाती धमाके की चेतावनी दी गई। मेल में भड़काऊ भाषा का भी इस्तेमाल किया गया, जिसके बाद सुरक्षा एजेंसियां तुरंत सक्रिय हो गईं।

चलाया सर्च ऑपरेशन
धमकी के बाद बम निरोधक दस्ता, डॉग स्क्वायड और पुलिस टीम मौके पर पहुंची। अधिकारियों और कर्मचारियों को एहतियातन बाहर निकाला गया। करीब 3 घंटे तक विधानसभा परिसर के चप्पे-चप्पे की गहन तलाशी ली गई, लेकिन कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली।

जांच के बाद सामान्य हुआ कामकाज
सर्च ऑपरेशन पूरा होने के बाद स्थिति सामान्य पाई गई और अधिकारियों-कर्मचारियों को दोबारा अंदर प्रवेश की अनुमति दे दी गई। फिलहाल पूरे मामले की जांच की जा रही है और मेल भेजने वाले की पहचान करने की कोशिश की जा रही है।

डेली सिक्योरिटी चेकिंग की मांग
घटना के बाद विधानसभा प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को और सख्त करने के लिए पत्र लिखकर नियमित डेली चेकिंग की मांग की है। मौजूदा प्रावधानों के तहत डॉग स्क्वायड और सुरक्षा एजेंसियों द्वारा रूटीन जांच की जाती है, जिसे अब और सुदृढ़ करने पर जोर दिया गया है।

3 दिन में 15% गिर चुका एचसीएल टेक का शेयर, 59000 करोड़ का झटका

नई दिल्ली। देश की तीसरी बड़ी आईटी कंपनी एचसीएल टेक के शेयरों में गिरावट का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। आज इसमें कारोबार के दौरान करीब 4.5 फीसदी गिरावट आई और यह 52 हफ्ते के निचले स्तर 1,218.90 रुपये पर आ गया।

पिछले तीन दिन में यह 15 फीसदी गिर चुका है। इस दौरान कंपनी के मार्केट कैप में करीब 59,000 करोड़ रुपये की गिरावट आई है। एचसीएल टेक ने मंगलवार को अपना चौथी तिमाही का रिजल्ट जारी किया था। उसके बाद से कंपनी के शेयरों में लगातार गिरावट आई है। कई ब्रोकरेज ने कंपनी के शेयर का टारगेट प्राइस घटाया है।

एचसीएल का शेयर बीएसई पर पिछले सत्र में 1277.20 रुपये पर बंद हुआ था और आज 1267.95 रुपये पर खुला। कंपनी ने फाइनेंशियल ईयर 2027 में रेवेन्यू में 1 से 4 फीसदी ग्रोथ का अनुमान जताया है।

साथ ही कंपनी फाइनेंशियल ईयर 2026 के ग्रोथ अनुमान से पीछे रह गई। जेफरीज ने कंपनी के शेयर की रेटिंग डाउनग्रेड करके अंडरपरफॉर्म कर दी और टारगेट प्राइस 1,165 रुपये कर दिया। उसका कहना है कि इस साल कंपनी का रेवेन्यू ग्रोथ 2.4 फीसदी रहने का अनुमान है जो 2023 के बाद सबसे कम है।

टारगेट प्राइस
इस बीच जेपी मोर्गन ने एचसीएल के शेयर पर न्यूट्रल रेटिंग बरकरार रखी है लेकिन टारगेट प्राइस 1,419 रुपये से घटाकर 1,370 रुपये कर दिया है। एचएसबीसी ने भी होल्ड रेटिंग बनाए रखी है लेकिन टारगेट प्राइस 1,560 रुपये से घटाकर 1,480 रुपये कर दिया है। सिटी ने भी न्यूट्रल रेटिंग बनाए रखी है लेकिन टारगेट प्राइस घटाकर 1,385 रुपये कर दिया। इसके उलट CLSA ने भी आउटपरफॉर्म रेटिंग बनाए रखते हुए 1,519 रुपये टारगेट प्राइस रखा है।

कंपनी का रिजल्ट
एचसीएल टेक्नोलॉजीज का वित्त वर्ष 2025-26 की चौथी तिमाही में नेट प्रॉफिट 4.2% बढ़कर 4,488 करोड़ रुपये रहा। पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में कंपनी ने 4,307 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ दर्ज किया था। कंपनी का रेवेन्यू 12.34 प्रतिशत बढ़कर 33,981 करोड़ रुपये हो गया, जो एक साल पहले की समान तिमाही में 30,246 करोड़ रुपये था। तिमाही आधार पर कंपनी का नेट प्रॉफिट 10.10% और रेवेन्यू 0.32% बढ़ा।

इंडोनेशिया से भारत में पाम तेल का आयात प्रभावित, जानिए क्यों

मुम्बई। इंडोनेशिया में 1 जुलाई से बी 50 प्रोग्राम लागू होने वाला है जिससे वहां बायो डीजल के निर्यात में क्रूड पाम तेल का अनिवार्य उपयोग बढ़कर 50 प्रतिशत पर पहुंच जाएगा जो अभी 40 प्रतिशत है।

इससे वहां पाम तेल के निर्यात योग्य स्टॉक में कमी आएगी और कीमत ऊंची उठ सकती है। भारत में पाम तेल का सर्वाधिक आयात होता है और इसका बड़ा भाग, इंडोनेशिया से ही मंगाया जाता है। इसके अलावा भारत में मलेशिया एवं थाईलैंड जैसे देशों से भी पाम तेल का आयात होता है।

इंडोनेशिया से आयात में बाधा पड़ने से भारत को अन्य देशों से पाम तेल का आयात बढ़ाने की आवश्यकता पड़ेगी मगर इन आपूर्तिकर्ता देशों का दायरा सीमित है। इससे इंडोनेशिया की कमी की भरपाई उन देशों से होने में संदेह है। इसके फलस्वरूप आगामी महीनों में भारत में खाद्य तेलों और खासकर पाम तेल की आपूर्ति पर संकट बढ़ सकता है।

पश्चिम एशिया में उत्पन्न संकट के कारण पेट्रोलियम की आपूर्ति में बाधा पड़ने एवं कीमत ऊंची होने से अनेक देशों को अपनी ईंधन नीति में बदलाव करना पड़ रहा है।

मलेशिया और थाईलैंड में भी बायोडीजल निर्माण में पाम तेल का उपयोग होता है। इंडोनेशिया से आयात प्रभावित होने की आशंका को देखते हुए भारत को वैकल्पिक स्रोतों की तलाश करने की जरूरत पड़ेगी।

भारत में पाम तेल के सकल वार्षिक आयात में अकेले इंडोनेशियाई माल की भागीदारी 60 प्रतिशत के करीब रहती है। वहां से भारत में सालाना करीब 40-42 लाख टन पाम तेल मंगाया जाता है और इसका विकल्प खोजना आसान नहीं होगा।

मलेशिया एवं थाईलैंड में पाम तेल का भाव इंडोनेशिया से 5-10 डॉलर प्रति टन ऊंचा रहता है जबकि आगे वहां इसमें और बढ़ोत्तरी हो सकती है। वैसे सोयाबीन तेल तथा सूरजमुखी तेल के आयात को बढ़ाकर पाम तेल की कमी पूरी की जा सकती है।

MCX पर चांदी 2300 रुपये से अधिक सस्ती, सोना भी फिसला, जानिए आज के भाव

नई दिल्ली। Gold Silver Price, 24 April 2026 : भारतीय बाजार में शुक्रवार, 24 अप्रैल को सोने-चांदी की कीमतों में तेज गिरावट दर्ज की जा रही है। पिछले सत्र के मुकाबले चांदी 1 फीसदी से अधिक लुढ़क गई। इस गिरावट की मुख्य वजह कच्चे तेल की कीमतों में अचानक आई तेज उछाल, बढ़ते बॉन्ड यील्ड और मजबूत होते अमेरिकी डॉलर को माना जा रहा है।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर चांदी 1 फीसदी यानी 2,300 रुपये से अधिक टूटकर 2,39,200 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई। वहीं, सोने की कीमत 0.4 फीसदी यानी 600 रुपये से अधिक गिरकर 2,41,513 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई।

अंतर्राष्ट्रीय बाजार के रेट
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सुबह स्पॉट सिल्वर 0.3% फिसलकर 75.22 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही थी। स्पॉट गोल्ड 0.1% लुढ़ककर 4,686.29 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। बता दें सोना इस हफ्ते अब तक 3% टूट चुका है, जिससे उसकी चार हफ्तों की लगातार बढ़त टूट गई है। अमेरिकी गोल्ड फ्यूचर्स 0.5% गिरकर 4,702 डॉलर पर रहे।

गिरावट के कारण

  • तेल की कीमतों में उछाल का कहर: ब्रेंट क्रूड की कीमतों में इस हफ्ते 17% से अधिक का उछाल आया है और यह 105 डॉलर प्रति बैरल के पार जा पहुंची है। खास बात यह है कि ईरान युद्धविराम बढ़ाए जाने के बावजूद होर्मुज स्ट्रेट अभी भी बड़े पैमाने पर बंद है। यह पूरी दुनिया में तेल सप्लाई का अहम रास्ता है। तेल की बढ़ती कीमतों से ट्रांसपोर्ट और प्रोडक्शन लागत बढ़ जाती है, जिससे महंगाई को बल मिलता है। इससे यह उम्मीद और मजबूत होती है कि ब्याज दरें लंबे समय तक ऊंची बनी रह सकती हैं और यही बात सोने-चांदी जैसी नॉन-यील्डिंग (बिना ब्याज वाली) धातुओं पर भारी पड़ती है।
  • डॉलर और बॉन्ड यील्ड का दबाव: अमेरिकी डॉलर इस हफ्ते 0.7% मजबूत हुआ है, जिससे अन्य मुद्राओं वाले खरीदारों के लिए सोना-चांदी महंगी हो गई है। वहीं, अमेरिकी 10-वर्षीय ट्रेजरी यील्ड 2% से अधिक बढ़ गई है, जिससे नॉन-यील्डिंग धातुओं को होल्ड करने का अवसर लागत बढ़ गई है।

कच्चे तेल में लगातार 5वें दिन इजाफा, कीमत 110 डॉलर के करीब पहुंची

नई दिल्ली। Crude Oil Price: अमेरिका-इजरायल-ईरान युद्ध के चलते मिडिल ईस्ट में तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है। इससे हो रही नई चिंताओं के बीच, शुक्रवार (24 अप्रैल) सुबह तेल की कीमतों में एक बार फिर बढ़त देखने को मिला। इससे लगातार 5वें दिन ये बढ़त जारी रही।

यह कदम ईरान द्वारा होर्मुज स्ट्रेट में एक कार्गो जहाज पर चढ़ते कमांडो का फुटेज जारी करने के बाद आया। साथ ही, ऐसी रिपोर्ट भी आई कि उसके एयर डिफेंस सिस्टम ने ‘हास्टाइल टारगेट’ पर हमला किया था।

बता दें कि ये टकराव तेजी से नेवी के दबाव का रूप ले चुका है, जिसमें यूएस और ईरान दोनों अपनी बातचीत की स्थिति को मजबूत करने के लिए आर्थिक फायदा उठाने की कोशिश कर रहे हैं।

इधर, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि ईरान ने दो सप्ताह के सीजफायर के दौरान अपने हथियारों का स्टॉक थोड़ा बढ़ाया होगा, लेकिन उन्होंने यह भी कहा कि अमेरिकी सेना इसे एक दिन के अंदर बेअसर कर सकती है। ट्रंप ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में यह भी कहा कि व्हाइट हाउस में एक हाई-लेवल मीटिंग के बाद इजरायल और लेबनान अपने सीजफायर को तीन सप्ताह बढ़ाने पर राजी हो गए हैं।

ब्रेंट क्रूड फ्यूचर्स 0107 GMT तक $1.23 या 1.17% बढ़कर $106.3 प्रति बैरल हो गया, जबकि वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट $1.07 या 1.12% बढ़कर $96.92 हो गया। गुरुवार को दोनों बेंचमार्क पहले ही 3% से ज्यादा ऊपर सेटल हो गए थे। तेहरान के ऊपर एयर डिफेंस एक्टिविटी की रिपोर्ट और ईरान के अंदर कट्टरपंथियों और नरमपंथियों के बीच पावर स्ट्रगल के संकेतों के बाद लगभग $5 प्रति बैरल बढ़ गए थे।

ET की एक रिपोर्ट के मुताबिक, रॉयटर्स के हवाले से हैटोंग फ्यूचर्स के एक नोट में कहा गया है कि सीजफायर का दौर आगे की लड़ाई की तरफ बढ़ता दिख रहा है। इसमें यह भी कहा गया है कि अगर अप्रैल के आखिर तक यूएस-ईरान बातचीत में कोई नतीजा नहीं निकला और दुश्मनी फिर से शुरू होती है, तो तेल की कीमतें इस साल नई ऊंचाई पर पहुंच सकती हैं।

मैक्वेरी का अनुमान है कि कच्चे तेल की कीमतें जल्द ही $85 से $90 (करीब 8,482 रुपए तक) की रेंज में सपोर्टेड रह सकती हैं। वहीं, सप्लाई की हालत सुधरने पर धीरे-धीरे बढ़कर $110 (करीब 10,367 रुपए) तक पहुंच सकती हैं। उसने इस बात का भी अलर्ट दिया है कि अप्रैल तक लंबे समय तक रुकावट रहने से ब्रेंट की कीमतें $150 प्रति बैरल तक पहुंच सकती हैं।

दूसरी तरफ, नुवामा इंस्टीट्यूशनल इक्विटीज ने कहा कि होर्मुज स्ट्रेट के लंबे समय तक बंद रहने से कच्चे तेल की कीमतें $110 से $150 (करीब 10,367 रुपए से 14,136 रुपए तक) की रेंज में जा सकती हैं। बता दें कि होर्मुज स्ट्रेट से हर दिन लगभग 20 मिलियन बैरल तेल ले जाया जाता है

ईरान इस बात पर जोर दे रहा है कि जहाज स्ट्रेट से गुजरने से पहले उसकी इजाजत लें, जबकि ट्रंप ने दावा किया कि यूएस का वॉटरवे पर पूरा कंट्रोल है। साथ ही, यूएस नेवी ने ईरानी पोर्ट और जहाजों को टारगेट करके नाकाबंदी बनाए रखी है। इसके अलावा, इजरायल के डिफेंस मिनिस्टर ने कहा कि यरुशलम ईरान के खिलाफ मिलिट्री एक्शन फिर से शुरू करने और खामेनेई वंश को पूरी तरह खत्म करने के लिए अमेरिका की मंजूरी का इंतजार कर रहा है।

जीव को उसके कर्मों के अनुरूप फल देना ईश्वर का शाश्वत विधान है: स्वामी सच्चिदानंद

कोटा। सनातन संस्कृति के संरक्षण एवं जन-जागरण के उद्देश्य से गुरुवार को कोटा स्थित पुरुषार्थ भवन व्याख्यान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन महर्षि दयानन्द सरस्वती वेद प्रचार समिति, दी एसएसआई एसोसिएशन तथा लघु उद्योग भारती के संयुक्त तत्वावधान में किया गया।

कार्यक्रम में अंतरराष्ट्रीय क्रांतिकारी संत स्वामी सच्चिदानंद महाराज ने परमात्मा के स्वरूप, सृष्टि के सिद्धांतों और मानव जीवन के कर्तव्यों पर अत्यंत ओजस्वी एवं चिंतनशील व्याख्यान प्रस्तुत किया।

उन्होंने कहा कि परमात्मा सृष्टि के सृजन, पालन एवं संरक्षण के साथ-साथ समय पूर्ण होने पर उसका संहार भी करता है। साथ ही, वेदों के माध्यम से मानवता को ज्ञान प्रदान करना तथा प्रत्येक जीव को उसके कर्मों के अनुरूप फल देना भी ईश्वर का शाश्वत विधान है।

उन्होंने अपने संबोधन में वैदिक संस्कृति की प्रासंगिकता, भारतीय परंपराओं के संरक्षण तथा समाज में नैतिक मूल्यों के प्रसार की आवश्यकता पर विशेष बल देते हुए कहा कि “संस्कृति ही राष्ट्र की आत्मा है और इसका संरक्षण प्रत्येक नागरिक का दायित्व है।

कार्यक्रम में एसएसआई फाउंडर प्रेसिडेंट गोविंद राम मित्तल, निर्वतमान अध्यक्ष मनोज राठी, अध्यक्ष दीपक मेहता, सचिव समीर सूद, कोषाध्यक्ष राहुल जैन तथा अंकुर गुप्ता सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के सफल संचालन में संयोजक कपिल बहेती एवं संदीप जांगिड़ की विशेष भूमिका रही। आयोजन में बड़ी संख्या में उपस्थित श्रद्धालुओं एवं नागरिकों ने स्वामी जी के विचारों को आत्मसात करते हुए सनातन मूल्यों के संरक्षण का संकल्प लिया।

गतका प्रतियोगिता: पंजाबी विश्वविद्यालय प्रथम, गुरु काशी द्वितीय

कोटा विश्वविद्यालय की खिलाड़ी पूजा चौधरी ने स्वर्ण पदक जीता

कोटा। भारतीय विश्वविद्यालय संघ एवं खेल और युवा मामले विभाग, भारत सरकार के संयुक्त तत्वावधान में कोटा विश्वविद्यालय में आयोजित अखिल भारतीय अंतर-विश्वविद्यालय गतका प्रतियोगिता (महिला एवं पुरुष) 2025-26 के दूसरे दिन पंजाबी विश्वविद्यालय ने कुल 30 अंक अर्जित कर समग्र विजेता का खिताब अपने नाम कर लिया।

कुलगुरु प्रो. बी.पी. सारस्वत के निर्देशन में इस वर्ष पहली बार कोटा विश्वविद्यालय को इस प्रतिष्ठित राष्ट्रीय स्पर्धा की मेजबानी सौंपी गई है, जो 21 से 26 अप्रैल 2026 तक चल रही है। गुरूवार को आयोजित विभिन्न स्पर्धाओं में देश भर के विश्वविद्यालयों के महिला खिलाड़ियों ने पारंपरिक सिख मार्शल आर्ट गतका की अद्भुत कला का प्रदर्शन किया।

आयोजन सचिव डा. विजय सिंह ने बताया कि शुक्रवार को पुरूषो के मैनेजर मीटिंग का आयोजन होगा और शनिवार को सुबह 9 बजे से पुरूषो के मैच आयोजित होंगे अभी तक 34 यूनिवसिर्टी के 262 खिलाड़ियों की प्रवष्टियां कोटा यूनिवर्सिटी को प्राप्त हो चुकी है।

इस अवसर पर रजिस्ट्रार राजपाल सिंह, प्रो एनएल खेडा, प्रो.भूपेन्द्र सिंह, डा.रामचरण मीणा, प्रो.छोटू सिंह भाटी, प्रो. संजीव दूबे,गतका फेडरेशन ऑफ इण्डिया के महासचिव बल​न्दिर सिंह, डा मूलचंद शर्मा ने खिलाडियो को पदक व ट्रॉफी दी।

समग्र विजेता तालिका में पंजाबी विश्वविद्यालय ने 2 स्वर्ण, 2 रजत एवं 1 कांस्य पदक के साथ 30 अंक अर्जित कर प्रथम स्थान हासिल किया। गुरु काशी विश्वविद्यालय 3 स्वर्ण व 1 रजत सहित 28 अंकों के साथ द्वितीय रहा। श्री गुरु ग्रंथ साहिब वर्ल्ड यूनिवर्सिटी ने 1 स्वर्ण, 3 रजत के दम पर 26 अंक बटोर कर तीसरा स्थान प्राप्त किया, जबकि पंजाब विश्वविद्यालय 2 स्वर्ण व 1 रजत के साथ 18 अंक लेकर चौथे पायदान पर रहा।

मेजबान कोटा की बेटी ने चमकाया नाम
फ्री स्टाइल सिंगल सोटी (व्यक्तिगत) स्पर्धा में मेजबान कोटा विश्वविद्यालय की खिलाड़ी पूजा चौधरी ने स्वर्ण पदक जीतकर स्थानीय दर्शकों की वाहवाही लूटी। एसजेजेटी विश्वविद्यालय की मोनिका कडवा ने रजत प्राप्त किया, जबकि कांस्य अपेक्स विश्वविद्यालय की ममता सैनी व सिंघानिया विश्वविद्यालय की निशा को संयुक्त रूप से मिला।

टीम स्पर्धाओं में रोमांचक मुकाबले
फुल स्ट्राइक सिंगल सोटी (टीम) स्पर्धा में गुरु काशी विश्वविद्यालय की आरती, अर्शदीप कौर, हरलीन कौर व परभज्योत कौर की चौकड़ी ने स्वर्ण पदक जीता। पंजाबी विश्वविद्यालय की दविंदर कौर, इकजोत कौर, कलविंदर कौर व सिमरनप्रीत कौर को रजत से संतोष करना पड़ा। कांस्य पदक पंडित दीनदयाल उपाध्याय शेखावाटी विश्वविद्यालय तथा गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय ने साझा किया।

फुल स्ट्राइक फर्री सोटी (टीम) में गुरु काशी विश्वविद्यालय की अर्शदीप कौर, हरमन कौर, सिमरनजीत कौर व वीरपाल कौर ने एक बार फिर स्वर्ण पदक पर कब्जा किया। रजत श्री गुरु ग्रंथ साहिब वर्ल्ड यूनिवर्सिटी को मिला, जबकि कांस्य पंजाबी विश्वविद्यालय व डॉ. प्रीति ग्लोबल यूनिवर्सिटी ने साझा किया।

हाफ स्ट्राइक सिंगल सोटी (टीम) में पंजाबी विश्वविद्यालय की अवनीत कौर, हरमनदीप कौर, जसप्रीत कौर व सुखदीप कौर ने स्वर्ण पदक जीता। श्री गुरु ग्रंथ साहिब वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रजत पर रही, जबकि देश भगत विश्वविद्यालय और डॉ. प्रीति ग्लोबल यूनिवर्सिटी ने कांस्य साझा किया।

हाफ स्ट्राइक फर्री सोटी (टीम) में पंजाब विश्वविद्यालय की अपरजीत, दीपिका, गुरलीन कौर व मनप्रीत कौर की टीम ने स्वर्ण पदक अपने नाम किया। श्री गुरु ग्रंथ साहिब वर्ल्ड यूनिवर्सिटी को रजत मिला, जबकि पंडित दीनदयाल उपाध्याय शेखावाटी विश्वविद्यालय व गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय कांस्य पर संयुक्त रूप से काबिज रहे।

व्यक्तिगत स्पर्धाओं में भी जोरदार प्रदर्शन
फुल स्ट्राइक फर्री सोटी (व्यक्तिगत) में श्री गुरु ग्रंथ साहिब वर्ल्ड यूनिवर्सिटी की इंदरप्रीत कौर ने स्वर्ण जीता। रजत गुरु काशी विश्वविद्यालय की वीरपाल कौर को मिला, जबकि कांस्य युनिवर्सिटी ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी की पवन कुंवर व छत्तीसगढ़ स्वामी विवेकानंद तकनीकी विश्वविद्यालय की किरत कौर को संयुक्त रूप से प्राप्त हुआ।

फुल स्ट्राइक सिंगल सोटी (व्यक्तिगत) में गुरु काशी विश्वविद्यालय की आरती स्वर्ण विजेता रहीं। सिंघानिया विश्वविद्यालय की तनीशा सेरावत को रजत मिला, जबकि कांस्य सुरेश ज्ञान विहार विश्वविद्यालय की खुशबू व महाराजा भूपेंद्र सिंह पंजाब स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी की जसप्रीत कौर को संयुक्त रूप से मिला। हाफ स्ट्राइक फर्री सोटी (व्यक्तिगत) में पंजाब विश्वविद्यालय की मनप्रीत कौर स्वर्ण पर काबिज रहीं।

रजत पंजाबी विश्वविद्यालय की जशनप्रीत कौर को, जबकि कांस्य युनिवर्सिटी ऑफ इंजीनियरिंग एंड मैनेजमेंट की ममता कुमारी व चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय की सरिता को संयुक्त रूप से मिला।

हाफ स्ट्राइक सिंगल सोटी (व्यक्तिगत) में पंजाबी विश्वविद्यालय की जसप्रीत कौर ने स्वर्ण पदक जीता। पंजाब विश्वविद्यालय की तरनजीत कौर रजत पर रहीं, वहीं कांस्य अपेक्स विश्वविद्यालय की गुड्डी गुर्जर व पुण्यश्लोक अहिल्यादेवी होलकर सोलापुर विश्वविद्यालय की देवकर अश्विनी ने साझा किया।

अंबानी को पछाड़ अडानी 100 अरब डॉलर क्लब में हुए शामिल

नई दिल्ली। अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी अब 100 अरब डॉलर क्लब में शामिल हो गए है। अंबानी से एशिया के सबसे रईस का ताज छिनने के बाद अडानी का रुतबा दुनिया के अरबपतियों में तेजी से बढ़ रहा है। नेटवर्थ के मामले में अब अडानी बिल गेट्स को भी पीछे छोड़ अंबानी से काफी आगे निकल गए हैं।

ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स में अडानी 17वें पोजीशन पर पहुंच गए हैं। जबकि, अंबानी 20वें स्थान पर हैं। ताजा अपडेट के मुताबिक गौतम अडानी की कुल संपत्ति 106 अरब डॉलर पर पहुंच गई है। जबकि, मुकेश अंबानी की दौलत 90.2 अरब डॉलर रह गई है। गुरुवार को अडानी की दौलत में 7.16 अरब डॉलर का बंपर इजाफा हुआ था। इस दिन की कमाई के मामले में अडानी टॉप गेनर रहे। दूसरी ओर गुरुवार को अंबानी की संपत्ति में 1.11 अरब डॉलर की गिरावट दर्ज की गई थी।

18 अरबपति 100 अरब डॉलर क्लब में
100 अरब डॉलर क्लब में कुल 18 अरबपति हैं। इनकी संपत्ति 100 अरब डॉलर से अधिक है। ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स के मुताबिक इनमें बिल गेट्स, कार्लोस स्लिम, अमानिको ऑर्टेगा, एलिस वॉल्टन, रॉब वॉल्टन, वॉरेन बफेट, स्टीव बाल्मर, जिम वॉल्टन, बर्नार्ड अरनाल्ट, जेनसेन हुआंग, माइकल डेल, लैरी एलिसन, जुकरबर्ग, जेफ बेजोस, सर्गी ब्रिन, लैरी पेज और एलन मस्क।

ये रहे टॉप लूजर
गुरुवार को सबसे अधिक दौलत गंवाने वाले अरबपतियों में लैरी एलिसन रहे। इन्होंने 11.5 अरब डॉलर गंवाए। अब इनकी संपत्ति 227 अरब डॉलर रह गई है। एलन मस्क को भी 9.89 अरब डॉलर का झटका लगा। इनका नेटवर्थ अब 645 अरब डॉलर रह गया है। स्टीव बाल्मर को 5.46, मार्क जुकरबर्ग को 5.29 अरब डॉलर की चोट पहुंची। इन अरबपतियों से संबंधित कंपनियों के शेयरों में गिरावट की वजह से इनके नेटवर्थ पर असर पड़ा।

टॉप-10 लिस्ट में कौन हैं
ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स में सबसे ऊपर 645 अरब डॉलर के साथ एलन मस्क हैं। लैरी पेज के पास 289 अरब डॉल कर संपत्ति है। जेफ बेजोस 274 अरब डॉलर के साथ तीसरे स्थान पर हैं। चौथे स्थान पर सर्गी ब्रिन हैं। इनका नेटवर्थ 269 अरब डॉलर है।

मार्क जुकरबर्ग 5वें नंबर पर हैं और इनके पास कुल 233 अरब डॉलर की संपत्ति है। लैरी एलिसन 227 अरब डॉलर के साथ छठे स्थान पर हैं। माइकल डेल 179 अरब डॉलर के साथ 7वे स्थान पर हैं।

जेनसेंग हुआंग 165 अरब डॉलर के साथ 8वें स्थान पर हैं। बर्नार्ड अरनाल्ट 160 अरब डॉलर के साथ 9वें और जिम वॉल्टन 157 अरब डॉलर के साथ 10वें पोजीशन पर हैं।

Stock Market: सेंसेक्स 805 अंक गिरकर 76858 के नीचे, निफ्टी भी लाल

नई दिल्ली। Stock Market Update, April 24, 2026: पश्चिम एशिया में जारी तनाव और कच्चे तेल की कीमत में तेजी से घरेलू शेयर बाजार में आज फिर गिरावट आई है। शुरुआती कारोबार में बीएसई सेंसेक्स में करीब 800 अंक की गिरावट आई जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 इंडेक्स 200 अंक से अधिक लुढ़क गया।

सुबह 10.00 बजे सेंसेक्स 805.17 अंक यानी 1.04% गिरावट के साथ 76,858.83 अंक पर ट्रेड कर रहा था। निफ्टी 216.30 अंक यानी 0.89% लुढ़ककर 23,956.75 अंक पर आ गया। पिछले सत्र में सेंसेक्स में 852.49 अंक की गिरावट आई थी जबकि निफ्टी 205.05 अंक लुढ़का था। तीन सत्र में सेंसेक्स 2,400 अंक से अधिक फिसला है।

सेंसेक्स के 30 में से 16 शेयर गिरावट के साथ खुले। आईटी शेयरों में सबसे ज्यादा गिरावट आई है। एचसीएल टेक और इन्फोसिस के शेयरों में दो फीसदी से ज्यादा गिरावट आई। सन फार्मा और टीसीएस के शेयरों में भी एक फीसदी से ज्यादा गिरावट आई।

इसके अलावा आईसीआईसीआई बैंक, पावरग्रिड, भारती एयरटेल, बीईएल और टेक महिंद्रा के शेयरों में गिरावट रही। दूसरी ओर, एसबीआई, महिंद्रा एंड महिंद्रा, हिंदुस्तान यूनिलीवर और इंडिगो के शेयरों में तेजी रही।

बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 180 अंकों की गिरावट के साथ 77483 के लेवल पर खुला। जबकि, एनएसई का 50 स्टॉक्स वाला बेंचमार्क इंडेक्स निफ्टी 72 अंक नीचे 24100 पर खुला।

ग्लोबल मार्केट के संकेत

  • एशियाई बाजार
    एशियाई बाजारों में शुक्रवार को मिश्रित कारोबार देखने को मिला। जापान का निक्केई 225 0.47% और टॉपिक्स 0.30% बढ़ा। कोस्पी 0.23% गिर गया, जबकि कोस्डैक सपाट कारोबार कर रहा था। हांगकांग हैंग सेंग इंडेक्स फ्यूचर्स ने कम खुलने का संकेत दिया।
  • गिफ्ट निफ्टी टूडे
    गिफ्ट निफ्टी करीब 24,230 के स्तर पर ट्रेड कर रहा है, जो पिछले बंद से हल्का प्रीमियम दिखा रहा है। इससे संकेत मिलता है कि भारतीय बाजार की शुरुआत हल्की सकारात्मक हो सकती है, लेकिन उतार-चढ़ाव बना रहेगा।
  • वॉल स्ट्रीट में कमजोरी
    अमेरिकी बाजार गुरुवार को गिरावट के साथ बंद हुए। डॉऊजोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज 180.70 अंक या 0.37% गिरकर 49,309.33 हो गया, जबकि एसएंडपी 500 29.60 अंक या 0.41% टूटकर 7,108.30 पर बंद हुआ। नैस्डैक कंपोजिट 219.06 अंक या 0.89% 24,438.50 पर बंद हुआ।

होर्मुज में ईरानी नौकाओं को देखते ही मार गिराए नौसेना, ट्रंप का ‘शूट एंड किल’ ऑर्डर

वाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने सुबह सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में अमेरिकी सेना को होर्मुज स्ट्रेट को अवरुद्ध करने वाली छोटी ईरानी नावों को ‘नष्ट करने’ का आदेश दिया। ट्रंप का यह पोस्ट अमेरिकी सेना द्वारा ईरानी तेल की तस्करी से जुड़े एक और टैंकर को जब्त करने के तुरंत बाद आया, जिससे होर्मुज स्ट्रेट को लेकर तेहरान के साथ गतिरोध और बढ़ गया है। कच्चे तेल और प्राकृतिक गैस के व्यापार का 20 फीसदी हिस्सा इसी मार्ग से गुजरता है।

अमेरिकी राष्ट्रपति ने पोस्ट किया, ”मैंने अमेरिकी नौसेना को आदेश दिया है कि होर्मुज स्ट्रेट के पानी में बारूदी सुरंगें बिछाने वाली किसी भी नाव, चाहे वह छोटी ही क्यों न हो, को गोलीबारी कर नष्ट कर दिया जाए।” उन्होंने लिखा, ”किसी भी प्रकार की झिझक नहीं होनी चाहिए। इसके अलावा, हमारे बारूदी सुरंग हटाने वाले यंत्र इस समय स्ट्रेट को साफ कर रहे हैं।”

उन्होंने कहा, ”मैं आदेश देता हूं कि यह कार्य जारी रखा जाए, लेकिन तीन गुना अधिक रफ्तार से।” ट्रंप ने यह भी कहा कि अमेरिकी सेना इस महत्वपूर्ण समुद्री मार्ग से बारूदी सुरंगों को हटाने के प्रयास तेज कर रही है। यह कदम ईरान के अर्धसैनिक रिवोल्यूशनरी गार्ड्स द्वारा होर्मुज में तीन मालवाहक जहाजों पर हमला करने और उनमें से दो को अपने कब्जे में लेने के एक दिन बाद उठाया गया है।

जब्त टैंकर पर अमेरिकी सेना की मौजूदगी
अमेरिकी रक्षा विभाग ने गुरुवार को हिंद महासागर में जब्त किए गए गिनी ध्वज वाले तेल टैंकर मैजेस्टिक एक्स के डेक पर अमेरिकी सेना की मौजूदगी का वीडियो फुटेज जारी किया। पेंटागन के एक बयान में कहा गया है, ”हम ईरान को भौतिक सहायता प्रदान करने वाले अवैध नेटवर्क को बाधित करने और उन्हें रोकने के लिए वैश्विक समुद्री प्रवर्तन जारी रखेंगे, चाहे वे कहीं भी संचालित हों।” इस घटना की खबर पर ईरान की ओर से तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं आई।