अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कल; योग समिति ने निकाली योग रैली, किया जनता को जागरूक

0
6

कोटा। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर भारत स्वाभिमान एवं पतंजलि योग समिति कोटा के संयुक्त तत्वावधान में नारी सशक्तिकरणके लिए 21 जून को सुबह प्रात:5.45 से 7.15 तक माहेश्वरी पब्लिक स्कूल श्रीनाथपुरम में आयोजित किया जाएगा। पतंजलि योग समिति के पूर्वी राज्य प्रभारी अरविंद पांडे ने बताया कि तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए बैठक आयोजित की ग।

सरंक्षक ईश्वर लाल सैनी ने बताया कि योग के प्रचार व प्रसार के लिए समिति द्वार योग रैली का आयोजन श्रीनाथपुरम एवं आर के पुरम क्षेत्र में किया गया। ईश्वर लाल सैनी ने बताया कि योग से जुडने और फायदो को बताते हुए रैली विभिन्न मार्ग से निकली साथ में योग बैनर लगे हुए वैन भी साथ में गतिशील थी और देश भक्ति के नारों से रैली मार्ग को गुंजायमान कर रही थी।

ईश्वर लाल सैनी ने सम्बोधित करते हुए कहा कि योग का अभ्यास सिर्फ एक दिन का नहीं, बल्कि रोजाना अभ्यास का विषय है। जब हम योग को रोजाना करते हैं, तो हमारे शरीर, मन और आत्मा पर इसका सकारात्मक प्रभाव पड़ता है। हमारा शरीर मजबूत और लचीला होता है, हमारा मन शांत और एकाग्र होता है, और हमारी आत्मा निर्मल और पवित्र होती है।

इसके अलावा, रोजाना योग करने से हमारा रक्तचाप, शुगर लेवल और चिंता का स्तर कम होता है और हमारा स्वास्थ्य बेहतर होता है। योग का मुख्य उद्देश्य शरीर, मन और आत्मा का विकास करना है। योग शरीर, मन और आत्मा को संतुलित और स्वस्थ रखने में मदद करता है।

जिला प्रभारी लक्ष्मण सिंह सोलंकी ने बताया की 21 जून को आयोजित योग महोत्सव के लिए क्षेत्र निवासियों को आग्रह किया जा रहा है। उन्हे घर-2 जाकर आमंत्रित किया जा रहा है। जिला संयोजक प्रदीप शर्मा ने बताया कि रोजाना लगभग एक माह से विभिन्न पार्को में जाकर योग का अभ्यास करवाया जा रहा है ताकि योग जागरूकता बढ़े।

सैकड़ों की संख्या में योगाभ्यास
संरक्षक ईश्वर लाल सैनी ने बताया कि योग महोत्सव में सैकड़ों की संख्या में लोग योगाभ्यास करेंगे। आयोजन को सफल व सुचारू सम्पन्न करवाने के लिएशुभ संकल्प सेवा समिति, महिला पतंजलि योग समिति, पतंजलि किसान सेवा समिति, युवा भारत, दीपक गर्ग व राजेन्द्र बंसल सहित, किसान प्रभारी गिरिराज मेहरा, महिला संरक्षक संतोष सैनी, महिला जिला प्रभारी उर्मिला व्यास, युवा प्रभारी किशन आर्य, मीडिया प्रभारी मनोहर लाल द्विवेदी, योग साधक राजेंद्र जैन, अजय खन्ना, बबीता, राजेंद्र पालीवाल योग महोत्सव को भव्य बनाने में जुटे हैं।