NEET-NET पेपर लीक मामले में NTA के महानिदेशक सुबोध कुमार सिंह को हटाया

0
17

नई दिल्ली। NEET (UG) और UGC-NET पेपर लीक को लेकर चल रहे बवाल के बीच केंद्र सरकार ने बड़ा एक्शन किया है। केंद्र ने नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) के महानिदेशक सुबोध कुमार सिंह को उनके पद से हटा दिया। उनकी जगह पूर्व केंद्रीय सचिव प्रदीप सिंह खरोला को एनटीए के महानिदेशक का पदभार सौंपा गया है।

वहीं सुबोध कुमार सिंह को कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग (DoPT) में कंपल्सपी वेट पर रखा गया है। नीट और यूजीसी नेट पेपर लीक विवाद के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने भी कहा था, कि एनटीए के जो भी अधिकारी दोषी पाए जाएंगे उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी, चाहे किसी भी पद पर वे क्यों तैनात नहीं है।

इसके अलावा शनिवार को शिक्षा मंत्रालय ने एनटीए में सुधार और पेपर लीक मामले की जांच के लिए एक हाई लेवल कमिटी बनाई है। कमिटी के गठन के कुछ घंटों बाद ही एनटीए के महानिदेशक को पद से हटा दिया गया। इसे पेपर लीक मामले में सरकार का बड़ा कदम माना जा रहा है।

एक्सपर्ट्स की हाई लेवल कमेटी का गठन
देशभर में पेपर लीक को लेकर छात्र प्रदर्शन कर रहे हैं। वहीं शिक्षा मंत्रालय भी एक्शन मोड में है। शनिवार को शिक्षा मंत्रालय ने NEET और UGC-NET परीक्षाओं को लेकर उठे विवाद के बीच पारदर्शी, सुचारू और निष्पक्ष परीक्षा आयोजन सुनिश्चित करने के लिए एक्सपर्ट्स की एक हाई लेवल कमिटी का गठन किया। यह 7 सदस्यीय कमिटी पूर्व इसरो प्रमुख डॉ के राधाकृष्णन के नेतृत्व में काम करेगी। कमिटी में डॉ रणदीप गुलेरिया, प्रो बी जे राव, प्रो. राममूर्ति के, पंकज बंसल, आदित्य मित्तल और गोविंद जायसवाल भी शामिल हैं। कमिटी अपनी रिपोर्ट 2 महीने के भीतर मंत्रालय को सौंपेगी।