नई दिल्ली। Stock Market update 9:47 AM: शेयर मार्केट की चाल बिगड़ी हुई है। बीएसई सेंसेक्स 500 अंक से अधिक टूटकर 82000 के नीचे आ गया। अभी 426 अंक नीचे 82105 पर है। सेंसेक्स में केवल मारुति, अल्ट्राटेक, एलएंडटी और ICICI बैंक ही मामूली बढ़त के साथ टॉप गेनर हैं। टाइटन, टीसीएस, एशियन पेंट्स समेत 26 शेयर लाल हैं। निफ्टी 50 भी 143 अंक नीचे 25243 पर आ गया है।
कमजोर ग्लोबल संकेतों के चलते आज सुबह शेयर मार्केट की ओपनिंग रेड रही। बीएसई का 30 शेयरों वाला सूचकांक सेंसेक्स 155 अंक नीचे 82376 के लेवल पर खुला। जबकि, एनएसई का 50 स्टॉक्स वाला बेंचमार्क इंडेक्स 64 अंक टूटकर 25323 के लेवल पर खुला।
कल हरे निशान पर बाद हुए थे बाजार
इससे पहले मंगलवार को भारतीय शेयर बाजार में लगातार दूसरे कारोबारी सत्र में तेजी रही। बैंकिंग शेयरों और रिलायंस इंडस्ट्रीज में खरीदारी से सेंसेक्स और निफ्टी बढ़त के साथ बंद हुए। सेंसेक्स 427 अंक यानी 0.52 प्रतिशत चढ़कर 82,532 पर बंद हुआ। निफ्टी 96 अंक यानी 0.38 प्रतिशत की बढ़त के साथ 25,387.40 पर बंद हुआ। जबकि, बैंक निफ्टी ने 62,442 का नया रिकॉर्ड स्तर छुआ।
ग्लोबल मार्केट के सेंसेक्स और निफ़्टी के लिए संकेत
- गिफ्ट निफ्टी: सुबह 7:40 बजे गिफ्ट निफ्टी 25,259 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। यह निफ्टी फ्यूचर के पिछले बंद भाव से करीब 118 अंक नीचे था। इससे घरेलू बाजार में कमजोर शुरुआत के संकेत मिल रहे हैं।
- एशियन मार्केट: अगर एशियन मार्केट की बात करें तो दक्षिण कोरिया को बेंचमार्क इंडेक्स कोस्पी 0.42 प्रतिशत ऊपर 4991 पर ट्रेड कर रहा था। वहीं, जापान के निक्केई 225 में 0.75 प्रतिशत की गिरावट थी। यह 58420 पर था।पिछले सत्रों में गिरावट के बाद आज कोस्पी में तेजी थी।
अमेरिकी बाजारों में भारी गिरावट
मंगलवार को अमेरिकी शेयर बाजार के तीनों प्रमुख इंडेक्स गिरावट के साथ बंद हुए। डॉऊ जोन्स 1.64 प्रतिशत टूटकर 50,759.42 पर बंद हुआ। नैस्डैक कंपोजिट में 0.74 प्रतिशत की गिरावट आई और यह 24,328.38 पर बंद हुआ। जबकि, एसएंडपी 500 1.03 प्रतिशत गिरकर 7,340.53 पर आ गया। - डॉलर और कच्चे तेल का हाल
अमेरिकी डॉलर इंडेक्स 19 महीने के नए हाई पर पहुंचने के बाद हल्की गिरावट के साथ 103.52 पर आ गया। इस बीच कच्चे तेल की कीमतों में तेजी रही। टैंकरों पर लगातार हमलों की आशंका से सप्लाई को लेकर चिंता बनी हुई है। WTI क्रूड 85.73 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंचा और ब्रेंट क्रूड 92.97 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था।

