नई दिल्ली। iQOO ने अपने नए परफॉर्मेंस-फोकस्ड स्मार्टफोन iQOO Neo 11 Ultra की लॉन्च डेट आधिकारिक तौर पर कन्फर्म कर दी है। कंपनी इस फोन को 10 अगस्त को अपनी होम कंट्री चीन में लॉन्च करेगी।
लॉन्च से पहले जारी किए गए टीजर ने फोन के डिजाइन की झलक भी दिखाई है। माना जा रहा है कि यह डिवाइस गेमिंग और हाई-परफॉर्मेंस चाहने वाले यूजर्स को ध्यान में रखकर पेश किया जाएगा। आइए आपको इसके बारे में विस्तार से बताते हैं।
लीक्स और रिपोर्ट्स के मुताबिक, iQOO Neo 11 Ultra में Qualcomm का लेटेस्ट Snapdragon 8 Gen 5 प्रोसेसर मिल सकता है। यह चिपसेट बेहतर AI फीचर्स, तेज परफॉर्मेंस और अधिक पावर एफिशिएंसी के साथ आएगा। यही वजह है कि यह फोन मल्टीटास्किंग और हैवी गेमिंग के लिए एक मजबूत विकल्प साबित हो सकता है।
संभावित स्पेसिफिकेशंस
नए iQOO फोन में करीब 6.85 इंच का 2K LTPO OLED फ्लैट डिस्प्ले मिलने की उम्मीद है। इसमें हाई रिफ्रेश रेट सपोर्ट भी दिया जा सकता है, जिससे गेमिंग और स्क्रॉलिंग का एक्सपीरियंस पहले से ज्यादा स्मूद होगा। डिजाइन की बात करें तो टीजर में फ्लैट फ्रेम और बड़ा रियर कैमरा मॉड्यूल देखने को मिला है, जो इसे प्रीमियम लुक और फील देता है।
बैटरी: बैटरी के मामले में भी iQOO Neo 11 Ultra काफी दमदार हो सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसमें 7000mAh से 7500mAh के बीच की बड़ी बैटरी दी जा सकती है। इसके साथ 100W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलने की भी उम्मीद है, जिससे फोन कम वक्त में चार्ज हो सकेगा।
कैमरा सेटअप : साथ ही अगर कैमरा सेटअप की बात करें तो इसमें 50 मेगापिक्सल का OIS सपोर्ट वाला प्राइमरी कैमरा दिया जा सकता है। इसके अलावा ड्यूल रियर कैमरा सिस्टम मिलने की उम्मीद है। वहीं, फोन में 16GB तक LPDDR5X RAM और 1TB तक UFS 4.x स्टोरेज का विकल्प भी मिल सकता है।

