मोटोरोला का नया फोन 7000mAh बैटरी, स्मूथ डिस्प्ले, 50MP कैमरे के साथ होगा लांच

0
43

नई दिल्ली। मोटोरोला कंपनी जल्द ही भारतीय बाजार में अपना नया स्मार्टफोन Motorola Edge 70 Neo लॉन्च कर सकती है। इस फोन को लेकर पिछले कुछ समय से चर्चा चल रही थी, लेकिन अब इसकी लॉन्चिंग के संकेत और तेज हो गए हैं। Motorola ने सोशल मीडिया पर एक नया टीजर जारी किया है।

इसके साथ ही Flipkart पर भी फोन से जुड़ी माइक्रोसाइट लाइव हो गई है। यहां फोन का रियर डिजाइन देखने को मिला है। टीजर में दिख रहा फोन डार्क ग्रीन कलर में नजर आ रहा है और इसके पीछे चौकोर आकार का कैमरा मॉड्यूल दिया गया है। हालांकि, कंपनी ने अभी तक फोन की लॉन्च डेट और कीमत का खुलासा नहीं किया है। लेकिन लीक और रिपोर्ट्स में इसके कई फीचर्स सामने आए हैं।

डिजाइन लीक
Motorola के नए टीजर में फोन का पिछला हिस्सा दिखाई दिया है। इसमें डार्क ग्रीन कलर का बैक पैनल नजर आ रहा है। फोन के पीछे चौकोर आकार का कैमरा मॉड्यूल दिया गया है, जिसके अंदर तीन कैमरा कटआउट और एक LED फ्लैश दिखाई देते हैं। बीच में Motorola का लोगो भी है। इसका बैक पैनल मैट फिनिश वाला लग रहा है। Motorola के आधिकारिक पोस्टर और Flipkart माइक्रोसाइट से फोन के डिजाइन की झलक मिली है। रिपोर्ट्स में फोन के चार कलर ऑप्शन आने की बात भी कही गई है। इनमें Mountain View, Milky Blue, Sage और Gray Lilac शामिल हो सकते हैं।

संभावित फीचर्स
टिपस्टर और लीक्स की मानें तो Motorola Edge 70 Neo में 6.78 इंच की 1.5K OLED डिस्प्ले दी जा सकती है। इसका रिफ्रेश रेट 144Hz होने की उम्मीद है। डिस्प्ले के चारों तरफ कर्व्ड डिजाइन और Corning Gorilla Glass 7i प्रोटेक्शन मिलने की बात भी कही जा रही है। स्क्रीन की पीक ब्राइटनेस 5,200 निट्स तक हो सकती है।

परफॉर्मेंस के लिए Motorola Edge 70 Neo में Qualcomm Snapdragon 7s Gen 3 प्रोसेसर मिलने की उम्मीद है। इसके साथ फोन में 6GB और 8GB RAM के ऑप्शन मिल सकते हैं। स्टोरेज के लिए 128GB और 256GB का ऑप्शन भी मिल सकता है। सॉफ्टवेयर की बात करें तो फोन Android 16 के साथ आ सकता है। इसे चार बड़े Android OS अपडेट और पांच साल तक सिक्योरिटी अपडेट मिलने की बात भी कही गई है।

लीक के मुताबिक, Motorola Edge 70 Neo में पीछे की तरफ 50MP का Sony LYTIA 710 प्राइमरी कैमरा दिया जा सकता है। इसमें OIS यानी ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन का सपोर्ट मिलने की भी उम्मीद है। इसके अलावा फोन में 2MP का मैक्रो कैमरा भी दिया जा सकता है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए फ्रंट में 32MP का कैमरा मिलने की चर्चा है। Motorola Edge 70 Neo में 7000mAh की बैटरी दी जा सकती है। चार्जिंग के लिए इसमें 45W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलने की उम्मीद है।