एनसीडीईएक्स पर धनिया का दिसंबर वायदा 240 रुपये गिरकर 16980 रुपए पर बंद
कोटा। Kota Mandi Price Today भामाशाह अनाज मंडी में बुधवार को आवक की कमी से गेहूं 35 रुपये और चना 50 रुपए तेज रहा। एनसीडीईएक्स पर वायदा मंदा रहने से धनिया का भाव 200 रुपए लुढ़क गया।
एनसीडीईएक्स पर धनिया का दिसंबर वायदा 240 रुपये गिरकर 16980 रुपए, जनवरी वायदा 186 रुपये टूटकर 16398 रुपये और अप्रैल वायदा 140 रुपये फिसलकर 14600 रुपए क्विंटल पर बंद हुआ।
मंडी में सभी कृषि जिंसों की मिलाकर करीब पौने दो लाख कट्टे और लहसुन की 4000 कट्टे की आवक रही। जिंसों के भाव रुपये प्रति क्विंटल इस प्रकार रहे
गेहूं मिल क्वालिटी 2875 से 2950, गेहूं एवरेज टुकड़ी 2950 से 3050, बेस्ट टुकड़ी 3050 से 3200, ज्वार शंकर 2000 से 2500, मक्का नयी 2300 से 2870, जौ 2600 से 2850 रुपये प्रति क्विंटल।
धान (1509) 4100 से 4450, धान(1847) 4000 से 4350, धान (1718) 4400 से 4701, धान सुगन्धा 3700 से 4101, धान (पूसा-1) 4200 से 4600, धान (1401) 4300 से 4651 रुपये प्रति क्विंटल।
सोयाबीन 6000 से 7601, सरसो 8800 से 9851, अलसी 9500 से 10000, तिल्ली 12000 से 15500 रुपये प्रति क्विंटल। मूंग 6500 से 8000, उड़द 6000 से 8800, चना देशी 6700 से 6950, चना मौसमी नया 6600 से 6951, चना पेप्सी 6600 से 6901, चना डंकी 5200 से 6600, चना काबुली 5500 से 8500 रुपये प्रति क्विंटल।
लहसुन 5400 से 21500, मैथी 5800 से 7000, धनिया बादामी 14500 से 15000, धनिया ईगल 15000 से 15700, धनिया रंगदार 16000 से 17500 रुपये प्रति क्विंटल।

