नई दिल्ली। Moto G37, Moto G37 Power : मोटोरोला ने भारतीय स्मार्टफोन बाजार में अपने दो नए बजट 5G स्मार्टफोन Moto G37 और Moto G37 Power लॉन्च कर दिया है। खास बात यह है कि Moto G37 Power में 7000mAh की बड़ी बैटरी दी है, जिससे एक बार चार्ज करने पर करीब 3 दिन तक चल सकता है।
दोनों फोन में 120Hz डिस्प्ले, 50MP Quad-Pixel AI कैमरा और मिलिट्री ग्रेड मजबूती जैसे फीचर्स हैं। ये हैंडसेट कंपनी की लेटेस्ट G-सीरीज का हिस्सा हैं और इन्हें एंट्री-लेवल स्मार्टफोन खरीदारों को ध्यान में रखकर बनाया गया है। इस फोन्स की कीमत 13999 रुपए से शुरू होती है:
कीमत
भारत में Moto G37 को केवल एक ही वैरिएंट में लॉन्च किया गया है। इसके 4GB रैम और 64GB स्टोरेज वाले एकमात्र वेरिएंट की कीमत 13,999 रुपये रखी गई है। यह फोन Pantone Capri और Pantone Impenetrable रंगों में सेल के लिए उपलब्ध होगा।
Moto G37 Power को दो वैरिएंट में पेश किया गया है। इसके 4GB रैम + 128GB वेरिएंट की कीमत 15,999 रुपये और 8GB रैम + 128GB वेरिएंट की कीमत 18,999 रुपये है। फोन को Pantone Nautical Blue कलर में खरीदा जा सकता है। ये दोनों हैंडसेट 25 मई से फ्लिपकार्ट, मोटोरोला इंडिया की वेबसाइट और देश भर के रिटेल स्टोर्स के माध्यम से खरीदने के लिए उपलब्ध होंगे।
सेल ऑफर्स
लॉन्च ऑफर के तहत, ग्राहक IDFC, ICICI और SBI क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने पर Moto G37 और Moto G37 Power पर 5,000 रुपये की तत्काल छूट प्राप्त कर सकते हैं। IDFC बैंक क्रेडिट कार्ड से EMI भुगतान करने पर भी 5,500 रुपये की तत्काल छूट उपलब्ध है।
Moto G37 के फीचर्स
यह फोन 6.7 इंच के HD+ LCD डिस्प्ले के साथ आता है, जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट और 1050 निट्स तक की HBM ब्राइटनेस मिलती है। स्क्रीन पर Corning Gorilla Glass 7i की प्रोटेक्शन दी गई है। परफॉर्मेंस के लिए इसमें MediaTek Dimensity 6400 प्रोसेसर दिया गया है, जो 5G सपोर्ट के साथ आता है।
कैमरा की बात करें तो Moto G37 में 50MP का Quad Pixel AI कैमरा दिया गया है, जो लो-लाइट फोटोग्राफी को बेहतर बनाता है। इसके साथ 8MP का फ्रंट कैमरा मिलता है, जिससे 2K वीडियो रिकॉर्डिंग भी की जा सकती है। बैटरी के लिए इसमें 5200mAh की बैटरी दी गई है, जो 20W TurboPower फास्ट चार्जिंग और 6W रिवर्स चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
फोन में स्टीरियो स्पीकर्स, Dolby Atmos, 3.5mm ऑडियो जैक, साइड फिंगरप्रिंट सेंसर और IP64 डस्ट व स्प्लैश रेजिस्टेंस जैसे फीचर्स भी मिलते हैं। इसके अलावा MIL-STD-810H मिलिट्री ग्रेड ड्यूरेबिलिटी इसे ज्यादा मजबूत बनाती है।
Moto G37 Power के फीचर्स
Moto G37 Power में भी 6.7 इंच का HD+ LCD डिस्प्ले दिया गया है। फोन में Corning Gorilla Glass 7i प्रोटेक्शन दी गई है। यह डिवाइस भी MediaTek Dimensity 6400 चिपसेट के साथ आता है और इसमें 8GB तक LPDDR4X RAM तथा 128GB UFS 2.2 स्टोरेज मिलता है।
Moto G37 Power का सबसे बड़ा हाईलाइट इसकी 7000mAh की बड़ी बैटरी है, जिसे कंपनी लगभग 3 दिन तक चलने वाली बैटरी बता रही है। इसके साथ 30W TurboPower फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है। फोन में 50MP का Quad Pixel AI कैमरा दिया गया है, जिसमें AI Magic Eraser और Photo Unblur जैसे AI फीचर्स भी मिलते हैं। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 8MP फ्रंट कैमरा मौजूद है।
ड्यूरेबिलिटी के लिए इसमें IP64 रेटिंग, MIL-STD-810H सर्टिफिकेशन और Gorilla Glass 7i प्रोटेक्शन दी गई है। इसके अलावा फोन में Dolby Atmos सपोर्ट वाले स्टीरियो स्पीकर्स, Hi-Res Audio, 3.5mm हेडफोन जैक और Bluetooth 5.4 जैसे फीचर्स भी मिलते हैं।

