Stock Market: सेंसेक्स 114 अंक गिरकर 75200 पर और निफ्टी 23600 के पार बंद

    0
    4

    नई दिल्ली। Stock Market Closed : मंगलवार के कारोबारी सत्र में भारतीय शेयर बाजार ने शुरुआती बढ़त गंवा दी और अंत में मामूली गिरावट के साथ बंद हुआ। बैंकिंग, फाइनेंशियल और मेटल सेक्टर में बिकवाली का दबाव देखने को मिला, जिससे पूरे बाजार की रफ्तार धीमी पड़ गई।

    बीएसई सेंसेक्स 114.19 अंक यानी 0.15 प्रतिशत गिरकर 75,200.85 पर बंद हुआ। वहीं, एनएसई निफ्टी 50 भी 31.95 अंक यानी 0.14 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 23,618 पर बंद हुआ।

    आज गिरावट के महौल में इफोसिस के शेयरों में सबसे अधिक 4.52 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है। एचसीएल टेक, टेक महिंद्रा, टीसीएस, इटरनल के शेयरों में भी उछाल देखने को मिला है। कोटक बैंक, टाइटन, अल्ट्राटेक सीमेंट, भारती एयरटेल, सनफार्मा के शेयरों की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है।

    शेयर मार्केट की शुरुआत मंगलमय हुई है। बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 126 अंकों की बढ़त के साथ 75441 के लेवल पर खुला। जबकि, एनएसई का 50 शेयरों वाला बेंचमार्क इंडेक्स निफ्टी 25 अंक ऊपर 23675 के स्तर पर खुलने में कामयाब रहा।

    रुपया सबसे निचले स्तर पर
    विदेशी बाजार में डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपये पर दबाव बना रहा। कारोबार के दौरान रुपया 25 पैसे कमजोर होकर 96.61 के नए निचले स्तर तक पहुंच गया।हालांकि, दिन के अंत में यह थोड़ा संभला और 95.53 प्रति डॉलर पर बंद हुआ, जबकि पिछला बंद स्तर 95.36 था। रुपये की यह गिरावट बाजार की धारणा पर भी असर डालती दिखी।