नई दिल्ली। अगर आप सैमसंग का स्मार्टफोन खरीदने जा रहे हैं तो यह खबर आपके लिए है। आइये जानते हैं 20,000 रुपए से कम में सैमसंग के 50MP कैमरा और 6000mAh तक की बैटरी वाले कौन-कौन से स्मार्टफोन शामिल हैं:
Samsung के चार ऐसे लेटेस्ट स्मार्टफोन है, जिन्हें 20 हजार रुपये से कम कीमत में खरीदा जा सकता है। इनमें Galaxy A08, Galaxy A07, Galaxy M08 और Galaxy F08 शामिल हैं। इन चारों फोन के 4GB RAM और 64GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की बात की गई है।
- Samsung Galaxy A07
अगर आप Samsung का फोन कम से कम कीमत में खरीदना चाहते हैं तो Galaxy A07 पर नजर डाल सकते हैं। इसकी कीमत 13,499 रुपए है। यह चारों फोन में सबसे सस्ता ऑप्शन है। सैमसंग के इस फोन में 50MP और 2MP का डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलता है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 8MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। बैटरी की बात करें तो इसमें 5,000mAh की बैटरी मिलती है। - Samsung Galaxy A08
Samsung Galaxy A08 इस लिस्ट का सबसे महंगा स्मार्टफोन है। इसकी कीमत 18,499 रुपए है। फोन में 50MP का मेन कैमरा और 2MP का दूसरा रियर कैमरा मिलता है। सेल्फी के लिए 8MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। इसकी सबसे बड़ी खासियत 6,000mAh की बैटरी है। डिस्प्ले की बात करें तो इसमें HD+ रेजॉल्यूशन वाली स्क्रीन मिलती है। - Samsung Galaxy M08
Samsung Galaxy M08 की कीमत 16,999 रुपए है। कैमरे के मामले में इसमें 50MP और 2MP का डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। वहीं फ्रंट में 8MP का कैमरा मिलता है। फोन की बैटरी क्षमता 6000mAh है। इसमें HD+ रेजॉल्यूशन वाली डिस्प्ले और ऑक्टा-कोर प्रोसेसर मिलता है। - Samsung Galaxy F08
Galaxy F08 की कीमत भी 16,999 रुपए है। Galaxy F08 में 4GB RAM और 64GB स्टोरेज मिलता है। फोटोग्राफी के लिए इसमें 50MP और 2MP का डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। वहीं, सेल्फी के लिए 8MP का फ्रंट कैमरा मिलता है। फोन में 6000mAh की बैटरी और HD+ डिस्प्ले दी गई है।

