Stock Market: सेंसेक्स 390 अंक उछलकर 84328 पर, निफ्टी 25850 के पार बंद

0
2

नई दिल्ली। Stock Market Closed: भारतीय शेयर बाजार में गुरुवार को बढ़त के साथ बंद हुआ। बेंचमार्क इंडेक्स सुबह बढ़त के साथ खुले फिर दोपहर में ऊपरी स्तरों से बिकवाली का दबाव दिखा।

कारोबार के अंत में सेंसेक्स 390 अंक उछलकर 84328 पर बंद हुआ, जो सेशन दौरान 83754 तक फिसला भी था। इसी तरह निफ्टी भी 25733 के निचले स्तरों से उछलकर 25884 पर बंद हुआ है। बता दें कि नवंबर में दोनों इंडेक्स 12-13 फीसदी उछल चुके हैं।

बाजार में 26 नवंबर के कारोबार में सबसे ज्यादा बढ़त IT और रियल्टी सेक्टर्स में दर्ज किया गया। NSE पर दोनों बेंचमार्क इंडेक्स 3-3 फीसदी उछले। इसके अलावा मेटल और फार्मा सेक्टर में भी खरीदारी देखने को मिली। वहीं, बैंकिंग, फाइनेंशियल्स, ऑटो समेत FMCG सेक्टर्स में बिकवाली रही।

निफ्टी में शामिल 50 में से 28 शेयर गिरकर और 22 शेयर चढ़कर बंद हुए। इंडेक्स में HCL टेक और BSE, TCS समेत इंफोसिस के शेयरों में 5 से 6 फीसदी की तेजी दर्ज की गई, जो टॉप गेनर्स भी रहे। जबकि एशियन पेंट्स, बजाज फाइनेंस के शेयरों में 3-3 फीसदी की कमजोरी दर्ज की गई।