Friday, July 10, 2026
Home Blog Page 123

Kota Mandi: वायदा मंदा रहने से कोटा मंडी में धनिया का भाव 200 रुपये लुढ़का

कोटा। Kota Mandi Price Today: एनसीडीईक्स पर वायदा मंदा रहने से भामाशाह अनाज मंडी में गुरुवार को धनिया का भाव 200 रुपये लुढ़क गया। कमजोर उठाव से सरसों 50 रुपये और लहसुन 300 रुपये ढीला रहा। सभी कृषि जिंसों की मिलाकर करीब दो लाख कट्टे और लहसुन की 14000 कट्टे की आवक रही।

कारोबारी सूत्रों के अनुसार धनिया का मई वायदा 116 रुपये गिरकर 13500 रुपये और जून वायदा 46 रुपये टूटकर 13678 रुपये प्रति क्विंटल पर बंद हुआ। जिंसों के भाव रुपये प्रति क्विंटल इस प्रकार रखे-

गेहूं नया मिल लस्टर 2370 से 2450, गेहूं एवरेज टुकड़ी 2450 से 2550, बेस्ट टुकड़ी 2550 से 2750, ज्वार शंकर 1700 से 2300, ज्वार सफेद 2800 से 5000, बाजरा 1800 से 2050, मक्का लाल 1400 से 1800, मक्का सफेद 1600 से 2200, जौ नया 2100 से 2350 रुपये प्रति क्विंटल।

धान सुगन्धा 2800 से 3801धान (1509) 3400 से 4450, धान (1847) 3200 से 4401, धान (1718-1885) 4000 से 4670, धान (पूसा-1) 3000 से 4300, धान (1401-1886) 4100 से 4550, धान दागी 1500 से 3900 रुपये प्रति क्विंटल।

सोयाबीन 4500 से 5750, सोयाबीन बीज क्वालिटी 5600 से 5850, सरसों 6200 से 6801, अलसी 6800 से 7600, तिल्ली 7000 से 8500 रुपये प्रति क्विंटल। मूंग 6000 से 7000, उड़द 4500 से 7600, चना देशी 4800 से 5360, चना मौसमी नया 5100 से 5200, चना पेप्सी 5100 से 5301, चना डंकी पुराना 4000 से 4600, चना काबुली 5500 से 6500 रुपये प्रति क्विंटल।

लहसुन 2500 से 13000, मैथी नयी 5800 से 6550, धनिया बादामी 11000 से 12000, धनिया ईगल 12000 से 13000, धनिया रंगदार 13000 से 15000 रुपये प्रति क्विंटल।

भवानी मंडी एवं बारां स्टेशनों पर एक्सप्रेस ट्रेनों के नए ठहरावों का शुभारंभ 26 को

कोटा। रेल मंत्रालय द्वारा यात्रियों की सुविधा के लिए पश्चिम मध्य रेलवे के कोटा मंडल के अंतर्गत भवानी मंडी एवं बारां स्टेशनों पर एक्सप्रेस गाड़ियों को नए ठहराव प्रदान करने का निर्णय लिया गया है।

सांसद दुष्यंत सिंह 26 अप्रैल को प्रातः भवानी मंडी स्टेशन पर गाड़ी सं. 12937 गांधीधाम–हावड़ा गरबा एक्सप्रेस के 07.38 बजे आगमन पर हरी झंडी दिखाकर इस ठहराव का शुभारंभ करेंगे। तत्पश्चात सायंकाल बारां स्टेशन पर गाड़ी सं. 20482 तिरुचिरापल्ली–जोधपुर हमसफर एक्सप्रेस के 19.53 बजे आगमन पर पुनः हरी झंडी दिखाकर बारां ठहराव का करेंगे। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सौरभ जैन ने बताया कि नए ठहरावों का विवरण इस प्रकार है-

भवानी मंडी स्टेशन पर नए ठहराव

  • गाड़ी सं. 12937 गांधीधाम–हावड़ा गरबा एक्सप्रेस भवानी मंडी स्टेशन पर 26.04.2026 से अग्रिम आदेश तक 07.38 बजे पहुँचकर 07.40 बजे गंतव्य के लिए प्रस्थान करेगी।
  • गाड़ी सं. 12938 हावड़ा–गांधीधाम गरबा एक्सप्रेस भवानी मंडी स्टेशन पर 29.04.2026 से अग्रिम आदेश तक 00.28 बजे पहुँचकर 00.30 बजे गंतव्य के लिए प्रस्थान करेगी।

बारां स्टेशन पर नए ठहराव

  • गाड़ी सं. 20482 तिरुचिरापल्ली–जोधपुर हमसफर एक्सप्रेस बारां स्टेशन पर 26.04.2026 से अग्रिम आदेश तक 19.53 बजे पहुँचकर 19.55 बजे गंतव्य के लिए प्रस्थान करेगी।
  • गाड़ी सं. 20481 जोधपुर–तिरुचिरापल्ली हमसफर एक्सप्रेस बारां स्टेशन पर 30.04.2026 से अग्रिम आदेश तक 02.08 बजे पहुँचकर 02.10 बजे गंतव्य के लिए प्रस्थान करेगी।

इन्होने बताया कि इन नए ठहरावों से भवानी मंडी एवं बारां क्षेत्र के यात्रियों को गुजरात, पश्चिम बंगाल एवं दक्षिण भारत के दूरस्थ गंतव्यों तक सीधी रेल सुविधा उपलब्ध होगी।

दी एसएसआई एसोसिएशन कोटा की नई कार्यकारिणी का शपथग्रहण समारोह 26 को

कोटा। दी एसएसआई एसोसिएशन द्वारा वर्ष 2026-27 के गवर्निंग बोर्ड के इंस्टालेशन सेरेमनी का आयोजन 26 अप्रैल को सायं 5 बजे से तिरुपति रिसोर्ट बूंदी रोड पर किया जाएगा।

संस्था अध्यक्ष दीपक मेहता ने बताया कि समारोह के मुख्य अतिथि लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला होंगे। प्रोजेक्ट चेयरमैन कपिल जैन ने बताया कि विशेष अतिथि के रूप में जिला कलेक्टर पीयूष समारिया और विशिष्ठ अतिथि के रूप में डीसीएम श्रीराम लिमिटेड के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर वीनू मेहता होंगे।

सचिव समीर सूद ने कहा कि इस अवसर पर प्रख्यात सेलिब्रिटी बिजनेस कोच हर्षवर्धन जैन द्वारा एक प्रेरणादायक एवं ज्ञानवर्धक सत्र भी आयोजित किया जाएगा। जो उपस्थित उद्यमियों एवं सदस्यों के लिए अत्यंत उपयोगी रहेगा।

ट्रेजरार राहुल जैन ने बताया कि कार्यक्रम में एसएसआई एसोसिएशन के नए गवर्निंग बोर्ड का औपचारिक पदस्थापन किया जाएगा। संगठन के आगामी कार्यकाल की रूपरेखा प्रस्तुत की जाएगी।

एसएसआई एसोसिएशन के संस्थापक अध्यक्ष गोविंदराम मित्तल ने बताया कि यह आयोजन संस्था के लिए एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है। जिसमें शहर के प्रमुख उद्योगपति, व्यवसायी एवं सभी सदस्य भाग लेंगे।

यह कार्यक्रम संगठन की एकता, सहभागिता एवं विकास की दिशा में एक सशक्त पहल है। कार्यक्रम के सुव्यवस्थित संचालन के लिए विभिन्न समितियों का गठन किया गया है।

प्रोजेक्ट चेयरमैन कपिल जैन ने बताया कि यह आयोजन एसएसआई के विजन को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। जिससे सदस्यों को नए अवसर एवं सशक्त नेटवर्किंग का मंच मिलेगा।

बद्रीनाथ मंदिर के कपाट खुलते ही भक्ति और उल्लास के साथ गूंजा जय बदरीविशाल

हरिद्वार। बदरीनाथ धाम में आज सुबह मंदिर के कपाट खुलने के साथ ही भक्ति और उल्लास का अद्भुत नजारा देखने को मिला। बैसाख मास के शुभ अवसर पर पुनर्वसु नक्षत्र और सर्वार्थ सिद्ध योग में ठीक सुबह 6 बजकर 15 मिनट पर श्रद्धालुओं के लिए मंदिर के द्वार खोले गए। इस दौरान जय बदरीविशाल के जयकारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी इस पावन अवसर पर मौजूद रहे। कपाट खुलने से पहले निर्धारित परंपराओं का पालन किया गया। तड़के चार बजे भगवान कुबेर जी का दक्षिण द्वार से प्रवेश हुआ, जिसके बाद मंदिर परिसर में धार्मिक गतिविधियां शुरू हुईं।

रावल, धर्माधिकारी और वेदपाठियों ने उद्धव जी के साथ मंदिर में प्रवेश कर विधिवत द्वार पूजन संपन्न कराया। इसके बाद तय समय पर कपाट खोल दिए गए और पूर्वाह्न 11 बजे से गर्भगृह में पूजा-अर्चना आरंभ हुई।

बदरीनथ धाम को भव्य रूप से सजाया गया है। मंदिर परिसर और आसपास के मठ-मंदिरों को लगभग 25 कुंतल ऑर्किड और गेंदे के फूलों व फलों से सजाया गया, जिससे धाम और पूरा क्षेत्र दिव्य दिखाई दिया।

कपाट खुलने से एक दिन पूर्व ही उद्धव, तेल कलश और आदि गुरु शंकराचार्य की गद्दी बदरीनाथ पहुंच चुकी थी। वहीं, कुबेर की डोली बामणी गांव में रात्रि प्रवास के बाद धाम पहुंची। कपाट उद्घाटन के इस आयोजन में आस्था, परंपरा और भव्यता का अनूठा संगम देखने को मिला।

बदरीनाथ-केदारनाथ में विशेष पूजा पर रोक
बदरीनाथ-केदारनाथ में विशेष पूजा पर रोक लगा दी गई। बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी का कहना है कि सभी सामान्य तरीके से मंदिरों में दर्शन करेंगे। आज बदरीनाथ मंदिर के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए हैं। प्रधानमंत्री मोदी के नाम से धाम में पहली पूजा हुई। वहीं सीएम धामी ने भी बदरी विशाल का आशीर्वाद लिया।

वैश्विक अनिश्चितता के बावजूद कृषि उत्पादों का निर्यात 52 अरब डॉलर के पार हुआ

नई दिल्ली। केन्द्रीय वाणिज्य मंत्रालय के आंकड़ों से पता चलता है कि वित्त वर्ष 2024-25 की सम्पूर्ण अवधि (अप्रैल-मार्च) में देश से 51.12 अरब डॉलर मूल्य के कृषि उत्पादों का निर्यात हुआ था जो वित्त वर्ष 2025-26 में 2.8 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 52.55 अरब डॉलर पर पहुंच गया। वैश्विक अनिश्चितता के बावजूद कृषि उत्पादों की निर्यात आय में वृद्धि होना अच्छी खबर है।

आधिकारिक सूत्रों के अनुसार निर्यात में हुआ यह इजाफा एक संतुलित मिश्रण का परिणाम है जिसके तहत परम्परागत सामानों के साथ-साथ मूल्य संवर्धित उत्पादों का भी बेहतर शिपमेंट होना तथा विभिन्न उत्पादों के संवर्ग में विविधिकरण का प्रयास निरन्तर जारी रहना शामिल है।

कृषि एवं सम्बद्ध क्षेत्र के उत्पादों की वैश्विक मांग मजबूती बानी हुई है जबकि समुद्री एवं बागानी उत्पादों का निर्यात प्रदर्शन भी उत्साहवर्धक देखा जा रहा है। इन क्षेत्रों में मूल्य संवर्धन पर विशेष जोर दिया जा रहा है जिससे अंतर्राष्ट्रीय बाजार में मांग एवं कीमत मजबूत बनी रहती है।

उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार समीक्षाधीन अवधि के दौरान दलहनों का निर्यात 21.83 प्रतिशत बढ़कर 94.811 करोड़ डॉलर तथा ताजे फलों का निर्यात 12.89 प्रतिशत सुधरकर 1.32 अरब डॉलर पर पहुंच गया।

इसके अलावा वनस्पति तेल का निर्यात 15.88 प्रतिशत सुधरकर 73.215 करोड़ डॉलर तथा अनाज से निर्मित एवं प्रसंस्कृत खाद्य उत्पादों का निर्यात 7.8 प्रतिशत सुधरकर 1.01 अरब डॉलर पर पहुंचा।

काजू की निर्यात आय 12.21 प्रतिशत बढ़कर 37.951 करोड़ डॉलर पर पहुंची। तिलहनों की निर्यात आय में 84.39 प्रतिशत की जोरदार बढ़ोत्तरी दर्ज की गई। गेहूं का निर्यात भी बढ़ा।

Lava का 4K रिकॉर्डिंग वाला फोन 12 हजार से कम में लॉन्च, जानिए फीचर्स

नई दिल्ली। भारतीय स्मार्टफोन ब्रैंड Lava International Limited ने अपने लोकप्रिय स्मार्टफोन Bold N1 5G का नया स्पेशल एडिशन लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इस नए वेरिएंट को खासतौर से उन यूजर्स के लिए लॉन्च किया है जो बेहतर परफॉर्मेंस, ज्यादा स्टोरेज और स्मूद एक्सपीरियंस चाहते हैं।

यह स्मार्टफोन 6GB RAM और 128GB स्टोरेज के साथ आता है और इसकी शुरुआती कीमत 12 हजार रुपये से कम रखी गई है। Lava Bold N1 5G स्पेशल एडिशन में 6.75 इंच का HD+ नॉच डिस्प्ले दिया गया है, जो 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है।

यह स्क्रीन ना सिर्फ स्मूद स्क्रॉलिंग देती है, बल्कि वीडियो स्ट्रीमिंग और गेमिंग को भी बेहतर बनाती है। फोन में 2.5D ग्लास प्रोटेक्शन दिया गया है और यह IP54 रेटिंग के साथ आता है, जिससे यह धूल और पानी के हल्के छींटों से सेफ रहता है। डिजाइन के मामले में यह Champagne Gold और Royal Blue जैसे स्टाइलिश कलर ऑप्शंस में उपलब्ध है।

पावरफुल परफॉर्मेंस और स्टोरेज: स्मार्टफोन Unisoc T765 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर से लैस है, जो 5G कनेक्टिविटी के साथ तेज और स्मूद परफॉर्मेंस देता है। इसमें 6GB फिजिकल RAM के साथ 6GB वर्चुअल RAM का सपोर्ट मिलता है, यानी कुल 12GB तक RAM यूज की जा सकती है। साथ ही, 128GB इंटरनल स्टोरेज दी गई है, जिसे 1TB तक बढ़ाया जा सकता है।

फोटोग्राफी के लिए इसमें 13MP AI ड्यूल रियर कैमरा दिया गया है, जो 4K @30fps वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट करता है। इसके अलावा नाइट मोड, स्लो मोशन और टाइम लैप्स जैसे फीचर्स भी इसमें मौजूद हैं। सेल्फी के लिए फोन में 5MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। फोन में 5000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 18W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है और Type-C पोर्ट से चार्ज होती है।

सॉफ्टवेयर और एक्स्ट्रा फीचर्स: डिवाइस Android 15 पर चलता है और इसमें क्लीन, ब्लॉटवेयर-फ्री एक्सपीरियंस मिलता है। सिक्योरिटी के लिए साइड फिंगरप्रिंट सेंसर और फेस अनलॉक फीचर भी दिया गया है। इसके अलावा कंपनी की Free Service @ Home सर्विस इसे और खास बनाती है, जिससे यूजर्स को आफ्टर-सेल्स सर्विसेजआसानी से मिलती हैं।

कीमत: Lava Bold N1 5G का यह स्पेशल एडिशन 1 मई 2026 से दोपहर 12 बजे से Amazon पर सेल के लिए उपलब्ध होगा। इसका लॉन्च प्राइस 12,999 रुपये है, लेकिन स्पेशल ऑफर के साथ इसे Amazon से 11,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा।

Stock Market: कच्चे तेल की कीमतों में तेजी से सेंसेक्स 852 अंक लुढ़क कर बंद

नई दिल्ली। Stock Market Closed, April 23, 2026: वैश्विक बाजारों से मिलेजुले रुख के बीच भारतीय शेयर बाजार गुरुवार (23 अप्रैल) को लगभग 1 प्रतिशत की गिरावट लेकर बंद हुए। सेंसेक्स 852.49 अंक यानी 1.09% की गिरावट के साथ 77,664 अंक पर बंद हुआ। निफ्टी भी 205.05 अंक यानी 0.84% गिरकर 24,173.05 अंक पर आ गया।

पिछले सत्र में भी इसमें गिरावट आई थी। दो दिन में सेंसेक्स 1,600 अंक गिरा है। बीएसई सेंसेक्स में कारोबार के दौरान 900 अंक से अधिक गिरावट आई जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी50 इंडेक्स 24,200 अंक से नीचे लुढ़क गया। सेंसेक्स के 30 में से 25 शेयर गिरावट के साथ बंद हुए। टाटा ग्रुप की रिटेल कंपनी ट्रेंट के शेयरों में सबसे ज्यादा 4.36 फीसदी गिरावट रही।

तीस शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) 77,983 अंक पर खुला। कारोबार के दौरान यह 77,574 अंक तक फिसल गया था। अंत में 852.49 अंक या 1.09 फीसदी की गिरावट लेकर 77,664 पर बंद हुए।

इसी तरह, नैशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी-50 (Nifty-50) करीब 150 अंक की गिरावट लेकर 24,202 पर खुला। कारोबार के दौरान यह 24,134 अंक के इंट्रा-डे लो तक गया। अंत में 205.05 अंक या 0.84 प्रतिशत गिरकर 24,173 पर बंद हुआ।

जियोजित इंवेस्टमेंट्स में रिसर्च प्रमुख विनोद नायर ने कहा, ”घरेलू शेयर बाजारों में व्यापक गिरावट देखने को मिली। अमेरिका-ईरान वार्ता में गतिरोध के बीच कच्चे तेल की कीमतें 100 डॉलर प्रति बैरल से ऊपर बनी रहने से बाजार पर दबाव बना रहा। कमजोर वैश्विक संकेत, विदेशी निवेशकों की लगातार बिकवाली, रुपये की कमजोरी और अमेरिकी बॉन्ड प्रतिफल में बढ़ोतरी ने जोखिम से बचने के माहौल को और बढ़ा दिया।

टॉप गेनर्स एंड लूजर्स
सेंसेक्स की कंपनियों में ट्रेंट सबसे ज्यादा 4.2 फीसदी गिरकर बंद हुआ। टेक महिंद्रा, बजाज फिनसर्व, महिंद्रा एंड महिंद्रा, इंफोसिस, एचडीएफसी बैंक, एशियन पेंट्स, कोटक बैंक और बजाज फाइनेंस प्रमुख रूप से गिरावट में रहे। दूसरी तरफ, अदाणी पोर्ट्स, एलएंडटी, भारती एयरटेल, सनफार्मा और भारत इलेक्ट्रॉनिक्स प्रमुख रूप से लाभ में रहे।

ब्रोडर मार्केट में भी प्रमुख इंडेक्स के साथ गिरावट में रहे। निफ्टी मिडकैप और निफ्टी स्मॉलकैप इंडेक्स क्रमशः 0.41 प्रतिशत और 0.67 प्रतिशत गिरकर बंद हुए। सेक्टर इंडेक्स में निफ्टी ऑटो, निफ्टी पीएसयू बैंक और निफ्टी रियल्टी में सबसे ज्यादा गिरावट दर्ज की गई। वहीं, निफ्टी फार्मा में सबसे ज्यादा बढ़त देखने को मिली।

TVS ने लॉन्च की नई मोटरसाइकिल, स्क्रीन पर मैच का स्कोर दिखेगा, जानिए कीमत

नई दिल्ली। TVS मोटर के पोर्टफोलियो में रेडर (Raider) सबसे ज्यादा बिकने वाली 125cc मोटरसाइकिल में से एक है। अब कंपनी ने इसे नए DD वैरिएंट में लॉन्च किया है। कंपनी ने रेडर 125 के साथ नाइट्रो ग्रीन नाम का एक नया कलर ऑप्शन पेश किया है।

यह कलर कुछ हद तक होंडा CB125 हॉर्नेट में मिलने वाले ‘पर्ल सायरन ब्लू और लेमन आइस येलो’ कलर जैसा लगता है। हालांकि, दोनों बाइक्स का डिजाइन बिल्कुल अलग है। रेडर का नया ग्रीन कलर TFT DD और SXC DD वैरिएंट में उपलब्ध है।

इन दोनों वैरिएंट में दो और कलर ऑप्शन मिलते हैं, जिसमें मेटैलिक ब्लू और स्ट्राइकिंग रेड शामिल हैं। नया नाइट्रो ग्रीन कलर काफी फ्रेश और अट्रैक्टिव लगता है, खासकर जब इसकी तुलना बाकी दो कलर से की जाती है। यह कलर हल्का होने के बावजूद, बाइक को एक जबरदस्त और शानदार लुक देता है।

इस नए कलर ऑप्शन में ग्रीन कलर का इस्तेमाल बाइक के आगे के हिस्से में ज्यादातर जगहों पर किया गया है। यह कलर बाइक के आगे के काउल, फेंडर के सिरे, आगे के व्हील, फ्यूल टैंक, साइड पैनल्स और बेली पैन पर दिखाई देता है।

बाइक को और भी ज्यादा डायनामिक लुक देने के लिए, ग्रीन कलर की सतहों के साथ ग्रे कलर के स्पोर्टी ग्राफिक्स का इस्तेमाल किया गया है। आगे के पहिए पर नाइट्रो ग्रीन कलर और पीछे के पहिए पर ब्लैक कलर के एलॉय व्हील का मेल बाइक को एक बिल्कुल अलग और अनोखा लुक देता है।

TVS रेडर 125 के टॉप-मॉडल TFT DD वैरिएंट में एक और बड़ा अपडेट यह है कि इसमें अब एक फुली कलर TFT डिस्प्ले दिया है।

इस डिस्प्ले में आपको एक बेहद मॉडर्न और परफॉर्मेंस पर फोकस करने वाला यूजर इंटरफेस (UI) देखने को मिलेगा, जिसमें तेज रोशनी और गहरे कलर होने की वजह से जानकारी को पढ़ना बहुत आसान हो जाता है।

इस UI में मुख्य रूप से ऑरेंज और ब्लैक कलर्स का इस्तेमाल किया गया है, जो बाइक के स्पोर्टी लुक को और भी ज्यादा अट्रैक्टिव बनाता है।

इस डिस्प्ले में बनी साफ-सुथरी लाइनें और अलग-अलग हिस्सों में बंटा हुआ डेटा, इसे एक हाई-टेक और किसी कॉकपिट जैसा लुक देते हैं, जो देखने में काफी मॉडर्न और प्रीमियम लगता है।

यूजर्स इस TFT डिस्प्ले की मदद से फोन कॉल्स, टर्न बाय टर्न नेविगेशन और 99 से भी ज्यादा कनेक्टेड फीचर्स का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके अलावा, राइड रिपोर्ट, मैच के स्कोर और मौसम से जुड़े अपडेट्स जैसी अन्य जानकारियां भी इस TFT कंसोल पर आसानी से देखी जा सकती हैं।

कीमत
इस टॉप ट्रिम के अन्य खास फीचर्स में LED हेडलैंप, सिंगल-चैनल ABS के साथ रोटो पेटल डुअल डिस्क ब्रेक, फॉलो मी हेडलैंप, इंजन कट-ऑफ के साथ साइड स्टैंड इंडिकेटर और GTT शामिल हैं। बाइक में 124.8 cc का एयर और ऑयल कूल्ड, सिंगल सिलेंडर इंजन लगा है जो 11.38 PS की पावर और 11.2 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसे 5-स्पीड गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है। TVS रेडर 125 का नया टॉप ट्रिम TFT DD की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 98,550 रुपए है। इसका मुकाबला होंडा CB125 हॉर्नेट, हीरो एक्सट्रीम 125R और बजाज पल्सर NS125 जैसी बाइक्स से होता है।

JEE Advanced 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, 2 मई तक कर सकते हैं आवेदन

नई दिल्ली। JEE Advanced 2026: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थानों में प्रवेश के लिए आयोजित होने वाली परीक्षा जेईई एडवांस 2026 की आवेदन प्रक्रिया आज यानी 23 अप्रैल से शुरू हो चुकी है।

आवेदन की अंतिम तिथि 2 मई निर्धारित की गई है, जबकि छात्र 4 मई तक अपना आवेदन शुल्क जमा कर सकेंगे। यह उन छात्रों के लिए है जिन्होंने जेईई मेन 2026 में सफलता दर्ज की है। आवेदन फॉर्म अब ऑफिशियल वेबसाइट jeeadv.ac.in पर उपलब्ध है।

रजिस्ट्रेशन पूरा करने के लिए अभ्यर्थियों को अपने JEE Main एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड की मदद से लॉग इन करना होगा। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आवेदन प्रक्रिया के दौरान अपना वैध श्रेणी प्रमाण पत्र भी अपलोड करना आवश्यक होगा। JEE Advanced 2026 आवेदन फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि 2 मई, 2026 निर्धारित की गई है।

कैसे भरें आवेदन फॉर्म

  • सबसे पहले JEE Advanced 2026 की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • JEE Main 2026 के लिए उपलब्ध रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें।
  • JEE Main 2026 एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड की सहायता से लॉग इन करें।
  • सभी आवश्यक व्यक्तिगत, शैक्षणिक और संपर्क विवरण सावधानीपूर्वक भरें।
  • आवश्यक दस्तावेज जैसे फोटोग्राफ, सिग्नेचर और (यदि लागू हो) कैटेगरी सर्टिफिकेट अपलोड करें।
  • उपलब्ध ऑनलाइन भुगतान विकल्प के माध्यम से आवेदन शुल्क का भुगतान करें।

कौन कर सकता है आवेदन

  • जो उम्मीदवार JEE Main 2026 में टॉप 2.5 लाख रैंक के भीतर आते हैं या आधिकारिक कटऑफ से अधिक स्कोर करते हैं, वे आवेदन के पात्र होंगे।
  • अभ्यर्थी का जन्म 1 अक्टूबर, 2001 को या उसके बाद होना चाहिए। आरक्षित श्रेणी के लिए यह तिथि 1 अक्टूबर, 2006 तक शिथिल है।
  • उम्मीदवारों ने वर्ष 2025 या 2026 में फिजिक्स, केमिस्ट्री और गणित मुख्य विषयों के साथ कक्षा 12 (या समकक्ष) परीक्षा उत्तीर्ण की हो।

आवेदन शुल्क

  • सामान्य (अनारक्षित) श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 3200 रुपये है।
  • महिला उम्मीदवारों तथा SC/ST/PwD श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए शुल्क 1600 रुपये निर्धारित है।
  • शुल्क भुगतान की विंडो 4 मई, 2026 तक खुली रहेगी।

परीक्षा 17 मई, 2026 को
JEE Advanced 2026 परीक्षा 17 मई, 2026 को आयोजित की जाएगी।

घर पर दो से ज्यादा LPG गैस सिलेंडर रखे तो कटेगा कनेक्शन, जेल भी होगी

नई दिल्ली। मिडिल ईस्ट में ईरान-इज़राइल युद्ध की वजह से ग्लोबल गैस सप्लाई चेन पर असर पड़ा है। इससे LPG सिलेंडर की कमी हो गई, लंबा वेटिंग टाइम और सिलेंडर की डिमांड बढ़ने की वजह से लोग घर पर एक से ज्यादा सिलेंडर जमा करने लगे हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि घर पर ज्यादा सिलेंडर स्टॉक करना आपको मुश्किल में डाल सकता है। सिर्फ उतने ही सिलेंडर रखें जितने की अनुमति है।

सरकार ने LPG सिलेंडर की हॉर्डिंग (जमा करने) पर सख्ती बढ़ा दी है। अब तय सीमा से ज्यादा सिलेंडर रखने वालों पर कार्रवाई हो सकती है, जिसमें कनेक्शन काटना, जुर्माना लगाना और गंभीर मामलों में जेल तक की सजा शामिल है। इसलिए जरूरी है कि आप LPG सिलेंडर से जुड़े कानून और लिमिट को अच्छे से समझ लें, ताकि किसी भी परेशानी से बचा जा सके।

आम तौर पर एक घरेलू उपभोक्ता को एक कनेक्शन पर 2 सिलेंडर (एक उपयोग में और एक बैकअप) रखने की अनुमति होती है। अगर आप इससे ज्यादा सिलेंडर रखते हैं, तो वह नियमों का उल्लंघन माना जा सकता है। हालांकि, कुछ मामलों में विशेष अनुमति लेकर अतिरिक्त सिलेंडर रखा जा सकता है।

अगर कोई व्यक्ति तय लिमिट से ज्यादा LPG सिलेंडर स्टॉक करता है, तो उस पर कार्रवाई हो सकती है। सरकार इसे कालाबाजारी या गलत इस्तेमाल मान सकती है, खासकर तब जब गैस की कमी चल रही हो।

नियम तोड़ने पर जुर्माना लगाया जा सकता है, जिसकी राशि अलग-अलग मामलों में अलग हो सकती है। कुछ मामलों में गैस कनेक्शन भी रद्द किया जा सकता है और सिलेंडर जब्त किए जा सकते हैं।

अगर कोई व्यक्ति बड़ी मात्रा में LPG सिलेंडर जमा करता है और उसे बेचने या गलत तरीके से इस्तेमाल करने की कोशिश करता है, तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई हो सकती है। इसमें पुलिस केस, भारी जुर्माना और यहां तक कि जेल की सजा भी शामिल हो सकती है।

LPG सिलेंडर की हॉर्डिंग के नियम
भारत में LPG सिलेंडर का इस्तेमाल घरेलू जरूरतों के लिए किया जाता है और इसके लिए सरकार ने कुछ तय नियम बनाए हैं। इसका मकसद यह है कि सभी लोगों को समय पर गैस मिल सके और कोई व्यक्ति ज्यादा स्टॉक करके दूसरों की जरूरतों को प्रभावित न करे। LPG सिलेंडर flammable (आग पकड़ने वाली) होती है, इसलिए ज्यादा संख्या में इन्हें घर में रखना खतरनाक भी हो सकता है। सिलेंडर लीक हो जाए या कोई हादसा हो जाए, तो नुकसान काफी बड़ा हो सकता है।