नई दिल्ली। Stock Market Closed : सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सेंसेक्स और निफ्टी में तेजी देखने को मिली है। 30 संवेदी सूचकांक वाला सेंसेक्स सोमवार को 0.63 प्रतिशत या फिर 512.34 अंक की तेजी के साथ 81104.79 अंक पर बंद हुआ है।
वहीं, निफ्टी आज सोमवार को 0.58 प्रतिशत या फिर 146.80 अंक की तेजी के साथ 25291.10 अंक पर बंद हुआ है। बता दें, निफ्टी का इंट्रा-डे हाई 25337.60 अंक रहा है। वहीं सेंसेक्स का इंट्रा-डे हाई 82,311.65 अंक रहा है।
सेंसेक्स में आज सबसे अधिक तेजी आईटीसी के शेयरों में देखने को मिली है। यह स्टॉक आज सोमवार को 3 प्रतिशत की बढ़त के साथ बंद हुआ है। वहीं, भारती एयरटेल के शेयरों में 2 प्रतिशत की उछाल दर्ज की गई है। इटरनल के शेयरों में तेजी दर्ज की गई है। मारुति, टाटा संस, इंडिगो के शेयरों में गिरावट दर्ज की गई है।

