Stock Market Opened: सेंसेक्स 82300 और निफ्टी 25300 के पार खुला

0
19

नई दिल्ली। Stock Market Update : घरेलू शेयर बाजार ने आज सधी शुरुआत की है। मार्केट के ओपन होने के चंद मिनट बाद ही सेंसेक्स 221 अंक चढ़कर 82326 पर पहुंच गया और निफ्टी 61 अंकों की बढ़त के साथ 25353 पर पहुंच गया। जबकि, बीएसई का 30 शेयरों वाला बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स 45 अंक ऊपर 82151 पर खुला। वहीं, एनएसई का 50 स्टॉक्स वाला इंडेक्स निफ्टी 13 अंक नीचे 25277 पर।

सोमवार को हरे निशान पर बन्द हुआ था बाजार
भारतीय शेयर बाजार के दोनों बेंचमार्क इंडेक्स सोमवार को ऊपर बंद हुए। सेंसेक्स 512 अंक ऊपर और निफ्टी 50 25,300 के करीब बंद हुआ। फाइनेंस, एफएमसीजी और ऑयल एंड गैस शेयरों में बढ़त रही। बीएसई सेंसेक्स 512 अंक या 0.63 प्रतिशत बढ़कर 82,104.79 पर बंद हुआ। निफ्टी 50 146 अंक या 0.58 प्रतिशत बढ़कर 25,291 पर बंद हुआ।

ग्लोबल मार्केट के सेंसेक्स-निफ्टी के लिए संकेत

  • गिफ्ट निफ्टी: आज गिफ्ट निफ्टी लाइव चार्ट भारतीय शेयर बाजार के लिए आज सुस्त शुरुआत दिखाता है। सुबह 8:15 बजे, गिफ्ट निफ्टी 25,285.5 के स्तर के आसपास ट्रेड कर रहा था, जो निफ्टी फ्यूचर्स के पिछले बंद बंद मुकाबले में 10 अंक कम है।
  • एशियन मार्केट: वॉल स्ट्रीट में आई गिरावट के असर से एशियाई शेयरों में भी गिरावट देखने को मिली। MSCI एशिया पैसिफिक इंडेक्स में 1.2 प्रतिशत की गिरावट आई, जिसमें फाइनेंशियल और टेक्नोलॉजी शेयरों का सबसे बड़ा योगदान रहा। दक्षिण कोरिया का कोस्पी 1.59 प्रतिशत टूटकर 5019 पर था। कोस्डैक 1.41 प्रतिशत नीचे था। जापान के निक्केई 225 में 1.18 प्रतिशत की गिरावट थी।
  • वॉल स्ट्रीट: सोमवार को S&P 500 लगभग 2 प्रतिशत और डॉऊ जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज 1.4 प्रतिशत से अधिक गिर गया। नैस्डैक कंपोजिट में सबसे तेज गिरावट आई, 2.5 प्रतिशत की गिरावट आई, जो सेमीकंडक्टर स्टॉक्स में तेज बिकवाली से प्रभावित हुई। फिलाडेल्फिया सेमीकंडक्टर इंडेक्स (SOX) 5.3 प्रतिशत गिर गया। Nvidia के शेयर 4.1 प्रतिशत गिर गए।