निवेशकों की मुनाफावसूली से सेंसेक्स 47,700 के नीचे फिसला

0
701

मुंबई। निवेशकों की मुनाफावसूली से साल के आखिरी कारोबारी दिन बाजार की शुरुआत फ्लैट रही। हालांकि बाजार के प्रमुख इंडेक्स गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं। सेंसेक्स 78.42 अंक नीचे 47,667.80 पर कारोबार कर रहा है। इंडेक्स की गिरावट को TCS, SBI, HDFC और इंफोसिस जैसे बड़े कंपनियों के शेयर लीड कर रहे हैं। इसी तरह निफ्टी इंडेक्स भी 15 अंकों की गिरावट के साथ 13,966.95 पर कारोबार कर रहा है।

इंडेक्स का टॉप लूजर स्टेट बैंक का शेयर है। शेयर 1.03% नीचे 274.05 पर कारोबार कर रहा है। BSE में लिस्टेड कंपनियों का टोटल मार्केट कैप 188.17 लाख करोड़ रुपए के स्तर पर पहुंच गया है।

एशियाई बाजारों में भी खरीदारी
आज एशियाई बाजारों में हॉन्गकॉन्ग का हेंगसेंग इंडेक्स 165 अंकों (0.61%) की बढ़त के साथ 27,313 पर कारोबार कर रहा है। इसके अलावा चीन का शंघाई कंपोजिट इंडेक्स भी 28 अंक ऊपर 3,442 पर कारोबार कर रहा है। वहीं, जापान का निक्केई इंडेक्स 123 अंक (0.45%) नीचे 27,444 पर कारोबार कर रहा है।

लगातार 6वें दिनों से बाजार में तेजी जारी
कल बाजार लगातार 6वें दिन बढ़त के साथ बंद हुआ था। इसमें सेंसेक्स 133.14 अंक ऊपर 47,746.22 पर बंद हुआ था। क्लोजिंग के लिहाज से इंडेक्स का यह हाइएस्ट लेवल है। इंडेक्स की बढ़त को बजाज, HDFC, HCL टेक और रिलायंस के शेयरों ने लीड किया था। इससे पहले मंगलवार को सेंसेक्स 47,613.08 के स्तर पर बंद हुआ था। दूसरी ओर निफ्टी 49.35 अंकों की बढ़त के साथ 13,981.95 पर बंद हुआ था। चौतरफा खरीदारी के चलते इंट्राडे में इंडेक्स ने दिन के उच्चतम स्तर 13,997 को छुआ था। अल्ट्राटेक सीमेंट का शेयर 4.42% ऊपर 5,374 रुपए के भाव पर बंद हुआ था। इसके अलावा श्री सीमेंट का शेयर भी 2.98% ऊपर 24,549.85 रुपए के लेवल पर बंद हुआ था।