Stock Market: सेंसेक्स 235 अंक टूट कर 84093 पर और निफ्टी 25900 के नीचे खुला

0
3

नई दिल्ली। Stock Market Update 9:15 AM:शेयर मार्केट में लगातार चली आ रही दो दिन की तेजी पर आज ब्रेक लगता हुआ नजर आ रहा है। बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 235 अंक टूटकर 84093 पर खुला। जबकि, एनएसई के 50 शेयरों वाले बेंचमार्क इंडेक्स निफ्टी ने शुक्रवार के कारोबार की शुरुआत 45 अंक नीचे 25839 के लेवल से की।

TCS, श्रीराम फाइनेंस समेत HCL टेक के शेयरों में 2-2 फीसदी की कमजोरी है। वहीं, टाइटन का शेयर 2.4 फीसदी की तेजी के साथ टॉप गेनर है। NSE पर निफ्टी IT इंडेक्स सवा एक फीसदी नीचे कारोबार कर रहा है। FMCG, ऑटो, फाइनेंशियल्स समेत बैंकिंग सेक्टर में कमजोरी है। हालांकि, रियल्टी, मेटल समेत सरकारी बैंक सेक्टर में खरीदारी दर्ज की जा रही है।

बढ़त के साथ बंद हुआ था कल बाजार
सेंसेक्स और निफ्टी, ने गुरुवार को लगातार दूसरे सत्र में अपनी बढ़त बढ़ाई। 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 390 अंक, या 0.46 प्रतिशत बढ़कर 84,328 पर बंद हुआ। इसी तरह, 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 65 अंक या 0.25 प्रतिशत बढ़कर 25,884 पर बंद हुआ

सेंसेक्स-निफ्टी के लिए ग्लोबल मार्केट के संकेत

गिफ्ट निफ्टी
गिफ्ट निफ्टी आज भारतीय शेयर बाजार के लिए नकारात्मक शुरुआत दिखाता है। सुबह 8:30 बजे, गिफ्ट निफ्टी 25,956 के स्तर के आसपास कारोबार कर रहा था, जो निफ्टी फ्यूचर्स के पिछले बंद के मुकाबले 76 अंक से अधिक नीचे था।

एशियन मार्केट
दक्षिण कोरिया का कोस्पी 0.6 प्रतिशत बढ़ा, जबकि टेक-हेवी स्मॉल-कैप कोस्डैक में 1.63 प्रतिशत की तेजी दर्ज की जा रही है। LG एनर्जी सॉल्यूशन 2.32 प्रतिशत की बढ़त के साथ ट्रेड कर रहा था। इसके उलट सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स 0.41 प्रतिशत, SK हाइनिक्स 1.90 प्रतिशत, सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स के प्रेफरेंस शेयर 0.29 प्रतिशत और एसके स्क्वायर में 1.69 प्रतिशत की गिरावट थी। दूसरी ओर जापान का निक्केई 225 ने बढ़त के साथ शुरुआत की, लेकिन जल्द ही रेड जोन में फिसलकर 57,495.42 प्रतिशत पर आ गया।