Stock Market: सेंसेक्स 363 अंक बढ़कर 84300 के पार खुला, निफ्टी 25873 पर

0
1

नई दिल्ली। Stock Market Update 9:19 AM: अच्छे ग्लोबल संकेतों के चलते घरेलू शेयर मार्केट में आज भी रौनक है। बीएसई का 30 शेयरों वाला बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स 363 अंकों की बढ़त के साथ 84301 पर खुला। जबकि, एनएसई का 50 स्टॉक्स वाला इंडेक्स निफ्टी 53 अंक चढ़कर 25873 के स्तर पर खुला।

इन्ऊोसिस में 3 प्रतिशत, टीसीएस में 2.17 प्रतिशत, टेक महिंद्रा में 1.80 और एचसीएल टेक में 1.78 प्रतिशत की तेजी दर्ज की जा रही है। इस बीच सेंसेक्स 305 अंक ऊपर 84243 पर है। निफ्टी भी 27 अंक ऊपर 25846 पर है।

कल सेंसेक्स 1,502 अंक चढ़ा था
घरेलू शेयर बाजार में बुधवार को जोरदार तेजी देखने को मिली। बीएसई सेंसेक्स 1,502 अंक यानी 1.82 प्रतिशत की तेजी के साथ 83,938 पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह 2,062 अंक तक उछलकर 84,498 के स्तर पर पहुंच गया था।

सेंसेक्स और निफ़्टी के लिए ग्लोबल मार्केट के संकेत

  • गिफ्ट निफ्टी
  • गिफ्ट निफ्टी लाइव चार्ट के मुताबिक यह 136 अंकों की उछाल के साथ 26061 पर था। यह निफ्टी फ्यूचर्स आज निफ्टी 50 के 26000 के पार जाने का संकेत दे रहा है।
  • एशियन मार्केट
    गुरुवार को MSCI एशिया-पैसिफिक इंडेक्स 0.4 प्रतिशत चढ़ा। जापान और दक्षिण कोरिया के शेयरों में तेजी से बाजार को सहारा मिला। ऑस्ट्रेलियाई बाजार भी बढ़त के साथ खुले। आज गुरुवार सुबह दक्षिण कोरिया का कोस्पी 1 प्रतिशत से ऊपर 4753 पर था। जबकि, कोस्डैक में 2 प्रतिशत से अधिक की तेजी थी। जापान के बेंचमार्क इंडेक्स निक्केई 225 में 1.41 और टॉपिक्स में 0.60 प्रतिशत की बढ़त थी।
  • वॉल स्ट्रीट का हाल
    अमेरिकी शेयर बाजार में बुधवार को भारी उतार-चढ़ाव देखने को मिला। कारोबार के दौरान डॉऊ जोन्स एक समय 1,100 अंकों से ज्यादा टूट गया था, जबकि नैस्डैक में 4 फीसद से अधिक की गिरावट आई। हालांकि, निचले स्तरों पर निवेशकों ने जमकर खरीदारी की, जिससे बाजार ने अपनी ज्यादातर गिरावट की भरपाई कर ली। डाउ जोन्स आखिरकार बढ़त के साथ बंद होने में कामयाब रहा।
    डॉऊ जोन्स
    कारोबार के अंत में डॉऊ जोन्स 164 अंक यानी 0.33 प्रतिशत चढ़कर 50,182 पर बंद हुआ। वहीं, एसएंडपी 500 में 0.25 प्रतिशत की गिरावट रही और यह 7,182.78 पर बंद हुआ। नैस्डैक कंपोजिट भी 0.62 फीसद टूटकर 23,585.80 पर आ गया।
  • महंगाई के आंकड़ों ने बढ़ाई चिंता
    अमेरिका में अक्टूबर की कोर पीसीई महंगाई दर बढ़कर 3.3 फीसदी पर पहुंच गई, जबकि बाजार को इसके 3.2 फीसदी रहने का अनुमान था। पीसीई महंगाई फेडरल रिजर्व के लिए महंगाई का अहम पैमाना है। ऐसे में ब्याज दरों में कटौती की उम्मीदों को झटका लगा है।