बिकवाली के दबाव में सेंसेक्स 330 अंक गिरकर 49530 पर, निफ्टी भी फिसला

0
487

मुंबई। शेयर बाजार में सोमवार को भारी बिकवाली है। BSE सेंसेक्स 328 अंकों की गिरावट के साथ 49,529.66 पर कारोबार कर रहा है। इंडेक्स में शामिल 30 में 18 शेयरों में गिरावट है। सुबह इंडेक्स 20 अंक नीचे 49,878.77 पर खुला था। निफ्टी 72 अंक नीचे 14,671.75 पर कारोबार कर रहा है।

सेंसेक्स में रिलायंस इंडस्ट्रीज, इंडसइंड बैंक और पावर ग्रिड के शेयरों में 2-2% से ज्यादा की गिरावट है। BSE पर 2,908 शेयरों में कारोबार हो रहा है। 1,492 शेयरों में बढ़त और 1,220 में गिरावट है। इसमें 255 शेयरों में लोअर सर्किट लग गया है। लिस्टेड कंपनियों का टोटल मार्केट कैप 203.40 लाख करोड़ रुपए हो गया है, जो 19 मार्च को 203.44 लाख करोड़ रुपए रहा था।

अमेरिकी बाजार में सपाट का कारोबार
US अमेरिकी बॉन्ड यील्ड और महंगाई के चलते पिछले दिनों बाजार में भारी उतार-चढ़ाव देखने को मिला। 19 मार्च को S&P 500 इंडेक्स 2.36 नीचे 3,913 पाइंट पर आ गया। इसी तरह डाओ जोंस भी 234 अंकों की गिरावट के साथ 32,628 पर बंद हुआ है। दूसरी ओर नैस्डैक इंडेक्स 0.76% चढ़कर 13,215 अंकों पर बंद हुआ था। इससे पहले यूरोपियन मार्केट में भारी बिकवाली रही। इसमें फ्रांस, ब्रिटेन और जर्मनी के शेयर बाजार शामिल हैं, जो 1-1% की गिराव के साथ बंद हुए।