लखनऊ स्टेशन पर ट्रैफिक एवं पावर ब्लॉक के कारण यह गाड़ियां परिवर्तित मार्ग से चलेंगी

0
6

कोटा। लखनऊ स्टेशन (उत्तर रेलवे) पर कंकोर्स लॉन्चिंग के संबंध में आरएलडीए ट्रैफिक कम पावर ब्लॉक के कारण कोटा मंडल से गुजरने वाली यह गाड़ियाँ अपने निर्धारित मार्ग की बजाय परिवर्तित मार्ग से चलाई जाएंगी

  1. गाड़ी संख्या 15636 गुवाहाटी–ओखा एक्सप्रेस दिनांक 18/05/26, 25/05/26, 01/06/26, 08/06/26, 15/06/26 एवं 22/06/26 को अपने निर्धारित मार्ग की बजाय परिवर्तित मार्ग वाया बाराबंकी जं.–मल्हौर–ऐशबाग जं.–कानपुर सेंट्रल होकर चलाई जाएगी।
  2. गाड़ी संख्या 15635 ओखा–गुवाहाटी एक्सप्रेस दिनांक 15/05/26, 22/05/26, 29/05/26, 05/06/26, 12/06/26 एवं 19/06/26 को अपने निर्धारित मार्ग की बजाय परिवर्तित मार्ग वाया कानपुर सेंट्रल–ऐशबाग जं.–मल्हौर–बाराबंकी जं. होकर चलाई जाएगी।
  3. गाड़ी संख्या 15668 कामाख्या–गांधीधाम एक्सप्रेस दिनांक 20/05/26, 27/05/26, 03/06/26, 10/06/26 एवं 17/06/26 को अपने निर्धारित मार्ग की बजाय परिवर्तित मार्ग वाया बाराबंकी जं.–मल्हौर–ऐशबाग जं.–कानपुर सेंट्रल होकर चलाई जाएगी।
  4. गाड़ी संख्या 15667 गांधीधाम–कामाख्या एक्सप्रेस दिनांक 16/05/26, 23/05/26, 30/05/26, 06/06/26, 13/06/26 एवं 20/06/26 को अपने निर्धारित मार्ग की बजाय परिवर्तित मार्ग वाया कानपुर सेंट्रल–ऐशबाग जं.–मल्हौर–बाराबंकी जं. होकर चलाई जाएगी।